Sarkari Naukri: एसएससी एमटीएस, यूजीसी, एसएससी व अन्य आयोग की विज्ञप्ति जारी
सरकारी नौकरी के लिए रहें तैयार, वर्तमान में, रेलवे विभाग, SSC, पुलिस, सेना, डिफेंस, टीचिंग सेक्टर, ग्रामीण क्षेत्रों में वीडीओ, लेखपाल आदि भर्तियां चल रही हैं। आप यहां से लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ साथ हर बड़ी व प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े अपडेट देख सकेंगे। यहां लगातार नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट व कटऑफ की जानकारी दी जा रही है।
रेलवे विभाग में जल्द ही 1 लाख 40 भर्तियां की जाएंगी, जबकि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल टियर 2, मल्टी टास्किंग स्टाफ और हेड कांस्टेबल परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं, कुछ ही दिनों में एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। यूपी बीएड का रिजल्ट 5 अगस्त को जारी हो गया है अब काउंसलिंग डेट जारी की जाएगी, इधर मेडिकल फील्ड की बात करें, तो नीट यूजी परीक्षा की आंसर की जारी होनी वाली है। शिक्षण क्षेत्र में ढेरों अपडेट बने हुए हैं, यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी होना है, सीटेट व यूपीटेट 2022 परीक्षा का नोटिफिकेशन आना है, राजस्थान रीट परीक्षा की आंसर की आनी है।
Sarkari Naukri Today: Check here all Latest Government Jobs Notification here
जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया जाएगा, जबकि राजस्थान की एक अन्य परीक्षा पीटीईटी से जुड़े अपडेट भी आ रहे हैं, बता दें, इस परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया है दूसरी तरफ यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती के लिए आंसर की व रिजल्ट जारी किया जाना है।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, CLAT 2023 पंजीकरण आज
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कंसोर्टियम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, CLAT 2023 पंजीकरण आज, 8 अगस्त से शुरू करेगा। CLAT आवेदन पत्र 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in से पंजीकरण कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी
सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए सेंट स्टीफेंस की आधिकारिक साइट ststephens.edu के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2022 तक है।
Sarkari Naukri Live - इरकॉन इंटइरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड में नौकरी
इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए इरकॉन की आधिकारिक साइट ircon.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 17 अगस्त 2022 को समाप्त होगी।
Sarkari Exam 2022 - सीयूईटी यूजी 2022 चरण 2 की संशोधित तिथियां जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2022 चरण 2 संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में बैठने के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in के माध्यम से नई परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में नौकरी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (एसडीएससी शार) ने 06 अगस्त के नियोजित समाचार पत्र और इसकी आधिकारिक वेबसाइट यानी sdsc.shar.gov.in पर।प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के पद के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है।
sirbgujarat2022 से डाउनलोड करें डीवी फॉर्म
गुजरात पीएसआई भर्ती बोर्ड 12 अगस्त और 13 अगस्त 2022 को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) आयोजित कर रहा है। उम्मीदवार पीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट यानी psirbgujarat2022 से डीवी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 12 जून 2022 और 19 जून 2022 को आयोजित की गई थी। 16 जुलाई 2022 को, सभी वर्तमान उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर डाल दिए गए थे और आवेदनों को नियमानुसार रीचेकिंग के लिए बुलाया गया था।
Sarkari Naukri 2022 - नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड
नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को), एक नवरत्न सेंट्रल पीएसयू और सबसे बड़े इंटीग्रेटेड एल्युमीनियम में से एक, ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (जीईटी) की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मेटलर्जी, केमिकल, माइनिंग, सिविल और केमिस्ट्री के लिए कुल 189 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
Sarkari Result Live - जारी हो गया जेईई मेन्स परिणाम
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन्स परिणाम 2022 आज 8 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन घोषित किया गया है। अब तक, जेईई मेन्स 2022 परिणाम घोषित सत्र 2 परीक्षा के पेपर 1 के लिए घोषित किया गया है। उम्मीदवार अब जेईई मेन स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। Direct Link for Result
Sarkari Result Live - आज से शुरू होगा जेईई एडवांस 2022 पंजीकरण
संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2022 पंजीकरण आज, 8 अगस्त, 2022 से शुरू होगा। जेईई मेन्स परिणाम 2022 घोषित होने के साथ, योग्य उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन शुरू होगा। उन सभी छात्रों को जिन्हें आईआईटी जेईई परीक्षा के लिए चुना गया है, उन्हें जल्द से जल्द पंजीकरण करने की सलाह दी जाती है। लिंक आज सुबह 10 बजे तक सक्रिय होने की उम्मीद है।
BIS Graduate Engineer Recruitment 2022: कितनी होगी सैलरी?
