Sarkari Naukri: 10वीं और 12वीं पास से ग्रेजुएट तक सरकारी नौकरी, देखिए जॉब अपडेट
सरकारी नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां देखें, कौन-सा नोटिफिकेशन आने वाला है, एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ, रिजल्ट व अन्य संबंधित खबरें एक ही पेज पर पा सकेगे। यहां खासतौर पर आरआरबी ग्रुप डी, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2, एसएससी सीजीएल, एसएससी सीएचएसएल, एसएससी एमटीएस, जेईई मेंस, सीटेट जुलाई, यूपीटेट 2022, यूजीसी नेट जून परीक्षा आदि को कवर किया जा रहा है।
हाल ही में BPSC 67th Combined Prelims, एसएससी एमटीएस और एनईईटी एमडीएस परीक्षा शुरू होने वाली है, एसएससी सीजीएल का रिजल्ट आने वाला है, यूपीटेट व यूजीसी नेट जैसी परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाना है। एसएससी जीडी व यूपी एसआई भर्ती के अगले चरण का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए इन्हीं दिनों एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
Sarkari Naukri Today LIVE: Check here all Latest Govt Jobs Notiication here
इसके अलावा मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 2022 भर्ती को लेकर पीपीटी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आप यहां एजुकेशन सेक्टर की भी अहम खबरों के बारे में आसानी से जान पाएंगे। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा का आयोजन शुरू हो गया है, राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है, जबकि एमपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम कल ही यानी 29 अप्रेल को जारी किए जाने हैं।
MP Board 10th Result 2022 Direct Link | MP Board 12th Result 2022 Direct Link
Sarkari Job 2022: आईबी के खुफिया विभाग में काम करने का मौका
नीचे बताई आईबी की भर्ती को लेकर उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएंगे। इसके बाद साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा को भी आयोजित किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: आईबी में नौकरी का मौका
अगर आपको जेम्स बॉन्ड की फिल्मों का शौक है और जासूस के रूप में आप इंटेलिजेंस ब्यूरो में काम करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा मौका है। आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती आवेदन की लास्ट डेट
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा बेहद युवा पेशेवरों के खाली पदों पर रिलीज की गई भर्ती को लेकर आवेदन की प्रक्रिया रिलीज हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख यानी लास्ट डेट 12 मई, 2022 निर्धारित हुई है।
Sarkari Naukri 2022: स्पोर्ट्स अथॉरिटी की भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
नीचे बताए रिक्रूटमेंट को लेकर जो उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर कर सकते हैं।
Sarkari Job 2022: HCL भर्ती के बाद 12 महीने ट्रेनिंग
एचसीएल अप्रेंटिसशिप का बॉन्ड शुरू हो जाने के बाद 12 महीने के लिए अपरेंटिस की ट्रेनिंग की जाएगी। एचसीएल की ओर से प्रशिक्षण के बाद किसी भी रोजगार की पेशकश नहीं की गई है। अपरेंटिस प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद उम्मीदवार को कोई रोजगार नहीं दिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 50 पदों पर निकाली भर्ती
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने यंग प्रोफेशनल (युवा पेशेवरों) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवार के लिए अच्छी खबर आई है।
Sarkari Naukri 2022: एसएससी इतने पदों पर करने वाला है भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती के माध्यम से हवलदार के कुल मिलाकर 3603 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अलावा एमटीएस के लिए पदों की संख्या भी जारी कर दी जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: एसएससी में निकली भर्तियां
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने हाल में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती को लेकर परीक्षा शेड्यूल रिलीज कर दिया है। कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक होगा।
Sarkari Job 2022: SSC की निकाली भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से पेज पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देश पालन करते हुए आवेदन करना होगा।
Sarkari Naukri Live: एसएससी सहित इन विभागों में निकली सरकारी नौकरी
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रिलीज हुई हवलदार (CBIC & CBN) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती को लेकर 30 अप्रैल, 2022 को आवेदन की लास्ट डेट है। जिन भी उम्मीदवारों ने अब तक अपने आवेदन नहीं किए हैं, वह जल्दी से जल्दी अपने एप्लिकेशन को पूरा कर लें।
Sarkari Naukri 2022: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नौकरी
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत किरोड़ीमल कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 6 मई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके जरिए कुल 110 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने निकाली वैकेंसी
