LIVE

Sarkari Naukri Result: IIPM, सीएसआईआर और इंडियन बैंक समेत इन विभागों में निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्‍लाई

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 6, 2022, 17:14 IST

Sarkari Naukri Result: इन दिनों बीएसएफ से लेकर तिब्‍बत पुलिस और बैंक आदि में ढेरों वैकेंसी निकाली जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी के इच्‍छुक युवाओं के लिए ये एक बेहतर मौका है। इस पेज पर आपको सभी लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2022 के साथ अन्‍य जरूरी प्रतियो​गी परीक्षाओं से जुड़े अपडेट जैसे नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की व रिजल्ट की भी जानकारी साझा की जाएगी।

Sarkari Naukri Result: IIPM, सीएसआईआर और इंडियन बैंक समेत इन विभागों में निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्‍लाई

Sarkari Naukri Result: आने वाले दिनों में सीटेट व यूपीटेट 2022 नोटिफिकेशन जारी किया जाने वाला है। साथ ही एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट और राजस्थान पुलिस होम गार्ड भर्ती परिणाम भी आने वाले हैं। ऐसे में इन तमाम सरकारी रिजल्‍ट से संबंधित अपडेट आपको यहां उपलब्‍ध कराए जाएंगे। इसके अलावा एसएससी एमटीएस टियर 2 रिजल्ट, एसएससी सीएचएसएल 2022 एडमिट कार्ड और एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा परिणाम का भी इंतजार जल्‍द होगा, जिसकी सूचना भी आपको मिलेगी। 

Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check here all Latest Government Jobs Notification, Board Exam Results Update

आजकल रेलवे से लेकर पुलिस तक विभिन्‍न विभागों में जमकर भर्ती की जा रही है। इसमें 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट स्‍तर के आवेदकों के लिए अच्‍छा मौका है। उम्‍मीदवार अपनी योग्‍यता के अनुसार इसका चुनाव करके आवेदन कर सकता है। सरकारी नौकरियों के अलावा इन दिनों कई प्रमुख परीक्षाओं के रिजल्‍ट जारी होने वाले हैं, जिनमें आरबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम, यूपी बोर्ड रिजल्‍ट आदि शामिल है। इस पेज पर आपको इस बारे में भी जानकारी प्राप्‍त होगी। 

UP Board 10th 12th Result 2022 Date | RBSE 10th, 12th Arts Result 2022 | UK Board 10th 12th Result 2022

JUN 06, 2022 16:29 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: ADA ने निकाली भर्ती

एयरोनॉटिकल डेवपमेंट एजेंसी (ADA)ने भर्ती निकाली है। इसमें जूनियर रिसर्च फेलो की वैकेंसी है। जबकि, एयरोनॉटिकल डेवपमेंट एजेंसी में सांइटिस्ट/इंजीनियर ‘जी’ बनने का मौका है। आवेदन 12 जून से शुरू होंगे। 

JUN 06, 2022 15:51 IST

Sarkari Jobs 2022: एसोसिएट प्रोफेसर समेत इन पदों पर भर्ती

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट, बेंगलुरु ने एसोसिएट प्रोफेसर समेत कई अन्‍य पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iipmb.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2022 है। 

JUN 06, 2022 15:11 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: जानिए आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के तहत 79 तकनीशियन रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आवेदक 100 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवा सकते हैं। 

JUN 06, 2022 14:36 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: सीएसआईआर ने मांगे आवेदन

सीएसआईआर-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी, नई दिल्ली ने 79 तकनीशियन रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.nplindia.org पर उपलब्ध है।

