SSC MTS, SSC GD Constable Result होंगे जारी, 25 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
SSC GD Constable, SSC MTS Tier 1 Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल और एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाने वाला है। परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार है। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जारी किया जा सकता है। आयोग की ओर से आवेदकों को आपत्ति उठाने का भी मौका दिया गया था। नतीजे चेक करने के लिए एवं SSC GD Constable, SSC MTS Result से जुड़े हर अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 16 नवंबर से 12 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए असम राइफल्स, सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ और राइफलमैन के लगभग 25000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित आवेदकों को बुलाया जाएगा।
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 LIVE: Check here
एसएससी ने पे बैंड -1 (5200-20200 रुपये) + ग्रेड पे 1800 रुपये में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। इसके जरिए करीब 7000 से ज्यादा रिक्तियों को भरा जाना है। SSC की ओर से टियर 1 के टेटेंटिव आंसर की पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब सबको रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में इस परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए भी ब्लॉग पर बने रहें।
जुलाई में हुए थे रजिस्ट्रेशन
जीडी कॉन्स्टेबल इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू हुई थी, जो 31 अगस्त 2021 तक चली। कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों के लिए परीक्षा अधिसूचना प्रकाशित की है। आयोग ने देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग तारीखों पर परीक्षा प्रक्रिया पूरी की। जल्द ही आयोग की ओर से अब रिजल्ट जारी किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग ने जुलाई के महीने में एसएससी जीडी के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के माध्यम से, चयन आयोग जीडी कांस्टेबल के कुल 25271 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। इनमें 22424 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। जबकि 2847 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए है।
जल्द जारी होंगे रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग ने नवंबर-दिसंबर 2021 के महीने में एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। यह एग्जाम ऑनलाइन मोड में हुए थे जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। अब उन्हें परिणाम का इंतजार है। एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम जल्द ही एसएससी के आधिकारिक पोर्टल यानी ssc.nic.in पर उपलब्ध होगा।
SSC GD कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2021 से जुड़ा जरूरी अपडेट
एसएससी परीक्षा के बाद आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कमचारी चयन आयोग आयोग (एसएससी) जनवरी 2022 में कभी भी नतीजे जारी कर सकता है। अभी तक नतीजे जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी है। एसएससी रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों को ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
SSC कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) डेट
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (टियर- I) की अनुसूची: अप्रैल 2022
इसके अलावा टियर- II परीक्षा (सीबीई) और वर्णनात्मक पेपर (टियर- III) की तिथियां बाद में अधिसूचित की जाएंगी।
SSC MTS की Important Dates
ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि और समय: 26 जनवरी 2022
चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि (बैंक के कार्य समय के दौरान): 27 जनवरी 2022
ऑनलाइन भुगतान सहित 'विंडो फॉर एप्लीकेशन फॉर्म सुधार' की तिथियां: 28 जनवरी 2022 से 01 फरवरी 2022
SSC CGL परीक्षा को लेकर जरूरी तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि: 23 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय: 23 जनवरी 2022
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय: 25 जनवरी 2022
SSC MTS Update: किन उम्मीदवारों के लिए होगा पेपर-2?