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होंगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन मोड में अपना आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तारीख 14 मई 2022 है। अधिक जानकारी के लिए maavaishnodevi.org पर विजिट करें।
Sarkari Job 2022: टीचरों के लिए बंपर नौकरी
राजस्थान शिक्षा विभाग ने सीनियर टीचर के लिए 9760 पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए जारी अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
Sarkari Job 2022: पावर जेनेरेशन कंपनी ने मांगे आवेदन
महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनेरेशन कंपनी लिमिटेड (MAHAGENCO) ने चीफ इंजीनियर, डिप्टी चीफ इंजीनियर और सुप्रीटेंडिग इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसका नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट mahagenco.in पर जारी किया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 41 पदों पर भर्तियां की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: MESCOM ने मांगे आवेदन
मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (MESCOM) ने नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत 183 अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। आवेदकों को प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन पत्र पर केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से 600 रुपये की दर से शुल्क जमा करना आवश्यक है।
Sarkari Naukri 2022: एसबीआई में नौकरी का मौका
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 27 अप्रैल को स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 35 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई एससीओ की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 मई है।
Sarkari Naukri 2022: क्लर्क समेत इन पदों पर भर्ती
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hspcb.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक मेल आईडी के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 मई है। इस प्रक्रिया के जरिए 38 पदों पर भर्ती होगी।
Sarkari Naukri 2022: UPSSSC ने मांगे आवेदन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सीनियर असिस्टेंट, लोअर असिस्टेंट और सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: AIASL में इंटरव्यू से पाएं जॉब
एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) ने चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ग्राउंड ड्यूटीज के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 और 14 मई 2022 को एयर इंडिया स्टाफ हाउसिंग में वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 800 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: एनएचएम में ढेरों नौकरियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), मध्य प्रदेश ने स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती आयोजित की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मई से स्ट्रैटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (एसएएमएस) की वेबसाइट sams.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1222 रिक्तियां भरी जाएंगी।
Sarkari Naukri 2022: एम्स ने निकाली भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल एम्स ने सीनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 159 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: अपरेंटिस के लिए बंपर भर्ती
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अपरेंटिस के कुल 3614 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई शाम 6 बजे तक है। योग्य उम्मीदवार ongcaprentices.ongc.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Job 2022: कस्टमर सर्विस एजेंट की निकली जॉब
आईजीआई (IGI) एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने कस्टमर सर्विस एजेंट पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 22 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कस्टमर सर्विस एजेंट के 1095 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Job 2022: ICMR के इन पदों पर होनी है भर्ती
आईसीएमआर के तहत नीचे बताए पदों को लेकर भर्तियां की जानी हैं जोकि इस प्रकार हैं -
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट- 9 पद
कंप्यूटर प्रोग्रामर - 03
प्रोजेक्ट एडमिन असिस्टें - 01 पद
प्रोजेक्ट टेक्निकल ऑफिसर- 01
प्रोजेक्ट सेक्शन ऑफिसर- 01
Sarkari Naukri 2022: ICMR भर्ती के लिए लास्ट डेट
आईसीएमआर की सरकारी भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 09 मई 2022 तक या इससे पहले अपने आवेदन कर सकते हैं। आईसीएमआर की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कंप्यूटर प्रोग्रामर, साइंटिस्ट के कुल मिलाकर 15 पदों को भरा जाना है।
Sarkari Job 2022: ICMR आवेदन की लास्ट डेट
आईसीएमआर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 09 मई 2022 तक या इससे पहले आवेदन किए जा सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की मदद से कंप्यूटर प्रोग्रामर, साइंटिस्ट के कुल मिलाकर 15 पदों को भरा जाना है।
Sakari Job 2022: ICMR में कंप्यूटर प्रोग्रामर पदों पर भर्ती
