जॉब्स

Indian Army TGC Recruitment 2024: जारी हुआ भारतीय सेना टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स का नोटिफिकेशन, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

Indian Army TGC Recruitment 2024: भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स (TGC) का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। योग्यय अभ्यर्थी भारतीय सेना 141वें टीजीसी के लिए 18 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Indian Army TGC Recruitment 2024

Indian Army TGC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स (TGC) का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, भारतीय सेना 141वें टीजीसी 2024 के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 18 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवेश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Indian Army TGC Notification 2024: किन स्ट्रीम में होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम, एरोनॉटिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि स्ट्रीम में भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to apply for Indian Army TGC Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Indian Army TGC 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

भारतीय सेना टीजीसी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article