Sarkari Naukri: यूपीएससी व यूपीपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें किन पदों पर होगी भर्ती
सरकारी नौकरी लेटेस्ट नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की कटऑफ और रिजल्ट की जानकारी के लिए इस ब्लॉग पेज पर नजर रखें। यहां पर हम प्रतियोगिता परीक्षा यानी कॉम्पटीटिव एग्जाम से जुड़ी जानकारियों को भी डायरेक्ट लिंक के साथ साझा करते हैं, चाहें 12वीं पास हो, 10वीं पास या पीएचडी डिग्री धारक सभी के लिए जॉब अपडेट यहां चेक किए जा सकते हैं। एजुकेशन सेक्टर की भी जरूरी खबरों को यहां पर कवर किया जाता ह
सरकारी नौकरी कैसे पाएं? या सरकारी नौकरी कहां निकली है? या सरकारी नौकरी वैकेंसी अपेडट.. अगर आपके दिमाग में भी यही सब प्रश्न घूम रहे हैं तो यह पेज आपके लिए ही है। इस समय एसएससी सीएचएसएल, एसएससी एमटीएस, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा, एसएससी सीजीएल से जुड़े नोटिफिकेशन चल रहे हैं। इसके अलावा 5 मई को सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2020 फाइनल आंसर की और आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा एडमिट कार्ड रिलीज किए गए हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, जिसका लिंक आप यहां चेक कर सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई यानी बैंक व अन्य क्षेत्रों में लगातार अपडेट आते रहते हैं, इस बारे में जानकारी यहां चेक करते रहें।
UPSC NDA, NA 1 Result 2022 Declared Download from here
शिक्षा के क्षेत्र यानी एजुकेशन सेक्टर में सीबीएसई टर्म 2 पेपर भी चल रहे हैं, जिनकी आंसर की व एनालिसिस कॉपी लिंक भी हम आपके साथ यहां साझा करते रहेंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से रिजल्ट का इंतजार छात्र कर रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान बोर्ड व यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने हैं, इस बारे में अपडेट के लिए यहां नजर बनाए रखें।
Sarkari Result Live - डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा परिणाम जारी
हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम अपनी वेबसाइट hartronservices.com पर जारी कर दिया है। सभी सफल उम्मीदवारों की जिलावार मेरिट सूची तैयार की गई है जिसमें उनके रोल नंबर, नाम और पिता/पति का नाम शामिल है।
Sarkari Result Live - कर्नाटक बैंक लिमिटेड भर्ती
कर्नाटक बैंक लिमिटेड (केबीएल) ने भारत भर में स्थित अपनी शाखाओं / कार्यालयों में क्लर्क डी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - एपी इंटर परीक्षा 2022 स्थगित
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीआईई एपी ने एपी इंटर परीक्षा 2022 को स्थगित कर दिया है। एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा आज 11 मई, 2022 को होने वाली थी, चक्रवात आसनी के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया
Sarkari Naukri 2022: होमगार्ड पदों पर भर्ती
राजस्थान में होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 16 मई 2022 को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: CRPF ने मांगे आवेदन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज 30 मई 2022 तक तय पते पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: क्लर्क पदों के लिए नौकरी
कर्नाटक बैंक ने क्लर्क पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट karnatakabank.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई 2022 है।
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब आवेदक 14 मई 2022 तक आवेदन कर सकते है।
Sarkari Naukri 2022: फैकल्ट के लिए भर्ती
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर ने फैकल्टी पदों पर निकाली है। इसके जरिए 115 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक साइट cukashmir.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती
ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए नर्सिंग ऑफिसर के 4070 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 14 मई 2022 से शुरू होगी और 7 जून 2022 तक चलेगी।
Sarkari Naukri 2022: कर्नाटक बैंक में नौकरी का मौका
कर्नाटक बैंक ने देशभर में स्थित अपनी अलग अलग शाखाओं में क्लर्क के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई है। इच्छुक उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट karnatakabank.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: भारतीय डाक विभाग ने निकाली बंपर भर्ती
भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) सहित अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 5 जून तक आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 38,926 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM),असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Sarkari Naukri 2022: ट्रेड अपरेंटिस के लिए नौकरी