एसएससी एमटीएस का पेपर-2 केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित होगा जो अलग-अलग श्रेणियों के लिए पेपर-1 में आयोग की ओर से निर्धारित की गई कट-ऑफ को पूरा करते होंगे।
एसएससी एमटीएस पेपर-2 के अंक
एसएससी पेपर-2 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का उपयोग पेपर-I में एक से अधिक उम्मीदवारों द्वारा सामान्यीकृत (नॉर्मलाइजेशन के बाद) अंक प्राप्त करने की स्थिति में योग्यता तय करने के लिए किया जाएगा।
एसएससी एमटीएस पेपर-2 (SSC MTS Paper 2)
- एसएससी एमटीएस पेपर-2 केवल अर्हक नेचर का होगा। इसका उद्देश्य समूह-सी के रूप में पद के वर्गीकरण और नौकरी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक भाषा कौशल का परीक्षण करना है।
- एसएससी पेपर-2 'पेन और पेपर' मोड में वर्णनात्मक होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अंग्रेजी या संविधान की अनुसूची-8वीं में शामिल किसी भाषा में एक लघु निबंध या लैटर लिखना होगा।
SSC MTS टियर-1 रिजल्ट अपडेट
SSC MTS टियर-1 रिजल्ट 2021 की घोषणा के लिए निश्चित तिथि और समय की अभी तक आयोग द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। विभिन्न मंत्रालयों में आयोग एक सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' अराजपत्रित, गैर-मंत्रालयी पद पर मल्टी-टास्किंग स्टाफ (7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन स्तर-1 में) की भर्ती के लिए विभिन्न राज्यों / संघ राज्य क्षेत्रों में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित हुई है।
एसएससी की ओर से निकाली गई वैकेंसी का डिटेल
कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती (SSC GD Recruitment 2021) की मदद से सीएपीएफ, एनआईए, एसएसए के कॉन्स्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) की कुल 25271 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कॉन्स्टेबल के 8464 पदों, सशस्त्र सीमा बल (SSB) कॉन्स्टेबल के 3806 पद, सीमा सुरक्षा बल (BSF) कॉन्स्टेबल के 7545 पद, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) कॉन्स्टेबल के 1431 पद, असम राइफल्स (General Duty) के 3785 पदों और सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) कॉन्स्टेबल के 240 पद शामिल हैं।
SSC GD कॉन्स्टेबल परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट
एसएससी परीक्षा के लिए आपत्ति जताने की अंतिम तरीख 31 दिसंबर थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आयोग (एसएससी) जनवरी 2022 में कभी भी नतीजे जारी करने वाला है। अभी तक नतीजे जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीदवारों को एसएससी रिजल्ट संबंधी ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह है।
SSC Result आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड
1. एसएससी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. रिजल्ट जारी होने के बाद, होम पेज पर 'SSC GD Constable Exam 2021 Result' लिंक एक्टिव होगा।
3. स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की पीडीएफ लिस्ट खुलेगी।
4. पीडीएफ में अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार के रोल नंबर होंगे।
5. पीडीएफ लिस्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रखें।
SSC GD कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2021 का अपडेट
इस मामले में आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तरीख 31 दिसंबर तक थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आयोग (एसएससी) जनवरी 2022 में कभी भी नतीजे जारी किए जा सकते हैं। अभी तक नतीजे जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा बाकी है। उम्मीदवार एसएससी रिजल्ट से संबंधित जानकारी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
SSC CGL Recruitment के लिए ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में ssc.nic.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC की ओर से भर्तियों का नोटिफिकेशन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2021 (एसएससी सीजीएल, 2021) की टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी अधिसूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल परीक्षा 2021 विभिन्न ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीई) होगी।
इस तरह जारी होंगे अंतिम परिणाम
