जॉब्स

BPCL Recruitment 2024: बीपीसीएल में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें योग्यता

BPCL Apprentice Recruitment 2024: भारत पेट्रोलियन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

Image

BPCL Apprentice Recruitment 2024

BPCL Apprentice Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत पेट्रोलियन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

BPCL Apprentice Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बीपीसीएल में अप्रेंटिस के कुल 175 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 96 पद और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 79 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for BPCL Apprentice Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

BPCL Apprentice Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

बीपीसीएल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article