ICMR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) ने इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मैकेनिक, प्रोग्रामिंग एंड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट (PASAA) और अन्य सहित विभिन्न ट्रेडों के लिए 31 ट्रेड अपरेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य व्यक्ति इन पदों के लिए 20 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूपीएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। प्रांभिक परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: नर्सिंग ऑफिसर के लिए नौकरी
ओडिशा सबऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग, ओएसएसएससी ने नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। योग्य उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक साइट osssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 14 मई से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 7 जून 2022 है।
Sarkari Result Live - ग्रामीण डाक सेवकों की बंपर भर्ती
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (आईपीपीबी), डाक विभाग, संचार मंत्रालय, देश भर में 650 ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पद को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार 10 मई से 20 मई 2022 तक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - KEAM 2022 प्रवेश परीक्षा
KEAM 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मई, 2022 को शाम 5 बजे समाप्त होगी। उम्मीदवार अपना आवेदन आयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) की आधिकारिक वेबसाइट www.cee.kerala.gov.in पर जमा कर सकते हैं। KEAM 2022 इंजीनियरिंग / फार्मेसी प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result Live - नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती
ओडिशा सबऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग, ओएसएसएससी ने नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक साइट osssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 14 मई से शुरू होगी और 7 जून 2022 को समाप्त होगी।
Sarkari Result Live - आईएस व आईएसएफ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 10 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 (CSE 2022) के लिए एडमिट कार्ड अपलोड किया, जो पूरे देश में 05 जून 2022 को आयोजित होने वाला है। उम्मीदवार अब यूपीएससी सीएसई प्री एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट (upsconline.nic.in या upsc.gov.in) पर जाकर या इस पेज पर दिए गए यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - इस तारीख को जारी होंगे नीट पीजी के लिए एडमिट कार्ड
सरकार ने हाल ही में पुष्टि की कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2022) 21 मई को निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए इस हफ्ते एडमिट कार्ड जार हो सकते हैं। NEET PG 2022 के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट- nbe.edu.in पर जारी किए जाएंगे। हालांकि हॉल टिकट जारी करने की तारीख पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि वे इस सप्ताह 16 या 17 मई तक जारी हो जाएंगे।
Sarkari Result Live - संघ लोक सेवा आयोग अपडेट
संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (एसी) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि खत्म हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के अपडेट चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक आंसर की जारी
Bihar Board inter compartment cum special exam answer keys: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने सोमवार 9 मई को BSEB इंटर कम्पार्टमेंट विशेष परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी की। कक्षा 12 या इंटर कम्पार्टमेंट सह विशेष परीक्षा उत्तर कुंजी जारी की गई है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए, जो परीक्षा में कुल अंकों का 50% है।
Sarkari Result Live - आवेदन की अंतिम तिथि आज
RPSC Teacher Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) मंगलवार, 10 मई को विभिन्न वरिष्ठ शिक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हुई थी।
Sarkari Result Live - तेलंगाना सरकार में विभिन्न पदों पर नौकरी
तेलंगाना स्टेट सदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (TSSPDCL), तेलंगाना सरकार जल्द ही जूनियर लाइनमैन (JLM), जूनियर इंजीनियर (JE) और सब इंजीनियर (SE) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है, इच्छुक उम्मीदवार यहां नजर बनाए रहें, नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। संबंधत वेबसाइट tssouternpower.cgg.gov.in और tssouternpower.com है।
Sarkari Result 2022 - एनएमडीसी लिमिटेड भर्ती
एनएमडीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईटी) के पद के लिए ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू का एडमिट कार्ड और फील्ड अटेंडेंट (ट्रेनी) के पद के लिए लिखित परीक्षा, विज्ञापन संख्या जारी कर दी है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए nmdc.co.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Result Live - असम लोक सेवा आयोग भर्ती
असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने लोक निर्माण सड़क विभाग के तहत सहायक अभियंता (सिविल) पद के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा परिणाम जारी किया है। सहायक अभियंता पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में योग्य उम्मीदवार उसी के लिए चयन प्रक्रिया के अनुसार साक्षात्कार के दौर में उपस्थित होने में सक्षम हैं। रिजल्ट के लिए इस साइट पर जाएं।
Sarkari Result Today - डीएचएसई द्वितीय वर्ष का परिणाम 20 जून को
केरल परिणाम दिनांक 2022 राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा साझा किया गया है। घोषणा के अनुसार, कक्षा 10 के लिए केरल एसएसएलसी परिणाम 10 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा। केरल उच्चतर माध्यमिक परिणाम या कक्षा 12 के लिए डीएचएसई द्वितीय वर्ष का परिणाम 20 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा।
Sarkari Result Live - जून में जारी होंगे +2 परीक्षा के रिजल्ट
केरल के शिक्षा मंत्री, वी शिवनकुट्टी ने केरल एसएसएलसी परीक्षा 2022 और डीएचएसई +2 परीक्षा 2022 के परिणाम की तारीखें साझा की हैं। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, केरल एसएसएलसी परिणाम 2022 और डीएचएसई द्वितीय वर्ष के परिणाम 2022 जून के महीने में घोषित किए जाएंगे।
Sarkari Result Live - यूपीएससी एनडीए एनए परिणाम 2022 जारी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 10 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा 2022 का परिणाम अपलोड कर दिया है। साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर उपलब्ध है। यूपीएससी एनडीए परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और यूपीएससी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। रिजल्ट देखने व अन्य जानकारी के लिए लिंक UPSC NDA, NA 1 Result 2022
Sarkari Result Live - पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) द्वारा जल्द ही I.C.D.S., 2019 के (केवल महिला) के पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने की उम्मीद है। आयोग ने परीक्षा आयोजित की है। हालांकि, अभी तक परिणाम की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Sarkari Result Live - ओएनजीसी में नौकरी
ओएनजीसी जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट (जेईए), जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (जेएसए), जूनियर असिस्टेंट (जेए), जूनियर फायर सुपरवाइजर (जेएफएस), जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (जेटीए), जूनियर टेक्निशियन व अन्य बहुत सारे पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन लिंक ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर 28 मई 2022 तक उपलब्ध है।
Sarkari Naukri 2022 Live : बैंक के इन पदों पर होनी है भर्ती
बैंक ट्रेनी अफसर पदों पर चयनित उम्मीदवार को 20 हजार रुपये प्रति महीने का स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनी क्लर्क पद के लिए 15 हजार रुपये प्रति महीने का स्टाइपेंड मिलेगा। प्रक्रिया की मदद से ट्रेनी क्लर्क के 166 पद और ट्रेनी जूनियर अफसर के 29 पद शामिल किए जाएंगे।
Sarkari Naukri 2022: बैंक भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी
महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 25 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में ट्रेनी क्लर्क और ट्रेनी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: NTPC भर्ती के लिए आवेदन का तरीका
एनटीपीसी भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in की मदद से 13 मई तक ऑनलाइन आवेदन करें। इसके लिए सामान्य, आर्थिक रुप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये प्रति महीने की आवेदन फीस जमा करनी होगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: NTPC भर्ती के लिए जरूरी योग्यता
एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव (सोलर) पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 40 साल और अन्य पदों के लिए 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होना चाहिए।
Sarkari Naukri Live 2022: NTPC के इन पदों पर की जानी है भर्ती
एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एग्जीक्यूटिव (सोलर) के 5 पद, एग्जीक्यूटिव (लैंड एक्विजिशन / रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट) के 9 पद और एग्जीक्यूटिव (डाटा एनालिस्ट) के 1 पद सहित कुल मिलाकर 15 पदों पर भर्ती की जानी है।
Sarkari Naukri 2022: एनटीपीसी नोटिफिकेशन जारी
एनटीपीसी सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर 13 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनटीपीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
Sarkari Naukri 2022 Live: CRPF भर्ती में चयन का आधार
