LIVE

Sarkari Naukri: बीएसएफ सहित इन विभागों में बंपर भर्ती, JEN 2022 का एडमिट कार्ड हुआ जारी

Sarkari Naukri Result: सरकारी नौकरी के लिए लेटेस्ट नोटिफिकेशन, प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी यहां मिलेगी फिर चाहे कोई 10वीं पास हो पोस्ट ग्रेजुएट या पीएचडी होल्डर। यहां खासकर के हिंदी भाषी राज्यों से आने वाली खबर को कवर किया जाता है। आप यहां से हर एक जरूरी रिजल्ट, एडमिट कार्ड, पीडीएफ, आंसर की व कटऑफ की जानकारी पा सकेंगे। यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 12, 2022, 16:49 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri: बीएसएफ सहित इन विभागों में बंपर भर्ती, JEN 2022 का एडमिट कार्ड हुआ जारी

अपकमिंग नोटिफिकेशन की बात करें, तो जल्द ही सीटेट परीक्षा, यूपीटेट परीक्षा के लिए नोटिफि​केशन जारी होने वाले हैं, जबकि यूजीसी नेट परीक्षा, एसएससी सीएचएसएल परीक्षा, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा, राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती 2021 व National Eligibility cum Entrance Test for Post Graduate के लिए प्रवेश पत्र जारी होने वाले हैं।

Sarkari Naukri Today LIVE: Check here all Latest Government Jobs Vacancy Notification here

एजुकेशन सेक्टर की बात करें, तो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, झारखंड व छत्तीसगढ़ बोर्ड 2022 के परिणाम भी इन्हीं दिनों में जारी होने वाले हैं। जल्द ही इनके अपडेट व रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया जाएगा।

CGBSE 10th 12th Result 2022 LIVE: Check here

MAY 12, 2022 16:23 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बीएसएफ में कई पदों पर निकली भर्ती

बीएसएफ भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट बीएसएफ के माध्यम से rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महानिदेशालय सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप बी पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

MAY 12, 2022 15:51 IST

Sarkari Naukri 2022: BSF के इन पदों पर निकली भर्ती

सीमा सुरक्षा बल की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक साइट के माध्यम से rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा महानिदेशालय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से ग्रुप बी पद के लिए उम्मीदवार से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

MAY 12, 2022 13:17 IST

पंजाब में ग्राम सेवक के पदों पर निकली भर्ती

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने ग्राम विकास आयोजक (VDO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वीडीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई, 2022 से शुरू होंगे। 

MAY 12, 2022 12:46 IST

सहकारी बैंक में इन पदों पर आवेदन

असम सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड में असिस्टेंट के पदों पर आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक वेबसाइट apexbankassam.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (Assam Cooperative Bank Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मई है। 

MAY 12, 2022 12:16 IST

PGT के 300 पदों पर यहां शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड (Teachers Recruitment Board, Tripura) ने पीजीटी के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2022 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को trb.tripura.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

MAY 12, 2022 11:55 IST

100 दिन में 36000 सरकारी नौकरी UPPSC

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र से सभी आयोगों की सौ दिनों में लक्ष्य के अनुरूप भर्ती किए जाने की रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चयन वर्ष की सीधी भर्ती के लिए सभी विभागों द्वारा अधियाचन 31 मई से पूर्व भेजा जाए, ताकि 36 हजार से अधिक पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर सकें।

MAY 12, 2022 11:34 IST

पंजाब में ग्राम सेवक के पद पर निकली भर्ती

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार ग्राम विकास योजना के पद पर भर्ती निकाली गई है। पंजाब सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर/ग्राम सेवक के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।

MAY 12, 2022 11:08 IST

डीआरडीओ में निकली भर्ती

शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में जो उम्मीदवार अपना शानदार करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए डीआरडीओ में भर्ती निकली है। रिसर्च स्कॉलर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, सेप्टम में उम्मीदवारों को नौकरी करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

