LIVE

RRB Group D परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड भी जल्‍द होंगे जारी

आरआरबी परीक्षा देने जा रहे कैंडिडेट्स के 4 लाख से ज्यादा लोगों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए थे। कैंडिडेट्स के पास एक आखिरी मौका है। 15 दिसंबर को जारी हुए मोडिफिकेशन लिंक पर लगातार लोग आवेदन आवेदन दुरस्त कर सकते हैं। जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन होने वाला है, जिसके लिए एडमिड कार्ड आने वाले हैं। जानिए आरआरबी से जुड़ी हर एक अपडेट।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 21, 2021, 16:48 IST
Follow on Google News
RRB Group D परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड भी जल्‍द होंगे जारी

कोरोना के कारण पिछले दो साल से टल रही आरआरबी की भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। ये परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होगी। इससे चार दिन पहले एडमिट कार्ड और ट्रैवल पास जारी होंगे। एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की कभी भी आ सकती है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। "प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1) का परिणाम अभी आना बाकी है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन साल 2019 में जारी किया गया था। इसके अनुसार रेलवे में ग्रुप डी के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

RRB Group D, RRB NTPC Result Date: check here

मोडिफिकेशन लिंक, एप्लीकेशन स्टेटस, एडमिट कार्ड अपडेट से जुड़ी जानकारी देखें। आरआरबी इसी माह कुछ और अपडेट भी निकालने वाला है, जिसकी जानकारी इस ब्लॉग पर तेजी से पास सकेंगे।

DEC 20, 2021 19:53 IST

26 दिसंबर तक सुधार का मौका

रेलवे बोर्ड के अनुसार करीब 4,85,607 कैंडिडेट्स का एप्लिकेशन रिजेक्‍ट हो गया था। ऐसे में उन्‍हें एक और मौका दिया जा रहा है। इसके लिए 15 दिसंबर से एप्लिकेशन मॉडिफिकेशन का लिंक एक्टिव किया गया है। आवेदक 26 दिसंबर तक अपने एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद कैंडिडेट्स के फॉर्म अप्रूव किए जाएंगे और वे परीक्षा दे सकेंगे। 

DEC 20, 2021 18:51 IST

4 दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्‍मीदवारों को अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एग्‍जाम डेट और अन्‍य विस्‍तृत जानकारियां उम्‍मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। 

DEC 20, 2021 18:04 IST

मोबाइल और ईमेल पर मिलेगी जानकारी

आरआरबी ग्रुप D भर्ती के लिए पहले चरण की ऑनलाइन CBT परीक्षा की डेट्स जारी कर दी हैं। 23 फरवरी 2022 से पहले फेज़ के ऑनलाइन एग्‍जाम शुरू होंगे। जिन उम्‍मीदवारों का एग्‍जाम पहले फेज़ में है उन्‍हें उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर इसकी जानकारी भेज दी जाएगी। 

DEC 20, 2021 17:04 IST

मॉडिफिकेशन लिंक किया एक्टिव

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अपनी आधिकारिक वेबासाइट rrbcdg.gov.in पर एप्लीकेशन स्टेट्स और मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई किया था, वे फौरन अपना एप्लीकेशन स्‍टेट्स चेक कर लें। अगर किसी कारणवश आवेदन रद्द हो गया हो तो उसे तुरंत सही करा लें। 

DEC 20, 2021 16:21 IST

rrb group d exam -परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड को लेकर जानकारी

आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा की तारीख 8 दिसंबर को घोषित की गई है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा 23 फरवरी से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि और यात्रा प्राधिकरण को देखने और डाउनलोड करने का लिंक होगा निर्धारित सीबीटी से 10 दिन पहले लाइव किया गया। एडमिट कार्ड उम्मीदवार की निर्धारित सीबीटी परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। 

DEC 20, 2021 16:04 IST

इस दिन आ रही है आरआरबी एनटीपीसी फाइनल आंसर की

 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, जो दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक सात चरणों में आयोजित की गई थी। इसको लेकर प्रोविजनल आंसर की आ चुकी है, लेकिन फाइनल आंसर की नहीं आई है। बता दें, बहुत जल्द फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

DEC 20, 2021 15:47 IST

परीक्षा तिथि को लेकर हुआ यह बड़ा खुलासा, इस दिन आएगा रिजल्ट

ध्यान रहे, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए, दूसरा सीबीटी 14-18 फरवरी, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

DEC 20, 2021 15:22 IST

15 से 26 नवंबर के बीच है आवेदन का आखिरी मौका 

आरआरबी ग्रुप डी एप्लीकेशन एडिट लिंक उन 4.85 लाख उम्मीदवारों के लिए दूसरा मौका जिनके आवेदन अमान्य फोटो और हस्ताक्षर की वजह से कैंसिल कर दिए गए थे। बता दें, सिर्फ 15 से 26 नवंबर के बीच ही आवेदन में सुधार किया जा सकता है।

DEC 20, 2021 15:08 IST

rrb group d exam - आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पर फिर आया यह अपडेट

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा को लेकर नया अपडेट आया है। बता दें जो मोडिफिकेशन लिंक एक्टिव चल रहा है, उसे छह दिन बाद डिएक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद आवेदकों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

DEC 20, 2021 14:32 IST

ग्रुप डी परीक्षा के लिए इस दिन आ रहे हैं एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी का आवेदन फॉर्म 12 मार्च से 12 अप्रैल, 2019 तक ऑनलाइन उपलब्ध कराया था। अब इस परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें, एडमिट कार्ड फरवरी में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए rrbcdg.gov.in पर जाएं।
 

