LIVE

RRB Group D: चार लाख कैंडिडेट्स के लिए आखिरी मौका, ऐसे सुधारें अपनी गलती

आरआरबी परीक्षा देने जा रहे कैंडिडेट्स यहां देखें क्या आया है नया अपडेट। 15 दिसंबर को जारी हुए मोडिफिकेशन लिंक पर लगातार लोग आवेदन आवेदन दुरस्त करने में पड़े हैं। बता दें, 4 लाख से ज्यादा लोगों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए थे। आरआरबी के नए अपडेट देखने के लिए rrbcdg.gov.in पर जाएं। जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन होने वाला है, जिसके लिए एडमिड कार्ड आने वाले हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 20, 2021, 12:43 IST
Follow on Google News
RRB Group D: चार लाख कैंडिडेट्स के लिए आखिरी मौका, ऐसे सुधारें अपनी गलती
Photo Credit: i-stock

आरआरबी ने भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की कभी भी आ सकती है, इसके अलावा सीबीटी 2 के लिए देखें किस दिन जारी होगा प्रवेश पत्र। साथ ही यहां कटआफ और ट्रैवलिंग पास की भी जानकारी है।  आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। "प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1) का परिणाम अभी अंडर प्रोसेस है।

RRB NTPC Result Date, RRB Group D Exam Date: check here

मोडिफिकेशन लिंक, एप्लीकेशन स्टेटस, एडमिट कार्ड अपडेट से जुड़ी जानकारी देखें। आरआरबी इसी माह कुछ और अपडेट भी निकालने वाला है, जिसकी जानकारी इस ब्लॉग पर तेजी से पास सकेंगे।

DEC 19, 2021 09:43 IST

चार लाख कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर

आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर इसके लिए एक मॉडिफिकेशन का लिंक एक्टिव किया गया है, जिस पर जाकर सुधार किया जा सकता है।इस परीक्षा के लिए करीब 4 लाख उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त भी किए गए थे।

DEC 19, 2021 08:40 IST

चार लाख उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त

आरआरबी ने करीब 4 लाख उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त किए गए थे।आरआरबी ने मोडिफिकेशन की लिंक एक्टिव की है। कैंडिडेट्स 24 दिसंबर से पहले फॉर्म की गलतियां सुधार लें। 

DEC 19, 2021 07:48 IST

पूछे जाएंगे 100 सवाल

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों के पास 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे का समय होगा। हर सही जवाब के लिए एक अंक मिलेंगे और गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

DEC 19, 2021 06:59 IST

अलग पद पर अलग-अलग वेतन

आरआरबी डी ग्रुप के तहत लेवल-1 पर सातवें वेतन आयोग के आधार पर विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग स्केल पर वेतन दिया जाएगा। इसका पे स्केल 5200-20,200 रुपए तक होगा। इसमें बेसिक पे 18000 रुपये होती है। ग्रेड पे 1800 रुपये, HRA 8-24 फीसदी मिलता है. जबकि DA 3060 रुपये मिलता है. इस आधार पर ग्रॉस सैलरी 22000-25500 रुपये के करीब बनती है। 

DEC 19, 2021 05:58 IST

RRB ग्रुप D भर्ती के लिए इतने खाली पद

आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन सबसे पहले 2019 में आया, लेकिन कोरोना की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों को भरा जाना है।

DEC 19, 2021 05:35 IST

प्रश्न पत्र के लिए जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

DEC 18, 2021 21:19 IST

कब से होनी है परीक्षा?

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी 2022 से कई चरण में आयोजित होगी क्योंकि इस परीक्षा के लिए 1.2 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, इसलिए ये परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बता दें कि करीब 4 लाख उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त किए गए थे, इसीलिए आरआरबी ने मोडिफिकेशन की लिंक एक्टिव की है।

DEC 18, 2021 20:11 IST

आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

आरआरबी की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए जिन कैंडीडेट्स के आवेदन गलत फोटो या हस्ताक्षर की वजह से निरस्त हुए थे, वे आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर एप्लीकेशन मॉडिफिकेशन का लिंक एक्टिव हुआ है, जिस पर जाकर सुधार किया जा सकता है।

DEC 18, 2021 19:33 IST

RRB की परीक्षा से इन पदों पर होना है चयन

रेलवे की ओर से ग्रुप डी परीक्षा के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 व विभिन्न तकनीकी विभाग में सहायक विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। तकनीकी विभाग इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी होंगे।

DEC 18, 2021 18:17 IST

कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड?

जिन भी उम्मीदवारों की ओर से RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन हुआ था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी होगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

DEC 18, 2021 17:14 IST

कैसे RRB एडमिट कार्ड में करें संशोधन?