इन भर्तियों के लिए इच्छुर उम्मीदवारों को बता दें कि इन भर्तियों के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों 50,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: यहां चेक करें आयुसीमा
उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि इन इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक उम्र के व्यक्ति इन पदों के लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगे।
BIS Graduate Engineer Recruitment 2022: इतने पदों पर जारी हुई भर्तियां
उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 100 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होना है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
BIS Recruitment 2022: यहां निकली हैं बंपर वैकेंसी
भारतीय मानक ब्यूरो BIS ने इंजीनियर पदों के लिए बंपर भर्तियां जारी कर दी हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होगा चयन
उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 112 पदों पर युवाओ का चयन किया जाना है। जिसको लेकर आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर तक जारी रहेगी।
Indian Navy Recruitment 2022: इन स्टेप्स से करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट erecruitment.andaman.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर, ऑनलाइन आवेदन लिक पर क्लिक करें।
इसके बाद ट्रेड्समैन मेट, अंडमान और निकोबार कमांड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
फॉर्म को सावधानीपूर्वक पढ़ें और डाक्यूमेंट्स सबमिट करें।
Navy Recruitment 2022: यहां चेक करें आयुसीमा
इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयुसीम 18 से 25 वर्ष होना अनिवार्य हैं। आयुसीमा और योग्यता से जुड़ी अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक सूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Sarkari Naukri 2022: कब तक करें आवेदन?
इन भर्तियों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 6 सितंबर 2022 को शाम 5.00 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि इसके बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Indian Navy Recruitment 2022: यहां भी जारी हो गई हैं भर्तियां
भारतीय नौसेना ने अंडमान और निकोबार कमांड मुख्यालय के लिए ग्रुप- सी के कई पदों के लिए भर्तियां जारी कर दी हैं। अब योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट erecruitment.andaman.gov.in और andaman.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: इतनी मिलेगी सैलरी
उम्मीदवारों को बता दें कि इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 58,850 रुपये से 1,37,050 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन प्रक्रिया खत्म होने से पहले इन पदो के लिए अप्लाई कर लें।
Sarkari Naukri 2022: कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को बता दें कि किसी भी वर्ग के व्यक्तियों को आवेदन शुल्क में छूट नहीं दी जाएगी।
Sarkari Naukri vacancy 2022: यहां चेक करें वैकेंसी विवरण
सिविल असिस्टेंट सर्जन के पद- 751 पद
ट्यूटर के पद- 357 पद
सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल के पद- 211 पद
सिविल असिस्टेंट सर्जन के पद- 7 पद
Sarkari Naukri 2022: कब तक कर सकेंगे अप्लाई?
इन भर्तियों को लेकर आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2022 से शुरू हो गई है। इसके साथ ही यह आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त, 2022 को समाप्त हो जाएगा।
MHSRB Recruitment 2022: इन पदों पर जारी हुई भर्तियां
मेडिकल सर्विस बोर्ड ने 1300 से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए भर्तियां जारी कर दी हैं। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhsrb.telangana.gov.in पर जाकर इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
PSSSB Clerk Recruitment 2022: पदों का विवरण
क्लर्क के लिए कुल पद- 917
क्लर्क के लिए कुल पद- 704
लीगल क्लर्क के लिए कुल पद- 283
आईटी क्लर्कके लिए कुल पद- 10
अकाउंट क्लर्क के लिए कुल पद- 21
Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होगा चयन
इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ति प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1900 पदों पर युवाओं का चयन किया जाना है। उम्मीदवारों को जल्द से जल्द इन भर्तियों के लिए आवेदन की सलाह दी जाती है।
Sarkari Naukri 2022: कब तक कर सकेंगे अप्लाई?