सीआरपीएफ की सरकारी नौकरी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, इंटरव्यू, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, पर्सनैलिटी टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: CRPF भर्ती के योग्यता
नीचे बताई सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट पदों की भर्ती को लेकर उम्मीदवार आयु सीमा 35 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसके अतिरिक्त खाली पदों की भर्ती को लेकर उम्मीदवार ग्रेजुएट भी होना चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: CRPF में 170 से ज्यादा पद खाली
केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल यानी सीआरपीएफ की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट के कुल मिलाकर 176 खाली पदों पर भर्ती की जानी है।
Sarkari Naukri 2022 Live: सीआरपीएफ का नया नोटिफिकेशन
सीआरपीएफ की नई भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार 30 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन के माध्यम से असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
Sarkari Naukri 2022: DRDO के जूनियर रिसर्च फेलो पद भर्ती
डीआरडीओ की जो भर्ती बताई गई है उसके लिए प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर रिसर्च फेलो के 2 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अलावा डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो के लिए चयनित उम्मीदवारों को 31 हजार रुपये प्रति महीने का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: DRDO जूनियर रिसर्च फेलो पद पर भर्ती
डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो के लिए चयनित उम्मीदवारों को 31 हजार रुपये प्रति महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। डीआरडीओ की भर्ती प्रक्रिया की मदद से जूनियर रिसर्च फेलो के 2 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: DRDO का नोटिफिकेशन हुआ जारी
डीआरडीओ भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 21 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को रिलीज कर दिया है।
Sakari Result Live - BSEB ने जारी की आंसर की
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट या कक्षा 12 के कम्पार्टमेंट और विशेष परीक्षा, 2022 में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
उम्मीदवार बीएसईबी इंटर कम्पार्टमेंट, विशेष परीक्षा उत्तर कुंजी 2022 को बोर्ड की वेबसाइट biharboardoline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट, विशेष परीक्षा में, कुल अंकों के 50% के प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे।
छात्र और अभिभावक 11 मई को शाम 5 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठा सकते हैं।
Sarkari Result Live - बीपीएससी पेपर लीक
बीपीएससी पेपर लीक को 'दुर्भाग्यपूर्ण' घटना बताते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सोमवार को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह टिप्पणी बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक होने के कारण रविवार को रद्द होने के बाद आई है। इसके बाद जांच को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को स्थानांतरित कर दिया गया है।
Sarari Result Live - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रायपुर और नागपुर में विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। प्रासंगिक डिप्लोमा के साथ 10 वीं पास योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। नागपुर मंडल के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 जून जबकि रायपुर मंडल के लिए 24 मई 2022 है।
Sarkari Result 2022 - मैट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) मई 2022 सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 9 मई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे AIMA MAT की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड भर्ती
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के 86 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई है। उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - असम राइफल्स में नौकरी
कार्यालय महानिदेशक असम राइफल्स, शिलांग ने राइफल्स मेरिटोरियस स्पोर्ट्सपर्सन कोटा के तहत राइफलमैन / राइफलवुमन (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए खेल विषयों में 104 रिक्तियों को भरने के लिए पात्र पुरुष और महिला भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित करने के लिए एक आधिकारिक सूचना जारी की है।
Sarkari Result Today - क्लैट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन केवल आज तक
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) का कंसोर्टियम आज (9 मई, 2022) कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-2022 (सीएलएटी 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन बंद हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार CLAT 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से कल रात 11:59 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - भारतीय स्टेट बैंक भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने हाल ही में sbi.co.in पर सिस्टम ऑफिसर, कार्यकारी, वरिष्ठ कार्यकारी, वरिष्ठ विशेष कार्यकारी और मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के पद के लिए विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी (एससीओ) के लिए नवीनतम रिक्तियों की घोषणा की है।
