जॉब्स

BPSC 71st CCE Notification 2025: बीपीएससी ने बढ़ाई 71वीं CCE भर्ती में पदों की संख्या, bpsc.bih.nic.in पर तुरंत करें अप्लाई

BPSC 71st CCE Notification 2025 Vacancy Increased: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। सूचना के अनुसार, बीपीएससी 71वीं प्रतियोगी परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में अब कुल 1264 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

BPSC 71st CCE Notification 2025

BPSC 71st CCE Notification 2025 Vacancy Increased: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। सूचना के अनुसार, बीपीएससी 71वीं प्रतियोगी परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में अब कुल 1264 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पहली अधिसूचना 30 मई 2025 को 1250 पदों पर जारी की गई थी। हालांकि, अब इस भर्ती में डीएसपी के 14 पद बढ़ा दिए गए हैं।

बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जून 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एसएससी/एसटी और महिला (बिहार) अभ्यर्थियों को 150 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

How to apply for BPSC 71st CCE 2025

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लि करें।
  • फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

BPSC 71st CCE 2025: कौन कर सकता है आवेदन

बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की आय़ु 20 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article