उम्मीदवारों को बता दें कि इन क्लर्क भर्तियों के लिए आवेदन फिलहाल जारी हो चुके हैं। हालांकि अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त, 2022 को तय की गई है।
PSSSB Clerk Recruitment 2022: PSSSB ने जारी की भर्तियां
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड PSSSB ने क्लर्क के पदों बंपर भर्तियां जारी कर दी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती
भारतीय नौसेना ने अपने यहां पर ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ट्रेड्समैन मेट के 112 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - इन पदों पर भर्ती
तेलंगाना चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड ने अपने यहां पर सिविल असिस्टेंट सर्जन, सिविल असिस्टेंट सर्जन जर्नल और ट्यूटर्स आदि पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से तेलंगाना के सरकारी चिकित्सा केंद्रों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - मेडिकल सेक्टर में 1300 से अधिक रिक्तियां
मेडिकल सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने मेडिकल सेक्टर में 1300 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकार के मेडिकल सेक्टर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - यहां देखें आयु सीमा
यहां आवेदन के करने के लिए अभ्यर्तियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Sarkari Result 2022 Live - अपरेंटिस के पदों पर भर्ती
इंटरकॉन इंटरनेशनल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंटरकॉन ने अपने यहां पर अपरेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अपरेंटिस की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ircon.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - इंजीनियर्स के पदों पर भर्ती
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियर्स के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभाग में इंजनियर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट thdc.com.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंग।
Sarkari Result 2022 Today - असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
UPHESC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार uphesc.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - अग्निवीर के लिए नोटिफिकेशन
इंडियन आर्मी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय आर्मी ने अग्निवीर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अग्निवीर के लिए आस लगाए बैठे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
NEET UG Result 2022 - नीट यूजी कारिजल्ट
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही नीट यूजी का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - सीटेट का नोटिफिकेशन जल्द
सीटीईटी के नोटिफिकेशन को लेकर भी सर्च जारी है। बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी सीटीईटी नोटिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - यूपीटेट का नोटिफिकेशन जल्द
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि एक से दो दिन के भीतर यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित समयानुसार अपना आवेदन कर सकेंगे।
NEET NTA Result 2022 - रिजल्ट को लेकर कर रहे गूगल पर सर्च
नीट यूजी के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - टीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती
झारखंड सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अपने यहां पर टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से टीजीटी शिक्षक की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपने यहां पर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarakri Result 2022 - हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपने यहां पर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हिंदी ट्रांसलेटर के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारि वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan PTET Counselling 2022 - पीटीईटी के लिए काउंसलिंग आज से
राजस्थान पीटेट के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आज यानी 07 अगस्त 2022 से शुरू हो चुकी है। पीटीईटी परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं, यहां अभ्यर्थी 16 अगस्त 2022 तक अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Result 2022 - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। कयास लगाया जा रहा है कि आज यानी 07 अगस्त 2022 को रिजल्ट जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकर का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अपने यहां पर कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - कांस्टेबल के पदों पर भर्ती
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने यहां पर कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश के पुलिस विभाग में कांस्टेबल की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - इन विभागों में निकलने वाली है भर्ती
राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
UPHESC Assistant Professor Recruitment 2022: कितनी मिलेगी सैलरी?
जिन उम्मीदवारों का इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन किया जाएगा उन्हें 15600 से लेकर 39100 प्रति महीने तक सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य द्वारा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
Sarkari Naukri 2022: आवेदन जमा करने के बाद नहीं कर सकेंगे बदलाव
उम्मीदवारों को बता दें कि एक बार आवेदन जमा करने के बाद इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर सकेंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपना आवेदन सभी डिटेल्स चेक करने के बाद ही सबमिट करें।
Sarkari Naukri 2022: कितना है आवेदन शुल्क?