JUN 06, 2022 13:41 IST

Sarkari Jobs 2022: इन पदों पर की जाएगी भर्ती

इंडियन बैंक भर्ती 2022 के तहत विशेषज्ञ अधिकारी के कुल 312 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से सीनियर मैनेजर (क्रेडिट) के 10 पद, मैनेजर (क्रेडिट) के 50 पद, असिस्टेंट मैनेजर (लेखा) के 5 पद और असिस्टेंट मैनेजर (औद्योगिक विकास अधिकारी) के 150 पदों समेत अन्य पद शामिल हैं। उम्‍मीदवारों का चयन साक्षात्कार के बाद लिखित या ऑनलाइन परीक्षा में माध्यम से किया जाएगा। 

JUN 06, 2022 13:09 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: बैंक में नौकरी का मौका

इंडियन बैंक ने देश भर में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्र‍क्रिया के जरिए सीनियर मैनेजर, मैनेजर, आसिस्टेंट मैनेजर और चीफ मैनेजर के रूप में भर्ती किया जाएगा।

JUN 06, 2022 12:32 IST

Sarkari Result 2022 LIVE: आरबीएसई 12वीं के रिजल्‍ट घोषित

राजस्‍थान बोर्ड 12वीं आर्टस के रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। इसकी घोषणा बोर्ड अधिकारी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए की। इस बार 12वीं कला परीक्षा में कुल 616745 छात्र सफलतापूर्वक परीक्षा में पास हुए हैं।

JUN 06, 2022 12:21 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

इस अभियान के माध्यम से वेल्डर, मशीनिस्ट, फिटर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, लाइनमैन, कारपेंटर, पेंटर, प्लंबर और मेसन सहित अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन के लिए म्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

JUN 06, 2022 12:06 IST

Sarkari Jobs 2022: रेलवे में निकली बंपर भर्ती

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NEFR) ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर 30 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए  5636 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUN 06, 2022 11:40 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

भारतीय डाक में स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार  को हल्के और भारी वाहन चलाने का 3 साल का अनुभव होना चाहिए। म्मीदवार की आयु 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

JUN 06, 2022 10:55 IST

Sarkari Jobs 2022: भारतीय डाक में निकली वैकेंसी

भारतीय डाक ने स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2022 है। इस प्रक्रिया के जरिए 17 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

JUN 06, 2022 10:14 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: ईएसआईसी भर्ती प्रक्रिया के लिए जरूरी योग्‍यता

सीनियर रेजिडेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से MBBS और संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 70 साल निर्धारित की गई है।

JUN 06, 2022 09:35 IST

Sarkari Jobs 2022: डॉक्‍टरों के विभिन्‍न पदों पर भर्ती

एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने  विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित पते पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इंटरव्यू 23 जून और 24 जून 2022 को आयोजित किया जाएगा। 

JUN 06, 2022 08:56 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: जानिए कौन कर सकता है आवेदन

आरपीएससी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले की उम्र न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। 

JUN 06, 2022 08:30 IST

Sarkari Jobs 2022: हॉस्पिटल केयर टेकर के लिए वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हॉस्पिटल केयर टेकर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 29 जून 2022 है। इस प्रक्रिया के तहत 55 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

JUN 06, 2022 07:57 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: 10वीं पास के लिए आवेदन का मौका

NPL भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 79 पदों में से इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 17 पद, इलेक्ट्रिकल 17 पद, , इंस्ट्रूमेंटेशन 11 पद, कम्प्यूटर 11 पद, फिटर 5 पद, ड्राफ्ट्समैन सिविल 4 पद, वैलडिंग 4 पद, मशीनिस्ट 3 पद, ड्राफ्ट्समैन मकैनिकल 1 पद, टूल एंड डाई मेकर 1 पद, डीजल मकैनिक 1 पद, टरनर 1 पद, शीट मेटल 1 पद, ग्लास ब्लॉअर 1 पद और एयर कंडीशनिंग के लिए 1 पद शामिल हैं। इनके लिए 10वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 06, 2022 07:15 IST

Sarkari Naukri 2022: टेक्नीशियन पदों पर भर्ती

नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी, नई दिल्ली ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते है। वे आधिकारिक वेबसाइट nplindia.org पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्‍यम से कुल 79 पदों को भरा जाएगा। 

