Sarkari Naukri: सेना, स्वास्थ्य, रेलवे, परिवहन विभाग और पुलिस में निकली ढेरों सरकारी नौकरियां
Sarkari Naukri Result 2022: सरकारी नौकरी रेलवे, सरकारी नौकरी बैंक व अन्य सेक्टर में आने वाली सभी जॉब वैकेंसी से जुड़े हर अपडेट यहां पा सकेंगे। यहां सरकारी नौकरी 2022 व प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े सभी नोटिफिकेशन जैसे एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट की जानकारी डायरेक्ट लिंक के साथ मिलेगी। यही नहीं एजुकेशन सेक्टर की भी हर जरूरी हलचल को कवर किया जा रहा है।
Sarkari Naukri Result 2022: बैंक, रेलवे, दिल्ली परिवहन विभाग, यूपी व बिहार पुलिस भर्ती, भारतीय सेना, प्रशासन, टीचिंग सेक्टर से आए दिन आवेदन मंगाए जा रहे हैं, यदि आप भी इन नोटिफिकेशन के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां से जानकारी पा सकेंगे। इस समय पुलिस भर्ती मेंं एमपी पुलिस कांस्टेबल पीपीटी एडमिट कार्ड, यूपी पुलिस एसआई भर्ती, तेलंगाना एसआई भर्ती आदि शामिल है जबकि टीचिंग में बिहार टीचर भर्ती, सीटेट, यूपीटेट व यूजीसी नेट परीक्षा का नोटिफिकेशन आने वाला है।!
Sarkari Naukri Today LIVE: Check here all Latest Govt Jobs Notification
एजुकेशन सेक्टर में राजस्थान बोर्ड परीक्षा में कांग्रेस से जुड़े सवालों को लेकर विवाद, सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा जो कि आज से शुरू हो रही है आदि ट्रेडिंग में है। इसके अलावा एमपी बोर्ड एग्जाम व यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी जारी होने वाले हैं।
Sarkari Result Live - राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा) के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड लिंक अपलोड कर दिया है। आयोग 05/06 मई 2022 को सहायक प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा) पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करने के लिए तैयार है।
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने सहायक प्रोफेसर (मेडिकल शिक्षा) पद के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र RPSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - एमपी हाई कोर्ट ने जारी किए एडमिट कार्ड
एमपी हाई कोर्ट (एमपीएचसी) ने सिविल जज जूनियर डिवीजन (एंट्री लेवल) ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा-2021 के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। एमपीसीके प्रीलिम्स परीक्षा 06 मई 2022 (शुक्रवार) को एसडी-100 आइसोलेशन मॉडल के साथ सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जो लोग एमपी उच्च न्यायालय परीक्षा 2022 में उपस्थित होने जा रहे हैं, वे एमपी उच्च न्यायालय प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट - mphc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - एनटीपीसी भर्ती
एनटीपीसी 15 कार्यकारी (सौर पीवी), कार्यकारी (डेटा विश्लेषक) और कार्यकारी (एलए / आर एंड आर) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जानिए कैसे करें आवेदन
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें
अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
रजिस्टर करें और आवेदन को आगे बढ़ाएं
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
Sarkari Result Live - एसबीआई भर्ती में शुल्क व पद संख्या जानें
जैसा कि आपको बताया गया है कि State Bank of India (SBI) Specialist Cadre Officer की भर्ती कर रहा है। इसके लिए पद संख्या व शुल्क के बारे में यहां से जानें —
आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है, जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। 35 रिक्तियों में से 7 नियमित रिक्तियां हैं और 29 संविदा रिक्तियां हैं।
Sarkari Result Live - एम्स भोपाल भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल ने एम्स भोपाल पर विशुद्ध रूप से अस्थायी आधार पर सीनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) के 159 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है।
Sarkari Result Live - ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 28 अप्रैल 2022 को फील्ड असिस्टेंट -2019 के पद के लिए मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। आयोग को 07 मई 2022 को फील्ड सहायक -2019 के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित करनी है।
Sarkari Result Live - पीएसआई भर्ती
गुजरात पीएसआई भर्ती बोर्ड ने पीएसआई कैडर के तहत यूपीएसआई (निहत्थे पुलिस उप निरीक्षक), एपीएसआई (सशस्त्र पुलिस उप निरीक्षक), यूएएसआई (निहत्थे सहायक उप निरीक्षक) और आईओ (खुफिया अधिकारी) के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया है।
Sarkari Result Live - महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3127 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीय महिलाओं से आवेदन आमंत्रित करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार जीपीएसएसबी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए 26 अप्रैल 2022 से 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
Sarkari Result Live - इंडियन कोस्ट गार्ड का नोटिफिकेशन जारी
इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने 02/2022 बैच के लिए नविक (जनरल ड्यूटी), नविक (घरेलू शाखा), यांत्रिक (मैकेनिकल), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल), यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के पद के लिए CGEPT 2022 का परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - joinindiancoastguard.cdac.in पर अपने खाते में लॉगिन करके ICG CGPET परिणाम 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - 12 अप्रेल को आया था रिजल्ट अब जारी हुए मार्क्स
RSMSSB VDO परीक्षा 27 और 28 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी और RSMSSB VDO परिणाम 12 अप्रैल 2022 को आधिकारिक वेबसाइट यानी rsmssb.gov.in पर घोषित किया गया था, सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
