LIVE

RRB NTPC Result: आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट की तारीख जल्द, इन वेबसाइट पर आएगा परिणाम

RRB NTPC Result 2021: यदि आपने भी आरआरबी एनटीपीसी या ग्रुप डी एग्जाम के लिए आवेदन किया है तो यहां नजर बनाए रखें क्योंकि कभी भी सीबीटी 1 रिजल्ट की घोषणा के साथ साथ ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की जानकारी दी जा सकती है। इसी माह के अंत तक में पहले एनटीपीसी रिजल्ट और फिर ग्रुप डी परीक्षा तिथि घोषित होने की संभावनाएं हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Nov 24, 2021, 15:24 IST
Follow on Google News
RRB NTPC Result: आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट की तारीख जल्द, इन वेबसाइट पर आएगा परिणाम
Photo Credit: google

RRB NTPC Result 2021: RRB NTPC CBT 1 exam के लिए RRB NTPC 2021 का परिणाम RRBs कभी भी घोषित किया जा सकता है। परिणाम के साथ, RRBs scorecard, cutoff और final answer ke जारी कर सकता है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर भी आएगा। आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।

RRB NTPC Result 2021 LIVE: Read Official Update here

संबंधित अपडेट्स पाने के लिए इस ब्लॉग पर विजिट करते रहें, क्योंकि यहां आधिकारिक साइट पर लगातार नजर रखी जा रही है जैसे ही अपडेट आएगा, आपको इस ब्लॉग पर भी सूचित किया जाएगा। इस पेज पर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।

एनटीपीसी रिजल्ट जल्द, देखें सीबीटी 1 से किस तरह अलग होगा सीबीटी 2

NOV 24, 2021 11:54 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा इसी माह संभव

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पहले अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते रेलवे बोर्ड ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही संभवत: इसी माह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है।

NOV 24, 2021 11:23 IST

अगले कुछ दिनों में आ रहा है RRB NTPC Result

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के माध्यम से 35200 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए बहुत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या में आवेदक होने की वजह से परीक्षा को सात चरणों में आयोजित किया गया था। अब जल्द ही संभवत: एक हफ्ते में अपडेट आने के कयास लगाये जा रहे हैं।

NOV 24, 2021 10:58 IST

जल्द आने वाला है RRB Group D परीक्षा को लेकर अपडेट

जल्द ही RRB Group D परीक्षा को लेकर अपडेट आ सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, नवंबर में ही आधिकारिक अपडेट आ सकता है। उम्मीदवार ध्यान दें, एडमिट पर कुछ दिशा​ निर्देश हो सकते हैं उनका पालन करना जरूरी होगा। यह दिशा​ निर्देश संभवत: कोरोना बीमारी से जुड़े प्रोटोकॉल को लेकर हो सकते हैं।

NOV 24, 2021 10:37 IST

rrb ntpc result ऐसे कर करें चेक

RRB NTPC रिजल्ट आने के बाद ऐसे कर सकेंगे चेक
उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक साइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर RESULTS नाम के सेक्शन पर क्लिक करें
क्रेडिंशियल जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें, रिजल्ट देखें और प्रिंटआउट ले लें।

NOV 24, 2021 09:56 IST

इतनी संख्या में लोगों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (Indian Railway Recruitment Board) द्वारा जल्द ही RRB NTPC रिजल्ट को लेकर अपडेट आने वाला है। बता दें, इस भर्ती के जरिए 35200 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। अभी तक सीबीटी-1 परीक्षा हो चुकी है लेकिन फाइनल आंसर की नहीं आई है। अब सीबीटी-2 का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद स्किल टेस्ट और फिर मेडिकल टेस्ट होगा।

NOV 24, 2021 09:37 IST

परीक्षा हॉल में यह चीजें ले जाना है जरूरी

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (rrb group d exam) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ भी ले कर जाना हो सकता है। इसके अलावा उन्हें कोरोना प्रोटाकॉल यानी कोरोनो नियमों का भी ध्यान रखना जरूरी होगा।

