जॉब्स

BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

BOB Bank Of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने यहां पर मैनेजर सहित 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2025 है।

Image

BOB Bank Of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर समेत तमाम पदों पर निकाली वैकेंसी

BOB Bank Of Baroda Recruitment 2025: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bank Of Baroda Recruitment 2025) खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने यहां पर मैनेजर सहित 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती (BOB Manager Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मैनेजर के 21, सीनियर मैनेजर के 15, चीफ मैनेजर के 10, फॉरेक्ट एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप मैनेजर के 6 और फायर सेफ्टी ऑफिसर के 6 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप बैंक ऑफ बड़ौदा के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

बीओबी के इन पदों पर आवेदन के लिए 19 सितंबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2025 थी।

Bank Of Baroda Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बैंक ऑफ बड़ौदा के इन पदों पर अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं पास से ग्रेजुएट की होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो चीफ मैनेजर के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 से 40 वर्ष और सीनियर मैनेजर के लिए उम्मीदवारों की आयु 29 से 39 वर्ष होनी चाहिए।

Bank Of Baroda Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले bankofbaroda.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Current Openings टैब पर क्लिक करे।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

BOB Manager Recruitment 2025: यहां देखें परीक्षा का पैटर्न

बता दें यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 225 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें रीजनिंग से 25 मार्क्स 25 प्रश्न, इंग्लिश ग्रामर से 25 मार्क्स के 25 सवाल, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 मार्क्स के 25 सवाल और प्रोफेशनल नॉलेज से 150 मार्क्स के 75 सवाल पूछे जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article