Sarkari Result Live - वीडीओ परीक्षा 2021 के अंकों की घोषणा
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड ने वीडीओ परीक्षा 2021 के अंकों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार जो RSMSSB VDO परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (जयपुर) द्वारा जारी RSMSSB VDO मार्क्स देख सकते हैं। उम्मीदवारों को इस sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
Sarkari Result Live - भारतीय नौसेना में करियर
भारतीय नौसेना ने Pharmacist, Fireman and Pest Control Worker के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों (26 जून 2022) के भीतर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए फिजिकल फिटनेस की भी मांग की गई है।
ONGC Bharti 2022: इन पदों पर करें आवेदन
ओएनजीसी के भर्ती अभियान की मदद से गोवा, बड़ोदरा, अंकलेश्वर, अहमदाबाद, दिल्ली, देहरादून, जोधपुर, मुंबई, सिलचर, चेन्नई, अगरतला और कोलकाता समेत कई जगह पर अप्रेंटिस 3614 खाली पदों पर भर्ती ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों पर चयन हुए उम्मीदवार को 9 हजार रुपये और डिप्लोमा अप्रेंटिस पद के लिए 8 रुपये महीने का स्टाइपेंड भी मिलेगा।
ONGC Bharti 2022: नोटिफिकेशन हुआ रिलीज
ओएनजीसी यानी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने सभी योग्य उम्मीदवार 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 अप्रैल 2022 से शुरू की गई है। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
Sarkari Jobs 2022: UPSC IES ISS परीक्षा अपडेट
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ ISS) परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रक्रिया मंगलवार, 26 अप्रैल को खत्म होने जा रही है।
MP Sarkari Naukri 2022: सैकड़ों पदों पर निकली है भर्ती
एनएचएम यानी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से संविदा स्टाफ नर्स के पदों यानी नीचे बताए अपडेट को लेकर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा पास होने के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (नर्सिंग) या जीएनएम किया हो। इसके अलावा उम्मीदवार को मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के रजिस्टर में भी होना चाहिए।
Sarkari Job 2022: मध्य प्रदेश एनएचएम में भर्ती का मौका
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्य प्रदेश के अंदर संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट पदों की भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। एनएचएम भर्ती में अप्लाई करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को स्ट्रेटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (एसएएमएस) की वेबसाइट sams.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा। भर्ती अभियान की मदद से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के शहरी स्वास्थ्य और कल्याण के लिए 1222 संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट पदों को भरा जाना है।
Sarkari Result 2022: यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट
विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से प्रोविजनल आंसर-के 59 सवालों के लिए जवाबों को बदल दिया गया है। अब परीक्षा का रिजल्ट इसी आधार पर रिलीज किया गया। इसके अलावा उम्मीदवारों की ओर से 14 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक नोटिस रिलीज कर सूचना साझा हो चुकी है।
AIIMS Bharti 2022: एम्स में भर्ती का नया नोटिफिकेशन रिलीज
एम्स की भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम्स यानी ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), भोपाल की ओर से सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है।
Sarkari Result 2022: यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट
यूपी एसआई एग्जाम 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक तीन स्टेप्स में कराए गए थे जिसमें शामिल हुए उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) की ओर से सब-इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी एंड अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9,534 पद पर कराई जा रही है और भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है।
Sarkari Naukri 2022, UP Police Bharti: यूपी पुलिस ने निकाली भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस की ओर से विभाग में लगभग 25 हजार से ज्यादा खाली आरक्षी पदों पर भर्ती तैयारी है। इस भर्ती प्रक्रिया की मदद से राज्य के अंदर कॉन्स्टेबल पद के लिए 26,210 और फायरमैन के 172 पद पर भर्ती होनी है।
UP Police Sarkari Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी
यूपी पुलिस यानी उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग की ओर से हजारों कॉन्स्टेबल पद भरने की तैयारी की जा रही है। पुलिस भर्ती बोर्ड के मानदंड को पूराकरने वाली एजेंसी को यह जिम्मेदारी सौंपकर इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाएंगे। यूपी पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड की ओर से भर्ती चयन प्रक्रिया पूरा कराने के लिए कार्यदायी मानक प्राप्त संस्थानों निविदा का अवसर दिया जा रहा है।
MPSC Bharti 2022: एमपीएससी भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी एमपीएससी की ओर से सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in की मदद से 12 मई 2022 तक या इससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
MPSC Recruitment 2022: कुल 253 पदों पर होनी है भर्ती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया की मदद से महाराष्ट्र के अंदर स्टेनोग्राफर के 253 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) के 100 पद, स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) के 62 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (इंग्लिश) के 39 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (मराठी) के 52 पदों को शामिल किया गया हैं।
