LIVE

MP Board 10th, 12th Result 2022: घोषित हुए एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 30, 2022, 20:42 IST

MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई आज यानी 29 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा कर दी है। बता दें, बोर्ड ने इस बारे में 27 अप्रैल को ही जानकारी दे दी थी कि 29 को दोपहर 1 बजे एमपी बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे, आप यह रिजल्ट्स mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के अलावा सरकारी रिजल्ट की भी साइट से देख सकते हैं।

MP Board 10th, 12th Result 2022: घोषित हुए एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमपीबीएसई एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम ऑनलाइन जारी किया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं  और 12वीं के परिणाम mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर उपलब्ध हैं। अधिसूचना मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने साझा की थी। परमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर घोषणा की है कि हाई स्कूल और सेकेंडरी स्कूल या 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे इन साइट्स या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से परिणाम देख सकते हैं।

MP Board 10th, 12th Result 2022 Direct Link: Check marks here and download marksheet

यह भी ध्यान दें, कि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल ने कई दिनों पहले से साझा किया था एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा अप्रैल के अंत में की जा सकती है। छात्रों को एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 देखने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करने की जरूरत होगी।

MPBSE 12th Result Roll Number wise

APR 30, 2022 12:02 IST

MP Board 2022: 12वीं की ये परीक्षार्थी बनीं टॉपर

एमपी बोर्ड 2022 परीक्षा परिणाम में प्रगति मित्तल 12वीं कक्षा में टॉप किया है। उन्होंने  परीक्षा में 500 में से 494 अंक हासिल किए। वह श्योपुर की रहने वाली हैं।

APR 30, 2022 11:07 IST

MPBSE class 12th result: यहां देखिए पिछले वर्षों के पास प्रतिशत

2022 — 72.72%
2021 – 100%
2020 – 68.81%
2019 – 72.37%

APR 30, 2022 10:16 IST

MPBSE class 12th result: जानिए कितने स्‍टूडेंट हुए फेल

एमपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2022 में 1,19,851 छात्रों को असफल घोषित किया गया है। इन छात्रों के पास एमपी ओपन बोर्ड की "रुक जाना नहीं" योजना के तहत उन विषयों के लिए उपस्थित होने का अवसर है, जिनमें वे असफल रहे।

APR 30, 2022 09:41 IST

MP Board 2022: जल्‍द शुरू होंगे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन

एमपी बोर्ड की ओर से पूरक परीक्षाओं यानि कंपार्टमेंट एग्‍जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मई, 2022 से शुरू होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 99,710 छात्र कक्षा 10 की पूरक परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

APR 30, 2022 08:50 IST

MPBSE class 12th result: जानिए 12वीं में किन्‍होंने किया टॉप

एमपी बोर्ड रिजल्‍ट के तहत 12वीं में साइंस-मैथ्स ग्रुप से प्रगति मित्तल ने 494 अंक के साथ टॉप किया है। जबकि जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल ने 491अंक के साथ टॉप किया है। कॉमर्स में मुरैना की खुशबू शिवहरे ने 480 अंक हासिल कर बाजी मारी। तो वहीं आर्ट्स स्‍ट्रीम की इशिता दुबे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया है। 

APR 30, 2022 07:33 IST

MP Board 2022: यहां देखें टॉपरों के नाम

एमपी बोर्ड रिजल्‍ट में इस साल 12वीं में आर्ट्स में सागर की इशिता दुबे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया है। साइंस-मैथ्स ग्रुप में श्योपुर की प्रगति मित्तल (494 अंक) ने और कॉमर्स में मुरैना की खुशबू से शिवहरे (480 अंक) ने टॉप किया। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल (491अंक) ने टॉप किया है।

APR 30, 2022 06:52 IST

MPBSE class 12th result: जानिए किसने किया टॉप

श्योपुर की प्रगति मित्तल ने मैथ्स साइंस स्ट्रीम में 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।  उनके अलावा सतना की सुचिता पांडे और छतरपुर की नैंसी दुबे दोनों ने 10वीं कक्षा में 99.2% के साथ टॉप किया।

APR 30, 2022 05:57 IST

MP Board: 12वीं के रिजल्ट संबंधी आंकड़े

कुल मिलाकर 72.72 प्रतिशत नियमित यानी रेगुलर आवेदक और 32.90 प्रतिशत प्राइवेट तौर पर उम्मीदवार पास हुए हैं। सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 70.92 प्रतिशत है, जबकि गैर सरकारी स्कूलों का स्कोर 76.30 प्रतिशत है। प्राइवेट छात्राएं 69.94 की दर से पास हैं, जबकि रेगुलर छात्राएं 75.64 की दर से उत्तीर्ण होती हैं।

APR 30, 2022 05:35 IST

MPBSE class 12th result: अलीगढ़ जिला सबसे आगे

अगर मेरिट लिस्ट की बात करें तो 93 लड़कियों और 60 लड़कों (153) को जगह मिली है। इस साल भी मेरिट लिस्ट में छात्राओं ने टॉप किया है। सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 70.92 प्रतिशत और गैर सरकारी स्कूलों का 76.30 प्रतिशत रहा है। अलीराजपुर जिले में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत 93.24 प्रतिशत और दूसरे दमोह में 89.18 प्रतिशत रहा।

APR 29, 2022 22:01 IST

MP Class 12th result: सप्लीमेंट्री परीक्षा 20 जून से होगी

इस साल, कक्षा 12वीं में 96751 उम्मीदवार सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पात्र हैं। पूरक परीक्षा 20 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। कुल 1,19,851 उम्मीदवारों को असफल घोषित किया गया था।

APR 29, 2022 21:21 IST

MPBSE Class 12th: साइंस और बायोलॉजी स्ट्रीम के टॉपर

मैथ्स साइंस स्ट्रीम के श्योपुर की प्रगति मित्तल ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। उन्हें ओवरऑल टॉपर घोषित किया गया। शाजापुर की दिव्यता पटेल ने बायोलॉजी साइंस स्ट्रीम में 98.2 अंक हासिल करके टॉप किया है।

APR 29, 2022 20:42 IST

MP Class 12th results: कॉमर्स के टॉपर

मध्य प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट की बात करें तो कॉमर्स स्ट्रीम के मुरैना की खुशबू शिवहरे और आर्ट्स स्ट्रीम की सागर की इशिता दुबे ने 96 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। यहां जानिए एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स।

APR 29, 2022 20:13 IST

MPBSE class 12th exam: 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवार पास

एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 6,34,350 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिसमें कक्षा 12वीं की परीक्षा 87429 परीक्षार्थियों ने फेल कर दी गई थी। वहीं 629381 उपस्थित हुए और 457066 (72.72 प्रतिशत) पास हुए हैं।

APR 29, 2022 19:47 IST

MP Board exam: 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार

मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से परीक्षा 39529 लड़कों और 27877 लड़कियों ने पास की। कुल मिलाकर 761024 रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों में से कक्षा 12वीं कक्षा में 40206 लड़के और इसके साथ 28293 लड़कियों ने रजिस्ट्रशन कराया था।

APR 29, 2022 19:06 IST

MP Board Result: रोका और कैंसिल किया गया कई छात्रों का रिजल्ट

एमपी बोर्ड के अंतर्गत प्राइवेट मोड में रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1,14,678 उम्मीदवारों में से 97,838 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 72 छात्रों का परिणाम रोका गया था जबकि 553 छात्रों के लिए परीक्षा कैंसिल हो गई थी। कुल मिलाकर बाकी में से 97,213 छात्र के लिए घोषित हुआ है।

APR 29, 2022 18:39 IST

MP Board 10th Result: 3 लाख से ज्यादा फर्स्ट डिवीजन से पास

एमपी बोर्ड 10वीं में कुल 3,48,219 छात्र 60 प्रतिशत या अधिक अंक या प्रथम श्रेणी के साथ पास हुए। फर्स्ट डिवीजन प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आई है और बीते साल 3,56,582 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिली थी। इस साल थर्ड डिवीजन में 3399 छात्रों ने परीक्षा दी। 2021 में यह संख्या 1,59,871 थी। सेकेंड डिवीजन में भी साल 2021 में 3,97,626 से ज्यादा छात्रों से इस वर्ष 2,02,940 तक की गिरावट आई है।