NOV 24, 2021 09:15 IST

डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की 2021

रिलीज होने के बाद अपने क्षेत्र या जोन की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट या rrb official website rrbcdg.gov.in पर जाएं।
नोटिस बोर्ड सेक्शन या Answer Key नाम के सेक्शन में जाएं या आरआरबी CEN 01/2019 पर क्लिक करें।
RRB NTPC answer key, question paper, and response sheet डाउनलोड करने के लिए एक लिंक एक्टिव होगा, इसके बाद आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की 2021 लिंक पर क्लिक कर दें।

NOV 24, 2021 08:00 IST

प्रोविजनल आंसर से चेक कर सकते हैं स्‍कोर

रेलवे बोर्ड उम्‍मीदवारों की रिस्‍पांस शीट और प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुकी है। जिसके आधार पर कैंडिडेट अपने स्‍कोर चेक कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन 7 चरणों में किया था। इसकी शुरुआत दिसंबर 2020 से हुई थी, जो जुलाई 2021 तक जारी रही। 

NOV 24, 2021 06:22 IST

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट कब है? 

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम कब है? (When is RRB Group D Exam) इसका आधिकारिक तौर पर जवाब नहीं है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि परीक्षा से संबंधित अपडेट इसी साल आ सकता है, संभवत: पहले एनटीपीसी रिजल्ट (ntpc result) जारी किया जाएगा, इसके बाद आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) जारी किया जा सकता है।

NOV 23, 2021 23:56 IST

परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाती है। एग्‍जाम 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी यानी एक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

NOV 23, 2021 22:45 IST

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

-रेलवे की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए जाने पर उम्मीदवार  rrbcdg.gov.in पर जाएं। 
 -यहां होमपेज पर Results पर क्लिक करें। 
-अब उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है - RRb group d admit card download। 
-आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां क्रेडिंशियल डालना होगा।
-डिटेल डालकर सबमिट कर दें, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
 

NOV 23, 2021 20:41 IST

एग्‍जाम का ये होगा पैटर्न

सीबीटी 1 परीक्षा (CBT 1 exam) में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। टाइपिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 WPM होनी चाहिए। इस दौरान आवेदकों को बिना एडिटिंग टूल और वर्तनी जांच सुविधा के ऑनलाइन टाइप करने के लिए दिया जा सकता है।

NOV 23, 2021 19:42 IST

लिखित के बाद होगा शारीरिक दक्षता टेस्‍ट

आरआरबी के ग्रुप डी एग्‍जाम में लिखित परीक्षा में चयनित उम्‍मीदवारों को शारीरिक दक्षता टेस्‍ट भी पास करना होगा। इसके लिए कुछ मानक हैं। पुरुष उम्मीदवार को एक बार में 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तक 35 किलो वजन उठा कर ले जाना होगा। साथ ही उम्‍मीदवार को 4.15 मिनट में 1000 मीटर की दूरी दौड़ कर तय करनी होगी।

NOV 23, 2021 18:57 IST

कितना जा सकता है कट ऑफ

परीक्षा में कट ऑफ हाई जाने की उम्‍मीद है। यह अलग अलग वर्गों के हिसाब से अलग होगा। अनुमान के मुताबिक अनारक्षित वर्ग के लिए यह कट ऑफ 80 तक हो सकता है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 75, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 65, एससी उम्मीदवारों के लिए 55 और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 50 रह सकता है। 

NOV 23, 2021 17:32 IST

इन पदों के लिए होगी भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल-1 में विभिन्न पदों के लिए  आयोजित की जाएगी। इन पदों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन व अन्य शामिल हैं।

NOV 23, 2021 16:31 IST

ये होगा एग्‍जाम का पैटर्न

ग्रुप डी की भर्ती के लिए पहले स्टेज में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में मैथमेटिक्स से 25 सवाल, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 सवाल, जनरल साइंस से 25 सवाल और जनरल अवेयरनेस एवं करंट अफेयर्स से 20 प्रश्‍न पूछे जाएंगे। 

