Sarkari Naukri Result: दिल्ली विकास प्राधिकरण और सीमा सुरक्षा बल समेत इन विभागों में नौकरी का मौका, यहों देखें पूरी डिटेल
Sarkari Naukri Result: क्या आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो इस पेज पर बने रहें क्योंकि यहां सभी जरूरी सरकारी नौकरी को कवर किया जा रहा है। लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2022 के साथ साथ यहां प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े अपडेट जैसे नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की व रिजल्ट की भी जानकारी को साझा किया जाता है।
Sarkari Naukri Result: वर्तमान में सरकारी नौकरी को लेकर ढैरों अपडेट चल रहे हैं, जिनके बारे में एक उम्मीदवार को जरूर से पता होना चाहिए। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा परिणाम व यूपीएससी सिविल सेवा 2021 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जेईई मेंस 2022 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। जल्द ही सीटेट व यूपीटेट 2022 नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। पुलिस भर्ती की बात करें, तो एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट और राजस्थान पुलिस होम गार्ड भर्ती परिणाम आने वाले हैं। इसके अलावा एसएससी एमटीएस टियर 2 रिजल्ट, एसएससी सीएचएसएल 2022 एडमिट कार्ड और एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा परिणाम भी किसी भी समय जारी हो सकते हैं।
एकेडमिक लेवल पर भी हलचल देखने को मिल रहे हैं। 1 जून को राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के विज्ञान व कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया, जबकि अभी कला स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाना बाकी है। इसके बाद 5वीं व 8वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। बता दें, अभी झारखंड, महाराष्ट्र बोर्ड व उत्तर प्रदेश बोर्ड की तरफ से भी रिजल्ट जारी होने की प्रकिया पर काम चल रहा है।
Rajasthan Police Constable Exam Date 2022 | Rajasthan REET 2022 Update
Sarkari Naukri 2022: जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन
कुल 279 पदों में से 220 पद जूनियर असिस्टेंट के शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत नोटिफिकेशन 11 जून 2022 को जारी किया जाएगा। पदों के लिए 18 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन जमा करने की लास्ट डेट- 10 जुलाई 2022 होगी।
Sarkari Naukri 2022: डीडीए ने निकाली वैकेंसी
दिल्ली विकास प्राधिकरण, DDA ने भर्ती निकाली है। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 279 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2022 से शुरू होगी। इसके माध्यम से जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: जानिए कितनी मिलेगी सैलरी
आवेदन आम तौर पर व्यक्तिगत इकाइयों की उपलब्धता और आवश्यकता के आधार पर किए जाएंगे। संस्थान के नियमों के अनुसार आवेदकों को सैलरी योग्यता और अनुभव के आधार पर मिलेंगे, जो क्रमशः 47000/-, 49000/- और 54000 रुपए तक होंगे। इसके अलावा एचआरए भी शामिल होगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: रिसर्च एसोसिएट के लिए वैकेंसी
भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आईएसआई की आधिकारिक साइट isical.ac.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 14 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: जानिए कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
सीमा सुरक्षा बल भर्ती परीक्षा के तहत म्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंटेशन, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। पेपर 100 अंकों का होगा। पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा।
Sarkari Naukri 2022: बीएसएफ में नौकरी का मौका
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 28 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के कुल 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
BSF Bharti Sarkari Naukri 2022: सीमा सुरक्षा बल में भर्ती के लिए करें आवेदन
बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की ओर से ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 281 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार 28 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: IDBI बैंक में निकली भर्ती
आईडीबीआई (IDBI) बैंक की ओर से असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के कुल मिलाकर 1554 खाली पदों के लिए भर्ती निकाली गई है और इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। आईडीबीआई भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 17 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करके इसके लिए एक हजार रुपये आवेदन फीस जमा कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: हाईकोर्ट में आई नौकरी
पटना हाईकोर्ट की भर्ती के लिए उम्मीदवार 23 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अप्लाई कर सकते हैं। पटना हाईकोर्ट की ओर से लॉ सहायक पदों को लेकर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: हिमाचल प्रदेश में निकली नौकरी
हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने लैबोरेट्री असिस्टेंट, जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट, क्लर्क, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस संबंध में उम्मीदवार 30 जून 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: राजस्थान में कई जूनियर इंजीनियर पद खाली
राजस्थान में जूनियर इंजीनियर पद भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 7 जून से 6 जुलाई 2022 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 139 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोलियम की ओर से निकाली गई नौकरी
