RRB NTPC, RRB Group D Exam: दिसंबर में आने वाला है यह अपडेट, रहें तैयार
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Date 2021: 8 दिसंबर को आया आरआरबी की तरफ से नया अपडेट। नए नोटिस के अनुसार ग्रुप डी परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया गया है। बता दें, 23 फरवरी से एग्जाम शुरू होने की घोषणा की गई है। इससे पहले सीबीटी 1 परीक्षा परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक घोषित किए जाने की घोषणा की गई थी। जबकि सीबीटी 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी, 2022 तक होने की बात कही गई है...
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा तिथि को लेकर 8 दिसंबर, 2021 की शाम नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें उसने बताया कि आरआरबी 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में ग्रुप डी परीक्षा आयोजन करने जा रहा है। यही नहीं, आधिकारिक अपडेट के अनुसार, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर देखने और यात्रा की तिथि देखने और ट्रैवेलिंग अथॉरिटी देखने के लिए लिंक भी जारी करेगा। यानी साफ है उम्मीदवार इस ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें क्योंकि यहां हर अपडेट को जल्द से जल्द कवर किया जा रहा है।
RRB NTPC Result Date, RRB Group D Exam date: check here
दूसरी तरफ कुछ दिन पहले आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी2 को लेकर भी अपडेट आ चुका है, जिसके मुताबिक 15 जनवरी 2022 तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है और फिर फरवरी में सीबीटी 2 का आयोजन किया जाएगा।
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही जाएंगे सीबीटी 2 में
सीबीटी -1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी -2) परीक्षा 14-18 फरवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है, जो कि मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन है।
आरआरबी के एक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस दिन आएगा रिजल्ट
प्रथम चरण का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था। प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) का परिणाम वर्तमान में प्रक्रियाधीन है और परिणाम अस्थायी रूप से निर्धारित हैं। आरआरबी के एक नोटिफिकेशन के अनुसार, 15 जनवरी, 2022 तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों में सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी हो सकता है।
जनवरी में आएगा परिणाम, यहां से देख पाएंगे रिजल्ट
1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे जो दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक आयोजित की गई थी। आरआरबी एनटीपीसी परिणाम आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा।
कुल दो होने हैं सीबीटी एग्जाम
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने हाल ही में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए, दूसरा सीबीटी 14-18 फरवरी, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। बता दें, एनटीपीसी भर्ती के तहत कुल दो सीबीटी होना था, जिनमें से एक हो चुका है जबकि दूसरा फरवरी में होना है।
कोरोना प्रोटोकॉल करना होगा फॉलो
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 (rrb group d admit card 2021) पर परीक्षा केंद्र व कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित जानकारी हो सकती है, जिसे फॉलो करना हर एक आवेदक के लिए जरूरी होगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) से पहले एग्जाम डेट की घोषणा कर दी जाएगी।
23 फरवरी से CBT परीक्षा का नोटिस
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा को लेकर एक नया नोटिस जारी किया। नोटिस अनुसार, कोविड-19 स्थिति और सरकारी नियमों को ध्यान में रखते हुए भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 23 फरवरी 2022 से होगा।
RRB ग्रुप D में चयनित उम्मीदवारों का वेतन
RRB Group D की परीक्षा की मदद से चयन किए गए उम्मीदवारों को 18000 रुपए प्रति महीने का वेतन मिलेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा।
नेगेटिव मार्किंग और जरूरी अंक प्रतिशत
ग्रुप डी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत जवाब के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत कम से कम अंक लाने होंगे।
RRB ग्रुप D परीक्षा के प्रश्नों का फॉर्मेट
पेपर 100 नंबर का होगा। प्रश्न भी 100 होंगे। हर प्रश्न 1-1 नंबर का होगा। कुल 90 मिनट का समय होगा। इसमें जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
SC, ST उम्मीदवारों को 10 दिन पहले ट्रैवल अथॉरिटी
एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की ओर से अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले ही डाउनलोड की जा सकेगी। रेलवे की इस भर्ती में ग्रुप डी की 1.03 लाख वैकेंसी भरेंगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों की ओर से आवेदन किया गया था।
RRB ग्रुप D परीक्षा की तारीख हो चुकी है जारी
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 23 फरवरी 2022 से अलग-अलग चरणों में शुरू होंगी। परीक्षा के उम्मीदवार शहर व तिथि की डिटेल एग्जाम डेट से 10-10 दिन पहले जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले जारी होंगे।
15 दिसंबर 2021 को वेबसाइट पर एक्टिव होगा लिंक
आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसमें कहा गया जिन कैंडिडेट्स के आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर के चलते निरस्त हुए थे, उनके लिए 15 दिसंबर 2021 को लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा। यहां कैंडिडेट्स अपनी गलतियों का सुधार कर सकेंगे।
ग्रुप डी मैथ्स परीक्षा की तैयारी के लिए यहां से करें शुरुआत
अभ्यर्थियों को प्रश्नों को हल करने के शॉर्टकट तरीके सीखने चाहिए
सूत्रों और कॉन्सेप्ट को समझना होगा
परीक्षा के लिए अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए मॉक टेस्ट का प्रयास करें
प्रतिदिन अभ्यास करें
अपनी कमजोरियों को पहचानें और उनमें सुधार के लिए अनुभवी लोगों से मदद लें।
परीक्षा हॉल में रखें इन बातों का ध्यान
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी में जारी होंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ भी ले कर जाना हो सकता है। इसके अलावा उन्हें कोरोना प्रोटाकॉल का भी ध्यान रखना जरूरी होगा।
ग्रुप डी परीक्षा टिप्स
परीक्षा तिथि जारी होने के बाद सबसे जरूरी है तुरंत पढ़ाई पर फोकस करना, और एक सटीक रणनीति बनाकर उसपर काम करना। उम्मीदवार ग्रुप डी परीक्षा के लिए यह काम करें-
महत्वपूर्ण विषयों को नोट करें
प्रत्येक विषय की मूल बातें समझें
रटने के बजाय कॉन्सेप्ट को समझने की कोशिश करें
समय निर्धारित करें
सैंपल पेपर्स या पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें
ग्रुप डी परीक्षा का प्रोसीजन बढ़ा
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना 2019 में जारी की गई थी, हालांकि, परीक्षा तिथि अब जाकर जारी कर दी गई है। यह परीक्षा पहले, सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित की जानी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से टाल दी गई थी। अब इस परीक्षा को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 23 फरवरी को एग्जाम निर्धारित किया गया है।
इस तारीख को होनी है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
आरआरबी ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 (आरआरसी 01/2019) परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। यह जानकारी आरआरबी ने कल शाम को दी है। पहले, परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन, COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण व कुछ अन्य कारणों से भी CBT की तारीखों को स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 23 फरवरी 2022 के लिए निर्धारित है।
आरआरबी उम्मीदवार जरूर पढ़ें, सबके लिए नहीं होगा यह लिंक
जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पहले ही स्वीकार कर लिए गए थे, उन्हें 15 दिसंबर 2021 से एक्टिवेट होने वाले लिंक के माध्यम से फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आरआरबी ग्रुप डी का आवेदन फॉर्म 12 मार्च से 12 अप्रैल, 2019 तक ऑनलाइन उपलब्ध करया गया था।
15 दिसंबर को खुलेगा यह लिंक, देखें क्या है खास
आरआरबी जल्द ही आवेदन पत्र की स्थिति की जांच करने और फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को फिर से अपलोड करने के लिए लिंक को 15 दिसंबर को सक्रिय करेगा। एक बार फिर से फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने और आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ अपने खातों में लॉग इन करना होगा।
विषय जानें
ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी से शुरू हो रही है, ऐसे में अब बस तैयारी करने पर जोर देने की जरूरत है। उम्मीदवार सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के लिए अनुभवी लोगों से मिलकर रणनीति बनाकर तैयारी करें।
देखें ऐसे होगा चयन
जैसा कि कल शाम को आधिकारिक तौर पर बताया गया कि ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी से कई फेज में आयोजित की जाएंगी। इस सिलसिले में बता दें कि CBT के बाद Physical Efficiency Test (PET), Document Verification, and Medical Examination भी होगा।
कल शाम को आया अपडेट
कल शाम को जारी अपडेट के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियां घोषित हो चुकी हैं। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के जरिये 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके लिए करीबन 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
आरआरबी ने कल जारी नोटिफिकेशन में कहा
एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा।
देखें किन पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। इन पदों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन इत्यादि शामिल हैं।
फरवरी में आएगा एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पहले अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ने कहा है कि ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।
26 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन पत्र की स्थिति की जांच