अंतिम दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए, उम्मीदवारों का पेपर -1 में उनके प्रदर्शन और पेपर -2 में कट-ऑफ अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी पात्रता की जांच की जाएगी। साथ ही, अंतिम परिणाम की घोषणा के समय एसएससी द्वारा अलग-अलग आयु समूह-वार, राज्य / केंद्रशासित प्रदेश-वार और श्रेणी-वार कटऑफ जारी की जाएगी।
वणर्नात्मक प्रश्न पूछा जाएगा
एसएससी एमटीएस 2022 पेपर -2 हिंदी, अंग्रेजी और संविधान की 8वीं अनुसूची में उल्लिखित अन्य भाषाओं में होगा। उम्मीदवारों के बुनियादी भाषा कौशल का परीक्षण करने के लिए एक वर्णनात्मक पेपर होगा। उम्मीदवारों को 30 मिनट में 50 अंकों का एक लघु निबंध/पत्र लिखना होगा।
फाइनल रिजल्ट में श्रेणीवार होंगे कट ऑफ
एसएससी एमटीएस 2022 रिक्तियां दो आयु समूहों में हैं इसलिए अंतिम परिणाम में अलग-अलग आयु समूह-वार, राज्य / केंद्रशासित प्रदेश-वार और श्रेणी-वार कटऑफ होंगे। एसएससी ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट रूप से कहा है कि जो उम्मीदवार दोनों आयु समूहों के लिए पात्र हैं, उनके लिए रिक्तियां पहले 18-25 वर्ष के आयु वर्ग में भरी जाएंगी।
विभिन्न चरणों में हुए थे एग्जाम
एसएससी एमटीएस 2022 पेपर -1 परिणाम आयोग द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर घोषित किया जाएगा। एसएससी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक विभिन्न राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में किया था।
ऐसे देखें रिजल्ट
एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं।
आधिकारिक पेज पर दिए गए 'रिजल्ट' टैब पर क्लिक करें।
'अन्य' अनुभाग पर जाएं और 'मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा (पेपर- I), 2020 परिणाम' के लिए 'यहां क्लिक करें' पर बटन दबाएं।
एसएससी एमटीएस परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें
सूची में अपना नाम/रोल नंबर जांचें
अब एक कॉपी सेव कर लें और एक का प्रिंट निकालकर रख लें।
पेपर 2 का विवरण होगा जारी
आयोग एमटीएस पेपर 1 के परिणाम जल्द जारी करने वाला है। इसके साथ पेपर 2 के बारे में विवरण अपलोड करेगा। एसएससी एमटीएस पेपर 2, 50 अंक का होगा। पहले चरण में क्वालिफाई करने वाले आवेदक ही इसमें शामिल हो सकेंगे।
100 नंबर का था पेपर
एसएससी एमटीएस परीक्षा 05 अक्टूबर 2021 से 18 नवंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का कठिनाई स्तर 'ईज़ी टू मॉडरेट' का था। पेपर 100 अंकों का था। इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट थी। इसमें माइनेस मार्किंग प्रक्रिया लागू होगी। गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंक कटेंगे।
न्यूनतम योग्यता अंक
एमटीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को एक तय अंक हासिल करना जरूरी है। अगल अलग श्रेणी के अनुसार न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित किए गए हैं। जिसके तहत सामान्य/ईडब्ल्यूएस के लिए 30%, ओबीसी के लिए 25% और एससी/एसटी/अन्य के लिए 20% जरूरी है।
आंसर की हुई थी जारी
एसएससी एमटीएस आंसर की 12 नवंबर 2022 को जारी की गई थी और 18 नवंबर 2022 तक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। अब, आयोग उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत सभी आपत्तियों की जांच कर रहा है। जल्द ही एसएससी एमटीएस परिणाम 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसलिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
जल्द रिजल्ट होंगे जारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने देश भर में 02 नवंबर 2022 को मल्टी टास्किंग स्टाफ की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। जल्द ही आयोग की ओर से अब रिजल्ट घोषित किया जाएगा। एसएससी चयनित उम्मीदवारों के एसएससी एमटीएस रिजल्ट पीडीएफ को उनके नाम और रोल नंबर के साथ ssc.nic.in पर अपलोड करेगा। चयनित उम्मीदवारों को अगले दौर की भर्ती के लिए बुलाया जाएगा।
Sarkari Naukri, JSSC Recruitment 2022: चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान
प्लानिंग असिस्टेंट- 29200/- से 92300/- रुपये
ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी- 35400/- से 112400/- रुपये
कनीय सचिवालय सहायक- 19900/- से 63200/- रुपये
सहायक प्रशाखा अधिकारी- 44900/- से 142400/- रुपये
JSSC में खाली पदों का विवरण
झारखंड एसएससी की ओर से निकाली गई वैकेंसी में पदों का विवरण।
सहायक प्रशाखा अधिकारी- 384
कनीय सचिवालय सहायक- 322
ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी- 245
प्लानिंग असिस्टेंट- 5