JUN 06, 2022 05:47 IST

Sarkari Result Live - दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती शुरू

कर्मचारी चयन आयोग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 अधिसूचना जारी हो गई है। उम्मीदवार अब 17 मई से 16 जून 2022 के बीच ssc.nic.in से आवेदन कर सकते हैं। एसएससी द्वारा सितंबर 2022 के महीने में दिल्ली पुलिस एचसी आवेदन पत्र जमा करने वालों के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

JUN 06, 2022 00:19 IST

Sarkari Naukri 2022: काउंसलर के पदों पर निकली भर्ती

समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार की ओर से काउंसलर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन की मांग की गई हैं। योग्य उम्मीदवार7 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट wdc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में काउंसलर के 213 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUN 05, 2022 23:38 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: आरबीआई के ग्रेड ए पदों पर निकली भर्ती

आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 13 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 05, 2022 22:57 IST

Sarkari Naukri 2022: हिमाचल प्रदेश एसएससी में निकली नौकरी

हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से लैबोरेट्री असिस्टेंट, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन, क्लर्क, जूनियर अफसर असिस्टेंट पदों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 30 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

JUN 05, 2022 21:48 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: आईडीबीआई बैंक में निकली नौकरी

आईडीबीआई (IDBI) बैंक की ओर से असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के कुल मिलाकर 1554 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की मांग की गई हैं। इसके लिए एक हजार रुपये की आवेदन फीस देनी होगी। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 17 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

JUN 05, 2022 21:16 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: डॉक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती

एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने डॉक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार निर्धारित पति पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

JUN 05, 2022 20:29 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: जूनियर इंजीनियर पदों पर वैकेंसी

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर के 139 खाली पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रिलीज हुआ है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 7 जून से 6 जुलाई 2022 तक आधिकारिक बोर्ड वेबसाइट की मदद से आवेदन करें।

JUN 05, 2022 19:49 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली भर्ती

एसबीआई भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 12 जून 2022 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन किया जा सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

JUN 05, 2022 19:07 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में भर्ती

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से उम्मीदवार 15 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंटर्न के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए दिलचस्पी रखने वाले उम्मीदवार जल्द इसके लिए अप्लाई करें।

JUN 05, 2022 18:11 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: यूपीएससी का नोटिफिकेशन हुआ जारी

यूपीएससी के उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in की मदद से 17 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मास्टर और मिनरल अफसर, ड्रग इंस्पेक्टर सहित कई सारे पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

JUN 05, 2022 17:55 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्ती

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टोर कीपर के 2 पद और लस्कर के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUN 05, 2022 17:08 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: रेलवे के इन पदों पर निकली भर्ती

पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के 3612 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUN 05, 2022 16:34 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती

आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज की ओर से लोअर डिविजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर और लैबोरेट्री असिस्टेंट पदों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके लिए उम्मीदवार रोजगार समाचार के विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के भीतर तक अप्लाई करें।

JUN 05, 2022 15:50 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: पटना हाईकोर्ट में आई नौकरी

पटना हाईकोर्ट भर्ती के संबंध में उम्मीदवार 23 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पटना हाईकोर्ट ने लॉ असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

JUN 05, 2022 15:03 IST

Sarkari Jobs 2022: टेक्नीशियन पदों के लिए भर्ती

नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी, नई दिल्ली ने टेक्नीशियन पदों के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते है। अप्‍लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nplindia.org पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए  79 पदों को भरा जाएगा। इसमें 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 05, 2022 14:26 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: आवेदक के पास होनी चाहिए ये योग्‍यता

भारतीय खाद्य निगम की ओर से होने वाली इस भर्ती प्र‍क्रिया के जरिए कुल 4710 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके तहत ग्रुप 2 मे 35 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप 3 में 2521 और ग्रुप 4 (चौकीदार) में 2154 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं, स्नातक पास होना चाहिए।

