RRB NTPC, Group D: जानिए कब घोषित हो सकते है एनटीपीसी CBT 1 परीक्षा के रिजल्ट
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ग्रुप डी परीक्षा हो या एनटीपीसी एग्जाम का रिजल्ट, दोनों का इंतजार उम्मीदवारों को बेसब्री से है। ऐसे में संबंधित हर अपडेट पाने के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहिए। यहां ग्रुप डी परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड व एनटीपीसी रिजल्ट के साथ साथ रेलवे भर्ती से जुड़े सभी अपडेट मौजूद हैं।
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam 2021: केंद्र व राज्य सरकारें समय समय पर सरकारी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी करती रहती हैं। कई बार हम इन जानकारियों से अवगत नहीं हो पाते हैं, ऐसे में हमें एक ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत है, जहां से न सिर्फ नोटिफिकेशन व संबंधित अपडेट जैसे एडमिट कार्ड, आंसर की, परीक्षा की तिथि, इंटरव्यू शिड्यूल और रिजल्ट के बारे में भी हम तुरंत जान पाएं। इसलिए हमारे इस ब्लॉग पर बने रहिए, यहां आपको हर महत्वपूर्ण नौकरी व अपडेट की जानकारी मिलेगी।
आरआरबी एनटीपीसी: इसलिए होगी बड़ी संख्या में छटनी
आरआरबी एनटीपीसी का कटआफ काफी ज्यादा जाने की उम्मीद है, ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि 35200 पदों के आसपास भर्ती होनी है, लेकिन आवेदन की संख्या 1 करोड़ से भी ज्यादा थी। इसलिए बोर्ड बड़ी संख्या में या यूं कहें कि लाखों में छटनी करने वाला है।
आरआरबी ग्रुप डी: जानें कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बारे में
जनरल साइंस के लिए 25 अंक
मैथ्स के लिए 25 अंक
जनरल इंटेलीजेंटस और रीजनिंग के लिए 30 अंक
जनरल अवेयरनेट और करेंट अफेयर्स के लिए 20 अंक
और कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी।
आरआरबी ग्रुप डी: सिलैबस के बारें में जरूर जान लें
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम में पूछे जा सकते हैं निम्न विषय-
गणित
जनरल इंटेलीजेंस
रीजनिंग
सामान्य विज्ञान और
सामान्य जागरुकता
आरआरबी ग्रुप डी: परीक्षा हॉल में रखनी होगी सावधानी
RRB NTPC CBT 1 Result के साथ साथ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की चर्चा भी जोरो पर है। बता दें, ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं, लेकिन परीक्षा हॉल में आपको कोविड 19 प्रोटोकॉल को फॉलो करना जरूरी होगा।
आरआरबी एनटीपीसी: क्षेत्रवार मेरिट लिस्ट भी होगी जारी
RRB NTPC CBT 1 Result के साथ साथ आरआरबी क्षेत्रवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकता है। यही नहीं, आप रिजल्ट दो जगहों से देख पाएंगे - आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ आप रेलवे की रीजनल साइट से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी: जान लें सेलेक्शन मेथड के बारे में
जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2019-21 में चयनित होना चाहते हैं, उन्हें पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बाद दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट (यदि आवश्यक हो) के साथ-साथ दस्तावेजों के सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को पास करना होगा।
RRB NTPC CBT 1 Result 2021 Date: जानें कब घोषित हो सकते हैं आरआरबी एनटीपीसी CBT-1 परीक्षा के परिणाम
Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही RRB NTPC CBT 1 Result 2021 की घोषणा कर सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह परिणाम सितंबर माह में ही आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस संबंध में आंसर-की पिछले महीने यानी अगस्त में जारी की जा चुकी है, ऐसे में परिणाम को लेकर चर्चा जोरों पर है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में भाग लिया था, वे rrb official website पर नजर बनाए रखें। बहरहाल, एनटीपीसी रिजल्ट से जुड़े अपडेट आपको टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
rrb ntpc result date: देखिए साक्षात्कार के लिए कब बुलाया जाएगा
परीक्षा के दो चरण पूरा होने के बाद, आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इस वर्ष कोविड 19 के कारण, 7वें चरण की परीक्षा देर से आयोजित की गई थी। इसलिए, आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 में भी देरी हो रही है। खैर, संभावना है कि सितंबर के आखिर तक में आधिकारिक जानकारी आ सकती है।
RRB NTPC Result 2021 - देखें कब आ सकते हैं आरआरबी एनटीपीसी परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम तिथि 2021 अभी भी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है, लेकिन आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट: कभी भी जारी हो सकता है परिणाम