झारखंड SSC में 956 पदों पर वैकेंसी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सहायक प्रशाखा अधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और प्लानिंग असिस्टेंट के खाली पदों (JSSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक योग्य उम्मीदवार इन पदों (JSSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। इन पदों (JSSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होगी।
SSC MTS टियर-1 Result जारी करने के स्टेप्स
- आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं।
- पेज पर 'मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा 2020 के कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम' लिंक पर सक्रिय होने के बाद क्लिक करें।
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- इसके बाद 'सब्मिट' पर क्लिक करें।
- आपका एसएससी एमटीएस टियर-1 रिजल्ट 2021 आपको दिखेगा।
- डाउनलोड के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
SSC सीजीएल परीक्षा का नोटिफिकेशन
कर्मचारी भर्ती आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है और आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी गई थी। 23 जनवरी 2022 इसकी आखिरी तिथि है। इस एसएससी भर्ती में अभ्यर्थियों की ओर से चयनित होने के लिए चार चरण की परीक्षाओं का हिस्सा बनना होगा। इसके लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित हो सकती है।
क्या SSC सीजीएल में लागू होने वाली है ये व्यवस्था?
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से CGL भर्ती 2021 के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार अगर इस भर्ती के लिए परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्ट में आयोजित होती है,तो इनमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। आयोग ने अधिसूचना के पैरा 13.2 में इस संबंध में जानकारी जारी की है। इसे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
SSC नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला
नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था में फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं, उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ अतिरिक्त अंक मिलते हैं। जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं, उस शिफ्ट के उम्मीदवार के कुछ अंक काट लिए जाते हैं ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से मौका मिले।
SSC भर्तियों के लिए नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था
आरआरबी की अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित परीक्षा के किसी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं, तो किसी शिफ्ट में आसान प्रश्न होते हैं। ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था लागू होती है। SSC की ओर से भी अपनी भर्तियों में सभी अभ्यर्थियों को बराबर मौका देने के उद्देश्य से 2018 से परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू रही है।
ऐसे उम्मीदवारों के लिए होगा SSC MTS पेपर-2
एसएससी पेपर-2 में उम्मीदवार की ओर से प्राप्त अंकों का उपयोग पेपर 1 में एक से अधिक उम्मीदवारों की ओर से सामान्यीकृत अंक प्राप्त करने की स्थिति में योग्यता तय करने को लेकर किया जाएगा। एसएससी एमटीएस पेपर-2 केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित होगा जो अलग-अलग श्रेणियों के लिए पेपर-1 में आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ पूरी करते हैं।
एसएससी एमटीएस पेपर-2 पैटर्न
एसएससी एमटीएस पेपर-2 'पेन और पेपर' सब्जेक्टिव मोड में आयोजित होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अंग्रेजी या संविधान की अनुसूची-8वीं में शामिल किसी भाषा में एक लघु निबंध या पत्र लिखना होगा।
पेपर-2 केवल सब्जेक्टिव प्रकृति का होगा और इसका उद्देश्य समूह-सी के रूप में पद के वर्गीकरण और नौकरी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक भाषा कौशल का परीक्षण करना है।
एसएससी एमटीएस पेपर- 2 का ये होगा पैटर्न
एसएससी परीक्षा के सभी उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर-1) और एक वर्णनात्मक (सब्जेक्टिव) पेपर (पेपर-2) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
पेपर के लिए अधिकतम अंक: 50
समय अवधि: 30 मिनट
नॉन टेक्निकल पदों के लिए भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग, SSC जल्द ही मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एग्जाम 2020-21 के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। परिणाम ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं। SSC MTS टियर 1 परीक्षा 5 अक्टूबर, 2021 से 2 नवंबर, 2021 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।