NOV 23, 2021 15:28 IST

इन उम्‍मीदवारों के लिए जारी होंगे ट्रैवल कार्ड

ग्रुप डी परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र और शिफ्ट डिटेल जारी की जाएगी। साथ ही एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल कार्ड जारी किए जाएंगे।  इसके बाद परीक्षा से 4 दिन पहले एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी होगा। परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्‍ध होगी। 

NOV 23, 2021 14:38 IST

यहां से देख सकेंगे रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराएं जाएंगे और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के अलावा रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे

NOV 23, 2021 14:26 IST

ऐसे होगा एनटीपीसी में चयन

उम्मीदवारों को इन सभी चरणों को पास करने के बाद ही एनटीपीसी श्रेणी के तहत नियुक्ति पत्र मिल सकेगा। 
प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा

NOV 23, 2021 14:14 IST

डाक द्वारा नहीं आएंगे प्रवेश पत्र

आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध था। इस परीक्षा को लेकर जल्द ही आधिकारिक अपडेट आ सकता है, इसके अलावा एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, और यह प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जारी होंगे। डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।

NOV 23, 2021 13:31 IST

आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा में अंतर समझें

आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा समान नहीं हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है जबकि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आरआरसी स्तर 1 पर विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है।

NOV 23, 2021 13:05 IST

यहां देखें कट ऑफ के बारे में

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में न्यूनतम योग्यता कट ऑफ का प्रावधान है। यूआर और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत है, ओबीसी और एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी वर्ग के लिए 25 प्रतिशत है।

NOV 23, 2021 11:58 IST

रिजल्ट की संभावित तिथि (rrb ntpc 2021 result tentative dates)

एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है अब आरी फाइनल आंसर की है, जो आरबी एनटीपीसी रिजल्ट के साथ कभी भी जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो इसी माह यानी नवंबर में आरआरबी की तरफ से अपडेट आ सकता है। अभी तक माना जा रहा था कि त्योहारी सीजन की वजह से रिजल्ट प्रोसेस में कुछ देरी हो रही है, चूंकि अब त्योहारी सीजन खत्म हो गया है ऐसे में रिजल्ट को लेकर फिर से कयास तेज हो गए हैं। 

NOV 23, 2021 11:18 IST

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन स्टेप्स को करें फॉलो

: उम्मीदवार rrb official website पर जाएं rrbcdg.gov.in
: यहां जाते ही आपको होमपेज पर Results पर क्लिक करना है।
: अब आप उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है - RRb group d admit card download
: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां क्रेडिंशियल डालना होगा।
: डिटेल डालकर सबमिट कर दें, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
: ग्रुप डी भर्ती अभियान में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।

NOV 23, 2021 10:06 IST

एक लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रेलवे बोर्ड देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख से अधिक ग्रुप डी पदों पर भर्ती करेगा। हालांकि अभी परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन यह भर्ती होना तय है। भर्ती अभियान के तहत, सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 2019 में ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। चूंकि पदों की कुल संख्या 1 लाख से ज्यादा है, ऐसे में आवेदन भी एक करोड़ से ज्यादा आए थे।

NOV 23, 2021 09:27 IST

ऐसे होगा एनटीपीसी में चयन

उम्मीदवारों को इन सभी चरणों को पास करने के बाद ही एनटीपीसी श्रेणी के तहत नियुक्ति पत्र मिल सकेगा। प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा

NOV 23, 2021 08:54 IST

आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न

सीबीटी 1 परीक्षा (CBT 1 exam) में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। टाइपिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM को बिना एडिटिंग टूल और वर्तनी जांच सुविधा के ऑनलाइन टाइप करने के लिए दिया जा सकता है।

NOV 23, 2021 07:38 IST

आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ

यहां अनुमानित कटऑफ की बात की जा रही है, अनारक्षित वर्ग के लिए यह कटऑफ 80 तक जा सकती है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 75, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 65, एससी उम्मीदवारों के लिए 55 और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 50 रह सकता है। 

NOV 23, 2021 06:45 IST

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट कब है? 