आईसीएमआर यानी नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इंफॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च (NCDIR) बेंगलुरु की ओर से कंप्यूटर प्रोग्रामर, साइंटिस्ट और अन्य कई पदों पर भर्तियों को निकाला गया है। इसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: DTC भर्ती 2022 के लिए जरूरी डेट्स
सेक्शन अफसर के लिए प्रारंभिक आवेदन डेट - 12 अप्रैल 2022
सेक्शन ऑफिस के लिए आवेदन की लास्ट डेट - 11 मई 2022
अन्य पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट - 04 मई 2022
असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट फोरमैन के लिए आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 18 अप्रैल 2022
Sarkari Bharti: डीटीसी में इन पदों पर होनी है भर्ती
असिस्टेंट फिटर (आर एंड एम) - 175
असिस्टेंट फोरमैन (आर एंड एम) - 112
असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन - 70
सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) - 2
सेक्शन ऑफिसर (सिविल) - 8
DTC Bharti 2022: 11 मई तक कर दें आवेदन
डीटीसी के पदों पर निकली भर्ती को लेकर अभियान में दिलचस्पी रखने वाले उम्मीदवार के पास सेक्शन अफसर और सहायक फोरमैन पद के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा फिटर और इलेक्ट्रीशियन पद के लिए आईटीआई भी जरूरी है।
DTC Bharti 2022: डीटीसी फोरमैन और फिटर सहित कई पदों की भर्ती
डीटीसी यानी दिल्ली परिवहन निगम की ओर से असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट फोरमैन के कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसको लेकर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - अप्रेंटिस पदों के लिए नौकरी
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 1033 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 मई 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 - ग्रुप 1 सेवा के लिए निकाली गई भर्ती
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने ग्रुप 1 सेवा भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मई तक टीएसपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.tspsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 503 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 - ONGC ने निकाली बंपर वैकेंसी
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3614 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 - एम्स में नौकरी का मौका
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल ने एम्स भोपाल ने अस्थायी आधार पर सीनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र 15 मई तक जमा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 159 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
Sarkari Result 2022: आरपीएससी ने जारी किया रिजल्ट
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके तहत कुल 193 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
Sarkari Naukri 2022 - अपरेंटिस के लिए जॉब
गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपरेंटिस के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट gpcb.gujarat.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते है। अप्लाई के लिए महज एक दिन बाकी है। यानि आवेदक 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए कुल 42 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 - ICMR ने निकाली वैकेंसी
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इंफॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च (NCDIR) बेंगलुरु के लिए हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 15 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 मई 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 - डीटीसी ने निकाली भर्ती
दिल्ली परिवहन विभाग (डीटीसी) में कई पदों पर भर्ती निकाली है। जिनमें सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट फोरमैन आदि शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का माध्यम से कुल 360 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 - सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनने का मौका
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरीक्षक (टेक) पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 मई 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 - आईबी ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके जरिए कंप्यूटर साइंस और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिस्प्लिन में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई 2022 है। उम्मीदवार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in के माध्यम से भेज सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - बीएसएफ में नौकरी का मौका
सीमा सुरक्षा बल, BSF में नौकरी का मौका है। इसके तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 तक चलेगी। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी।