इन राउंड के आधार पर होगा चयन
आयोग द्वारा आवेदक के कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा में उनके प्रदर्शन को देखते हुए अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार नतीजे आधिकारिक एसएससी सीजीएल वेबसाइट पर सीधे लिंक से जांच कर सकेंगे।
पीएसटी में शामिल होने का मिलेगा मौका
सीबीई में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को आयोग द्वारा पीईटी / पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) सीएपीएफ द्वारा विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।
जारी की गई थी आंसर की
जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। आयोग ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की थी। जिस पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए समय दिया गया था। आंसर की 24 दिसंबर को जारी की गई थी। जबकि ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर थी।
इन पदों के लिए होगी भर्ती
जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) और असम राइफल में राइफलमैन (General Duty) के पद पर नियुक्त किए जाएंगे। इसके जरिए करीब 25271 खाली पदों को भरा जाएगा।
किन दस्तावेजों को करेंगे वेरिफाई
1. जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफाई किया जाता है। इस दौरान कुछ खास दस्तावेज चेक किए जाते हैं, जैसे आयु, नाम और शैक्षिक योग्यता साबित करने के लिए मैट्रिकुलेशन / माध्यमिक परीक्षा प्रमाणपत्र
2. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी डोमिसाइल सर्टिफिकेट / स्थायी निवासी प्रमाणपत्र (PRC)
3. आरक्षण/आयु में छूट के लिए अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण पत्र
4. सेवारत रक्षा कर्मियों का प्रमाणपत्र
5. पूर्व सैनिकों के सशस्त्र बलों में सेवा पूरा करने के संबंध में पत्र
6. हाइट/छाती माप में छूट का लाभ उठाने के लिए संबंधित प्रमाणपत्र आदि।
इस प्रक्रिया के तहत होगा चयन
GD कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद PET तथा PST में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें सफलता मिलने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन होगा। यह विस्तृत मेडिकल जांच (DME) के समय किया जाएगा। DME और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जो पहले लिखित और शारीरिक परीक्षा पास करेंगे।
यहां देख सकेंगे रिजल्ट
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करेगा। इसके जरिए 25,271 पदों को भरा जाना है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच किया गया था।
लिखित के बाद होगी शारीरिक परीक्षा
जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में लगभग 16 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ऐसे में उन्हें परीक्षा परिणामों का इंतजार है। कर्मचारी चयन आयोग जीडी परीक्षा के परिणामों के बाद कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी करेगा। छात्र जो लिखित परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किए जाएंगे उन्हें फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
ज्यादा रह सकता है कट ऑफ
वर्तमान GD कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है। इस बार GD कॉन्स्टेबल भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती से आधे से भी कम है। इसलिए इस बार की भर्ती में कट ऑफ थोड़ा ज्यादा रह सकता है। इससे पहले GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 में SSC ने 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थी, जिसमें और इजाफा किया गया था।
यूपी में पिछली बार का SSC GD कट ऑफ
यूपी में कटऑफ: आगामी परीक्षा रिजल्ट से पहले GD कॉन्स्टेबल की भर्ती इससे पहले 2018 में निकली थी और उस समय उत्तर प्रदेश राज्य के जनरल डिस्ट्रिक्ट एरिया में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 78.93 अंक, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 76.98 अंक, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 70.40 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 73.12 मार्क्स थी।
पिछली बार बिहार में इतना रहा था SSC GD का कट ऑफ