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोलियम की ओर से प्रोजेक्ट एसोसिएट और लेबोरेट्री एसोसिएट समेत कुल मिलाकर 57 खाली पदों के लिए भर्तियां की जा रही हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 13 से 17 जून 2022 तक इंटरव्यू के लिए खुद को उपस्थित कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live 2022: आरबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली भर्ती
आरबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर अफसर के कई पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आरबीआई भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 12 जून 2022 तक बैंक आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: आरबीआई ग्रेड ए पद भर्ती
आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ग्रेड ए पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी। उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 13 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2022: राजस्थान सीनियर टीचर पदों पर वैकेंसी
आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सीनियर टीचर के 417 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में उम्मीदवार 21 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Result: राजस्थान सीनियर टीचर पद भर्ती
आरपीएससी उम्मीदवार 21 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर के 417 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Naukri 2022: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी भर्ती
डीडीए यानी दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से सहायक डायरेक्टर, जूनियर इंजीनियर और जूनियर ट्रांसलेटर समेत कई पदों के लिए भर्तियां निकाली जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 11 जून से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2022: बैंक में नौकरी के लिए करें आवेदन
ताजा बैंक भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cityunionbank.com पर 3 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिटी यूनियन बैंक (CUB) ने रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: यूपीएससी का भर्ती नोटिफिकेशन जारी
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से ड्रग इंस्पेक्टर समेत कई अलग-अलग पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। यूपीएससी रिक्रूटमेंट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in की मदद से 17 जून 2022 तक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: जूनियर रेजिडेंट पदों पर भी निकली भर्ती
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से जूनियर रेजिडेंट पद भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए उम्मीदवार 15 जून 2022 तक आवेदन करें और इस प्रक्रिया के माध्यम से एम्स में जूनियर रेजिडेंट के 34 खाली पदों पर भर्ती होगी।
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: सहायक प्रोफेसर पदों पर नौकरी
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट यानी सहायक प्रोफेसर के 126 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 30 मई 2022 से 29 जून 2022 तक अपने आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE Update: हिमाचल में इन पदों पर निकली नौकरी
हिमाचल प्रदेश एसएससी यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से लैबोरेट्री असिस्टेंट, जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट, क्लर्क, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन पदों पर भर्ती को लेकर अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए उम्मीदवार 30 जून 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट जारी
छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल ने सीजीएसओएस 10वीं, 12वीं का परिणाम 2022 घोषित किया है। सीजी स्टेट ओपन स्कूल का परिणाम 3 जून, 2022 को कक्षा 10, 12 दोनों के लिए घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक साइट sos.cg.nic.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - इरकॉन में नौकरी का मौका
रेल मंत्रालय के तहत इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वर्क लीडर, स्लैब ट्रैक, सीएएम इंजीनियर और अन्य के 56 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। ये पद इरकॉन की मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल पैकेज-2 परियोजना के लिए वेतनमान के आधार पर अनुबंध पर उपलब्ध हैं
Sarkari Result Live - आईडीबीआई बैंक में नौकरी
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (Industrial Development Bank of India) ने कार्यकारी अधिकारियों (अनुबंध पर) के लिए हजारों रिक्तियों को भरने और आईडीबीआई बैंक पीजीडीबीएफ 2022-23 में सहायक प्रबंधक के रूप में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है।
Sarkari Result Live - दिल्ली विकास प्राधिकरण में नौकरी
दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने जूनियर इंजीनियर, प्रोग्रामर, सहायक और निदेशक पद 2022 के लिए विज्ञापन जारी किया है। सभी उम्मीदवार जो दिल्ली डीडीए की इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और पात्रता को पूरा करते हैं वे ऑनलाइन आवेदन 11 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - होने वाली है एमटीएस परीक्षा
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees’ State Insurance Corporation) ईएसआईसी में सीधी भर्ती द्वारा नियमित आधार पर 1948 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) रिक्तियों को भरने के लिए 5 जून 2022 को ईएसआईसी एमटीएस मेन्स 2022 चरण -2 आयोजित करेगा।