MAY 12, 2022 09:53 IST

Sarkari Result Live - उच्च न्यायालय में जॉब का अवसर

गुवाहाटी उच्च न्यायालय (जीएचसी) ने असम के जिला न्यायालयों में एलडीए और कॉपीिस्ट के पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। उम्मीदवार कोर्ट की वेबसाइट (ghconline.gov.in) पर जाकर जीएचसी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MAY 12, 2022 09:19 IST

Sarkari Result Live - नीट पीजी के लिए एडमिट कार्ड जल्द

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET-PG) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। NBEMS ने 10 मई को एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि NEET PG 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। जो लोग एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, वे natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

MAY 12, 2022 08:34 IST

Sarkari Result Live - हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य पात्रता परीक्षा-2019 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा-2019 के संशोधित परिणाम की पीडीएफ अपलोड कर दी है, जिन्होंने विभिन्न श्रेणी के तहत विभिन्न विषयों के लिए अर्हता प्राप्त की है।

MAY 12, 2022 07:56 IST

Sarkari Result 2022 - कर्नाटक बैंक लिमिटेड में नौकरी

कर्नाटक बैंक लिमिटेड (केबीएल) ने भारत भर में स्थित अपनी शाखाओं / कार्यालयों में क्लर्क डी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। कर्नाटक बैंक क्लर्क भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन नियत समय में प्रदान किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरणों की जांच कर लें।

MAY 12, 2022 07:30 IST

Sarkari Result Today - नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती

ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य और परिवार विभाग के तहत 30 जिला प्रतिष्ठानों और 13 मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जिला संवर्ग पदों के लिए चार हजार से अधिक रिक्तियां भरी जाएंगी।

MAY 12, 2022 06:58 IST

Sarkari Result Live - राजस्थान लोक सेवा आयोग

राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission (RPSC)) ने rpsc.rajasthan.gov.in पर द्वितीय श्रेणी के वरिष्ठ शिक्षक के पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी द्वितीय श्रेणी भर्ती 2022 के लिए 14 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 

MAY 12, 2022 06:19 IST

Sarkari Result Live - टीएनपीएससी ग्रुप 2 हॉल टिकट 2022 जारी 

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने टीएनपीएससी ग्रुप 2 हॉल टिकट 2022 जारी किया है। जो उम्मीदवार संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा- II के लिए उपस्थित होंगे, वे टीएनपीएससी की आधिकारिक साइट tnpsc.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 21 मई 2022 को आयोजित की जाएगी।

MAY 11, 2022 23:36 IST

Sarkari Naukri 2022: रक्षा मंत्रालय के इन पदों पर होगी भर्ती

रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने विभिन्‍न कार्यालयों में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। ये कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगा। इसके जरिए 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 14 मई से शुरू होगी और अंतिम तिथि 4 जून 2022 है। 

MAY 11, 2022 22:38 IST

Sarkari Naukri 2022: शिविर सहायक के पदों पर निकली वैकेंसी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ग्रुप सी के शिविर सहायक ग्रेड-3 के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 मई 2022 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार www.upenergy.in पर जाकर 15 जून 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। 

MAY 11, 2022 21:55 IST

Sarkari Naukri 2022: मेडिकल कॉलेज में भर्ती

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग हॉस्पिटल ने ग्रुप बी और सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के माध्‍यम से कुल 23 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 9 जून 2022 है। आवेदन ऑफलाइन भेजने होंगे। 

MAY 11, 2022 20:43 IST

Sarkari Naukri 2022: सीआरपीएफ में नौकरी का मौका

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में डिप्टी कमांडेंट (डीसी) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू  का आयोजन किया जाएगा। 

MAY 11, 2022 20:15 IST

Sarkari Naukri 2022: टेक्निकल हेल्पर पदों पर भर्ती

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने टेक्निकल हेल्पर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in/jvvnl के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 20 मई से 26 मई 2022 तक आयोजित की जाएगी। 