बिहार में कटऑफ: बिहार राज्य के जनरल डिस्ट्रिक्ट एरिया में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 76.73 अंक, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 74.53 अंक, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 59.60 मार्क्स और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 76.41 अंक रहा था।
SSC ने जारी किए उम्मीदवारों के अप्लीकेशन स्टेटस
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 में मैट्रिक, 10+2 और स्नातक व उच्चतर स्तरीय भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के अप्लीकेशन स्टेटस जारी किए जा रहे हैं। आयोग द्वारा फेज 9 के अप्लीकेशन स्टेटस विभिन्न रीजन के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं।
कट-ऑफ को लेकर है ये अनुमान
एसएससी जीडी कट-ऑफ 2021 इस साल सामान्य वर्ग के लिए 75-85, EWS के लिए 73-83 और OBC के लिए 70-80 रहने का अनुमान है। कट-ऑफ वह न्यूनतम अंक या प्रतिशत होता है, जो किसी भी अभ्यर्थी के परीक्षा में चयन के लिए जरूरी होता है।
यहां मिलेगी रिजल्ट, मेरिट लिस्ट की जानकारी
कर्मचारी चयन आयोज जल्द ही जीडी कॉन्स्टेबल और एमटीएस परीक्षा के रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा परिणाम ssc.nic.in पर जारी किए जाएंगे। साथ ही रीजनल वेबसाइट पर भी परीक्षा परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक करते रहें।
ssc.nic.in पर चेक कर पाएंगे SSC MTS के रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग, SSC जल्द ही मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एग्जाम 2020-21 के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ssc.nic.in पर SSC MTS के रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SSC MTS टियर 1 परीक्षा 5 अक्टूबर, 2021 से 2 नवंबर, 2021 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।
दो आयु वर्ग समूहों और कैटेगरी के अनुसार होगा रिजल्ट
SSC MTS की रिक्तियां दो आयु वर्ग में हैं और फाइनल रिजल्ट अलग-अलग आयु वर्ग समूहों तथा कैटेगरी के अनुसार होगी। SSC ने अपने नोटिफिकेशन में स्पष्ट कहा है कि जो कैंडिडेट्स दोनों समूहों के लिए योग्य होंगे, उनसे पहले 18-27 साल की उम्र सीमा वाले समूहों के लिए भर्ती होगी।
SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट: जानें क्या है न्यूनतम योग्यता अंक
SSC GD कांस्टेबल 2021 परीक्षा में सामान्य व एक्स सर्विस मैन के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35 प्रतिशत है, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 33 फीसदी है। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
श्रेणीवार होगा कट ऑफ
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में कट-ऑफ अंक श्रेणीवार होंगे। सामान्य और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के लिए 35% एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 33% होगा।
दस्तावेज सत्यापन के लिए इस तरह से होगा चयन
अंतिम दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए, उम्मीदवारों को पेपर 1 में उनके प्रदर्शन और पेपर 2 में कट-ऑफ अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस दौरान ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी पात्रता की जांच की जाएगी। अंतिम परिणाम की घोषणा के समय एसएससी द्वारा अलग-अलग आयु समूह-वार, राज्य / केंद्रशासित प्रदेश-वार और श्रेणी-वार कटऑफ जारी की जाएगी।
फिजिकल टेस्ट में हो सकेंगे शामिल
जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाएंगे। इसमें केवल वे ही उम्मीदवार क्वालिफाई होंगे जो लिखित परीक्षा पास करेंगे। रिजल्ट और कट-ऑफ स्कोर चेक करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर नज़र बनाकर रखें।
25 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा में चयनित उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) और असम राइफल में राइफलमैन (General Duty) में तैनात किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के तहत 25271 रिक्तियों को भरा जाएगा।
जल्द जारी हो सकते हैं रिजल्ट
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल के रिजल्ट 15 जनवरी तक जारी होने की संभावना है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं।
न्यूनतम योग्यता अंक
एमटीएस परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना जरूरी है। अलग अलग श्रेणी के अनुसार निर्धारित इन अंकों को हासिल कर आवेदक अगले चरण में पहुंच सकते हैं। सामान्य/ईडब्ल्यूएस के लिए मिनिमम पासिंग मार्क्स 30%, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 25% और एससी / एसटी / अन्य के लिए 20% है।