Sarkari Result 2022 - इस परीक्षा की आंसर की जारी
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (West Bengal Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोटोकॉल अधिकारी के पद के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। प्रोटोकॉल अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार WBPSC की आधिकारिक वेबसाइट-wbpsc.gov.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - मैनेजर लेवल की करें नौकरी
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Dedicated Freight Corridor Corporation of India Limited) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर मैनेजर (सिविल / मैकेनिकल) के पद के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया है। DFCCIL जुलाई 2022 के महीने में विज्ञापन संख्या -04/2021 के खिलाफ जूनियर मैनेजर (सिविल / मैकेनिकल) के पद के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा।
Sarkari Result Live - स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नौकरी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के तहत कुल 132 पद उपलब्ध हैं। उम्मीदवार 27 जून 2022 को या उससे पहले सीजीपीएससी चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 08 जून 2022 से शुरू होगी।
Sarkari Result 2022 Live - शैक्षणिक योग्यता
लॉ असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी या एलएलएम में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही ध्यान रहे लॉ में ग्रेजुएशन या पीजी पास किए हुए दो वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
Sarkari Result 2022 Live - पटना हाईकोर्ट में भर्ती
पटना हाईकोर्ट में वैकेंसी के लिए टकटकी लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। हाईकोर्ट ने लॉ असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट
पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। हालांकि अभी लिंक एक्टिव नहीं किया गया है, बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के एक घंटे बाद यानी 10 बजे लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - WBBSE का रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना रोल नंबर व अपने पास रखें। रिजल्ट घोषित होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट wbbse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - WBBSE Result 2022
पश्चिम बंगाल बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही है। बोर्ड कुछ देर में प्रेस कांफ्रेंस कर माध्यमिक यानी 10वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। छात्र WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर जाकर पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Sarkari Results 2022 Live - शैक्षणिक योग्यता
यूपीपीसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, यहां आपको इससे संंबधित संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
Sarkari Result 2022 - यूपीपीसीएल के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पर्सनल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पर्सनल ऑफिसर के रिक्तियों को भरा जाएगा। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2022 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - यहां देखें
यदि आप भी सरकारी नौकरी के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं तो हमारे इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखें। यहां आपको राज्य व केंद्र सरकार में निकलने वाली वैकेंसी से तुरंत अवगत कराया जाएगा। तथा आप आवेदन, शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग अपडेट
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) 346 रिक्तियों की भर्ती के लिए 19 जून 2022 को एमपीपीएससी राज्य सेवा और राज्य वन प्रारंभिक परीक्षा 2021 आयोजित करेगा, जिसमें से राज्य सेवाओं के तहत 283 रिक्तियां और राज्य वन सेवाओं के तहत 63 रिक्तियां हैं। एमपीपीएससी 10 जून 2022 को प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। उम्मीदवार 19 जून 2022 तक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग में नौकरी
Uttar Pradesh Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited ने मुख्य रसायनज्ञ, अतिरिक्त निजी सचिव (APS), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और लेखा लिपिक के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 25 जून 2022 तक या उससे पहले UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट यानी uprvunl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ITBP Sarkari Naukri 2022: आईटीबीपी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जाएं।
संबंधित लिंक पर क्लिक करें और इसके बाद खुद को रजिस्टर करें।
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें।
आवेदन फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
Sarkari Naukri 2022 Live: स्टेनोग्राफर पद भर्ती और योग्यता
स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in की मदद से 19 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार निर्धारित लास्ट डेट तक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: आईटीबीपी के इन पदों पर होनी है भर्ती
आईटीबीपी भर्ती अभियान कुल मिलाकर 248 खाली पदों को भरने के लिए होता है, जिसमें हेड कांस्टेबल महिला (कॉम्बैटेंट मिनिस्टीरियल) के 23 पद, हेड कांस्टेबल पुरुष (कॉम्बैटेंट मिनिस्टीरियल) के 135 पद और हेड कांस्टेबल एलडीसीई (कॉम्बैटेंट मिनिस्टीरियल) के 90 पदों को शामिल किया गया हैं।
Sarkari Naukri 2022: आईटीबीपी में 12वीं पास के लिए निकली नौकरी