MAY 11, 2022 19:14 IST

Sarkari Naukri 2022: असिस्टेंट इंजीनियर के लिए वैकेंसी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया  24 मई 2022 से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 14 जून 2022 है। 

MAY 11, 2022 18:31 IST

Sarkari Naukri 2022: फैकल्टी पदों पर निकाली भर्ती

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर ने फैकल्टी पदों पर आवेदन के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट cukashmir.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून, 2022 तक है।

MAY 11, 2022 17:46 IST

Sarkari Naukri 2022: प्रोफेसर के लिए निकलेगी जॉब

UPHESC उत्तर प्रदेश के 321 सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर जल्द ही भर्ती शुरू की जाएगी। इसके जरिए 918 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय में मंगलवार को हुई बैठक में इन पदों पर निर्णय लिया गया। 

MAY 11, 2022 16:49 IST

Sarkari Naukri 2022: शिक्षक पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

शिक्षक भर्ती बोर्ड, त्रिपुरा स्नातकोत्तर शिक्षक पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 मई, 2022 से शुरू करेगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट trb.tripura.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2022 तक है।

MAY 11, 2022 16:08 IST

Sarkari Naukri 2022: यंग प्रोफेशनल के लिए वैकेंसी

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन के लिए महज कल का दिन बाकी है। ऐसे में जिन आवेदकों ने अभी तक आवेदन नहीं किए हैं वे sportsauthorityofindia.nic.in के जरिए आवेदन भेज सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत 50 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई 2022 है। 

MAY 11, 2022 15:41 IST

Sarkari Result Live - RSMSSB जेई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल की सीधी भर्ती 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो रिक्तियों के साथ नामांकित हैं, वे एडमिट कार्ड / हॉल टिकट / कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाएं RSMSSB JE Admit Card 2022

MAY 11, 2022 15:29 IST

Sarkari Result 2022 - दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा प्रवेश पत्र

दिल्ली न्यायिक सेवा या उच्च न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 2022 को दिल्ली उच्च न्यायालय (डीएचसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट-delhihighcourt.nic.in पर जाकर दिल्ली न्यायिक सेवा प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

MAY 11, 2022 14:52 IST

Sarkari Result Today - 12 मई से आवेदन शुरू

शिक्षक भर्ती बोर्ड, त्रिपुरा 12 मई, 2022 से स्नातकोत्तर शिक्षक पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। योग्य उम्मीदवार जो शिक्षक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे टीआरबी त्रिपुरा की आधिकारिक साइट trb.tripura.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2022 तक है।

MAY 11, 2022 14:01 IST

Sarkari Result Live - कर्नाटक अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) 12 मई को कर्नाटक अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (यूजीसीईटी) या केसीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। पहले, आवेदन की समय सीमा 5 मई थी, लेकिन इसे 8 मई को और पांच दिनों के लिए फिर से खोल दिया गया। उम्मीदवार अब KCET 2022 के लिए kea.kar.nic.in या cetonline.karnataka.gov.in/kea पर आवेदन कर सकते हैं। पहले, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई थी।

MAY 11, 2022 13:35 IST

Sarkari Result 2022 - दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग 17 मई 2022 को दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना अपलोड करेगा। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून 2022 है। अपडेट के लिए www.ssc.nic.in पर विजिट करें।

MAY 11, 2022 12:55 IST

Sarkari Result Today - MPSOS परिणाम जारी

मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड (MPSOS) ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम MPSOS की वेबसाइट mpsos.nic.in पर देखे जा सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 3 अप्रेल को किया गया था।

MAY 11, 2022 12:20 IST

Sarkari Result 2022 - उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में नौकरी

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर सिविल ट्रेनी और कैंप असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 24 मई 2022 से upenergy.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

MAY 11, 2022 11:57 IST

Sarkari Result Live - मणिपुर सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा

मणिपुर लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने मणिपुर सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2016 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। आयोग 26 मई 2022 से सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है।