Sarkari Result Live - भारतीय सेना का नया नोटिफिकेशन देखें
भारतीय सेना ने 4 साल के बीएससी नर्सिंग कोर्स के माध्यम से उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस वर्ष, एमएनएस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को एनईईटी (यूजी) 2022 के लिए उपस्थित होने का मौका देगा। अधिक जानकारी के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
Sarkari Result Live - भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में नौकरी, 462 पदों पर मौका
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने 07 मई 2022 को सहायक के पद के लिए आवेदन जमा करने के लिए लिंक जारी किया है। स्नातक IARI ICAR भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट - iari.res.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 462 रिक्तियां भरी जाएंगी।
Sarkari Result Live - ग्राम विकास आयोजक की भर्ती
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) जल्द ही अपनी वेबसाइट (sssb.punjab.gov.in) पर ग्राम विकास आयोजक (VDO) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, पंजाब राज्य में कुल 792 रिक्तियों को भरा जाएगा। पीएसएसएसबी भर्ती 2022 में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
भारतीय सेना की विज्ञप्ति जारी
भारतीय सेना ने 07 मई 2022 के रोजगार समाचार पत्र में नाई, चौकीदार और स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। सेना में जाने का यह शानदार मौका है, इसमें Health Inspector के लिए 25 वर्ष तक के युवा जबकि अन्य पदों पर 27 वर्ष तक के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
pseb.ac.in से डाउनलोड करें रिजल्ट
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, पीएसईबी ने 6 मई, 2022 को पीएसईबी कक्षा 5 के परिणाम 2022 घोषित किए हैं। जो छात्र पीएसईबी 5वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक पीएसईबी वेबसाइट पर देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर या नाम का उपयोग करके अपने पीएसईबी 5वीं कक्षा के परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट देख सकते हैं pseb.ac.in
Sarkari Result Live - राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान में नौकरी
राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (NIRDPR) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रशिक्षण प्रबंधक के 15 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 13 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, IGNOU ने IGNOU B.Ed प्रवेश परीक्षा 2022 और IGNOU B.Sc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कल परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Today - ओडिशा 10वीं मैट्रिक परीक्षाएं संपन्न
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसई ओडिशा ने 7 मई, 2022 को बीएसई ओडिशा 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2022 सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। हाई स्कूल सर्टिफिकेट, एचएससी ओडिशा परीक्षा 29 अप्रैल, 2022 को शुरू हुई। बीएसई के अधिकारियों ने घोषणा की है कि मूल्यांकन प्रक्रिया 20 मई या 21 मई 2022 से शुरू होगी।
Sarkari Result Live - पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा, WBJEE 2022 उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जो 30 अप्रैल को परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर उत्तर कुंजी ऑनलाइन देख सकते हैं। उत्तर कुंजी की जांच के लिए सीधा लिंक और चरण नीचे दिए गए हैं। आंसर की पर 8 मई तक ऑनलाइन आपत्तियां उठाई जा सकती हैं।
Sarkari Result Live - नीट पीजी की तारीखें तय, इस दिन होगी परीक्षा
NEET PG 2022 की तारीख स्थगित नहीं की गई है। प्रेस सूचना ब्यूरो, पीआईबी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए नोटिस के संबंध में उम्मीदवारों को सतर्क रहने की जरूरत है, परीक्षा उसी दिन होगी जिस दिन निर्धारित है। NEET PG 2022 21 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: पेपर लीक के बाद BPSC उम्मीदवारों का हंगामा, परीक्षा रद्द
बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा खत्म होने के बाद वायरल प्रश्न पत्र मूल प्रश्न पत्र से मैच कर गए। आरा के वीर कुंवर सिंह कालेज परीक्षा केंद्र पर सैकड़ों परीक्षार्थियों ने पेपर लीक के आरोप में हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पर कुछ परीक्षार्थियों को मोबाइल के साथ अंदर जाने की इजाजत दी गई। पेपर लीक सत्यापन और परीक्षा रद्द किए जाने के अलावा बिहार के डीजीपी से साइबर सेल की मदद से दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील की गई है।
