RRB NTPC Result: आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट से पहले आएगी फाइनल आंसर की, गलत उत्तर के लिए काटे जाएंगे इतने अंक
RRB NTPC Result 2021: रेलवे सेक्टर की नौकरी से जुड़े नए अपडेट्स जल्द ही आ सकते हैं। यदि आपने भी आरआरबी एनटीपीसी या ग्रुप डी एग्जाम के लिए आवेदन किया है तो यहां नजर बनाए रखें क्योंकि आरआरबी की तरफ से कभी भी सीबीटी 1 रिजल्ट की घोषणा के साथ साथ ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की जानकारी दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी माह के अंत तक में पहले एनटीपीसी रिजल्ट और फिर ग्रुप डी परीक्षा तिथि घोषित की जा सकती है।
RRB NTPC Result 2021: RRB NTPC CBT 1 exam के लिए RRB NTPC 2021 का परिणाम RRBs कभी भी घोषित किया जा सकता है। परिणाम के साथ, RRBs scorecard, cutoff और final answer ke जारी कर सकता है। आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। संबंधित अपडेट्स पाने के लिए इस ब्लॉग पर विजिट करते रहें, क्योंकि यहां आधिकारिक साइट पर लगातार नजर रखी जा रही है जैसे ही अपडेट आएगा, आपको इस ब्लॉग पर भी सूचित किया जाएगा।
RRB NTPC Result 2021 Date LIVE Updates: Check here
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर भी आएगा। हालांकि, इस पेज पर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जल्द, देखें सीबीटी 2 में अच्छा स्कोर कैसे करें
सफलता पाने के लिए बनाएं सटीक प्लान
सबसे पहली चीज है कि उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न और परीक्षा के पाठ्यक्रम को समझें। इसके बाद प्लान तैयार करें और उसी के अनुसार पढ़ाई करें। ऐसे में कई बार सीनियर या अनुभवी लोगों की भी मदद ले लेनी चाहिए, वे योजना बनाने में अपकी मदद कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र के सभी तीन खंडों के लिए रणनीति और टाइमटेबल बनाएं। इन खंडों में सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क शामिल है। समय प्रबंधन, डेली पढ़ें, मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस और फोकस रखें को शामिल कर चार बातें का रखें ध्यान। खुद को भ्रमित होने से बचाएं। बहुत अधिक स्रोतों का उपयोग न करें।
यहां करें रिजल्ट चेक
RRB NTPC results किसी भी समय आ सकता है, रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि रेलवे अपनी 21 क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर भी रिजल्ट जारी करेगा, साथ ही आप timesnowhindi.com/education पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार लेकिन भर्ती पद 35200
NTPC CBT-1 2021 भर्ती परीक्षा चरण 1 ऑफलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से 35200 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है।
नवंबर के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है रिजल्ट
गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) सीबीटी -1 2021 के परिणाम जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा घोषित किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। NTPC CBT-1 2021 भर्ती परीक्षा जुलाई में संपन्न हुई थी। हालांकि, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2021 की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
सात फेज में हुईं परीक्षाएं
आरआरबी एनटीपीसी फेज 7 (लास्ट फेज) की परीक्षाएं 23, 24, 26 और 31 जुलाई 2021 को आयोजित की गई थीं। NTPC की भर्ती के जरिए रेलवे भर्ती बोर्ड 35 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां करेगा। पहली स्टेज की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे स्टेज की परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।
रिजल्ट देखने के लिए ये चीजें होना जरूरी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है। ऐसे में उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा। पहले चरण की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।
सातवें वेतन आयोग के आधार पर मिलेगी सैलरी
आरआरबी डी ग्रुप के तहत लेवल-1 पर सातवें वेतन आयोग के आधार पर विभिन्न पदों पर सैलरी निर्धारित होगी। लेवल 1 के लिए 5200-20,200 रुपए पे स्केल होगा। इसमें बेसिक पे 18000 रुपए होगा। वहीं, मंहगाई भत्ता 3060 रुपए होगा. ऐसे में ग्रॉस सैलरी 22000-25500 रुपए के करीब मिलेगी।
चार चरणों में होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) पदों के लिए भर्ती के चार चरणों में किया जाएगा। इनमें सीबीटी -1, सीबीटी -2, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है। सत्यापन के बाद बोर्ड की ओर से पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। Result पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
आरआरबी एनटीपीसी क्या है?