MAY 11, 2022 11:48 IST

Sarkari Result Live - जेआईपीएमएटी 2022 अपडेट

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने प्रबंधन प्रवेश परीक्षा या जेआईपीएमएटी 2022 में संयुक्त एकीकृत कार्यक्रम के लिए अधिसूचना जारी की है। परीक्षा भारतीय प्रबंधन संस्थान, आईआईएम जम्मू और आईआईएम बोधगया द्वारा प्रस्तावित प्रबंधन में 5 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विवरण, पात्रता और अन्य जानकारी jipmat.nta.ac.in पर उपलब्ध है।

MAY 11, 2022 11:34 IST

Sarkari Result Live - इंडिया पोस्ट में नौकरी

इंडिया पोस्ट के पास ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के रूप में भर्ती के लिए 10 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अवसर है। इंडिया पोस्ट जीडीएस की वेबसाइट यानी indiapostgdsonline.gov.in पर आखिरी मिनट की भीड़ से बचने के लिए, देश के किसी भी हिस्से से ऐसे उम्मीदवारों को अपना आवेदन जमा करना चाहिए।

MAY 11, 2022 10:54 IST

Sarkari Result Live - तमिलनाडु पुलिस में 3000 रिक्तियां

Tamil Nadu Uniformed Services Recruitment Board (TNUSRB) जल्द ही अपनी वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर कांस्टेबल ग्रेड II - (विशेष बल), जेल वार्डर ग्रेड II और फायरमैन के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। इस भर्ती के माध्यम से लगभग 3000 रिक्तियों को भरा जा सकता है।

MAY 11, 2022 10:21 IST

Sarkari Result Live - होमगार्ड पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान पुलिस ने होमगार्ड पदों के लिए निर्धारित परीक्षा के एडमिट कार्ड sso.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। होम गार्ड विभाग, राजस्थान ने नवंबर 2021 के महीने में home.rajasthan.gov.in पर कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल (ड्राइवर), कॉन्स्टेबल (ड्रम मैन), कॉन्स्टेबल (बिगुलर) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी।

MAY 11, 2022 09:54 IST

Sarkari Result Live - ICMR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी

ICMR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) ने इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मैकेनिक, प्रोग्रामिंग एंड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट (PASAA) और अन्य सहित विभिन्न ट्रेडों के लिए 31 ट्रेड अपरेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य व्यक्ति इन पदों के लिए 20 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 11, 2022 09:26 IST

Sarkari Result Live - स्वास्थ्य विभाग में निकली नौकरी

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) 35 पशु चिकित्सा सहायक सर्जन पदों के लिए भर्ती कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मई 2022 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जेकेपीएससी वीएएस भर्ती 2022 अधिसूचना के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

MAY 11, 2022 08:54 IST

Sarkari Result Today - गुवाहाटी उच्च न्यायालय भर्ती

गुवाहाटी उच्च न्यायालय (जीएचसी) ने असम के जिला न्यायालयों में एलडीए और कॉपीस्ट के पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। उम्मीदवार कोर्ट की वेबसाइट (ghconline.gov.in) पर जाकर जीएचसी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MAY 11, 2022 08:26 IST

Sarkari Result Live - ICMR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भर्ती

ICMR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) ने इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मैकेनिक, प्रोग्रामिंग एंड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट (PASAA) और अन्य सहित विभिन्न ट्रेडों के लिए 31 ट्रेड अपरेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 11, 2022 07:56 IST

Sarkari Result Live - इस लिंक पर जारी होंगे परिणाम

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सीजी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2022 की तारीख 14 मई, 2022 के लिए निर्धारित है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट (ओं) - cgbse.nic.in, results.cg.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।

MAY 11, 2022 07:55 IST

Sarkari Result Live - भारत सरकार मिंट में नौकरी

भारत सरकार मिंट, कोलकाता एनग्रेवर, लेवल-बी-4 और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, लेवल-बी-3 के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 मई से 7 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