MPSC Bharti 2022: नया नोटिफिकेशन हुआ रिलीज
एमपीएससी यानी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू की गई है। इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार अपनी आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Sarkari Result 2022: एसएससी सीजीएल टियर-2 रिजल्ट घोषित
बीते दिन एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा टियर-2 एग्जाम 2020 का रिजल्ट रिलीज कर दिया है। इसके लिए उम्मीदवार अपना परिणाम एसएससी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से जाकर चेक और डाउनलोड करें। आपको रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया से हम अवगत कराएंगे।
Sarkari Jobs 2022: यूपीएसएसएससी के लिए ऐसे करें आवेदन
यूपीएसएसएससी सरकारी जॉब्स के लिए जो उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in की मदद से भर्ती नोटिफिकेशन को चेक करें।
Sarkari Naukri 2022: यूपीएसएसएससी के कई पदों पर भर्ती
यूपीएसएसएससी यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आपूर्ति निरीक्षक, उच्च श्रेणी सहायक सहित कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से आवेदनों को आमंत्रित किया गया हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है।
Sarkari Result Live - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तहत नौकरी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), मध्य प्रदेश ने स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मई से स्ट्रैटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (एसएएमएस) की वेबसाइट sams.co.in से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2022 है। इस भर्ती अभियान के जरिये 1222 पद भरे जाएंगे।
Sarkari Result Live - ओएनजीसी में काम करने का मौका
तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी), नई दिल्ली ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। सलाहकार - कानूनी, सलाहकार वाणिज्यिक, पेट्रोफिजिसिस्ट और अन्य के पदों के लिए उम्मीदवारों को काम पर रखा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि आवेदन की तिथि से 15 तिथियां है।
Sarkari Result Live - शिक्षा निदेशालय (DoE), दिल्ली की विज्ञप्ति जारी
शिक्षा निदेशालय (DoE), दिल्ली ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए प्रवेश परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट edustud.nic.in पर उपलब्ध है। अभिभावक और माता-पिता अपने वार्ड पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने ग्रुप 1 सेवा भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। भर्ती अभियान 2 मई से शुरू होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मई तक टीएसपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) जुलाई/अगस्त 2022 में आयोजित होने की उम्मीद है।
Sarkari Result Live - भारतीय जूट निगम में आया अपडेट
भारतीय जूट निगम ने लेखाकार, कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ निरीक्षक के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यानी jutecorp.in पर अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार, जो उक्त पदों के लिए 01 मार्च 2022 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज से जेसीआई परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022 के पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन के एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगी। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के पहले सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल को रात 11:50 बजे बंद हो गई, परीक्षण के स्थगित होने के बाद 18 अप्रैल को इसे फिर से खोल दिया गया।
Sarkari Result Live - बिहार लोक सेवा आयोग भर्तीं
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बीपीएससी 66वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार रोल नंबर-वार शेड्यूल bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) परीक्षा 2020-21 अपडेट
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) परीक्षा 2020-21 के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक योग्यता प्राप्त की है, वे अपने प्रवेश पत्र एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने हाल ही में अपनी वेबसाइट (pspcl.in) पर सहायक लाइनमैन पदों के रोजगार के संबंध में एक संक्षिप्त सूचना जारी की। इस भर्ती अभियान के जरिये 1690 रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - कृषि मंत्रालय के तहत नौकरी
कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि मंत्रालय ने सलाहकार, तकनीकी सहायक और प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nfsm.gov.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 13 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 है।
Sarkari Result Live - 16000+ पदों के लिए पुलिस भर्ती
तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है और स्टाइपेंडरी कैडेट ट्रेनी (SCT), कांस्टेबल, फायरमैन, वार्डर, सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 2 मई, 2022 से शुरू होगा और 20 मई, 2022 को समाप्त होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - tslprb.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 16,614 पद भरे जाएंगे।
Sarkari Naukri 2022: यूपीएसएसएससी ने कई पदों पर निकाली भर्ती
यूपीएसएसएससी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से उच्च श्रेणी सहायक ( Upper Division Assistants), आपूर्ति निरीक्षक (Supply Inspectors) सहित कई पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन आमंत्रित हुए हैं। यूपीएसएससी भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर आया है।
