BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बीएसएफ में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर आज यानी 23 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 3588 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 3406 पद और महिला अभ्यर्थियों के लिए 182 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रेड/स्किल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
How to apply for BSF Constable Tradesman Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