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 संशोधन लिंक को क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी के साथ आवेदन की स्थिति जांचें।

स्टेप 4- हस्ताक्षर और फोटो का नया स्कैन किया दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5- आवेदन पत्र को जमा करें।

DEC 18, 2021 16:08 IST

सामान्य विज्ञान है आसान बस करें यह काम

महत्वपूर्ण विषयों को नोट डाउन करें
प्रत्येक विषय के कॉन्सेप्ट को समझें
रटने की आदत न डालें
जो जो पढ़ते जाएं, उसी दिन रिवाइज करते जाएं
सैंपल पेपर्स या पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से प्रश्नों को हल करें

DEC 18, 2021 15:53 IST

कोविड-19 दिशा-निर्देशों को याद रखना है जरूरी

एडमिट कार्ड से जुड़े निर्णय और परीक्षा स्थिति पूरी तरह से मौजूदा स्थितियों और कोविड -19 महामारी के लिए जारी सरकारी दिशानिर्देशों पर निर्भर करेगा। उम्मीदवार परीक्षा शहर की जांच कर सकेंगे और परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के यात्रा प्राधिकरण को डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2021 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय हो जाएगा। उम्मीवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा हॉल् में कोविड 19 को लेकर दिशा-निर्देशों को याद रखें।

DEC 18, 2021 14:45 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से रहे अवगत

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 8 दिसंबर, 2021 को जारी की गई है। बोर्ड ने विभिन्न स्तर 1 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अधिक विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

DEC 18, 2021 13:52 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए यह मैथ्स टिप्स जरूर आएंगे काम

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए यह मैथ्स टिप्स जरूर आएंगे काम- MATHS TIPS

DEC 18, 2021 13:04 IST

रीजनिंग में स्मार्ट तरीका दिलाएगा स्कोर


उम्मीदवारों को समझने की जरूरत है कि कौन सा विषय महत्वपूर्ण है अथवा नहीं।
पहेलियों को हल करके तार्किक कौशल को मजबूत करें
अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से रीजनिंग का अभ्यास करें
रिवीजन पर ध्यान दें क्योंकि यह उम्मीदवारों को अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करेगा
उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट का प्रयास करना चाहिए

DEC 18, 2021 12:27 IST

गणित विषय के लिए यह हैं जरूरी टॉपिक

गणित विषय के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस बनाकर चले, अच्छे स्कोर में करेंगे मदद
बोडमास
प्रतिशत
अनुपात और अनुपात
समय और कार्य
प्रतिशत
चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज
बीजगणित
ज्यामिति
त्रिकोणमिति

DEC 18, 2021 12:00 IST

आरआरबी ग्रुप डी गणित विषय की तैयारी में इस बात का रखें ध्यान

परीक्षा के लिए अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए मॉक टेस्ट का प्रयास करें
उम्मीदवार प्रतिदिन अभ्यास करें
अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन क्षेत्रों में सुधार की दिशा में काम करें
रणनीति बनाने के लिए अनुभवी व सफल लोगों की राय जानें

DEC 18, 2021 09:23 IST

इस कैटेगरी में मिलेगा मौका

रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (एनटीपीसी) या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत Graduate and Undergraduate posts के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। सीबीटी 2 का आयोजन 14 फरवरी से होना है।

DEC 18, 2021 08:38 IST

सीबीटी 2 परीक्षा के लिए केवल दो महीने शेष 

RRB NTPC’s first stage Computer Based Test (CBT-1) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था। आरआरबी ने कहा है कि परिणाम 15 जनवरी तक घोषित किए जा सकते हैं, हालांकि यह तारीख अस्थाई है। चूंकि सीबीटी 2 परीक्षा के लिए केवल दो महीने शेष हैं, उम्मीदवारों को चाहिए सीबीटी -2 परीक्षा की तैयारी और मजबूत करने पर ध्यान दें।
 

DEC 18, 2021 08:10 IST

इस दिन आ रहे हैं सीबीटी 2 के लिए प्रवेश पत्र

Railway Recruitment Board (RRB) ने दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है। ऐसे में फरवरी की शुरुआत में सीबीटी 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

DEC 18, 2021 07:23 IST

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी फेज 1 का आयोजन सफलतापूर्वक हो चुका है अब बारी सीबीटी 2 की है। 

द्वितीय चरण सीबीटी के बारे में जानें
द्वितीय चरण सीबीटी

Sections Number of questions

General Awareness

50

Mathematics

35

General Intelligence and Reasoning

35

Total

120

DEC 18, 2021 06:14 IST

क्षेत्रवार आएगा परिणाम

रेलवे भर्ती बोर्ड 15 जनवरी 2022 तक आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी -1 परिणाम क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इसके बाद सीबीटी 2 का नंबर है, जिसमें से मैथ्स की शुरुआत ऊपर बताए गए तरीके से करें।