इन भर्तियों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यह सामान्य व ओबीसी के लिए 2000 रुपए व एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपए हैं।
UPHESC Assistant Professor Recruitment 2022: यहां से करें अप्लाई?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uphesc51.com व uphesc.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
UPHESC Assistant Professor Recruitment 2022: बढ़ गई आवेदन करने की आखिरी डेट
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्तियां जारी कर दी हैं। इसके लिए आवेदन की आखिरी डेट 23 अगस्त 2022 तक बढ़ा दी गई है।
Sarkari Naukri 2022; इतनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को दो वर्ष तक प्रोबेशन पीरियड के तहत 14600 रुपये मिलेंगे प्रति महीने मिलेंगे। इसके बाद 20,800 से 65,900 रुपये प्रति महीने तक सैलरी दी जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: इन उम्मीदवारों को मिलेगी आयुसीमा में छूट
उम्मीदवारों को बता दें कि इन भर्तियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। हालांकि राजस्थान के मूल निवासियों को अधिकतम आयुसीमा में छूट दी गई है।
Rajasthan High Court Recruitment 2022: कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?
उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ति प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2756 वैकेंसी जारी की गई हैं। इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त को शुरू हो जाएगी।
Rajasthan High Court Recruitment 2022: राजस्थान हाईकोर्ट ने जारी की भर्तियां
राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-II के पदों पर बंपर भर्तियां जारी कर दी हैं। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - इन पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग ने अपने यहां पर एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - यूपीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड जल्द ही यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - जल्द जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
Sarkari Result 2022 - कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार uppcl कीआधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
ITBP Recruitment 2022 - कांस्टेबल के पदों पर भर्ती
इंडो तिब्बत पुलिस बल ने अपने यहां पर कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के सैकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। साथ ही यहां आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज यानी 06 अगस्त 2022 को ग्रुप डी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। बता दें परीक्षा सेदो से तीन दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - इन विभागों में बंपर भर्ती
राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - क्लर्क के पदों पर भर्ती जल्द
बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश के एसबीआई बैंकों में क्लर्क की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - राजस्थान हाई कोर्ट ने निकाली बंपर भर्ती
राजस्थान सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान हाई कोर्ट ने जूनियर ज्यूडिसियल, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड 2 के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विभागों की रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result 2022 - शिक्षक के पदों पर भर्ती
झारखंड सरकार में शिक्षक की सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result - हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर करें आवेदन
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अपने यहां पर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हिंदी ट्रांसलेटर के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारकि वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Railway Recruitment 2022 - रेलवे में बंपर भर्ती
बेरोजजागारी के दौर में रोजगार का धमाका। भारतीय रेलवे जल्द ही अपने यहां पर 1 लाख 40 हजार पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम रेलवे के लाखों रिक्तियों को भरा जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया। संसदीय संत्र के दौरान अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, 2014 से 2022 के बीच रेलवे ने 3 लाख 50 हजार पदों पर नियुक्ति की है।
Sarkari Result 2022 - कांस्टेबल व फायरमैन की रिक्तियां
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही अपने यहां पर कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश सरकार के पुलिस कांस्टेबल व फायरमैन की रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result 2022 Today - आईटीबीपी में भर्ती
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्ची खबर है। आईटीबीपी ने अपने यहां पर कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी के कांस्टेबल की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बीएसईआर आज यानी 06 अगस्त 2022 को पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Sarkari Naukri Result Live - स्थगित हो गई CUET परीक्षा
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET 5 अगस्त, 2022 के लिए निर्धारित कुछ केंद्रों के लिए स्थगित कर दिया गया है। 10 राज्यों और 16 शहरों के अलग-अलग केंद्रों पर आज स्लॉट 1 और स्लॉट 2 दोनों को रद्द कर दिया गया। उसी के लिए नोटिस आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी किया गया है।
Sarkari Result 2022 - जेईई मेन 2022 परिणाम आज
संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 परिणाम की तारीख की पुष्टि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा बहुत जल्द होने की उम्मीद है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जेईई मेन्स सत्र 2 के परिणाम घोषित होने की घोषणा आज 6 अगस्त, 2022 को होने की उम्मीद है। यदि जारी किया जाता है, तो छात्र आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in से अपने जेईई स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - जारी हो गया AP EdCET परिणाम 2022
आंध्र प्रदेश एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, AP EdCET परिणाम 2022 को आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, APSCHE द्वारा ऑनलाइन घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपने एपी एडसीईटी रैंक कार्ड, परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट - cets.apsche.ap.gov.in, manabadi से डाउनलोड कर सकते हैं।