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम कब है? (When is RRB Group D Exam) इसका आधिकारिक तौर पर जवाब नहीं है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि परीक्षा से संबंधित अपडेट इसी साल आ सकता है, संभवत: पहले एनटीपीसी रिजल्ट (ntpc result) जारी किया जाएगा, इसके बाद आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) जारी किया जा सकता है।

NOV 23, 2021 06:09 IST

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन स्टेप्स को करें फॉलो

: उम्मीदवार rrb official website पर जाएं rrbcdg.gov.in
: यहां जाते ही आपको होमपेज पर Results पर क्लिक करना है।
: अब आप उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है - RRb group d admit card download
: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां क्रेडिंशियल डालना होगा।
: डिटेल डालकर सबमिट कर दें, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
: ग्रुप डी भर्ती अभियान में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।

NOV 22, 2021 23:53 IST

रेलवे ने दो बड़ी भर्तियों की एक साथ की थी घोषणा

रेलवे ने दो बड़ी भर्तियों RRB NTPC और RRB ग्रुप D की एक साथ घोषणा की थी। RRB Group D भर्ती के लिए जहां 1,15,67,248  उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया है।  वहीं, RRB NTPC भर्ती के लिए लगभग 1,26,30,885 उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया है। दोनों भर्तियों की घोषणा फरवरी 2019 में की गई थी। कोरोना के चलते ग्रुप डी के एग्‍जाम में देरी हुई। 

NOV 22, 2021 23:05 IST

RRB ग्रुप D एग्जाम पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाती है। एग्‍जाम 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी यानी एक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

NOV 22, 2021 22:04 IST

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

आरआरबी ग्रुप डी की एग्‍जाम की तारीख जारी करने के साथ एडमिट कार्ड का लिंक भी जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्‍मीदवार Results नाम के सेक्शन पर क्लिक करें। अब RRB Group D Admit Card के लिए लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। इस दौरान क्रेडिंशियल साथ रखें। 

NOV 22, 2021 20:46 IST

तीसरे चरण में होगा डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन

परीक्षा के तीसरे चरण में केवल उन उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा जो पिछले दो चरण में पास हुए हो। इस दौरान उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। इसका सत्‍यापन होगा। इसके बाद ही उनका फाइनल सिलेक्शन होगा और उन्हें ग्रुप डी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

NOV 22, 2021 20:04 IST

महिला उम्‍मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड

ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए पुरुष उम्‍मीदवारों के अलावा महिला उम्मीदवारों के लिए भी पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। फिजिकल टेस्‍ट में पास होने के लिए उन्‍हें एक बार में 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तक 20 किलो वजन उठा कर ले जाना होगा। वहीं 5.40 मिनट में 1000 मीटर की दूरी के लिए दौड़ने में सक्षम होना होगा। 

NOV 22, 2021 19:02 IST

अगले राउंड में शारीरिक दक्षता भी होगी जरूरी

आरआरबी के ग्रुप डी एग्‍जाम में लिखित परीक्षा में चयनित उम्‍मीदवारों को शारीरिक दक्षता टेस्‍ट भी पास करना होगा। इसके लिए कुछ मानक हैं। पुरुष उम्मीदवार को एक बार में 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तक 35 किलो वजन उठा कर ले जाना होगा। साथ ही उम्‍मीदवार को 4.15 मिनट में 1000 मीटर की दूरी दौड़ कर तय करनी होगी।