MAY 11, 2022 07:14 IST

Sarkari Result Live - एसएससी सीएचएसएल परीक्षा परिणाम जारी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2019 के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी है। अंतिम चयन सूची 'टियर- I + टीयर-II' में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है।  विभिन्न पदों के लिए कुल 4684 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

MAY 11, 2022 06:50 IST

Sarkari Result Live - एमएचटी सीईटी 2022 की अंतिम तिथि आज

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, एमएचटी सीईटी 2022 पांच प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण आज बंद हो रहे हैं। आज 11 मई, 2022 को पांच एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षाओं के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन है।
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा पांच परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई थी। इन 5 परीक्षाओं में से 4 परीक्षा स्नातकोत्तर तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है और शेष स्नातक इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों के लिए होती है।

MAY 11, 2022 06:28 IST

Sarkari Result Live - नीट यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी 2022 पंजीकरण जल्द ही बंद हो जाएगा। अंतिम तिथि के विस्तार के बाद, ऑनलाइन आवेदन पत्र 15 मई, 2022 को बंद होने हैं। जो उम्मीदवार NEET स्नातक या NEET UG 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें neet.nta.nic पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

MAY 10, 2022 23:35 IST

Sarkari Naukri 2022: प्रबंधकीय पदों के लिए भर्ती

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI),ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट nhai.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून, 2022 तक है।

MAY 10, 2022 22:45 IST

Sarkari Naukri 2022: असिस्‍टेंट इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर सिविल ट्रेनी और कैंप असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार यूपीपीसीएल की वेबसाइट upenergy.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 17 जून 2022 है। 

MAY 10, 2022 22:05 IST

Sarkari Naukri 2022: हेल्थ इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती

हेडक्वार्टर साउदर्न कमांड (आर्मी) ने हेल्थ इंस्पेक्टर के 58 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड से आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन फॉर्म, द कमांडिंग ऑफिसर, 431 फील्ड हॉस्पिटल, पिन - 903431, सीओ एपीओ। पते पर भेजना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 6 जून 2022 है। 

MAY 10, 2022 20:51 IST

Sarkari Naukri 2022: डाटा एंट्री ऑपरेटर की वैकेंसी

ब्रॉडकास्टिंग इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार बीईसीआईएल की वेबसाइट www.becil.com. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 22 मई 2022 है। इसके जरिए कुल 86 पदों को भरा जाएगा। 

MAY 10, 2022 20:11 IST

Sarkari Naukri 2022: ग्रुप बी और सी के लिए भर्ती

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग हॉस्पिटल ने ग्रुप बी और सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 9 जून 2022 है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 23 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 10, 2022 19:25 IST

Sarkari Naukri 2022: डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए वैकेंसी

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टैंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 86 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 22 मई 2022 है। 

MAY 10, 2022 17:30 IST

Sarkari Naukri 2022: फैकल्टी पदों पर मंगाए आवेदन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर ने फैकल्टी पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर की आधिकारिक साइट cukashmir.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 है।

MAY 10, 2022 16:49 IST

Sarkari Naukri 2022: आईपीपीबी ने निकाली बंपर भर्ती

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (आईपीपीबी) ने 650 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज, 10 मई से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई है। उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 10, 2022 16:08 IST

Sarkari Naukri 2022: RPSC ने निकाली भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने संस्कृत शिक्षा विभाग में लेक्चरर के लिए भर्ती निकाली है। योग्‍य उम्‍मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 14 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई से शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया के माध्‍यम से 102 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

MAY 10, 2022 15:26 IST

Sarkari Naukri 2022: कैंप असिस्‍टेंट के लिए भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कैंप असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है।  योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 14 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 मई से शुरू की जाएगी।

MAY 10, 2022 14:54 IST

Sarkari Result Live - मणिपुर लोक सेवा आयोग

मणिपुर लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने मणिपुर सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2016 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। आयोग 26 मई 2022 से सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है।

MAY 10, 2022 14:31 IST

Sarkari Result Live - केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन 20 जून को जारी करेगा परिणाम

केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन 20 जून को केरल डीएचएसई प्लस 2 के परिणाम घोषित करेगा। शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी के कार्यालय ने परिणाम की तारीखों की पुष्टि की है। केरल कक्षा 10 के परिणाम बोर्ड द्वारा 10 जून को जारी किए जाएंगे। परिणाम केरल शिक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट keralapareekshabhavan.in या keralaresults.nic.in पर उपलब्ध होगा।

MAY 10, 2022 13:47 IST

Sarkari Result Live - आवेदन की अंतिम तिथि आज

आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) राज्य इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट- 2022 (AP EAPCET-2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई को बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।

MAY 10, 2022 12:52 IST

Sarkari Result Live - भारतीय स्टेट बैंक में भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट -sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2022 है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यह भर्ती अभियान बैंक में कुल 35 रिक्त पदों को भरेगा।

MAY 10, 2022 12:15 IST

Sarkari Result Today - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में नौकरी का मौका

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने (पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स) में 19 जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट (JEA) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

MAY 10, 2022 11:32 IST

Sarkari Result Live - जारी होने वाले हैं I.C.D.S., 2019 परिणाम

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) द्वारा जल्द ही I.C.D.S., 2019 के (केवल महिला) के पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने की उम्मीद है। आयोग ने परीक्षा आयोजित की है। हालांकि, अभी तक परिणाम की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक बार उपलब्ध होने पर उम्मीदवार आईसीडीएस पर्यवेक्षक परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग उन उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगा जो इस परीक्षा को उत्तीर्ण करेंगे।

MAY 10, 2022 10:59 IST

तेलंगाना पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अपडेट

स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग तेलंगाना, हैदराबाद आज 9 मई को तेलंगाना पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट TS POLYCET 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 4 जून है। हालांकि, उम्मीदवार 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं। ₹100 के विलंब शुल्क के साथ। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट polycet.sbtet.telangana.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

MAY 10, 2022 10:24 IST

Sarkari Result Live - सीएमआई 2022 प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र जल्द

चेन्नई गणितीय संस्थान अपडेट आने वाला है। चेन्नई गणितीय संस्थान (सीएमआई) 12 मई को सीएमआई 2022 प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र जारी करेगा। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा देंगे, वे सीएमआई की आधिकारिक वेबसाइट www.cmi.ac.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

MAY 10, 2022 09:58 IST

Sarkari Result 2022 - कैंसिल हुई 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य के विभिन्न केंद्रों में 08 मई 2022 को आयोजित बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2022 को रद्द कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। आयोग ने इसके लिए एक जांच समिति का गठन किया है जो 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देगी।

MAY 10, 2022 09:23 IST

Sarkari Result Live - पुलिस भर्ती बोर्ड के लिए एडमिट कार्ड आज

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड 10 मई को कॉन्स्टेबल और लेडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड wbpolice.gov.in और prb.wb.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

MAY 10, 2022 08:49 IST

Sarkari Result 2022 - पुलिस कांस्टेबल की भर्ती

पश्चिम बंगाल पुलिस में कांस्टेबलों / महिला कांस्टेबलों के लिए अंतिम लिखित परीक्षा - 2020 के लिए प्रवेश पत्र कल, 10 मई यानी आज जारी किया जाएगा। ई-प्रवेश पत्र पश्चिम बंगाल पुलिस की वेबसाइट wbpolice.gov.in और पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट prb.wb.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

MAY 10, 2022 08:48 IST

Sarkari Result Today - पश्चिम बंगाल लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 और पश्चिम बंगाल लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 की तारीखें जारी कर दी हैं। परीक्षा कार्यक्रम WBPSC की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर उपलब्ध है।

MAY 10, 2022 08:48 IST

Sarkari Result Live - राजस्थान लोक सेवा आयोग

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) मंगलवार, 10 मई को विभिन्न वरिष्ठ शिक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 11 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी।