LIVE

RRB Group D: रीजनवाइज आएगा ग्रुप डी परीक्षा के लिए कट-ऑफ, ऐसे करें चेक

यदि आप भी सोच रहे हैं कि रेलवे एनटीपीसी का रिजल्ट कब आएगा? तो बता दें, रेलवे एनटीपीसी का रिजल्ट 15 जनवरी को आने वाला है, लेकिन इससे पहले रेलवे एनटीपीसी सीबीटी1 फाइनल आंसर जारी की जाएगी। आरआरबी का रिजल्ट जारी होने के बाद rrb ntpc cbt2 exam admit card जारी किया जाएगा, क्योंकि 14 फरवरी से सीबीटी2 परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 30, 2021, 09:22 IST
Follow on Google News
RRB Group D: रीजनवाइज आएगा ग्रुप डी परीक्षा के लिए कट-ऑफ, ऐसे करें चेक

यहां आप आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 अपडेट के साथ साथ आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट, आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस, आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड, आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट और आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 पाठ्यक्रम के बारे में भी जान पाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट घोषित हो चुकी है, यह परीक्षा 23 फरवरी के लिए निर्धारित है।

RRB NTPC CBT 1 Cut-Off 2021: Check Category wise cut-off marks

ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से 1 लाख तीन हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट के बाद आंसर की और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा, यह सभी अपडेट लाइन वाइज आने हैं, जिनकी जानकारी इस ब्लॉग पर तेजी से दी जाएगी। तब तक के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस को अच्छे से समझें व पढ़ें।

RRB/RRC Group D Cut-Off: जानें कितनी थी पिछली ग्रुप D भर्ती की कट-ऑफ, तैयारी में होगी आसानी

DEC 30, 2021 08:55 IST

RRB Group D Exam update -मोडिफिकेशन लिंक हो चुके हैं बंद

जिन आवेदकों के एप्लीकेशन सिर्फ इसलिए कैंसिल कर दिए गए थे, क्योंकि उन्होंने अमान्य फोटो या हस्ताक्षर लगाए थे, उनके लिए मोडिफिकेशन लिंक ओपन होकर बंद भी हो चुका है। बता दें ऐसे आवेदक 4,85,607 थे, जिन्हें फॉर्म में गलती सुधारने का मौका दिया गया था।

DEC 30, 2021 08:25 IST

RRB GRoup D Exam - 2019 की है रेलवे ग्रुप डी परीक्षा विज्ञप्ति 

आरआरबी ने साल 2019 में ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला था। इस भर्ती अभियान के जरिये रेलवे की विभिन्न इकाईयों में कुल 1,03,769 रिक्तियां भरी जानी है यह परीक्षा अब 23 फरवरी, 2022 को होनी है। ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च 2019 से 12 अप्रैल 2019 तक भरे गए थे।

DEC 30, 2021 07:58 IST

RRB Group D Cutoff - आरआरबी ग्रुप डी कट-ऑफ इलाहाबाद रीजन

आरआरबी ग्रुप डी कट-ऑफ इलाहाबाद रीजन

वर्ग सामान्य  ओबीसी/एनसीएल एससी एसटी
Community 74.57579 69.78740 62.92684 50.12207
Ex-servicemen 40.00081 30.04608 32.55328 33.86401
CCAA in Railways 41.16811 30.34260 30.71590 36.44781
DEC 30, 2021 07:10 IST

RRb Group D Cutoff - आरआरबी ग्रुप डी कट-ऑफ अजमेर रीजन

आरआरबी ग्रुप डी कट-ऑफ अजमेर रीजन

वर्ग सामान्य  ओबीसी एससी  एसटी
Community 73.73073 70.10507 63.37549 60.62978
Ex-servicemen 40.20650 30.02539 30.47971 30.35898
CCAA in Railways 40.04823 30.34260 30.43260 32.58236
DEC 30, 2021 06:04 IST