NOV 22, 2021 18:10 IST

जल्‍द हो सकता है परीक्षा का ऐलान

कोरोना के चलते आरआरबी ग्रुप D परीक्षा स्‍थगित कर दी गई थी, लेकिन माना जा रहा है कि दिसंबर में परीक्षा का ऐलान हो सकता है। परीक्षा के तहत लगभग 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाएगा। इस भर्ती में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर/सहायक, असिस्टेंट पॉइंट्स मैन आदि के पद शामिल हैं।

NOV 22, 2021 16:54 IST

ईस्टर्न रेलवे में नौकरी

ईस्टर्न रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती शुरू ​की है। इस अभियान के माध्यम से ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। पर भर्ती के लिए अधिसूचना नवंबर की शुरुआत में जारी की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 11 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
 

NOV 22, 2021 16:25 IST

जानें परीक्षा के बारे में

परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाती है। परीक्षा में प्रथम चरण सीबीटी, द्वितीय चरण सीबीटी, टाइपिंग कौशल परीक्षा / कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (जैसा लागू हो), और दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम भर्ती के विभिन्न चरणों के लिए ऑनलाइन घोषित किया जाता है। योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराए गए हैं।

NOV 22, 2021 15:59 IST

इसी सप्ताह आएंगे रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड परीक्षा के विभिन्न चरणों के लिए अलग से जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बता दें , इस संबंध में यानी एनटीपीसी रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है।

NOV 22, 2021 15:34 IST

आरआरबी एनटीपीसी जल्द, इसी माह या इसी हफ्ते हो सकता है जारी

आरआरबी एनटीपीसी जल्द इसी माह या इसी हफ्ते भी जारी हो सकता है, हमारी टीम आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए हुए है, आपको सबसे तेज अपडेट यहां दिया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध था। आवेदन पत्र 1 मार्च, 2019 को जारी किया गया था। आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2019 थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, 2019 थी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल थी, 2019 थी।

NOV 22, 2021 15:03 IST

चरण व उम्मीदवारों की जानकारी

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का पहला चरण लगभग 23 लाख, दूसरा चरण लगभग 27 लाख, तीसरा चरण लगभग 28 लाख, चौथा चरण 15 लाख, पांचवां चरण 19 लाख, छठा चरण छह लाख और सातवें चरण 2.78 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।

NOV 22, 2021 14:15 IST

आरआरबी एनटीपीसी नोटिफिकेशन

आरआरबी ने एनटीपीसी का नोटिफिकेशन जारी किया था। अधिसूचना में परीक्षा पैटर्न, पात्रता, रिक्तियों, आरक्षण, पाठ्यक्रम आदि के बारे में विवरण हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया था। सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये शुल्क था। पीडब्ल्यूबीडी / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक, एससी / एसटी / अल्पसंख्यक समुदाय / आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क था।

NOV 22, 2021 13:41 IST

आरआरबी एनटीपीसी पर जल्द आ रहा अपडेट

आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना वर्ष 2019 में जारी की गई थी। शुरू में, सीबीटी 1 परीक्षा जून और सितंबर 2019 के बीच आयोजित होने वाली थी। हालांकि, कोरोना की वज​ह से यह परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी।

NOV 22, 2021 13:26 IST

एनटीपीसी अपडेट

आरआरबी एनटीपीसी प्रीलिम्स एनआरए द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल के एप्रूवल से स्थापित किया गया है। ग्रुप बी और सी पदों के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों के आगे चयन के लिए चरण आरआरबी द्वारा किए जाएंगे।

NOV 22, 2021 12:45 IST

आरआरबी एनटीपीसी 2021 अपडेट

आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे। जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा, उम्मीदवार यहां पाएंगे पूरी खबर timesnowhindi.com/education
 

NOV 22, 2021 11:58 IST

टाइपिंग टेस्ट की कर लें तैयारी

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में 100 प्रश्न थे, जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न होंगे। टाइपिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM से टाइप करना होगा।