DEC 18, 2021 00:05 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की जरूरी बात

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होते हुए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। गौरतलब है कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

DEC 17, 2021 23:02 IST

ऐसे मिलेगा ग्रुप डी एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों की तरफ से एडमिट कार्ड का इंतजार काफी समय से चल रहा है। ऐसे में उम्मीदवार ये जान लें कि वे परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

DEC 17, 2021 22:06 IST

जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग टॉपिक

आरआरबी ग्रुप डी की इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, रिलेशनशिप जैसे टॉपिक्स से सवाल पूछे जाएंगे।

DEC 17, 2021 21:11 IST

गणित परीक्षा के टॉपिक

आरआरबी ग्रुप डी की इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, BODMAS,परसेंटेज, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस जैसे टॉपिक से सवाल आएंगे।

DEC 17, 2021 19:58 IST

सेंट्रल रेलवे में निकली भर्तियां

रेलवे के करियर की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका आ गया है। सेंट्रल रेलवे में भर्तियां निकली हैं। सेंट्रल रेलवे की ओर से स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत लेवल 1 और लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2021 निर्धारित है।

DEC 17, 2021 18:58 IST

इन पदों पर होना चयन

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी की परीक्षा के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 व विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायता करने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है।

DEC 17, 2021 18:12 IST

RRB ग्रुप D के तहत मिलने वाली सैलरी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, आरआरबी की ओर से डी ग्रुप के तहत लेवल-1 पर सातवें वेतन आयोग के आधार पर पदों के लिए 5200-20,200 रुपये पे स्केल होता है। इसमें बेसिक पे 18000 रुपये है। ग्रेड पे 1800 रुपये, HRA 8-24 फीसदी मिलता है। DA 3060 रुपये होता है और इसी आधार पर ग्रॉस सैलरी 22000-25500 रुपये के करीब होती है। इसके अनुसार वरिष्ठता के आधार पर वेतन तय होता है। इसके अलावा एचआरए, अलग-अलग शहरों के आधार पर मिलता है।

DEC 17, 2021 17:22 IST

आरआरबी पेपर का प्रारूप

RRB ग्रुप D परीक्षा पेपर 100 नंबर का होगा और प्रश्न भी 100 होंगे। हर सवाल 1-1 नंबर का होगा। कुल 90 मिनट का समय होगा। जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर से 20 प्रश्न होंगे।

DEC 17, 2021 16:37 IST

RRB परीक्षा का नेगेटिव मार्किंग पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होने वाली है। हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे और लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत कम से कम अंक लाने होंगे।

DEC 17, 2021 15:53 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था, रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 की अस्थायी तिथि जारी कर दी है, अब यह परीक्षा 23 फरवरी, 2022 को होगी।साथ ही, आवेदन की स्थिति के सत्यापन के साथ सुधार लिंक आधिकारिक वेबसाइट यानी rrbcd.gov.in पर जारी हो चुका है। आवेदक जो पिछली बार अवसर से चूक गए थे या खारिज कर दिए गए थे, उनके पास अब आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधन लिंक का उपयोग शुरू होने के बाद करने का मौका होगा।

DEC 17, 2021 15:11 IST

इस तारीख तक रहेगा मोडिफिकेशन लिंक एक्टिव

आरआरबी की सभी आधिकारिक वेबसाइटों पर 15.12.2021 से संशोधन लिंक लाइव हो चुका है, जो 26 दिसंबर तक लाइव रहेगा। सभी उम्मीदवार अपने आवेदन की स्थिति जाचें, इसके बाद आवेदन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि डाल कर मोडिफिकेशन लिंक का फायदा उठाएं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में घोषणा की है थी, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 कई चरणों में आयोजित की जाएगी।

DEC 17, 2021 14:42 IST

आवेदन सुधार का यह आखिरी है मौका

आरआरबी ने जो 15 दिसंबर को मोडिफिकेशन लिंक एक्टिव किया है उसके माध्यम से 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को फायदा होगा। बेहद सावधानी और दिशानिर्देशों के अनुसार नया फोटोग्राफ और/या हस्ताक्षर अपलोड करें और उसे जमा करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें। आरआरबी ने कहा है इसके बाद आवेदन सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। 