MPSC Recruitment 2022: कुल 253 पदों पर होनी है भर्ती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया की मदद से महाराष्ट्र के अंदर स्टेनोग्राफर के 253 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) के 100 पद, स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) के 62 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (इंग्लिश) के 39 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (मराठी) के 52 पदों को शामिल किया गया हैं।
हिमाचल में डिग्री कॉलेजों में 548 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती
हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 548 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गणित विषय 35, हिंदी में 41, राजनीतिक शास्त्र में 47, सोशलॉजी में 11, कॉमर्स में 67, अर्थशास्त्र में 39, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में आठ, संस्कृत में 17, म्यूजिक में 24, केमिस्ट्री में 37, म्यूजिक वोकल में 16, जूलॉजी में 22, भूगोल में 12, फिजिक्स में 40 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रतन ने बताया कि शुक्रवार को आवेदन करने के लिए लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर लिंक खुल जाएगा।
Sarkari Job 2022: मध्य प्रदेश एनएचएम में भर्ती का मौका
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्य प्रदेश के अंदर संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट पदों की भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। एनएचएम भर्ती में अप्लाई करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को स्ट्रेटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (एसएएमएस) की वेबसाइट sams.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा। भर्ती अभियान की मदद से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के शहरी स्वास्थ्य और कल्याण के लिए 1222 संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट पदों को भरा जाना है।
Sarkari Result Live - भारतीय नौसेना में बनाएं करियर
भारतीय नौसेना ने Pharmacist, Fireman and Pest Control Worker के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस नौकरी के लिए फिजिकल फिटनेस की भी मांग की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों (26 जून 2022) के भीतर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती आवेदन
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3127 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीय महिलाओं से आवेदन आमंत्रित करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जीपीएसएसबी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के लिए 26 अप्रैल 2022 से 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live Updates- ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 28 अप्रैल 2022 को फील्ड असिस्टेंट -2019 के पद के लिए मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। आयोग को 07 मई 2022 को फील्ड सहायक -2019 के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित करनी है।
Sarkari Result Live - एनटीपीसी में हो रही भर्ती
एनटीपीसी 15 कार्यकारी (सौर पीवी), कार्यकारी (डेटा विश्लेषक) और कार्यकारी (एलए / आर एंड आर) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - कृषि मंत्रालय के तहत नौकरी
कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि मंत्रालय ने सलाहकार, तकनीकी सहायक और प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nfsm.gov.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 13 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 है।
Sarkari Naukri 2022, UP Police Bharti: यूपी पुलिस ने निकाली भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस की ओर से विभाग में लगभग 25 हजार से ज्यादा खाली आरक्षी पदों पर भर्ती तैयारी है। इस भर्ती प्रक्रिया की मदद से राज्य के अंदर कॉन्स्टेबल पद के लिए 26,210 और फायरमैन के 172 पद पर भर्ती होनी है।
Sarkari Result Live - एम्स भोपाल में हो रही भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल ने एम्स भोपाल पर विशुद्ध रूप से अस्थायी आधार पर सीनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) के 159 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2022 है।
Sarkari Naukri 2022: असम राइफल्स में 1484 पदों के लिए करें आवेदन
असम राइफल्स ने स्पोर्ट्स कोटे में कई पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए भर्ती के अवसरों की घोषणा की है। इनमें ट्रेड्समैन, टेक्नीशियन, राइफलमैन, राइफलवुमन जैसे पद शामिल हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in की मदद से पदों के लिए आवेदन करना होगा। यह भर्ती अभियान कुल 1484 वैकेंसी के लिए है। असम राइफल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि की घोषणा की जानी बाकी है। राइफल्स मेधावी खिलाड़ी कोटा भर्ती रैली 2022 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2022 है।
ONGC Bharti 2022: ओएनजीसी में भर्ती