4,85,607 आवेदन खारिज

जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र गलत फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए थे, उन्हें एक और मौका देने के लिए, आरआरबी 15 से 26 दिसंबर तक एक संशोधन लिंक खोला है। आरआरबी का कहना है कि कुल 4,85,607 आवेदन खारिज कर दिए गए थे। यानी महज दो दिन और एक्टिव रहेगा मोडिफिकेशन लिंक।

DEC 30, 2021 00:15 IST

RRB आवेदन फॉर्म में ऐसे करें संशोधन

1- rrbcdg.gov.in पर जाइए।
2- संशोधन लिंक पर क्लिक कीजिए।
3- मांगी गई जानकारी भरिए।

4- फोटो या हस्ताक्षर का नया स्कैन किया हुआ डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5- आवेदन पत्र जमा कीजिए।

DEC 29, 2021 23:44 IST

RRB एडमिट कार्ड के साथ इन बातों का रखें ध्यान

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार अपने पास एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ जरूर रखने चाहिए। देर से पहुंचे उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।

DEC 29, 2021 22:58 IST

RRB NTPC CBT-1 का रिजल्ट देखने का तरीका

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स का पालन करते हुए क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर पहले आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित टेस्ट सीबीटी-1 का परिणाम देख सकते हैं।

1. संबंधित आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
2. 'लॉगिन फॉर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट' लिंक को क्लिक करें।
3. नए टैब में एक नया वेब पेज आएगा।
4. रोल नंबर, डीओबी, रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करें।
5. 'रिजल्ट देखें' बटन पर क्लिक करें। उम्मीदवार द्वारा प्राप्त परिणाम और अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

DEC 29, 2021 22:19 IST

RRB परीक्षा तैयारी में एक कदम आगे रहने का तरीका

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की परीक्षा तैयारी में एक कदम आगे रहने का तरीका आरआरबी ग्रेड डी परीक्षा में पूछे गए एक तरह के प्रश्नों को हल करने का अभ्यास है। सैंपल पेपर व मॉक टेस्ट को नियमित रूप से हल करना अच्छा अभ्यास होगा।

इसके लिए, इच्छुक उम्मीदवार prepp.in पर भरोसा करें और वे आसानी से सैंपल पेपर्स, प्रैक्टिस टेस्ट, पिछले सालों के परीक्षा पेपर्स, ताजा परीक्षा अपडेट, परीक्षा पैटर्न और सिलैबस, मॉक पेपर्स सहित बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। उम्मीदवार आरआरबी सैंपल पेपर्स मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।

DEC 29, 2021 21:32 IST

शॉर्टलिस्ट आरआरबी उम्मीदवारों के लिए आगे का प्रोसेस

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार, दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -2) परीक्षा में बैठने की पात्रता रखेंगे। इसके अलावा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा 14 से 18 फरवरी 2022 तक अस्थाई रूप से आयोजित होगी। उम्मीदवार आगे के अपडेट के लिए आगामी अधिसूचनाओं पर नजर रखें।

DEC 29, 2021 20:53 IST

क्या है RRB ग्रुप D की परीक्षा?

आरआरबी ग्रेड डी परीक्षा भारतीय रेलवे में युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलती है। इस प्रकार, हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं। आरआरबी को ग्रेड डी परीक्षा के लिए लगभग 1 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसका अर्थ है कि लगभग 1 करोड़ उम्मीदवार 1 लाख रिक्तियों के लिए प्रतिस्पर्धा करने जा रहे हैं। इस तीव्र प्रतियोगिता को हराने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के साथ और आगे जाना होगा।

DEC 29, 2021 20:06 IST

कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित हुई थी परीक्षाएं

COVID-19 महामारी की शुरुआत ने देश भर में परिचालन पर रोक लगा दी थी। जिसके कारण कई आरआरबी परीक्षाएं स्थगित हुई थीं लेकिन देश में स्थिरता आने के साथ, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी एएलपी और राइट्स के लिए परीक्षा तिथियां जल्द जारी होने की उम्मीद है।

DEC 29, 2021 19:16 IST

RRB ग्रुप D परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रेड डी 2021 लेवल -1 अस्थायी रूप से 23 फरवरी, 2022 से कई चरणों में शुरू होगा। आरआरबी ग्रेड डी 2021 एडमिट कार्ड 19 फरवरी, 2022 को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है।

परीक्षा विभिन्न विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एस एंड टी) में ट्रैक मेंटेनर ग्रेव IV और सहायक के पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों (अस्थायी रूप से) को भरेगी। ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक अंतिम परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले से सक्रिय होगा।

DEC 29, 2021 18:27 IST

RRB NTPC चयन प्रक्रिया के 4 चरण

आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में 4 चरण होते हैं। अंतिम चयन निम्नलिखित चरणों में से प्रत्येक में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

1. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1
2. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2
3. आरआरबी एनटीपीसी स्किल टेस्ट
4. आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

DEC 29, 2021 17:46 IST

किस श्रेणी के उम्मीदवार को चाहिए कितने अंक?

श्रेणी                                                क्वालीफाई करने के लिए मिनिमम मार्क्स

सामान्य (गैर आराक्षित)                     
कुल अंकों का 40 प्रतिशत
OBC                                               कुल अंकों का 30 प्रतिशत
SC                                                  कुल अंकों का 30 प्रतिशत
ST                                                   कुल अंकों का 25 प्रतिशत

DEC 29, 2021 16:54 IST

आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ

विभिन्न श्रेणियों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 कट-ऑफ अंक भी परिणाम के साथ 15 जनवरी, 2021 को जारी होने की उम्मीद है। सीबीटी -2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक सुरक्षित करना होगा।

DEC 29, 2021 16:08 IST

RRB Group D Selection - इन चरणों में होना आपका सेलेक्शन

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 23 फरवरी को होनी है। यह मल्टीपल फेज में होगी, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

DEC 29, 2021 15:36 IST

RRB Group D exam update - रहें सावधान, नहीं होगी परीक्षा में दिक्कत

उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा
परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी
परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं है

DEC 29, 2021 15:02 IST

RRB Group D Exam Update - आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा

उम्मीदवारों को अपने आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र को फोटो-पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा।
ध्यान रहे आईडी प्रूफ से एडमिट कार्ड की फोटो मैच होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा

DEC 29, 2021 13:56 IST

RRb Group D Exam - इन गाइडलाइंस को न करें नजरअंदाज

COVID-19 महामारी को देखते हुए, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर हर समय मास्क पहनना होगा। उन्हें एक दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर हैंड-सैनिटाइजर ले जाने की भी अनुमति है।

DEC 29, 2021 13:15 IST

RRB Group D admit card 2021

पहले चरण सीबीटी के लिए RRB Group D admit card परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

DEC 29, 2021 12:47 IST

RRB Group D Exam - इन विषयों का करें डेली रिवीजन

ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित रूप से अभ्यास करें इन विषयों का, होंगे सफल
सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स
अधिक जानकारी के लिए rrbcdg.gov.in पर जाएं।

DEC 29, 2021 12:23 IST

RRB Group D Exam - आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा

गौरतलब है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए परीक्षा से मात्र चार दिन पहले एडमिट कार्ड आएगी। 1,03,769 रिक्तियों के खिलाफ, सवा करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, यह तो साफ है कि कटआफ ज्यादा जाएगा।
 

DEC 29, 2021 11:49 IST

Group D Exam - 23 फरवरी को ग्रुप डी परीक्षा 

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी को होगी, यह भी स्प्ष्ट है कि एनटीपीसी भर्ती की तरह यह भी कई चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन आदि पदों को भरा जाएगा।

DEC 29, 2021 11:24 IST

मिलेगा सातवां वेतन आयोग

आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस भर्ती के माध्यम से एक लाख से ज्यादा पद भरे जाएंगे। यह भर्ती सातवें वेतन आयोग के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए की जा रही है।