NOV 22, 2021 11:36 IST

इन तीन विषयों पर बना लें पकड़, सीबीटी 2 आसानी से कर लेंगे पार

आरआरबी एनटीपीसी कभी भी जारी हो सकते हैं, बता दें सबसे पहले आपको यह खबर timesnowhindi.com/education पर मिलेगी। हालांकि आप ब्लॉग पर भी डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। इसके बाद सीबीटी 2 की तैयारी शुरू हो जाएगी, यदि आप इन तीन विषयों पर पकड़ बना लेंगे तो सीबीटी 2 आसानी से पार कर लेंगे।

सामान्य जागरूकता
गणित
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

NOV 22, 2021 10:59 IST

ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों पर मौका

भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

NOV 22, 2021 10:36 IST

हर चरण का है महत्व

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया शामिल है। प्रत्येक चरण को उम्मीदवार की बुद्धि और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा घोषित विभिन्न पदों पर केवल अच्छे से अच्छा प्रदर्शन वाले उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसलिए हर चरण के प्रति गंभीर रहें।

NOV 22, 2021 10:20 IST

35000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (rrb) की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा (rrb ntpc exam) भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत Graduate and Undergraduate posts के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी।

NOV 22, 2021 09:47 IST

आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ को लेकर यह है अपडेट

सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 (RRB NTPC cutoff 2021) परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। 
कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 (RRB NTPC cutoff 2021 for CBT 1) की गणना उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य करने के बाद की जाएगी।

NOV 22, 2021 09:37 IST

क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों से देखें रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम (RRB NTPC CBT 1 result ) किसी भी समय जारी हो सकते हैं। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों (official websites of RRBs) पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस पेज timesnowhindi.com/education पर भी रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

NOV 22, 2021 09:18 IST

सीबीटी 1 परीक्षा के रिजल्ट इस दिन

सीबीटी 1 परीक्षा (CBT 1 exam) के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम (RRB NTPC 2021 result) रेलवे भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Boards द्वारा जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। NTPC result के साथ, आरआरबी स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। आरआरबी (rrb) ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा (RRB NTPC CBT 1 exam) के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।

NOV 22, 2021 08:50 IST

RRB Group D Exam Date 2021: कब आ रही है ग्रुप डी परीक्षा तिथि

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 2019 में कुल 1,03,769 रिक्तियों को भरने के लिए वैकेंसी जारी की थी, जिसके तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन इत्यादि पदों को भरा जाएगा। य​ह भर्तियां अलग अलग रीजन में की जाएंगी, हालांकि भर्ती अभियान रुका हुआ है, इसका असल कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो अब यह भर्ती अभियान जल्द ही फिर से एक्टिव हो सकता है। दूसरी तरफ यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए फाइनल आंसर की जाएगी, उसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।

NOV 22, 2021 08:43 IST

RRB NTPC Result 2021: रजिस्‍टर्ड मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगी जानकारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर ग्रुप डी के एग्‍जाम शेड्यूल एवं एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। पहले फेज़ में जिन उम्‍मीदवारों का एग्‍जाम होगा, उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्‍यम से इसकी जानकारी भेज दी जाएगी। जबकि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। 

NOV 22, 2021 08:43 IST

RRB Group D Exam: रीजनिंग भी होगा एक अहम हिस्‍सा

ग्रुप डी के एग्‍जाम में मैथमैटिक्‍स के अलावा जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग की भी अहम भूमिका होगी। इस विषय से अनुरूपता (Analogies), वर्णानुक्रमानुसार और संख्या श्रृंखला ( Alphabetical and Number Series), कोडिंग व डिकोडिंग, मैथमेटिकल ऑपरेशन, रिलेशनशिप, सिलोजिस्म, जंबलिंग, वेन डायग्राम, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड सफिशिएंसी, समानताएं व अंतर, एनालिटिकल रीजनिंग, क्लासिफिकेशन, दिशाएं, कथन- तर्क व धारणाएं आदि से संबंधित प्रश्‍न पूछे जाएंगे। 
 