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में भर्ती की जाती है। योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए एनटीपीसी परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के तहत 35,208 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद सीधे लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद “Results” टैब पर क्लिक करें। उसके बाद “RRB NTPC Result 2020-21” लिंक पर क्लिक करें आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 पीडीएफ खुल जाएगा। “Ctrl + F” दबाएं, अपना रोल नंबर दर्ज करें। यदि आपका रोल नंबर हाइलाइट हो जाता है, तो आप सीबीटी 2 परीक्षा के लिए योग्य होंगे।
ऐसे कर सकते हैं फाइनल रिजल्ट की गणना
फाइनल रिजल्ट से पहले RRB NTPC marks की गणना करने के लिए, उम्मीदवार कुछ चीजों को फॉलो कर सकते हैं। RRB NTPC परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नेगेटिव मार्किंग है। इसलिए, प्राप्त कुल अंकों में से गलत उत्तर का 1/3 अंक घटाएं। गलत उत्तर के लिए मार्क्स घटाने के बाद वास्तविक RRB NTPC स्कोर की गणना में मदद मिलेगी।
इन पदों पर मिलेगी नौकरी
चयनित उम्मीदवारों को क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक, माल गार्ड, वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि पदों पर नौकरी पर रखा जाएगा।
सीबीटी 2 में अच्छी स्कोरिंग के लिए करें ये काम
सीबीटी 1 की प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है। जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 फाइनल आंसर की 2021 जारी की जा सकती है। रिजल्ट आने के बाद सीबीटी 2 की तैयारी शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण में केवल वे उम्मीदवार पहुचेंगे जो पहले चरण में अच्छा स्कोर हासिल करेंगे। एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को गति और सटीकता में सुधार करने की जरूरत है।
वर्ग के अनुसार देखें संभावित कट-ऑफ
| सामान्य श्रेणी के लिए RRB NTPC cut-off | 70-74 |
| ओबीसी के लिए RRB NTPC cut-off | 62-65 |
| एससी के लिए RRB NTPC cut-off | 52-55 |
| एसटी के लिए RRB NTPC cut-off | 50-52 |
| ईडब्ल्यूएस के लिए RRB NTPC cut-off | 60-65 |
कट ऑफ रहेगी ज्यादा
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 की कट ऑफ ज्यादा जाने की उम्मीद है, क्योंकि प्रत्येक रिक्त पद के लिए 350 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। एनटीपीसी के विभिन्न पदों के लिए सीबीटी-1 भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 1.25 करोड़ आवेदक उपस्थित हुए थे, जो अपने परिणाम की राह देख रहे होंगे। सीबीटी -1 पास करने वाले ही आगे के राउंड के लिए पात्र होंगे। इसके बाद सीबीटी 2, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाना है।
आरआरबी एनटीपीसी कट-ऑफ वह न्यूनतम योग्यता अंक है, जो एक उम्मीदवार को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में सिक्योर करने की जरूरत होती है।
सीबीटी 2 में अच्छा स्कोर कैसे करें
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को गति और सटीकता में सुधार करने की जरूरत है। इसके अलावा पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट को ज्यादा से ज्यादा हल करें, यह न सिर्फ गति और समय प्रबंधन में सुधार करता है बल्कि यह आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। रटने की बजाय, अपने नोट्स बनाकर पढ़ें। इसके अलावा ऐसी रणनीति बनाएं कि पाठ्यक्रम में दिए गए सभी विषयों को कवर किया जा सके। चूंकि इसके बाद लिखित परीक्षा नहीं होगी, ऐसे में 100 प्रतिशत तैयारी को दें।
हर खाली पद के लिए 354 उम्मीदवार
रिपोर्ट्स के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। NTPC CBT-1 2021 भर्ती परीक्षा जुलाई में संपन्न हुई थी। इस साल RRB NTPC CBT-1 Cut Off ज्यादा होने की उम्मीद है क्योंकि हर खाली पद के लिए 354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि रेलवे अपनी 21 क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर भी रिजल्ट जारी करेगा, साथ ही आप timesnowhindi.com/education पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
निगेटिव मार्किंग का कॉन्सेप्ट
सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को पहले सीबीटी में उपस्थित होना आवश्यक है। सीबीटी 90 मिनट के लिए आयोजित किया जाएगा और इसमें सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स जैसे खंड शामिल होते हैं। गलत उत्तरों के लिए एक निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं।
इन विषयों से भी आएंगे सवाल
रेलवे बोर्ड की ग्रुप डी परीक्षा में मैथमेटिक्स के अलावा जनरल साइंस, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से संबंधित सवाल भी पूछे जाते हैं। इसमें माइनेस मार्किंग भी होती है।
35000 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्तियां
आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे।
नवंबर के आखिरी सप्ताह तक आ सकता है रिजल्ट
रेलवे बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है मगर नवंबर के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी होने का अनुमान है। उम्मीदवारों की आंसर की और रिस्पांस शीट 16 से 23 अगस्त 2021 तक उपलब्ध कराई जा चुकी है। बता दें कि 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक 7 फेज़ में आयोजित की गई थी।
