Rajasthan Police Constable Exam Date 2022: कांस्टेबल भर्ती एग्जाम की नई डेट, अब इस दिन होगी रद्द हुई परीक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 09:48 AM IST

Rajasthan Police Constable New Exam Date 2022: पेपर लीक के बाद रद्द हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित लिखित परीक्षा निरस्त होने के बाद नई डेट सामने आ चुकी है।

google

Rajasthan Police Constable New Exam Date 2022: राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 की 14 मई 2022 को दूसरी शिफ्ट में आयोजित लिखित परीक्षा निरस्त कर दी गई थी और 22 जून को इसे दोबारा आयोजित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय, जयपुर की ओर से परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए पुलिस मुख्यालय वेबसाइट चेक कर सकते हैं। करीब 3 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।

Rajasthan Police Constable Exam Date 2022: कांस्टेबल भर्ती एग्जाम की नई डेट, अब इस दिन होगी रद्द हुई परीक्षा

राजस्थान पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के बीच 14 मई को दिवाकर पब्लिक स्कूल से कॉन्स्टेबल भर्ती का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से 14 मई को आयोजित पेपर रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा पूरे मामले में अब तक 14 आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। इसके अलावा राजस्थान राज्य सरकार दिवाकर पब्लिक स्कूल की मान्यता को भी रद्द किया गया। पूरे मामले की जांच एसओजी कर रही है।

End of Feed