आईटीबीपी यानी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में उम्मीदवार आईटीबीपी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in की मदद से 8 जून से 7 जुलाई तक अपने आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: बीएचयू भर्ती की आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद मूल्यांकन सेल पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
ऑनलाइन आवेदन पत्र को भर लें और सब्मिट कर दें।
एप्लिकेशन फॉर्म को संबंधित एड्रेस पर भी भेज दें।
Sarkari Naukri 2022: बीएचयू भर्ती के लिए आवेदन फीस
बीएचयू भर्ती के संबंध में एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों और महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों से 1000 रुपये का गैर-वापसी आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: BHU में निकली वैकेंसी का विवरण
बीएचयू यानी बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के कई पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 13 जून 2022 रखी गई है। इस भर्ती की मदद से एसोसिएट प्रोफेसर के 6 पद, असिस्टेंट (सहायक) प्रोफेसर के 4 पद और प्रोफेसर के 3 पदों को शामिल किया गया है।
BHU Sarkari Naukri 2022: बीएचयू में निकला नौकरी का मौका
बीएचयू यानी बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की ओर से प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in की मदद से अपने ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: स्टेनोग्राफर भर्ती और उनकी योग्यता
कई स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार jssc.nic.in के जरिए 19 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in की मदद से 19 जून तक अप्लाई करें।
Sarkari Naukri 2022: चपरासी पद भर्ती की योग्यता और चयन प्रक्रिया
चपरासी पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा की मदद से किया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी विज्ञापन चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: चपरासी पद भर्ती के लिए आयु सीमा
चपरासी पदों पर निकली भर्ती को लेकर जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 49 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा एडिशनल जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 45 साल और प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल) आवेदकों की आयु 37 साल से अधिक ना हो।
Sarkari Naukri 2022: इन पदों पर की जानी है भर्ती
जीएम, एजीएम समेत कई पदों पर निकली भर्ती प्रकिया के माध्यम से जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग), प्रोजेक्ट मैनेजर (सिविल), एडिशनल जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) के कुल 23 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए अपेक्षित योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 8 जून 2022 तक अपना आवेदन जमा करें।
Sarkari Naukri 2022 Result: चपरासी पदों पर निकली बहाली
चपरासी के 80 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं और इन पदों को लेकर उम्मीदवार 8 जून से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट की मदद से करना होगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: सीनियर मेडिकल अफसर जरूरी जानकारी
सीनियर मेडिकल अफसर पदों पर भर्ती के लिए उनके पास अंतिम परीक्षा तक के सभी सेमेस्टर / वर्षों को मिलाकर न्यूनतम 60 फीसदी अंक होने चाहिए। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र, जिनका परिणाम 31 अगस्त 2022 तक आ सकता है, वो भी इस पद के लिए आवेदन के पात्र हैं।
IOCL Sarkari Naukri 2022: सीनियर मेडिकल अफसर पदों पर भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एडिशनल चीफ मेडिकल अफसर (ACMO) और सीनियर मेडिकल अफसर (SMO) के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 7 जून तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - राजस्थान में अधिकारी बनने के लिए करें अप्लाई
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने नई भर्ती जारी कर रहा है, जिसका विज्ञापन क्रमांक 04/2021 है। इस विज्ञापन में पद का नाम सांख्यिकी अधिकारी है और इसमें कुल 43 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Today - एमटीएस की सीधी भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (The Employees’ State Insurance Corporation) ESIC में सीधी भर्ती द्वारा नियमित आधार पर 1948 Muti-Tasking Staff (MTS) रिक्तियों को भरने के लिए 5 जून 2022 को ESIC MTS Mains 2022 Phase-2 आयोजित करेगा।
Sarkari Result Live - RPSC ने जारी किया नया अपडेट
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सांख्यिकी अधिकारी, योजना विभाग (अर्थशास्त्र और सांख्यिकी) - 2021 के पद के लिए अनंतिम परिणाम घोषित किया है। स्क्रीनिंग टेस्ट में योग्य उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए उपस्थित होने में सक्षम हैं।
Board Exam Result Live - एचबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट जल्द
Board of School Education Haryana, भिवानी बहुत जल्द एचबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 जारी करने की तैयारी कर रहा है। अंतिम अपडेट के अनुसार, बीएसईएच द्वारा जून, 2022 में हरियाणा बोर्ड के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। छात्रों को सूचित किया जाता है कि एचबीएसई 10वीं 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।
Sarkari Result Live 2022 - स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आया नोटिफिकेशन
स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना राज्य सरकार 12 जून 2022 को राज्य के सभी 33 जिलों में योग्य उम्मीदवारों के लिए तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TS-TET 2022) आयोजित करेगी। इस परीक्षा का परिणाम 27 जून को जारी किया जाएगा।