ONGC Bharti 2022: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) की ओर से अप्रेंटिस पद की भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट की मदद से एक नोटिफिकेशन को रिलीज किया गया है। इस सरकारी भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार 15 मई 2022 तक अपने ऑनलाइन आवेदन को कर सकते हैं। ओएनजीसी के पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार चयन मेरिट आधार पर होगा और इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcapprentices.ongc.co.in की मदद से 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें ।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसबी) ने 68 पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आप 20 अप्रैल 2022 से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की अंतिम तारीख 9 मई 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम के सिविल मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज, मैकेनिकल मैनेजर, ट्रैफिक मैनेजर, प्रोटेक्शन ऑफिसर, डिप्टी मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) में नौकरी का मौका
छत्तीसगढ़ सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट (एआरटीओ) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तारीख 15 मई 2022 है।
Sarkari Naukri Live: राजस्थान लोक सेवा आयोग में भर्ती
Rajasthan Public Service Commission TGT Recruitment: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग सीनियर टीचर ग्रेड के 8760 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से गणित के 1631, साइंस के 1565, सामाजिक विज्ञान के 1640, अंग्रेजी के 1668, पंजाबी के 70, उर्दू के 106, संस्कृत के 1800 और हिंदी के 1298 अध्यापकों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आप 18 अप्रैल 2022 से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की अंतिम तारीख 18 मई 2022 है।
Sarkari Naukri Live: भारतीय नौसेना में 100 पदों पर भर्ती
भारतीय नौसेना ने 100 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय नौसेना की ओर से कुल 127 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों की बात करें तो फार्मासिस्ट, फायरमैन और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के रिक्त पदों पर भर्ती दी जाएगी।
Sarkari Naukri Live: तेलंगाना में 503 पदों पर हो रही भर्ती
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.tspsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को आयोग के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, जिला रजिस्ट्रार समक कई अन्य पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। कुल पदों की संख्या 503 है।
माइन अधिकारी भर्ती परीक्षा 10 मई को
बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से माइन अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 मई, 2022 को दो पाली और 11 मई, 2022 को एक पाली में किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था वह अपना प्रवेश पत्र बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने 02 बॉर्डर बटालियन में कांस्टेबल के पद के लिए jkpolice.gov.in पर फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। जिन लोगों ने जेकेपी भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जेकेपी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
Sarkari Result Live - राजस्थान लोक सेवा आयोग
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने अंग्रेजी, वाणिज्य, संगीत, ड्राइंग, कृषि, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान आदि विषयों में व्याख्याता स्कूल शिक्षा के 6000 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन कर रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Sarkari Result Live - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2022
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस के पद के संबंध में apprenticeshipindia.gov.in पर एक नोटिस जारी किया है। पात्र और इच्छुक 24 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - GUJCET उत्तर कुंजी 2022 जारी
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, GUJCET उत्तर कुंजी 2022 को आज, 28 अप्रैल, 2022 को ऑनलाइन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - gujcet.gseb.org पर GUJCET अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 18 अप्रैल, 2022 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - एनसीएचएम जेईई 2022
नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, एनसीएचएम जेईई 2022 आवेदन विंडो को बढ़ा दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है जिसमें बताया गया है कि परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा लिखने के इच्छुक उम्मीदवार अब 16 मई, 2022 तक nchmjee.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Bharti 2022: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
एम्स स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप संस्थान से बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग डिग्री भी होना चाहिए। आवेदक की उम्र 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं। हॉस्टल वार्डन पद को लेकर आवेदक के पास ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
AIIMS Bharti 2022: स्टाफ नर्स के कई पदों पर बहाली
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर के इन पदों के लिए अभ्यर्थी रजिस्टर्ड डाक के जरिए 28 अप्रैल 2022 शाम 5 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं। स्टाफ नर्स और पर्सनल असिस्टेंट सहित कई खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
SBI Sarkari Naukri 2022: एसबीआई बैंक में निकली भर्ती
एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन इनवाइट किए गए हैं। इसको लेकर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in की मदद से आवेदन करें और आवेदन की लास्ट डेट 17 मई 2022 है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू कुल 35 खाली पदों के लिए शुरू हुई है।
Sarkari Naukri 2022: HCL आवेदन के लिए वेबसाइट्स
नीचे बताए एचसीएल के भर्ती अभियान के अनुसार सभी जरूरतों को पूरा करने वाले उम्मीदवार राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) की आधिकारिक वेबसाइट www.mhrdnats.gov.in पर रजिस्टर होना और इसके अलावा उम्मीदवार एचसीएल की वेबसाइट hindustancopper.com पर भी ऑनलाइन आवेदन करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
Sarkari Recruitment 2022: HCL भर्ती के लिए ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर करें आवेदन
एचसीएल यानी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती को लेकर आवेदन की प्रक्रिया को 23 अप्रैल से शुरू किया जा चुका है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार एचसीएल आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com की मदद से ऑनलाइन आवेदन करें।
Indian Army Bharti: भारतीय सेना में निकली ये भर्ती
भारतीय सेना के अंदर केवल 4 साल के बीएससी (नर्सिंग) सिलेबस 2022 के लिए महिला उम्मीदवार के लिए सैन्य नर्सिंग सेवा बी एससी (नर्सिंग) पाठ्यक्रम 2022 को लेकर 220 सीटों के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके लिए उम्मीदवार अनिवार्य रूप से एनईईटी (यूजी) 2022 उत्तीर्ण करना होगा आवेदन कर सकते हैं।
HCL Sarkari Bharti 2022: ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ओर से ग्रेजुएट अपरेंटिस पद भर्ती निकाली गई है। योग्य उम्मीदवार एचसीएल आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com की मदद सेऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर आवेदन के प्रोसेस को 23 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है।
Sarkari Naukri 2022: HPCL भर्ती की आयु सीमा
एचपीसीएल आवेदक के उम्र को लेकर गणना को 1 अप्रैल 2022 से किया जाएगा। आवेदक की आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के आवेदकों को भी अधिकतम यानी ज्यादा से ज्यादा उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।
HPCL Bharti 2022: इन खाली पदों के लिए मांगे गए आवेदन
नीचे बताई एचपीसीएल भर्ती को लेकर ऑपरेशन तकनीशियन के 94 पद, बॉयलर तकनीशियन के 18 पद, रखरखाव तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 17 पद, मेंटेनेंस टेक्निशियन (मैकेनिकल) के 14 पद, रखरखाव तकनीशियन (इंस्ट्रुमेंटेशन) के 9 पद, लैब एनालिस्ट के 16 पद और जूनियर फायर एंड सेफ्टी इंस्ट्रक्टर के 18 खाली पदों की भर्ती के लिए आवेदन की मांग की गई है।
Sarkari Job 2022: HPCL में तकनीशियन सहित कई पदों पर भर्ती
एचपीसीएल यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने तकनीशियन समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों को लेकर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से hindustanpetroleum.com के माध्यम से 21 मई 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।
Sarkari Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए इंडियन नेवी में मौका
इंडियन नेवी के भर्ती अभियान की मदद से भारतीय नौसेना के कुल मिलाकर 127 खाली पदों पर भर्ती होनी है। भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें फायरमैन के 120 पद, फार्मासिस्ट के 1 पद और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के 6 पदों को शामिल किया गया है।
Sarkari Naukri, Indian Navy Bharti 2022: जारी हुआ नया नोटिफिकेशन
इंडियन नेवी यानी भारतीय नौसेना की ओर से फायरमैन सहित कई पद पर भर्ती को लेकर अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन रिलीज किए जाने के 60 दिनों के अंदर तक अपना आवेदन किया जा सकता है।
Sarkari Job 2022: HCL में ग्रेजुएट अपरेंटिस पद की भर्ती
एचसीएल यानी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के ग्रेजुएट अपरेंटिस पद पर भर्तियां निकाली गई हैं। इस बारे में आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू हुई है। इसको लेकर योग्य उम्मीदवार एचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com माध्यम से ऑनलाइन एप्लिकेशन किए जा सकते हैं।
Sarkari Job 2022: ऐसे चेक कीजिए एडमिट कार्ड
बीएसएससी के इन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया गया था। इसमें शामिल होने वाले हैं, वह अपना एडमिट कार्ड बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in की मदद से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: बिहार माइन इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड
बीपीएससी यानी बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से माइन अधिकारी के खाली पदों पर भर्ती को लेकर आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं और यह ऑनलाइन फॉर्मेट में उपलब्ध है।
NIFT Recruitment 2022: मशीन मैकेनिक सहित कई नौकरी
राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान के इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nift.ac. in के जरिए 16 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। मशीन मैकेनिक सहित कई खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Bharti 2022: इन पदों पर होगी भर्ती
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आयोग के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, जिला रजिस्ट्रार समक कई अन्य पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 503 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Sarkari Naukri Result: यूपी और बिहार सहित कई राज्यों में बंपर भर्ती
टीएसपीएससी यानी तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) की ओर से कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन रिलीज हुआ है। इस भर्ती में शामिल योग्य इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन को तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट www.tspsc.gov.in से चेक और डाउनलोड करें।
Sarkari Result Live - बीएसएससी खान निरीक्षक भर्ती 2022
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 100 खान निरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जो उम्मीदवार बीएसएससी खान निरीक्षक भर्ती 2022 के साथ नामांकित हैं वे BSSC Mines Inspector MI Exam Admit Card 2022 के लिए प्रवेश पत्र / हॉल टिकट / कॉल लेटर onlinebssc.com/bscmines से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - देखें एनटीए और यूजीसी में कनेक्शन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी नेट परीक्षा के ऑनलाइन संचालन और परिणामों की घोषणा में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की मदद करती है। इसने हाल ही में यूजीसी की ओर से योग्य उम्मीदवारों का ई-सर्टिफिकेट जारी करना भी शुरू किया है। योग्य उम्मीदवारों को ई-प्रमाण पत्र यूजीसी-नेट ब्यूरो द्वारा जारी किए जाते हैं।
Sarkari Result Live - जारी हो गया सीएसआईआर नेट ई-सर्टिफिकेट
NTA ने CSIR UGC NET जून 2021 ई-सर्टिफिकेट अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ecertificate.nta.ac.in पर जारी किया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के तहत सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसआईआर नेट ई-सर्टिफिकेट अब उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस इंजीनियर (GAE) के पद पर भर्ती के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। GATE 2022 स्कोर वाले उम्मीदवार IOCL भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। IOCL GET ऑनलाइन आवेदन लिंक iocl.com पर उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - कार्यकारी प्रशिक्षु की भर्ती का अंतिम मौका
कार्यकारी प्रशिक्षु पदों की 225 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 28 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे एनपीसीआईएल भर्ती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - टीएस हॉल टिकट 2022 जल्द
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, टीएसबीआईई जल्द ही टीएस इंटर प्रथम, द्वितीय वर्ष हॉल टिकट 2022 जारी करेगा। टीएस इंटर हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। त्वरित संदर्भ और पहुंच के लिए इसे डाउनलोड करने के लिए चरण और सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
Sarkari Result Live - एनआईटी में सरकारी नौकरी
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), दुर्गापुर ने वरिष्ठ तकनीशियन, तकनीकी सहायक, तकनीशियन, पुस्तकालय और सूचना सहायक, कार्यालय परिचारक और अन्य सहित 106 गैर-शिक्षण पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 27 अप्रैल को स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 35 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया 17 मई को समाप्त होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई एससीओ की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - एमटीएस व और हवलदार पद के लिए चल रहा है आवेदन प्रक्रिया
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा-2021 के पेपर I (सीबीई) के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 5 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - ओडिशा कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा रिजल्ट
उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीएचएसई ओडिशा 28 अप्रैल, 2022 को ओडिशा कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2022 शुरू करेगा। सीएचएसई बोर्ड परीक्षा 2022 विज्ञान, वाणिज्य और कला के लिए राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आज से शुरू होगी। इस साल लगभग 3.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
Sarkari Result Live - केन्द्रीय विद्यालय संगठन
केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 के लिए केवीएस प्रवेश 2022 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। कक्षा 1 प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध है।