DEC 29, 2021 10:25 IST

RRB Group D live update - इस दिन आ रहे हैं ट्रैवलिंग पास

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से पहले, आरआरबी एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा। बता दें, यह ट्रैवलिंग पास 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

DEC 29, 2021 10:00 IST

RRB GROUP D ADMIT CARD DATE - आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड अपडेट

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी को होनी है, लेकिन इससे पहले अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। यानी 23 फरवरी को परीक्षा है तो 18 या 19 फरवरी तक एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

DEC 29, 2021 09:44 IST

RRB Group D Updates - आरआरबी ग्रुप डी अपडेट

रेल मंत्रालय ने आरआरबी ग्रुप डी की दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिसूचित रिक्तियों की संख्या के बराबर होगी, अर्थात 1:1।

DEC 29, 2021 09:14 IST

Rrb Group D Admit card - मिड फरवरी में आएगा एडमिट कार्ड

RRB Group D 2021 first stage CBT 23 फरवरी, 2022 से अस्थायी रूप से कई चरणों में आयोजित किया जाएगा। आवेदन पत्र की स्थिति और संशोधन लिंक 15 से 26 दिसंबर तक उपलब्ध थे, अब यह लिंक डि​एक्टिवेट हो चुका है। पहले चरण के सीबीटी के लिए प्रवेश पत्र मिड फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है।

DEC 29, 2021 08:45 IST

RRB Ntpc CBT 2 - सीबीटी 2 में पहुंचेंगे केवल यह उम्मीदवार

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। "प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) का परिणाम वर्तमान में प्रक्रिया में है और परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों में प्रकाशित होने की संभावना है। हालांकि यह तारीख अस्थाई है।

DEC 29, 2021 08:16 IST

RRB Ntpc bharti - आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट का रास्ता साफ

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित की गई ​थी। अब जाकर रिजल्ट आने का रास्ता साफ हुआ है। यह परिणाम 15 जनवरी, 2022 को आ रहे हैं। 

DEC 29, 2021 07:54 IST

RRB Ntpc Result news - एनटीपीसी रिजल्ट अपडेट

जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन किया है। वे rrb official website - rrbcdg.gov.in और रेलवे की अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें, रिजल्ट रेलवे की सोलह क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी हो सकता है।

DEC 29, 2021 07:16 IST

RRB NTPC CBT1 Result - तारीखें कर लें नोट

Railway Recruitment Board, Non-Technical Popular Category (RRB NTPC) ने CBT 2 Exam 2021-2022 के लिए तारीखें जारी कर दी हैं। अपडेट के अनुसार, RRB NTPC CBT 1 Result 15 जनवरी, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 14 से 18 फरवरी, 2022 को RRB NTPC CBT 2 exam आयोजित किया जाएगा।

DEC 29, 2021 06:07 IST

सीबीटी मोड में होगी Group D परीक्षा

RRB Railway Group D Exam कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। सीईएन संख्या आरआरसी-01/2019 में दिए गए विवरण के अनुसार ग्रुप डी परीक्षा सीबीटी मोड में कई चरणों में अस्थायी रूप से शुरू होगी। यहां अस्थायी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अंतिम फैसला समय को देखते हुए लिया जाएगा। आप जानते हैं कि कोविड19 की वजह से काफी बड़े इवेंट्स में बदलाव किए गए हैं, और अभी भी ओमिक्रोन जैसा नया वैरियंट देश व दुनिया में तबाही मचाए है। यदि फिर से हालत बदतर होते हैं तो पूरी संभावना है कि परीक्षा स्थगित कर दी जाएगी। 

DEC 29, 2021 00:02 IST

पासिंग मार्क्‍स के लिए लाने होंगे इतने अंक

आरआरबी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाने होंगे। इसमें चयनित उम्‍मीदवारों को सीबीटी 2 में शामिल होने का मौका मिलेगा। 
 