JUN 05, 2022 13:14 IST

Sarkari Jobs 2022: FCI ने निकाली वैकेंसी

भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने एपसीआई पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 के लिए विभिन्‍न पदोंपर भर्ती होगी। उम्‍मीदवार recruitmentfci.in और आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर अधिक डिटेल चेक कर सकते हैं।

JUN 05, 2022 12:37 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: जानिए किन पदों पर होगी भर्ती

इंडियन बैंक भर्ती प्रक्रिया के जरिए सीनियर मैनेजर, मैनेजर, आसिस्टेंट मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके तहत कुल 312 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से सीनियर मैनेजर (क्रेडिट) के 10 पद, मैनेजर (क्रेडिट) के 50 पद, असिस्टेंट मैनेजर (लेखा) के 5 पद और असिस्टेंट मैनेजर (औद्योगिक विकास अधिकारी) के 150 पदों समेत अन्य पद शामिल हैं।

JUN 05, 2022 11:52 IST

Sarkari Jobs 2022: फ्रेंशरों को मिलेगा नौकरी का मौका

इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 जून 2022 है। इसमें फ्रेशर उम्मीदवार असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 05, 2022 11:10 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: 10वीं पास के लिए आवेदन का मौका

सीएसआईआर भर्ती प्रक्रिया के जरिए लेदर गुड्स मेकर, फुटवियर मेकर, डेटाबेस सिस्टम असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं पास के साथ लेदर गुड्स मेकर में आईटीआई सर्टिफिकेट या लेदर गुड्स मेकर में नेशनल/स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

JUN 05, 2022 10:24 IST

Sarkari Jobs 2022: टेक्निकल पदों के लिए वैकेंसी

सीएसआईआर केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान चेन्नई ने टेक्निकल पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट technician.clri.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 जून 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 55 पदों पर भर्ती की जाएगी।

JUN 05, 2022 09:35 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: जानिए अप्रेंटिस समेत अन्‍य किन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से पश्चिम रेलवे में फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, प्लंबर, स्टेनोग्राफर, मशीनिस्ट और वायरमैन सहित अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

JUN 05, 2022 09:02 IST

Sarkari Jobs 2022: अप्रेंटिस के लिए नौकरी

पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर 27 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 3612 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जून 2022 तक है। 

JUN 05, 2022 08:14 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: जानिए कौन कर सकता है आवेदन

चीफ केमिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ‌उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

JUN 05, 2022 07:32 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: बि‍जली विभाग में नौकरी का मौका

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने चीफ केमिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 63 पदों पर भर्ती की जाएगी। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 25 जून 2022 है। 

JUN 05, 2022 07:05 IST

Sarkari Result 2022 Live: 1200 पदों पर होगी भर्ती

जम्‍मू कश्‍मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 16 जिलों के 322 केंद्रों पर हुई थी। सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से 1200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌

JUN 05, 2022 06:28 IST

Sarkari Result 2022 Live: जम्‍मू कश्‍मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी

जम्मू और कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने जम्मू कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। उम्‍मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं ‌। लिखित परीक्षा 27 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।

JUN 05, 2022 00:12 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: लाइब्रेरियन के पदों पर निकली भर्ती

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड की ओर से लाइब्रेरियन ग्रेड 3 पद भर्ती के लिए आवेदन की मांग की गई हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 460 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in की मदद से 24 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

JUN 04, 2022 23:35 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: यूपीएससी में भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2022 तक या पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी तरह से सब्मिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट उम्मीदवार 17 जून 2022 तक निकाल लें।

JUN 04, 2022 23:13 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE सीमा सुरक्षा बल में नौकरी का मौका

बीएसएफ भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 28 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 281 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

JUN 04, 2022 22:20 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: हाईकोर्ट में निकली नौकरी

पटना हाईकोर्ट की ओर से लॉ सहायक पदों पर भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन की मांग की गई है। इसके लिए उम्मीदवार 23 जून 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपने आवेदन कर सकते हैं।