APR 29, 2022 18:05 IST

MP Board 10th Results 2022: फेल होने वाले छात्र 3 लाख पार

इस साल कुल मिलाकर एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले 10 लाख छात्रों में से कुल मिलाकर 3,55,371 उम्मीदवारों को अनुत्तीर्ण यानी फेल घोषित किया गया है। कक्षा 10वीं की इस परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवार एग्जाम का हिस्सा बने थे।

APR 29, 2022 17:43 IST

MP Board Result: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन इंदर सिंह परमार ने एक क्लिक के साथ मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एमपी बोर्ड के परिणाम को जारी किया गया।

APR 29, 2022 17:13 IST

MP Board Result 2022: प्री बोर्ड परीक्षाएं भी हुई थी आयोजित

एमपीबीएसई द्वारा कक्षा 10 के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। इससे पहले एमपीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए होम प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। कक्षा 10 की प्री-बोर्ड परीक्षा 20 से 28 जनवरी तक आयोजित की गई थी।

APR 29, 2022 16:30 IST

MP Board Result 2022: शिक्षा मंत्री ने रिजल्‍ट का किया ऐलान

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज दोपहर 1 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित किए हैं। एमपी बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर उपलब्ध हैं। 

APR 29, 2022 16:00 IST

MP Board Result 2022: टॉपर्स से मिलिए

श्योपुर की छात्रा प्रगति मित्तल ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.8 प्रतिशत के साथ टॉप किया है, जबकि छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने अपनी कक्षा 10 की परीक्षा में 99.2% अंक हासिल किए हैं। हमारी ओर से इन टॉपर्स को सफलता के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।

APR 29, 2022 15:38 IST

MP Board Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिलीज हुआ रिजल्ट

एमपी बोर्ड प्रेस कांफ्रेंस आज दोपहर 1 बजे से शुरू हुई और परिणाम के साथ पास प्रतिशत, मेरिट सूची, टॉपर्स का नाम और अन्य विवरण घोषित किए जाएंगे। इस साल 18 लाख छात्रों ने एमपीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12 बोर्ड एग्जाम 2022 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। एमपी बोर्ड की ओर से परीक्षा 28 फरवरी से 20 मार्च, 2022 तक आयोजित हुई थी।

APR 29, 2022 14:46 IST

Mp Board 12 Result Live - गणित के साथ साइंस स्ट्रीम के टॉपर

एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में प्रगति मित्तल ने 494 अंकों के साथ टॉप किया है। लक्षदीप धाकड़ ने 491 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। आयुष तिवारी ने 490 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

APR 29, 2022 14:39 IST

Mp Board Result Live - अलीराजपुर जिले के छात्र सबसे आगे

हायर सेकेंडरी में सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 % रहा है तथा द्वितीय जिला दमोह का 89.18 % रहा है: स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री Inder Singh Parmar 

APR 29, 2022 14:15 IST

Mp Board Result Live - आर्ट्स में इन्होंने किया टॉप

इशिता दुबे ने एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 में 500 में से 480 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है। रोशिता सिंह और अनुजा दीक्षित ने 479 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। सजल जैन ने 478 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। MP Board 12th Result 2022
 

APR 29, 2022 13:57 IST

Mp Board Result Live - नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे ने किया 10वीं टॉप

नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे ने एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 में टॉप किया है। दोनों छात्र 500 में से 496 अंकों के साथ पहली रैंक साझा कर रहे हैं। आयुष मिश्रा और पार्थ नारायण ने 495 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। देवांशी मिश्रा ने 494 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

APR 29, 2022 13:31 IST

12वीं परिणाम के लिए डायरेक्ट लिंक

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री Inder Singh Parmar ने जारी किए एमपी बोर्ड रिजल्ट, कक्षा 12वीं के परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाएं http://mpresults.nic.in/mpbse/Xhsc-22/X_class_22.htm

APR 29, 2022 13:26 IST

Mp Board Result Live - कक्षा 12 के लिए पास प्रतिशत 72.72 

एमपी बोर्ड 12वीं के परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं। कक्षा 12 के लिए पास प्रतिशत 72.72 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 2020 में, उत्तीर्ण प्रतिशत 68.81 प्रतिशत था। उसकी तुलना में पास प्रतिशत में वृद्धि देखी जा सकती है

APR 29, 2022 13:13 IST

Mp Board Result Live - ऑनलाइन जारी हुए परिणाम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई आज 29 अप्रैल, 2022 को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी परिणाम 2022 जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड के परिणाम छात्रों के लिए दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी किया गया है।

APR 29, 2022 13:03 IST

Mp Board Result Live - मोबाइल ऐप से देखें परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्ष 10वीं व 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस व बोर्ड की आधिकारिक एप से भी परिणाम देख सकते हैं।

APR 29, 2022 12:26 IST

Mp Board Result Live - इस लिंक पर आएगा परिणाम

हाल के अपडेट के अनुसार, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम ठीक 1 बजे बाद यानी अब से कुछ मिनट के अंदर जारी कर दिए जाएंगे। जो छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 10 या 12 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - mpbse.nic.in से रिजल्ट देख सकते हैं। 

APR 29, 2022 11:59 IST

Mp Board Result Live - इस ऐप से भी देख सकेंगे रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट की आपको जानकारी हो गई है, लेकिन क्या पता है आप एमपीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम 2022 एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।

APR 29, 2022 11:28 IST

Mp Board Result Live - मार्कशीट व टॉपर्स लिस्ट की जानकारी

एमपीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2022 दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले से प्रेस कान्फ्रेंस शुरू हो जाएगी, जिसके बाद लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा, लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे, यहां मार्कशीट व टॉपर्स लिस्ट की भी जानकारी दी जाएगी। 

APR 29, 2022 11:03 IST

Mp Board Result Live - शुरू होने वाली है प्रेस कांफ्रेंस

उम्मीदवार जो एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे यहां दिए गए लिंक में एमपी बोर्ड 12वीं पंजीकरण संख्या दर्ज करके अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाने वाला है। बता दें, कुछ देर में प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने वाली है। 

APR 29, 2022 10:27 IST

Mp Board Result Live - इस लिंक से देखें परिणाम

एमपीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम mpresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। जो छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बोर्ड परीक्षा के परिणाम की जांच करने के लिए आज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

APR 29, 2022 09:59 IST

Mp Board Result Live - इस तारीख को हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की थी। अब आज इन परीक्षाओं के रिजल्ट्स जारी होने वाले हैं।

APR 29, 2022 09:28 IST

Mp Board Result Live - पासिंग नंंबर देखें

MP Board MPBSE 12th Result 2022 कुछ देर में जारी हो जाएंगे। न्यूनतम उत्तीर्ण मानदंड की बात करें तो छात्रों को एमपी बोर्ड पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30 प्रतिशत के साथ-साथ अपने समग्र अंकों में 30 प्रतिशत हासिल करना चाहिए था।

APR 29, 2022 08:59 IST

Mp Board Result Live - टॉपर्स लिस्ट की मिलेगी जानकारी

MP Board 12th Result 2022 कुछ ही देर में जारी हो जाएगा। बता दें, इस बार रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, इस बार टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी, जो कि पिछले 1 — 2 साल से नहीं जारी की जा रही थी।

APR 29, 2022 08:57 IST

Mp Board Result Live - इन तीन आधिकारिक वेबसाइट पर होगी जानकारी

एमपी बोर्ड 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा दोपहर 1 बजे की जाएगी। यह रिजल्ट्स जारी होने के बाद mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in or mpbse.nic.in
से स्कोर देखे जा सकेंगे।
 

APR 29, 2022 06:58 IST

Mp Board Result Live - ऑनलाइन जारी होंगे परिणाम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई आज 29 अप्रैल, 2022 को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी परिणाम 2022 जारी करेगा। एमपी बोर्ड के परिणाम छात्रों के लिए दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। 

APR 29, 2022 06:58 IST

Mp Board Result Live - डेढ़ माह में आ रहा है रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10 वीं परीक्षा 2022 10 मार्च को समाप्त हुई और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुईं। कथित तौर पर इस साल एमपी बोर्ड हाई स्कूल और सेकेंडरी स्कूल परीक्षा के लिए 18 से 20 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।