Sarkari Result: जारी हुआ एसएससी सीजीएल टियर-2 का रिजल्ट
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त ग्रेजुएशन स्तर टियर-2 (CGL Tier-2) परीक्षा, 2020 का रिजल्ट रिलीज कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार अपना रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। टियर 2 रिजल्ट की लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों का ही टियर 3 लिखित परीक्षा के लिए मूल्यांकन किया जाएगा।
Sarkari Result Live - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 4 मई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - एसएससी सीजीएल टियर- II परीक्षा परिणाम जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने 26 अप्रैल को एसएससी सीजीएल टियर- II परीक्षा परिणाम घोषित किया है। जो उम्मीदवार संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा टियर- II के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। Tier-II परीक्षा 28 जनवरी, 29 जनवरी को और 2 फरवरी को कंप्यूटर आधारित मोड और Tier-III (वर्णनात्मक पेपर) 6 फरवरी को पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Today - विशेष शिक्षक पदों पर भर्ती
त्रिपुरा में 200 विशेष शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार 27 अप्रैल यानी आज से शुरू होगी। शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) त्रिपुरा आवेदन प्रक्रिया शाम 4 बजे शुरू करेगा और यह 5 मई को शाम 4 बजे समाप्त होगा।
Sarkari Result Live- असम राइफल्स में करियर
कार्यालय महानिदेशक असम राइफल्स, शिलांग ने राइफल्स मेरिटोरियस स्पोर्ट्सपर्सन कोटा के तहत राइफलमैन / राइफलवुमन (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए खेल विषयों में 104 रिक्तियों को भरने के लिए पात्र पुरुष और महिला भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Sarkari Result Live - सीएचएसएल परीक्षा पर आया अपडेट
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) 24 मई से 10 जून 2022 तक संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) के पद के लिए टियर 1 परीक्षा आयोजित कर रहा है। जिन लोगों ने एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया है, वे अब जांच सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं। इसके लिए आपको sscsr.gov.in पर जाना होगा।
Sarkari Result Live - परीक्षा तिथियां घोषित
बिहार राज्य की Range Officers Of Forest and Enforcement Sub Inspector परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं। प्रवर्तन उप निरीक्षक (विज्ञापन संख्या 02/2019) के पद पर भर्ती के लिए 13 मई 2022 से 16 मई 2022 तक पीईटी आयोजित किया जाएगा, जबकि वन के रेंज अधिकारियों के लिए - (विज्ञापन संख्या 02/ 2020), पीईटी का आयोजन 12 मई 2022 को किया जाएगा।
Sarkari Result Live - बीपीएसएससी का नया नोटिफिकेशन जारी
बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने रेंज ऑफिसर ऑफ फॉरेस्ट एंड एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएसएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया था, वे बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in से परीक्षा तिथि नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Jobs Live - बैंक में बंपर भर्ती
बैंक आफ इंडिया ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 मई 2022 है। इसके जरिए कुल 594 पदों पर भर्तियां होनी हैं।
Sarkari Jobs Live - सप्लाई इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सप्लाई इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 10 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 76 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Jobs Live - रेलवे ने निकाली भर्ती
कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने सीनियर और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके जरिए कुल 14 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह इंटरव्यू 10 मई से 14 मई 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
Sarkari Jobs Live - एम्स ने निकाली भर्ती
ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), भोपाल ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से 159 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - आरबीआई ने जारी किया रिजल्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इनमें ग्रेड बी, मैनेजर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर समेत अन्य पद शामिल हैं।
Sarkari Jobs Live - मल्टी टास्किंग वर्कर के पदों पर भर्ती
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (HP PWD) ने मल्टी टास्किंग वर्कर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके जरिए करीब 5000 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hppwd.hp.gov.in पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। इसमें 8वीं पास भी होना चाहिए।
Sarkari Jobs Live - अपरेंटिस पदों के लिए नौकरी
मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (MESCOM) ने नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत 183 अपरेंटिस पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार जिन्होंने 2019, 20 या 21 में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा हासिल किया हो वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाना होगा।
Sarkari Jobs Live - विशेष शिक्षक पदों के लिए भर्ती
शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) त्रिपुरा ने विशेष शिक्षक पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार trb.tripura.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल बुधवार को शाम 4 बजे से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 5 मई है। इस भर्ती अभियान के जरिए 200 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - एनएचएम ने निकाली बंपर भर्ती