उम्मीदवार 26 दिसंबर तक अपने आवेदन पत्र की स्थिति की जांच कर सकते हैं और फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं। फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को फिर से अपलोड करने के लिए संशोधन लिंक 4,85,607 उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिनके आवेदन पत्र अमान्य तस्वीरों और हस्ताक्षरों के आधार पर खारिज कर दिए गए थे।
आखिरकार आ गई आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि
आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा 23 फरवरी, 2022 से अस्थायी रूप से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र 2021 की स्थिति और संशोधन लिंक 15 दिसंबर को सक्रिय किया जाएगा।
RRB ग्रुप D परीक्षा का पैटर्न
आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषय के अंदर कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों के पास 90 मिनट का समय होगा। हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि हर एक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। गौरतलब है कि यह परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 अन्य भाषाओं में भी आयोजित की जाएगी।
पिछले एक-दो साल के करंट अफेयर्स की तैयारी
करंट अफेर्यस के लिए पिछले 1-2 साल के मुख्य घटनाओं को ध्यान में रखना होगा। इसके लिए आपको रोजाना न्यूज़ पेपर, मैगज़ीन पढ़ने की आवश्यकता है।
एनसीआरटी से करें तैयारी
गणित सेक्शन में प्रश्न बेसिक लेवल के होते हैं। ऐसे में कॉन्सेप्ट क्लियर रखें। आप एनसीईआरटी की किताब से तैयारी करें। साथ ही पुराने नोट्स की मदद भी लें।
मैथ्स में इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल
परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, बॉडमास, एलसीएल-एचसीएफ, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।
इन राज्यों में होगी परीक्षा
RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स (RRB NTPC Regional Websites)
मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in)
मुजफ्फरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)
पटना (www.rrbpatna.gov.in)
रांची (www.rrbranchi.gov.in)
आरआरबी गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.in)
आरआरबी जम्मू (www.rrbjammu.nic.in)
कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in)
मालदा (www.rrbmalda.gov.in)
बैंगलोर (www.rrbbnc.gov.in)
भोपाल (www.rrbbplpl.nic.in)
भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in)
बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in)
सिकंदराबाद (www.rrbsecunabad.nic.in)
अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in)
अजमेर (www.rrbajmer.gov.in)
इलाहाबाद (www.rrbald.gov.in)
चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in)
चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in)
गोरखपुर (www.rrbgorakhpur.gov.in)
सिलीगुड़ी (www.rrbsiliguri.org)
तिरुवनंतपुरम (www.rrbthiruvananthpuram.gov.in)
ट्रैवेलिंग अथॉरिटी को लेकर आई यह खबर
कुछ मिनट पहले आए आधिकारिक अपडेट के अनुसार, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर देखने और यात्रा की तिथि देखने और ट्रैवेलिंग अथॉरिटी देखने के लिए लिंक आरआरबी वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Group D को लेकर नया अपडेट तुरंत देखें
CEN नंबर RRC-01/2019 में दिए गए विवरण के अनुसार Group D का आयोजन शुरू होगा। संभावित रूप से 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में परीक्षा का किया जाएगा आयोजन।
सीबीटी 1 परिणाम 15 जनवरी को, देखें क्या हो सकती है कटआफ
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) परीक्षा 2019 की परिणाम तिथि और सीबीटी -2 की परीक्षा अनुसूची पर एक अधिसूचना जारी की है। नोटिस के अनुसार, सीबीटी -1 परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार नोटिस - rrbcdg.gov.in पर पढ़ सकते हैं।
देखें कब आ रहे हैं एनटीपीसी सीबीटी -2 एडमिट कार्ड
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 15 जनवरी तक घोषित किए जा सकते हैं, यह बात आरआरबी ने कहा है लेकिन तिथियां अस्थाई हैं। रिजल्ट के बाद आरआरबी उन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी करेगा जिन्होंने पहले सीबीटी में क्वालीफाई किया है। फिर वे एनटीपीसी सीबीटी -2 में भाग ले सकेंगे।
सीबीटी 2 के लिए केवल इन्हें मिलेगा मौका
रेलवे गैर-तकनीकी श्रेणी में भर्ती के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा का आयोजन कर रहा है। सीबीटी 2 की परीक्षा तारीखों का एलान हो चुका है। सीबीटी 1 के बाद सीबीटी 2 की तैयारी करें। इसमें क्वालिफाई उम्मीदवारों को ही सीबीटी 2 में मौका मिलेगा।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने हाल ही में कहा कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की दूसरी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 14-18 फरवरी को होनी है।
15 जनवरी तक आएंगे परिणाम
आरआरबी ने कहा है कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस भर्ती की प्रगति और सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाले अनधिकृत समाचारों / पदों के संबंध में समय-समय पर अपडेट के लिए केवल आरआरबी / आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइटों को देखें। बता दें, रेलवे की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी नोटिस के अनुसार, CBT 1 परीक्षा परिणाम 15 जनवरी 2022 तक जारी किए जाएंगे।