NOV 22, 2021 08:43 IST

RRB Group D Exam 2021: फिजिक्स पर भी दें ध्‍यान

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में फिजिक्स से भी सवाल पूछे जा सकते हैं। इसलिए इकाई और माप, बल और गति के नियम, कार्य, ऊर्जा और शक्ति, गुरुत्वाकर्षण, दाब, ध्वनि, तरंग, ऊष्मा, घर्षण, प्रकाश- परावर्तन, और अपवर्तन, धारा बिजली, चुंबकत्व, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव, वैज्ञानिक उपकरण, आविष्कार, भौतिकी से संबंधित महत्वपूर्ण खोज, ऊर्जा के स्रोत आदि टॉपिक पर ध्‍यान दें। 

NOV 22, 2021 08:43 IST

RRB NTPC Result 2021: यहां चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

आयोग ने CBT 1 में शामिल हुए कैंडिडेट्स की फीस रीफंड के लिए उनकी बैंक अकाउंट की जानकारी पहले ही ले ली है। आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जल्‍द ही जारी होने वाला है। रिजल्‍ट रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in समेत सभी रीजनल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 

NOV 21, 2021 22:35 IST

गणित में इन पैटर्न पर आधारित होंगे सवाल

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सबसे अहम विषय होगा मैथमैटिक्‍स। ऐसे में गणित विषय से संख्या प्रणाली, BODMAS, दशमलव, अंश, LCM, HCF, अनुपात और प्रतिशत, मासिक धर्म, समय और कार्य, समय और दूरी, सरल और यौगिक ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, वर्गमूल, मूल जड़, आयु की गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और सिस्टर्न आदि से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं। 

NOV 21, 2021 21:26 IST

इन विषयों पर आधारित होंगे सवाल

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में कुल 100 सवाल होंगे। इसमें अलग अलग विषयों से संबंधित सवाल होंगे। इनमें मैथमेटिक्स से 25 सवाल, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 सवाल, जनरल साइंस से 25 सवाल और जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से 20 सवाल पूछे जाएंगे।

NOV 21, 2021 20:19 IST

इन आधार पर होगा उम्‍मीदवारों का चयन

ग्रुप डी की परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन तीन प्रक्रियाओं के तहत होगा। जिनमें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT),फिजिकल दक्षता टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)शामिल हैं। इनमें सफलता पाने वाले आवेदकों को ही नियुक्ति के लिए चुना जाएगा। 

NOV 21, 2021 19:33 IST

कोरोना के चलते परीक्षा में हुई देरी

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए अधिसूचना मार्च 2019 में जारी की गई थी। दिसंबर 2020 में, बोर्ड ने कहा था कि परीक्षा अप्रैल में शुरू होगी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते परीक्षा में देरी हुई। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पहले चरण की ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा शुरू होंगी। 

NOV 21, 2021 18:30 IST

प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड समेत ये चीज होगी जरूरी

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड, यात्रा पास और अन्य संबंधित डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम का पूरा कार्यक्रम http://www.rrbcdg.gov.in/ पर जारी किया जाएगा। ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। 

NOV 21, 2021 17:28 IST

90 मिनट में देने होंगे 100 सवालों के जवाब

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाती हैं। परीक्षा पैटर्न के अनुसार आवेदकों को 90 मिनट के दौरान कुल 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी यानी एक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। 

NOV 21, 2021 15:20 IST

इन राज्यों में आयोजित की जाएगी RRB Group D की परीक्षा 

उम्मीदवार लंबे समय से RRB Group D की परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा की तारीख का ऐलान कर सकता है। यह परीक्षा बिहार, आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पंजाब के विभिन्न केंद्रों में आयोजित करवाई जाएगी।