इन प्रक्रियाओं के जरिए चुने जाएंगे उम्मीदवार
उम्मीदवारों का चयन आरआरबी एनटीपीसी पदों के लिए भर्ती के चार चरणों में किया जाएगा। इनमें सीबीटी -1, सीबीटी -2, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा। बता दें कि एनटीपीसी के 35,000 पदों के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
RRB की ग्रुप D परीक्षा के लिए विषय
RRB ग्रुप D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग जैसे विषयों के अलावा जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से भी सवाल पूछे जाते हैं। नीचे देखें आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स।
ऐसे होगा पीईटी के लिए चयन
पीईटी के लिए उम्मीदवारों का चयन रिक्तियों की संख्या से तीन गुना अधिक किया जाएगा। पीईटी के लिए शॉर्टलिस्टिंग आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। सीबीटी में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को परिणाम घोषित करने के लिए सामान्यीकृत किया जाएगा।
आईडी पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी: देखें कितनों का होगा सेलेक्शन
आरआरबी एनटीपीसी के माध्यम से भारतीय रेलवे गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) में 35,208 रिक्तियों को भरेगा। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न स्तरों पर किया जाएगा और एक अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। हालांकि अभी रिजल्ट को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
आरआरबी ग्रुप डी का वेतन
RRB ग्रुप D के वेतनमान की बात करें तो यह प्रतिमाह 5,200-20,200 रुपये, ग्रेड पे 1800 रुपये, मूल वेतन 18,000 रुपये, एचआरए 4320 से 3060, सकल वेतन सीमा (लगभग) 35,380 से 22,500 के अलावा यात्रा भत्ता भी मिलेगा।
कब आएगा एडमिट कार्ड?
रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड भी एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आरआरबी की सभी वेबसाइट्स पर जारी होंगे और उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
देखें कहां तक बढ़ी बात
आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है जबकि फाइनल आंसर की आना बाकी है।
डाक द्वारा नहीं आएंगे प्रवेश पत्र
आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध था। इस परीक्षा को लेकर जल्द ही आधिकारिक अपडेट आ सकता है, इसके अलावा एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, और यह प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जारी होंगे। डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ
यहां अनुमानित कटऑफ की बात की जा रही है, अनारक्षित वर्ग के लिए यह कटऑफ 80 तक जा सकती है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 75, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 65, एससी उम्मीदवारों के लिए 55 और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 50 रह सकता है।
श्रेणीवार कट ऑफ की संभावित लिस्ट
सामान्य श्रेणी के लिए कट ऑफ 70-74 के बीच रहने की उम्मीद
ओबीसी के लिए कट ऑफ 62-65 के बीच
एससी के लिए 52-55 के बीच
एसटी के लिए 50-52 के बीच
ईडब्ल्यूएस के लिए 60-65 के बीच
हाई जा सकता है कट ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 की कट ऑफ ज्यादा जाने की उम्मीद है, क्योंकि प्रत्येक रिक्त पद के लिए 350 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। एनटीपीसी के विभिन्न पदों के लिए सीबीटी-1 भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 1.25 करोड़ आवेदक उपस्थित हुए थे, जो अपने परिणाम की राह देख रहे होंगे। सीबीटी -1 पास करने वाले ही आगे के राउंड के लिए पात्र होंगे।
इन पोस्ट पर मिलेगी नियुक्ति
आरआरबी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक, माल गार्ड, वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि पदों पर नौकरी पर नियुक्त किया जाएगा।
पहले राउंड में क्वालिफाई करने पर मिलेगी जगह
जो उम्मीदवार CBT 1 में शामिल हुए हैं उन्हें पहले राउंड में क्वालिफाई करना जरूरी होगा। इस परीक्षा में चुने गए उम्मीदवारों को CBT 2 में भाग लेने का मौका मिलेगा। ऐसे में उन्हें CBT 1 Cut-off क्लियर करना होगा।
यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकती है। आयोग ने CBT 1 में शामिल हुए कैंडिडेट्स की फीस रीफंड के लिए उनकी बैंक अकाउंट की जानकारी पहले ही ले ली है। रिजल्ट रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in समेत सभी रीजनल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
सटीक रणनीति दिलाएगी सफलता
चूंकि लगभग 1.20 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, इसलिए प्रतिस्पर्धा अधिक है। उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी स्मार्ट तरीके से करना महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। इसलिए अनुभवी लोगों से मिले और सटीक रणनीति पर काम करें।
आरआरबी एनटीपीसी के चरण
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा देश में सबसे अधिक मांग वाली रेलवे परीक्षाओं में से एक है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा जैसे विभिन्न चरणों में आयोजित की जाती है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि जारी को लेकर अपडेट