आरआरबी ने 16 अगस्त को आरआरबी एनटीपीसी परिणाम CEN 2021 01/2019 आंसर-की जारी कर दी थी। अब उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 CEN 01/2019 की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो कभी भी जारी किया जा सकता है।
RRB NTPC examination: जोन वाइज सीबीटी 1 कट ऑफ जल्द होगी जारी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 जोन वाइज सीबीटी 1 कट ऑफ, मेरिट सूची जल्द ही www.rrbcdg.gov.in पर जारी की जाएगी। परीक्षा को 7 चरणों में हुई थी। यह 28 दिसंबर 2020 को शुरू हुई और 31 जुलाई 2021 को समाप्त हुई थी।
RRB NTPC examination: एनटीपीसी रिजल्ट देखने के लिए चाहिए दो चीजें
उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर एनटीपीसी परिणाम 2021 की जांच करने के लिए आरआरबी एनटीपीसी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
IRCTC Recruitment 2021: 100 पदों के लिए ऐसे होगा सेलेक्शन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के लिए उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयन किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट: देखें कब आ सकते हैं एनटीपीसी परिणाम
जैसा कि हम सभी जानते हैं, चरण 1 की परीक्षा 28/12/2020 को शुरू हुई और 13/01/2021 को समाप्त हुई, और अब काफी समय हो चुका है परीक्षा आयोजित हुए, ऐसे में रेलवे भर्ती बोर्ड बहुत जल्द प्रथम चरण की परीक्षाओं के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 जारी करेगा। उम्मीद की जा रही है जैसे ही कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रित होगी, परिणाम जारी करने के प्रोसेस में भी तेजी आएगी।
IRCTC Recruitment 2021: 100 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और जो लोग IRCTC Recruitment 2021 के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
IRCTC Recruitment 2021: देखें सेलेक्टेड कैंडिडेट को कितना मिलेगा वजीफा
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 7,000-9,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा और उन्हें सप्ताह में 6 दिन काम करना होगा।
IRCTC Recruitment 2021: 100 पदों के लिए देखें योग्यता
इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
IRCTC Recruitment 2021: रेलवे में फिर निकली नौकरी, यहां देखें
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के रूप में अपरेंटिसशिप के लिए 100 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
RRB NTPC: देखें किन कारणों से रुका है रिजल्ट
31 मई को रेलवे बोर्ड ने उम्मीदवारों को सूचित किया था कि, कोविड -19 महामारी के प्रसार के कारण प्रभावित राज्यों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों के कारण आगे की प्रकिया कुछ समय के लिए रोक दी गई है।
आरआरबी एनटीपीसी: देखें कितनों का होगा सेलेक्शन
आरआरबी एनटीपीसी के माध्यम से भारतीय रेलवे गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) में 35,208 रिक्तियों को भरेगा। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न स्तरों पर किया जाएगा और एक अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। हालांकि अभी रिजल्ट को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट और ग्रुप डी परीक्षा
उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट और ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लेकिन बता दें, टाइम्स नाउ नवभारत इन दोनों पर नजर बनाए है, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जैसे ही आधिकारिक घोषणा होगी आप तक तुरंत अपडेट पहंचाया जाएगा।
रेलवे में 10वीं पास की 3000 से ज्यादा रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया के लिए विंडो आज से शुरू
Railway Recruitment Cell, Northern Railway ने संगठन के विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस की रिक्त सीटों को भरने का निर्णय लिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हो चुकी है, नोटिफिकेशन के अनुसार, 20 अक्टूबर 2021 तक यह विंडो खुली रहेगी।
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा गुजरात, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
RRB Group D Exam: देखें कब आ सकता है आरआरबी ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी से जुड़े अपडेट के लिए छात्रों में काफी बेसब्री है, बता दें एडमिट कार्ड में हो रही देरी का कारण कोरोना महामारी है। इस माहौल की वजह से कई परीक्षाएं स्थगित हुई, कई की तारीख बदली गई और कई परीक्षाओं की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। ऐसे में बता दें, जैसे जैसे देश में स्थिति बेहतर होती जाएगी वैसे वैसे Group D Exam को लेकर प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जाएंगी।