Sarkari Result Naukri Exam: BPSC 67वीं परीक्षा का पेपर लीक
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर लीक हो जाने के बाद इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला ले लिया गया है। बीपीएससी अध्यक्ष ने आज 8 मई 2022 को परीक्षा के आयोजन और पेपर लीक की जांच के बाद यह फैसला लिया है।
Sarkari Naukri 2022: PSSSB के 1200 खाली पद
पीएसएसएसबी की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें क्लर्क के लिए 917 पदों के अलावा क्लर्क (लीगल) के लिए 283 पदों को भी शामिल किया गया है। इन पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा के साथ टाइपिंग टेस्ट आधार पर होगा।
Sarkari Naukri 2022: PSSSB क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती
पीएसएसएसबी यानी पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (PSSSB) क्लर्क पद भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन रिलीज हुआ है। यहां से सभी योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in की मदद से 15 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022 Live: ONGC भर्ती के लिए इस आधार पर होगा चयन
ओएनजीसी सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcapprentices.ongc.co.in पर 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: ये उम्मीदवार करें आवेदन
ओएनजीसी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बैचलर डिग्री / डिप्लोमा / आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है।
Sarkari Naukri 2022 Live: ONGC के इन पदों पर भर्ती
ओएनजीसी की भर्ती के अभियान की मदद से दिल्ली, देहरादून, अंकलेश्वर, अहमदाबाद, सिलचर, जोधपुर, मुंबई, गोवा, बड़ोदरा. चेन्नई, अगरतला और कोलकाता समेत कई जगहों पर अप्रेंटिस के 3614 खाली पदों पर भर्ती होगी। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए 8 हजार रुपये महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: UPSSSC भर्ती के लिए ऐसे होगा चयन
यूपीएसएससी के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सप्लाई इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
Sarkari Naukri 2022: ONGC भर्ती का नया नोटिफिकेशन
ओएनजीसी यानी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन की ओर से अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2022 Live: डाक भर्ती आयु सीमा और योग्यता
भारतीय डाक भर्ती के अलावा इंडिया पोस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
Sarkari Naukri 2022: भारतीय डाक में 38 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती
नीचे बताई भारतीय डाक की भर्ती प्रक्रिया की मदद से भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), डाक सेवक और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के 38,926 खाली पदों पर भर्ती की जानी है।
Sarkari Naukri 2022: ग्रामीण डाक सेवक सहित कई पदों पर भर्ती
इंडिया पोस्ट के सभी योग्य उम्मीद्वार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 जून 2022 निर्धारित की गई है।
Sarkari Naukri 2022 Live: MSC बैंक में निकली भर्ती
महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 25 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनी क्लर्क और ट्रेनी अफसर पद भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Naukri Admit Card: SSC GD कांस्टेबल PET फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल पद भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करना चाहते हैं वह अब आधिकारिक वेबसाइट की मदद से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
Sarkari Naukri 2022 Live: बीएसएफ भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
सीमा सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर पद पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होनी जरूरी है। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इंस्पेक्टर पद के अलावा अन्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा पास होना चाहिए।
BSF Sarkari Naukri 2022: बीएसएफ के इन पदों पर भर्ती
बीएसएफ इंस्पेक्टर पद के लिए चयनित उम्मीदवार का वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 के अनुसार 44 हजार रुपये से 1 लाख 42 हजार रुपये प्रति महीने तक का वेतन मिलेगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर के 1 पद, सब इंस्पेक्टर के 57 पद और जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर के 32 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: सीमा सुरक्षा बल में नई भर्ती का नोटिफिकेशन
बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की ओर से सब इंस्पेक्टर समेत कई पदों को लेकर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रिलीज किए गए हैं। इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार की मदद से विज्ञापन रिलीज होने के 45 दिन के अंदर तक अप्लाई कर सकते हैं।