Sarkari Result Today - इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत
कानूनी मामलों के विभाग, कानून और सामाजिक न्याय मंत्रालय ने एलएलबी छात्रों और स्नातकों के लिए एक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन इंटर्नशिप के लिए legalaffairs.gov.in/internship पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - गोवा बोर्ड का रिजल्ट यहां से करें चेक
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने कल 1 जून को SSC या कक्षा 10 के परिणाम की घोषणा की। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - gbshse.gov पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस वर्ष एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 18,869 छात्रों के साथ बोर्ड द्वारा 92.75 प्रतिशत का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया है।
Sarkari Result Live - एनईईटी-पीजी 2022 के लिए परिणाम जारी
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने परीक्षा आयोजित होने के ठीक दस दिन बाद बुधवार को एनईईटी-पीजी 2022 के लिए परिणामों की घोषणा की। देश में लगभग 42,000 पीजी सीटों के लिए परीक्षा का प्रयास 2 लाख से अधिक एमबीबीएस स्नातकों द्वारा किया जाता है जिन्होंने अपनी एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी कर ली है।
Sarkari Result Live - दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती अपडेट
एसएससी चयन दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) 2022 पंजीकरण 16 जून 2022 तक आयोजित किया जाएगा। एसएससी दिल्ली पुलिस के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) आयोजित करेगा।
Sarkari Result 2022 - सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के लिए अपडेट जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ने सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा तिथि स्थगित कर दी है। सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा 18 जून 2022 को निर्धारित की गई थी। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा स्थगित करने के संबंध में एक संक्षिप्त सूचना जारी की है।
Sarkari Result Live - केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी
केरल शिक्षा भवन ने केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (KTET) 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने स्कोर की जांच करने के लिए ktet.kerala.gov.in पर जा सकते हैं। राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, केटीईटी 2022 का फरवरी संस्करण 4 और 5 मई को आयोजित किया गया था।
Sarkari Result Live - आवेदन सुधार विंडो खोल दी गई
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) आवेदकों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। उम्मीदवार जो अपने आवेदन में बदलाव करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग अपडेट
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने वीविंग सुपरवाइजर - 2019 पद के लिए मेन्स एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में संक्षिप्त सूचना जारी की है। आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 08 जून 2022 को वीविंग सुपरवाइजर मेन्स एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। आयोग 18 जून 2022 को वीविंग सुपरवाइजर-2019 पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है।
Sarkari Result Live - शिक्षा क्षेत्र में नौकरी के मौके
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Motilal Nehru National Institute of Technology), इलाहाबाद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 145 सहायक प्रोफेसर (ग्रेड- II) पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2022 तक या उससे पहले पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - यूपीएससी नोटिफिकेशन जारी
संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने ड्रग इंस्पेक्टर, मास्टर, मिनरल ऑफिसर, असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - पटना उच्च न्यायालय भर्ती
पटना उच्च न्यायालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विधि सहायक के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 23 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज से लॉ ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट सहित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार पटना उच्च न्यायालय भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जेईई मेंस के लिए आवेदन पत्र जारी
Joint Entrance Examination, JEE Main 2022 Session 2 आवेदन पत्र राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा ऑनलाइन जारी किए गए हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, एनटीए ने 1 जून, 2022 को जेईई मेन्स 2022 जुलाई सत्र पंजीकरण ऑनलाइन शुरू कर दिया है। जो लोग इस परीक्षा में एक और प्रयास करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड जारी
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (West Bengal Public Service Commission) ने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड / हॉल टिकट जारी कर दिया है। WBPSC प्रारंभिक परीक्षा 19 जून, 2022 को होगी।
Sarkari Result Live - नीट पीजी परिणाम जारी
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBE) ने बुधवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-PG) परिणाम 2022 घोषित किया। परीक्षा 21 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार nbe.edu.in यहां से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