Indian Railway Recruitment 2021: ट्रेड का विवरण यहां देखें
कुल 7 ट्रेड में 10वीं पास व आईटीआई उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
फिटर
टर्नर
इंजीनियर
वेल्डर (जी एंड ई)
इलेक्ट्रिशियन
रिफ्रेजरेटर और एसी मैकेनिक
पेंटर (जी)
RRB Group D: सिर्फ एडमिट कार्ड नहीं परीक्षा में यह यह भी ले जाना होगा जरूरी
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम को लेकर जल्द ही तिथियां घोषित कर दी जाएंगी, बता दें, इस दौरान सिर्फ एडमिट कार्ड नहीं परीक्षा में बल्कि आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना भी अनिवार्य होगा।
रेलवे में 10वीं पास के लिए 492 पदों पर मौका
रेलवे में काम करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका आया है। रेलवे बोर्ड ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मंगाए हैं। उम्मीदवार 3 अक्टूबर, 2021 तक पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें, जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में अप्रेंटिसशिप करने का मौका मिल सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें
Indian Railway Recruitment 2021: 492 पदों के लिए देखें शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (10+2 सिस्टम के तहत) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा उनके पास संबंधित विषय में आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। पूरी खबर यहां पढ़ें
Indian Railway Recruitment 2021: रेलवे में नौकरी, न लिखित परीक्षा न कोई इंटरव्यू
रेलवे ने 492 पदों के लिए जो 20 सितंबर को विज्ञप्ति जारी की है, उसके अनुसार, आवेदकों के चयन के लिए ना ही तो लिखित परीक्षा होगी और ना ही तो इंटरव्यू, केवल मेरिट के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा।
Indian Railway Recruitment 2021: 492 पदों के लिए देखें आयु सीमा
Indian Railway Recruitment 2021 के तहत उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष की बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 15 सितंबर, 2021 के आधार पर की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें
आरआरबी ग्रुप डी: 2019 में जारी हुआ था नोटिफिकेशन, भरे जाएंगे इतने पद
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी द्वारा 2019 में जारी किया गया था। जारी नोटिफिकेशन के तहत 103769 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए CBT 1 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान कोविड 19 नियमों का पालन करना जरूरी होगा।
कोविड-19 नियमों से रहे अवगत, वरना कैंसिल हो सकती है उम्मीदवारी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के बारे में जान लें, यदि छात्र परीक्षा के दौरान कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करेंगे, तो उनकी उम्मीदवारी कैंसिल की जा सकती है, इसलिए परीक्षा की तिथियां घोषित होने के बाद कोविड-19 नियमों को जरूर पढ़ें। यह जानकारी आपको एडमिट कार्ड या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
RRB Group D: देखें कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से ग्रुप डी परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से भले कोई जानकारी न हो, लेकिन यह साफ है कि सभी राज्यों में कोरोना से जुड़े केसेज जब तक नियंत्रित नहीं होते तब तक एडमिट कार्ड नहीं होगा।
RRB Ntpc Result: देखें कहां कहां से देख सकेंगे रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा क्षेत्रवार यानी रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।
RRB Group D: देखें ऐसे होगा आवेदकों का चयन
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम को लेकर अभी तिथियां स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उम्मीदवारों को पहले सीबीटी देना होग, जिसके बाद पीईटी, दस्तावेजों की जांच और अंत में मेडिकल परीक्षण भी देना होगा।
RRB Group D: एडमिट कार्ड पर लिखी जानकारी जरूर पढ़ें
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम को लेकर कभी भी एडमिट कार्ड जारी हो सकता है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होते ही पर उस मौजूद जानकारी को पढ़ना न भूलें, क्योंकि उस पर महामारी को लेकर सावधानियां व दिशा निर्देश हो सकते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होगा।