15 दिसंबर को खुलने जा रही है विंडो, हो जाएं सावधान
आरआरबी ने कहा है ऐसे लोगों से सावधान रहें जो अवैध विचार के आधार पर नौकरी के लिए चुने गए लोगों को गुमराह कर सकते हैं। आरआरबी / आरआरसी परीक्षा में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है और चयन पूरी तरह से उम्मीदवार की योग्यता पर आधारित है।
15 दिसंबर को जारी होगा यह लिंक, रहें सावधान
उम्मीदवार ध्यान दें, टाइम्स नाउ नवभारत बार बार इस बात को याद दिला रहा है कि जिन उम्मीदवारों के आवेदन पहले ही स्वीकार किए जा चुके हैं, उन्हें आरआरबी द्वारा 15 दिसंबर को जारी किए जा रहे लिंक के माध्यम से दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
सभी आवेदकों के लिए नहीं है आरआरबी का नया अपडेट
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जिन्हे आवेदन में बदलाव करने की जरूरत है वे अपनी स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर तैयार रखें। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पहले ही स्वीकार किए जा चुके हैं, उन्हें इस लिंक के माध्यम से दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
15 दिसंबर को खुल रहा है यह लिंक
आरआरबी की सभी आधिकारिक वेबसाइटों पर संशोधन लिंक 15.12.2021 से लाइव होने जा रहा है।
सभी उम्मीदवार अपना आवेदन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके अपने आवेदन की स्थिति (स्वीकृत / अस्वीकृत) की जांच कर सकते हैं।
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam 2021 LIVE: आरआरबी न्यूज
आवेदन पत्र में संशोधन का यह एकमुश्त अवसर केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दिया गया है जिनका आवेदन अमान्य फोटोग्राफ और/या हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिया गया है।
एक लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती, प्रोसेस हो चुका है शुरू
उम्मीदवारों को फरवरी 2019 में आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा के बारे में पहली बार सूचित किया गया था। ग्रुप डी पदों में एक लाख से अधिक रिक्तियां लिखित परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी। उम्मीदवार अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अलावा timesnowhindi.com/education पर भी जा सकते हैं।
आवेदन पत्र में संशोधन करने का मिलेगा मौका
आरआरबी ने हाल ही में कहा कि उम्मीदवार ध्यान दें जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र खारिज कर दिए गए थे, उन्हें आवेदन पत्र को संशोधित करने और सही दस्तावेज अपलोड करने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर कर सकेंगे संशोधन
15 दिसंबर को खुल रही है यह विंडो
रेलवे भर्ती बोर्ड ने घोषणा की है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन पत्र संशोधन लिंक 15 दिसंबर, 2021 को खुलेगा। “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीईएन नंबर 01/2019 आरआरसी में उल्लिखित विनिर्देश के अनुसार अपनी स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर तैयार रखें।
इस समय आएगा सीबीटी 2 के लिए प्रवेश पत्र
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम तिथि घोषित होने के बाद, आरआरबी उन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी करेगा जिन्होंने पहले सीबीटी 1 में क्वालीफाई किया है। इस प्रवेश पत्र की मदद से वे सीबीटी 2 परीक्षा दे पाएंगे।
एक माह के अंदर होगा सीबीटी 2
5 दिसंबर को, आरआरबी ने कहा कि आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 15 जनवरी तक घोषित किया जाएगा। दूसरा सीबीटी फेज परिणाम घोषित होने के एक महीने के भीतर आयोजित किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रविवार को कहा कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की दूसरी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 14-18 फरवरी को होनी है। परीक्षा कार्यक्रम COVID-19 महामारी को देखते हुए जारी किए गए सरकारी नियमों के अधीन है। COVID-19 की आक्रामक दूसरी लहर के कारण पहले CBT के सातवें चरण में देरी हुई थी।
गणित के सवालों पर होगा फोकस
रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट पर अहम फोकस होगा। इस विषय से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक पर सवाल पूछे जाएंगे।
एक करोड़ लोगों ने किया आवेदन
इस परीक्षा के लिए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 35,281 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को टाइमकीपर, ट्रेन क्लर्क, टिकट क्लर्क, क्लर्क-कम-टाइपिस्ट जैसे विभिन्न पदों पर रखा जाएगा।
इतने प्रतिशत अंकों की होगी जरूरत
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कई चरणों में कराए गए थे। इनका आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक किया गया था। देश भर में कुल 1,26,30,885 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। पहले चरण में क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवार को 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। हालांकि, एससी और एसटी वर्ग के लिए क्रमशः 30% और 25% अंक आवश्यक होंगे। इसके रिजल्ट जनवरी तक जारी किए जा सकते हैं।