मध्य प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है। एमपी के नेशनल हेल्थ मिशन में स्टाफ नर्स और फॉर्मिस्ट के कुल 1222 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। कुल 611 और फार्मिस्ट के भी 611 पदों पर भर्ती होनी है।
Sarkari Result Live - बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली भर्ती
बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक साइट bankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2022 तक है। इसके जरिए 696 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - शिक्षक भर्ती बोर्ड अपडेट
शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) त्रिपुरा विशेष शिक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल बुधवार को शाम 4 बजे शुरू करेगा। आवेदन प्रक्रिया 5 मई को शाम 4 बजे समाप्त होगी। उम्मीदवार trb.tripura.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान त्रिपुरा में 200 विशेष शिक्षक रिक्तियों को भरने के लिए है, जिनमें से 104 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए, 34 एससी के लिए और 62 एसटी के लिए हैं।
Sarkari Result Live - नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भर्ती
नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT), दिल्ली विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर की फैकल्टी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। एनएसयूटी फैकल्टी भर्ती अधिसूचना रोजगार समाचार पत्र दिनांक 23 अप्रैल 2022 और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई।
Sarkari Result Live - बैंक ऑफ इंडिया भर्ती
बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने नियमित और अनुबंध के आधार पर स्केल IV तक अधिकारियों के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से ऑनलाइन मोड के माध्यम से बीओआई एसओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result LIve - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश भर्ती
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश ने स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 मई तक आधिकारिक वेबसाइट www.sams.co.in के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनएचएम एमपी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मई, 2022 से शुरू होगी।
Sarkari Result Live - राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन भर्ती
कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि मंत्रालय ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों को सलाहकार, तकनीकी सहायक और प्रोग्रामर के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) की आधिकारिक साइट nfsm.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2022 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 13 पदों को भरेगा।
Sarkari Result Live - सहायक प्रोफेसर के लिए आंसर की जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक प्रोफेसर के पद के लिए परीक्षा की उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। उम्मीदवार जो 15 मार्च 2022 को यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट -uppsc.up.nic.in से यूपीपीएससी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पीडीएफ 29 अप्रैल 2022 तक उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भर्ती
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कार्यकारी (संचालन और बीडी) के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कार्यकारी (संचालन और बीडी) के पद के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) 29.04.2022 को निर्धारित है। उम्मीदवार अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट-dfccil.com से प्राप्त कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा
केरल शिक्षा भवन ने केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (केटीईटी) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड केरल परीक्षा Bhavanktet.kerala.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - पावर जनरेशन कंपनी में नौकरी
महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (MAHAGENCO) मुख्य अभियंता, उप मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता की भर्ती करना चाहता है। उम्मीदवार अंतिम तिथि को या उससे पहले ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विज्ञप्ति mahagenco.in पर जारी की गई है।
Sarkari Result Live - जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने 25 अप्रैल को संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार 15 मई तक JKPSC की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - सब इंस्पेक्टर की भर्ती
तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 मई 2022 से ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 587 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - 3000 से ज्यादा रिक्तियां
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (FHW) के पद के लिए GPSsb.gujarat.gov.in पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा अधिसूचित तीन हजार से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार जीपीएसएसबी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए 26 अप्रैल 2022 से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - तेलंगाना पुलिस भर्ती
तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (Telangana State Level Police Recruitment Board) ने आखिरकार उन उम्मीदवारों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है जो स्टाइपेंडरी कैडेट ट्रेनी (SCT) पुलिस कांस्टेबल, कांस्टेबल, फायरमैन, वार्डर, स्टाइपेंडरी कैडेट ट्रेनी (SCT) सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस के लिए आवेदन करना चाहते थे। उम्मीदवार tslprb.in इस वेबसाइट से आवेदन कर सकेंगे।