JUN 04, 2022 21:50 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर पदों पर मौका

राजस्थान में निकली जूनियर इंजीनियर पदों की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 7 जून से 6 जुलाई 2022 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 139 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

JUN 04, 2022 20:52 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: आरपीएससी, राजस्थान लोक सेवा आयोग में नौकरी

आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के पदों को लेकर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार पदों के लिए 19 जून 2022 तक या पहले अपने ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।

JUN 04, 2022 20:09 IST

SBI Sarkari Naukri 2022 LIVE: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली भर्ती

एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर अफसर के कई पदों के लिए भर्ती के ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 12 जून तक आधिकारिक बैंक वेबसाइट की मदद से आवेदन करें।

JUN 04, 2022 19:43 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: ग्रेड ए पदों के लिए निकली भर्ती

आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ग्रेड ए पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और  आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 13 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

JUN 04, 2022 19:04 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: एसबीआई ने क्लर्क पदों पर निकाली भर्ती

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से क्लर्क परीक्षा 2022 को लेकर नोटिफिकेशन बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने जा रहा है। इस संबंध में आवेदन लिंक उपलब्ध हो जाने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट sbi.co.in की मदद से अपने रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

JUN 04, 2022 18:33 IST

Sarkari Naukri 2022 Live Railway Bharti: रेलवे के इन पदों पर निकली भर्ती

रेलवे के अंतर्गत जो भर्तियां निकाली गई हैं उनमें नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से जारी किए गए अपरेंटिस भर्ती में खाली पदों की कुल संख्या 5,636 निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए आप तुरंत आवेदन करने और इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।

JUN 04, 2022 18:19 IST

Sarkari Result Naukri 2022 Live: रेलवे और पुलिस विभाग में निकली वैकेंसी

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से अपरेंटिस बंपर पद भर्ती रिलीज किए गए हैं। रेलवे की भर्ती को लेकर आवेदन ऑनलाइन मीडियम से आमंत्रित हुए हैं। इसके अलावा जो उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं, वह अपने आवेदन नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in की मदद से जाकर देख सकते हैं।

JUN 04, 2022 17:27 IST

Sarkari Naukri 2022: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 5 जून को

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा, 2022 को 5 जून, 2022 के दिन आयोजित किया जाना निर्धारित है। इसके अलावा परीक्षा देश भर के निर्धारित कई केंद्रों पर  कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की जाएगी।

JUN 04, 2022 16:38 IST

Sarkari Jobs 2022: आरपीएससी भर्ती के लिए यहां करें आवेदन

आरपीएससी भर्ती के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन जल्द से जल्द राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in की मदद से जाकर कर सकते हैं। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने भर्ती में शामिल होने की इच्छा जताई है, वह इस सुनहरे अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें।

JUN 04, 2022 16:20 IST

Sarkari Naukri Bharti 2022: आरपीएससी में हजारों पदों पर वैकेंसी

आरपीएससी के अंतर्गत राजस्थान में सरकारी स्कूल के अंदर व्याख्याताओं के खाली पद भरने के लिए बड़ी भर्ती निकाली गई है। राजस्थान की इस भर्ती के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के द्वारा व्याख्याता स्कूल शिक्षा परीक्षा 2022 के लिए 6000 से ज्यादा वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की लास्ट डेट है।

JUN 04, 2022 15:14 IST

Govt Jobs 2022: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 12 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

JUN 04, 2022 14:32 IST

Sarkari Naukri 2022: लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए वैकेंसी

आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) और स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए रोजगार समाचार में जारी अधिसूचना को चेक करें। उम्‍मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए की जाएगी। उम्मीदवारों को लेवल- 4 के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) को लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के पद पर चयनितों को लेवल- 4 के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