NOV 21, 2021 14:43 IST

RRB Group D परीक्षा के दौरान उम्मीदवार जरूर करें इन नियमों का पालन

जल्द ही RRB Group D परीक्षा की तारीख की घोषणा होने वाली है। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार मास्क जरूर पहनें। एग्जामिनेशन सेंटर में मास्क पहनना अनिवार्य है इसके साथ अन्य उम्मीदवारों के साथ दूरी बना कर रखना भी जरूरी है। उम्मीदवारों के पास सैनिटाइजर भी होना चाहिए। 
 

NOV 21, 2021 14:00 IST

RRB Group D 2021 एडमिट कार्ड से पहले यह चीजे होंगी जारी

जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख का ऐलान करने वाला है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसके लिए उम्मीदवारों के पास एग्जामिनेशन सेंटर में एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडेंटिटी प्रूफ जरूर होना चाहिए। परीक्षा तारीख से 4 दिन पहले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी करने से पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड परीक्षा तारीख, एग्जाम सिटी, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक जारी करेगा। 

NOV 21, 2021 13:16 IST

उत्तर मध्य रेलवे भर्ती के लिए क्या है योग्यता

उत्तर मध्य रेलवे के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं या समकक्ष परीक्षा का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इस परीक्षा में उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। इसके साथ इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से आईटीआई सर्टिफिकेट या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी उम्मीदवारों के पास होना चाहिए। 

NOV 21, 2021 12:44 IST

कैसा होगा RRB Group D परीक्षा का पैटर्न

जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा होने वाली है। ‌आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन 100 सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास 90 मिनट का समय होगा। सही जवाब देने पर एक अंक मिलेंगे वहीं अगर जवाब गलत हुआ तो 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी। हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 अन्य भाषाओं में भी यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

NOV 21, 2021 11:35 IST

जल्द घोषित होगी RRB Group D 2021 परीक्षा की तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB Group D परीक्षा की तारीख जारी कर सकता है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी जिसके तहत 103769 पदों पर भर्ती की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख की घोषणा कर सकता है।

NOV 21, 2021 10:44 IST

इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करवाई जाएगी RRB Group D की परिक्षा

जल्द ही RRB Group D की परीक्षा की तारीख जारी होने वाली है। यह परीक्षा ट्रैक मैनेजर ग्रेड 4, इलेक्ट्रिकल विभाग, मैकेनिकल विभाग और एसएनटी विभाग में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा तारीख से पहले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में बैठने से पहले अपने पास अपना फोटो आईडेंटिटी प्रूफ और एडमिट कार्ड जरूर रख लें।

NOV 21, 2021 10:02 IST

देने जा रहे हैं RRB Group D 2021 की परीक्षा तो इन बातों पर अवश्य दें ध्यान

RRB Group D 2021 की परीक्षा तिथि जल्द ही ऐलान की जा सकती है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार परीक्षा देने से पहले महत्वपूर्ण बातें जरूर जान लें। परीक्षा सेंटर पर उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ जरूर ले जाएं। परीक्षा के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंच जाएं ताकि किसी भी तरह की देरी ना हो। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवार को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

NOV 21, 2021 09:20 IST

केंडीडेट्स बनाएं सटीक रणनीति​

उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। चूंकि लगभग 1.20 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, इसलिए प्रतिस्पर्धा अधिक है। उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी स्मार्ट तरीके से करना महत्वपूर्ण है।  इसलिए अनुभवी लोगों से मिले और सटीक रणनीति पर काम करें।

NOV 21, 2021 09:19 IST

जानें आरआरबी एनटीपीसी के चरण

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा देश में सबसे अधिक मांग वाली रेलवे परीक्षाओं में से एक है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा जैसे विभिन्न चरणों में आयोजित की जाती है।

NOV 21, 2021 09:17 IST

कहां चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जल्‍द ही जारी होने वाला है। आयोग ने CBT 1 में शामिल हुए कैंडिडेट्स की फीस रीफंड के लिए उनकी बैंक अकाउंट की जानकारी पहले ही ले ली है। रिजल्‍ट रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in समेत सभी रीजनल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।