DEC 17, 2021 14:17 IST

मोडिफिकेशन लिंक का ऐसे करें इस्तेमाल

इच्छुक व पंजीकृत उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर, उन्हें उस अधिसूचना पर क्लिक करना चाहिए जिसमें लिखा है, "आरआरसी-सीईएन-01/2019 (स्तर 1 पद) - फोटोग्राफ और / या हस्ताक्षर अपलोड करने और आवेदन की स्थिति की जांच के लिए संशोधन लिंक। 
इसके बाद लॉगइन करें और अपने आवदेन में सुधार करें। ध्यान रहे यह सुधार काआखिरी मौका होगा।

DEC 17, 2021 13:53 IST

यह तारीखें हैं बहुत जरूरी

ग्रुप डी परीक्षा के लिए संशोधन लिंक 15 दिसंबर, 2021 को सक्रिय कर दिया गया है, यह लिंक 26 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा
बोर्ड ने 23 फरवरी, 2021 को अस्थायी रूप से ग्रुप डी परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है
19 फरवरी, 2021 तक ग्रुप डी परीक्षा के लिए आएंगे एडमिट कार्ड
13 फरवरी के आसपास आ सकता है ट्रैवेलिंग पास

DEC 17, 2021 13:11 IST

परीक्षा की तारीख तय, यह था लास्ट अपडेट

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 लेवल 1 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसका नोटिफिकेशन आए ढाई साल से ज्यादा हो गया। अब हाल ही में घोषणा हुई है कि इस परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी को किया जाएगा। दो दिन पहले आरआरबी ने ग्रुप डी परीक्षा को लेकर एक लिंक जारी किया है, यह उन उम्मीदवारों के लिए जिनके आवेदन अमान्य फोटोग्राफ और / या हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए थे।

DEC 17, 2021 12:36 IST

उम्मीदवार ऐसे करें लॉगइन और आवेदन फॉर्म में सुधार

मोडिफिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है, अब उम्मीदवार ऐसे करें लॉगइन और आवेदन फॉर्म में सुधार
चाहिए होंगी तीन चीजें
पंजीयन संख्या
जन्म की तारीख
सुरक्षा कोड
इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करिये और दिशानिर्देशो के अनुसार हस्ताक्षर व फोटो अपलोड करिये। ध्यान रखिये फॉर्म में बदलाव का यह आखिरी मौका होगा।

DEC 17, 2021 11:59 IST

टू मेनी रिक्वेस्ट लिखा आने पर करें यह काम

आवेदन सुधार लिंक एक्टिव होने के बाद यदि अभी भी कुछ लोगों के सामने Too Many Requests लिखा आ रहा है तो परेशान न हो किसी किसी समय जब एक साथ बहुत बड़ी संख्या में उम्मीदवार साइट खोलते हैं तब ऐसा हो जाता है। आप कुछ देर बाद पेज रिफ्रेश कर लीजिए, परेशानी सुलझ जाएगी। वैसे भी अभी 26 सितंबर तक समय है।

DEC 17, 2021 11:34 IST

rrbcdg.gov.in पर मोडिफिकेशन लिंक एक्टिवेटेड

rrbcdg.gov.in पर मोडिफिकेशन लिंक एक्टिवेटेड
rrbcdg.gov.in पर मोडिफिकेशन लिंक एक्टिवेटेड
पूरी खबर के लिए यूआरएल कॉपी करके नए विंडों पर पेस्ट करें—https://www.timesnowhindi.com/education/article/rrb-group-d-exam-2021-modification-link-for-level-1-post-available-on-rrbcdg-gov-in/377360
DEC 17, 2021 11:05 IST

rrbcdg.gov.in पर इस दिन आ रहा है रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 15 जनवरी को आएगा। इसके बाद फरवरी में सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, बता दें इस परीक्षा में पास उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

DEC 17, 2021 11:05 IST

26 दिसंबर तक रहेगा लिंक एक्टिव

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 की तिथियां कुछ दिन पहले घोषित हो चुकी हैं। यह परीक्षा 23 फरवरी, 2022 से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। बहरहाल, आवेदन की स्थिति के साथ सुधार / संशोधन लिंक लाइव हुए 2 दिन हो चुके हैं। ठीक 10 बजे से मोडिफिकेशन लिंक एक्टिव किया गया था, अभी यह लिंक 26 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा।

DEC 17, 2021 11:05 IST

यह था आरआरबी का लास्ट नया अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में घोषणा करके सबको बताथा कि वह जल्द ही मोडिफिकेशन लिंक एक्टिव करेगा, उसने 15 दिसंबर को मोडिफिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया। जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन की स्थिति की जांच के लिए व अमान्य फोटो व हस्ताक्षर में बदलाव करने के लिए ऐसे उम्मीदवार इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं जिनके आवेदन कैंसिल कर दिए गए थे।