JUN 04, 2022 13:40 IST

Sarkari Naukri 2022: इस बैंक में निकली बंपर भर्ती

आईडीबीआई बैंक ने देश भर में कार्यकारी (संविदात्मक) और सहायक प्रबंधकों की 1,544 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए idbibank.in पर 17 जून तक आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 04, 2022 13:16 IST

Sarkari Result 2022 LIVE: ग्राम सेवक भर्ती के लिए 5 जून को होगी परीक्षा

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने ग्राम सेवक के 1571 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर 100 अंकों का होगा। इसमें वस्‍तुनिष्‍ठ प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। 

JUN 04, 2022 12:39 IST

Sarkari Naukri 2022: जानिए कैसे होगा जूनियर इंजीनियर के लिएउम्‍मीदवारों का चयन

जूनियर इंजीनियर (कृषि) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कुल 139 पदों में से गैर अनुसूचित वर्ग के लिए 144 पद और अनुसूचित वर्ग के लिए 45 पद आरक्षित हैं। आवेदकों का चयन एक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जो 10 सितंबर 2022 को होगी।  

JUN 04, 2022 11:46 IST

Sarkari Result 2022 LIVE: जूनियर इंजीनियर के पदों पर‍ निकली भर्ती

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) के पद के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर के पद के लिए 06 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए के कुल 139 पदों को भरा जाएगा। 

JUN 04, 2022 11:01 IST

Sarkari Naukri 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती के तहत डायरेक्ट एंट्री एंड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जाम (LDCE) के माध्यम से उम्‍मीदवारों की भर्ती होगी। जिसमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल पुरुष, महिला (कॉम्बैटेंट मिनिस्टीरियल) समेत अन्य पद शामिल हैं। इसमें 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 04, 2022 10:18 IST

Sarkari Result 2022 LIVE: तिब्‍बत पुलिस ने निकाली भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने एएसआई स्टेनो के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार  8 जून 2022 से 7 जुलाई 2022 तक इन पदों के लिए recruitment.itbpolice.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया माध्यम से कुल 286 पदों को भरा जाएगा। 

JUN 04, 2022 09:41 IST

Govt Jobs 2022: इन जगहों पर मिलेगी तैनाती

 उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू क्लियर करने के बाद इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) देहरादून, इंडियन नेवल एकेडमी (INA) एझिमाला, एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई (मद्रास) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में प्रवेश मिलेगा। इसके जरिए कुल 339 पदों को भरा जाएगा। 

JUN 04, 2022 09:13 IST

Sarkari Result 2022 LIVE: यूपीएससी ने निकाली भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2 के माध्यम से कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन के चंद दिन बाकी है। इच्छुक उम्मीदवार 07 जून 2022 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से अप्‍लाई कर सकते हैं। वे 14 जून से 20 जून 2022 के बीच अपना आवेदन वापस भी ले सकते हैं।

JUN 04, 2022 08:25 IST

Sarkari Naukri 2022: बीएचयू ने मांगे आवेदन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, बीएचयू ने फैकल्टी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इच्‍छुक एवं योग्‍य आवेदक बीएचयू की आधिकारिक साइट bhu.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून, 2022 तक है।

JUN 04, 2022 07:53 IST

Govt Jobs 2022: रेलवे में बंपर भर्ती

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एनएफआर की आधिकारिक साइट nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2022 तक है। इस भर्ती अभियान के जरिए 5636 पदों को भरा जाएगा।

JUN 04, 2022 07:52 IST

Sarkari Result 2022 LIVE: पुलिस कांस्‍टेबल परीक्षा की नई तारीख जारी

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नई तारीख जारी की गई है। इसके तहत अब परीक्षा  22 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 13 से 16 मई तक होनी थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 4388 पद भरे जाएंगे। उम्‍मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। 
 

JUN 04, 2022 07:52 IST

Sarkari Naukri 2022: ओवरसीज बैंक में भर्ती

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iob.in के जरिए 15 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।  इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सुरक्षा गार्ड के कुल 20 रिक्त पदों भरा जाएगा।