इन लोगों से रहे सावधान
कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि केवल आरआरबी और आरआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट में दी गई सूचना को ही फॉलो करें। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। आरआरबी/आरआरसी का एग्जाम कंप्यूटर बेस्ट होगा और कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा।
कैंडिडेट्स को महत्वपूर्ण सलाह
आरआरबी ग्रुप डी के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीईएन नंबर आरआरसी-01/2019 में उल्लिखित विनिर्देश के अनुसार अपनी स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर तैयार रखें। वहीं, उम्मीदवार यदि निर्णय से संतुष्ट नहीं है तो आरआरबी किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं करेगा।
इन राज्यों में आयोजित होगी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।
जानिए कब जारी हो सकता है एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 को जारी होगा। इसे आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर देखा जा सकता है। एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।
करेक्शन प्रोसेस के बाद तारीखों का ऐलान
आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड का कैंडिडेट्स इंतजार कर रहे हैं। करेक्शन प्रोसेस के बाद एग्जाम की तारीखों को ऐलान किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड, परीक्षा से चार दिन पहले अपलोड होने की उम्मीद है।
ठीक कर सकते हैं फोटो और सिग्नेचर
फोटो या हस्ताक्षर के चलते रिजेक्ट कर दिए गए थे, उन्हें केवल एक बार अपने फोटो और सिग्नेचर ठीक करने के लिए मॉडिफाई लिंक एक्टिव किया जाएगा। इसके अलावा कैंडिडेट्स सही फोटो या हस्ताक्षकर की स्कैन कॉपी अपने पास रख लें।
इस दिन एक्टिव होगा मोडिफिकेशन लिंक
आरआरबी ग्रुप डी ने कैंडिडेट्स को गलती सुधारने का एक मौका दिया है। कैंडिडेट्स 15 दिसंबर 2021 से अपना एप्लीकेशन ठीक कर सकते हैं। एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
देखें कितनों का होगा सेलेक्शन
आरआरबी एनटीपीसी के माध्यम से भारतीय रेलवे गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) में 35,208 रिक्तियों को भरेगा। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न स्तरों पर किया जाएगा और एक अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। हालांकि अभी रिजल्ट को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
2023 में मिल सकेंगे नियुक्ति पत्र
जो उम्मीदवार एनटीपीसी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें फाइनल आंसर की और सीबीटी 1 परिणाम नवंबर माह में ही मिलने की संभावना है। लेकिन पूरा प्रोसीजर हो जाने के बाद 2023 से नियुक्ति पत्र दिए जा सकते हैं।
एनटीपीसी के तहत इन पदों पर होगा चयन
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सबसे अधिक मांग वाली रेलवे परीक्षाओं में से एक है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों जैसे सहायक स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक सहायक, वाणिज्यिक अपरेंटिस, ट्रैफिक अपरेंटिस, गुड्स गार्ड, आदि के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है।
पैटर्न पर डालें एक नजर
आरआरबी एनटीपीसी तैयारी के लिए योजना बनाने से पहले, उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न पर एक नजर डालें। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले चरण की सीबीटी और दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के पेपर को तीन खंडों, सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क में विभाजित किया गया है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में, उम्मीदवारों को 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देने थे। दूसरे चरण के सीबीटी के प्रश्न पत्र में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न देने होंगे।
14-18 फरवरी को होनी है सीबीटी 2
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने कहा कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की दूसरी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 14-18 फरवरी को होनी है। परीक्षा कार्यक्रम COVID-19 महामारी को देखते हुए जारी किए गए सरकारी नियमों के अधीन है।
15 जनवरी तक आएगा रिजल्ट
COVID-19 की आक्रामक दूसरी लहर के कारण पहले CBT के सातवें चरण में देरी हुई थी। परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया था और जुलाई में आयोजित किया गया था। अब इस संबंध में अपडेट आ चुका है और एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट 15 जनवरी तक आने की उम्मीद है।
सीबीटी 2 के लिए दोबारा आएगा प्रवेश पत्र
5 दिसंबर को आरआरबी ने कहा है कि आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 15 जनवरी तक घोषित किया जाएगा। दूसरा सीबीटी परिणाम घोषित होने के एक महीने के भीतर आयोजित किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी परिणाम घोषित होने के बाद, आरआरबी उन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी करेगा जिन्होंने पहले सीबीटी में क्वालीफाई किया है।