DEC 28, 2021 22:42 IST

कितने नंबर का होगा पेपर

पेपर 100 नंबर का होगा। प्रत्येक प्रश्न 1-1 नंबर का होगा। इसके लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।

DEC 28, 2021 21:40 IST

परीक्षा में देरी पर चलाया गया था आंदोलन

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की सूचना रेलवे ने फरवरी-मार्च 2019 में जारी की थी। अभ्यर्थी लंबे से समय से इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से भर्ती परीक्षा में लगातार देरी हो रही है। परीक्षा तिथि घोषित न होने पर अभ्यर्थियों ने आंदोलन भी चलाया। लिहाजा 8 दिसंबर को सरकार ने भर्ती परीक्षा का शे्ड्यूल घोषित किया। जिसके तहत 23 फरवरी 2022 परीक्षा की तारीख निर्धारित की गई। 
 

DEC 28, 2021 20:39 IST

4 लाख से ज्‍यादा लोगों के आवेदन हुए थे खारिज

आरआरबी ग्रुप डी एग्‍जाम के लिए करीब  1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। जिनमें से 485607 आवेदकों के आवेदन पत्र गलत फोटो और सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट कर दिए गए थे। उन्‍हें सुधार का मौका दिया गया था। इस‍लिए बोर्ड ने सुधार लिंक एक्टिवेट किया था, जो अब बंद कर दी गई है।  

DEC 28, 2021 19:34 IST

उम्‍मीदवारों को बोर्ड ने दिया था मौका

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन और एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया 26 दिसंबर को खत्म हो गई। इस सुविधा के जरिए रेलवे ने उन अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया था, जिनके आवेदन अमान्य फोटो व सिग्नेचर अपलोड की वजह से रिजेक्‍ट कर दिए गए थे।

DEC 28, 2021 18:41 IST

जानें कितने चाहिए पासिंग मार्क्‍स

आरआरबी ग्रुप डी एग्‍जाम के लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए अलग अलग वर्गों के अनुसार पासिंग मार्क्‍स निर्धारित किए गए है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाने होंगे। 

DEC 28, 2021 17:33 IST

ये होगा पेपर का पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी का पेपर 100 नंबर का होगा। सभी प्रश्न 1-1 नंबर के होंगे। पेपर हल करने के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। 

DEC 28, 2021 17:09 IST

शहर और तारीख समेत जारी होंगी डिटेल

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 23 फरवरी 2022 से विभिन्न चरणों में शुरू होनी है। हालांकि ओमिक्रॉन के कहर को देखते हुए इस पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, लेकिन अगर स्थिति सही रहती है तो परीक्षा की अभ्यर्थीवार शहर व तिथि की डिटेल एग्जाम डेट से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। 

DEC 28, 2021 16:07 IST

RRB Group D Exam LIve - परीक्षा स्थगित होने की आंशका तेज

ओमिक्रॉन को देखते हुए देश के कई राज्यों में पाबंदियां फिर से शुरू हो गई हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर पर सार्वजनिक जश्न को रोकने के लिए कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है, यही हाल रहा तो ग्रुप डी परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है। 
 

DEC 28, 2021 16:07 IST

RRB Group D Exam Update -ओमिक्रॉन बन सकता है नई चुनौती

ओमिक्रॉन के प्रसार तेजी से हो रहा है, यह हम सभी जानते हैं कि अगर स्थिति बदतर होती गई तो ऐसे में तय तारीखों पर आरआरबी की गाड़ी आगे नहीं बढ़ेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

DEC 28, 2021 16:06 IST

RRB Group D Exam - बहुप्रतीक्षित रेलवे ग्रुप डी भर्ती

बहुप्रतीक्षित रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा फिर से हो सकती है स्थगित, जिस तरह से ओमिक्रोन के केसेज तेजी से देश में फैलते जा रहे हैं, इसे देखकर यह कहना मुश्किल है कि परीक्षा अपने निर्धारित समय पर होगी। खैर बता दें, यह केवल एक अंदाजा है।