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों जैसे सहायक स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक सहायक, वाणिज्यिक अपरेंटिस, ट्रैफिक अपरेंटिस, गुड्स गार्ड, आदि के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। बता दें, एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।
चार दिन पहले आ रहा है एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड निर्धारित सीबीटी से चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाता है। पंजीकृत उम्मीदवार मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और साथ ही उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण जैसे विवरण होते हैं।
ऑनलाइन पा सकेंगे एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध था। इसके लिए जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा, यह एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन जारी होगा, नाकि डाक द्वारा लोगों के घर भेजा जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक साइट व रेलवे की क्षेत्रीय साइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीटी 2 में अच्छा स्कोर कैसे करें
किसी भी वक्त ग्रुप डी तिथियां संभव
आरआरबी ने 12 मार्च, 2019 को आधिकारिक आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना जारी की थी। ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन जैसे विभिन्न लेवल -1 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। उम्मीदवार इस ब्लॉग पर नजर बनाए रहें क्योंकि किसी भी वक्त ग्रुप डी की तिथियां जारी की जा सकती हैं।
RRB ने 19 नवंबर यानी आज जारी कर दिया नोटिफिकेशन, देखें पूरी जानकारी
Railway Recruitment Board (RRB) ने Ministerial & Isolated Categories (स्टेनो, जूनियर अनुवादक और मुख्य कानून सहायक) की भर्ती के लिएSkill Test and Performance Test शुरू होने के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। अब टीचिंग स्किल टेस्ट और परफॉर्मेंस टेस्ट 13 दिसंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि - पूछे जाएंगे यह विषय
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि में पूछे जाएंगे यह विषय — सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स
इनमें से करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए रोजाना अच्छे से अखबार पढ़ने की आदत डालें।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के चरण
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के सभी चरणों में सीबीटी, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। बता दें 1 लाख पदों पर भर्ती की जानी है जिसके लिए सवा करोड़ लोगों ने आवेदन किया था। परीक्षा 2021 होने की संभावना है।
आरआरबी अपडेट, इस वेबसाइट पर आएगा एडमिट कार्ड
रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी का आयोजन कर रहा है। इस भर्ती के जरिये 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार rrbcdg.gov.in से एडमिट कार्ड कर सकेंगे जारी।
ऑनलाइन जारी होंगे एडमिट कार्ड
भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किए गए थे। एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नेट बैंकिंग/ क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते थे। उम्मीदवार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई चालान के माध्यम से ऑफलाइन कर सकते थे।
rrbcdg.gov.in से देखें परीक्षा तिथि
परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को अंतिम रूप नहीं दिए जाने के कारण आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका। लेकिन अब जल्द ही इस विषय पर अपडेट आने की संभावना है। उम्मीदवार rrbcdg.gov.in से परीक्षा तिथि कर सकेंगे चेक।
आरआरबी ग्रुप डी के लिए टिप्स
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना 2019 में जारी की गई थी, हालांकि, परीक्षा 2021 में होगी। शुरू में, परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित होने वाली थी। बता दें, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के माध्यम से 1 लाख से ज्यादा पद भरे जाने हैं।
टिप्स देखने के लिए यूआरएल कॉपी करें
https://www.timesnowhindi.com/education/article/rrb-grade-d-exam-dates-coming-soon-on-rrbcdg-gov-in-check-here-important-tips-and-trics/373019
आंसर की के साथ परिणाम भी
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
एक लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से कुल 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाएगा। बता दें, इन एक लाख पदों के लिए सवा करोड़ लोगों के आसपास से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
जानें आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के बारे में
आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना का सपना देखते हैं। यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए की जा रही है।
परीक्षा से महज चार दिन पहले एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को एक्टिव कर सकता है।
ग्रुप डी 2021 परीक्षा इसी माह
परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फैली महामारी के कारण, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया। बहरहाल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही संभवत: इसी माह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है।