DEC 20, 2021 14:08 IST

मोडिफिकेशल लिंक को लेकर ध्यान रखना यह बात

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा को लेकर मत भूलिएगा यह बात, जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पहले ही स्वीकार कर लिए गए थे, उन्हें 15 दिसंबर से एक्टिव चल रहे मोडिफिकेशल लिंक के माध्यम से फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

DEC 20, 2021 13:29 IST

26 दिसंबर की तारीख इसलिए है खास

आरआरबी ने आवेदन पत्र की स्थिति की जांच करने और फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को फिर से अपलोड करने के लिए 15 दिसंबर को लिंक सक्रिय कर दिया था, बता दें, ज्यादा दिन के लिए यह लिंक एक्टिव नहीं रहेगा, 26 दिसंबर आखिरी मौका होगा जब आप अपनी मान्य फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ आवेदन कर सकेंगे।

DEC 20, 2021 12:43 IST

देने जा रहे हैं ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा, तो इन विषयों पर बना लें पकड़

इन विषयों पर रहेगी पकड़ तो आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। नोट कर लेंं-
सामान्य विज्ञान
गणित
सामान्य बुद्धि और तर्क 
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स

DEC 20, 2021 12:05 IST

rrb group d exam: सभी चरणों पर करें फोकस, तभी मिलेगा नियुक्ति पत्र

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के सभी चरणों को गंभीरता से लेने की जरूरत है, इसका कारण है एक लाख पदों पर भर्ती होनी है, जिसका मतलब है कि कटआफ भी ज्यादा जाएगा। ऐसे में सीबीटी के अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा पर भी फोकस बनाकर चलें।

DEC 20, 2021 10:57 IST

इस लेवल के तहत होगी भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यह भर्ती लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। बता दें, ग्रुप डी परीक्षा के जरिये कुल 1 लाख से ज्यादा पदों को भरा जाना है।


 

DEC 20, 2021 10:06 IST

RRB Group D — एक और लिंक होने जा रहा है एक्टिव, यहां देखें क्या होगा खास

एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा। यह लिंक जल्द ही एक्टिव हो जाएगा, लेटेस्ट खबरों के लिए rrb official website के अलावा इस ब्लॉग पर बने रहें।

DEC 20, 2021 09:35 IST

इस दिन आ सकता है ट्रैवलिंग पास और एडमिट कार्ड

आरआरबी एग्जाम के उम्मीदवार तैयारी बनाए रहें क्योंकि परीक्षा में ज्यादा दिन का समय नहीं बचा है। 23 फरवरी के दिन परीक्षा होनी है यानी दो माह बचा है। ऐसे में एडमिट कार्ड चार दिन पहले और ट्रैविलिंग पास 10 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है। 

DEC 20, 2021 09:06 IST

परीक्षा 23 फरवरी 2022 को होगी

बता दें, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पहले अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण व कुछ अन्य कारणों की वजह से भी इसे स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा 23 फरवरी 2022 के लिए निर्धारित की गई है।

DEC 20, 2021 08:23 IST

पौने पांच लाख उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया संशोधन लिंक

4,85,607 उम्मीदवारों के लिए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को फिर से अपलोड करने के लिए संशोधन लिंक उपलब्ध कराया गया है, जिनके आवेदन पत्र अमान्य तस्वीरों और हस्ताक्षरों के आधार पर खारिज कर दिए गए थे। हालांकि, सभी पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र की स्थिति की जांच की जा सकती है।

DEC 20, 2021 07:57 IST

इस दिन तक एक्टिव रहेगा मोडिफिकेशन लिंक

आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र 2021 की स्थिति और संशोधन लिंक 15 दिसंबर को सक्रिय कर दिया था, जिसके बाद से ऐसे लाखों उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र की स्थिति की जांच कर सकते हैं जिनके आवेदन को आरआरबी ने अमान्रय फोटो और हस्ताक्षर के आधार पर कैंसिल कर दिया था। बता दे, मोडिफिकेशन लिंक 26 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा।

DEC 20, 2021 07:22 IST

एनटीपीसी की तरह होगी कई चरणों में होगी ग्रुप डी परीक्षा

ध्यान रहे, आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा (rrb group d 2021 exam) की तारीख की घोषणा हो चुकी है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा 23 फरवरी, 2022 से अस्थायी रूप से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। बता दें, rrb ntpc cbt 1 exam भी इर्क चरणों में आयोजित की गई थी।

DEC 19, 2021 18:28 IST

किसके लिए है मॉडिफिकेशन लिंक

आरआरबी ग्रुप डी मॉडिफिकेशन लिंक उन कैंडीडेट्स के लिए है, जिनके आवेदन को गलत फोटो व हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिया गया था। करेक्शन का लिंक 26 दिसंबर तक एक्टिव रहने वाला है।

DEC 19, 2021 17:20 IST

आवेदन फॉर्म में कैसे करें संशोधन?

Step 1- rrbcdg.gov.in वेबसाइट को विजिट करें।
Step 2- संशोधन (मॉडिफिकेशन) लिंक पर क्लिक करें।
Step 3- मांगी गई जानकारी को भरें।
Step 4- हस्ताक्षर या फोटो का नया स्कैन किया दस्तावेज अपलोड करें।
Step 5- अपना आवेदन पत्र जमा करें।

DEC 19, 2021 16:18 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से होगा इन पदों पर चयन

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी की परीक्षा के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और अलग-अलग तकनीकी विभागों में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। तकनीकी विभाग इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी इसमें शामिल होंगे।

DEC 19, 2021 14:51 IST

इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

RRB Group D में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

DEC 19, 2021 13:58 IST

इन पदों पर होगी ग्रुप डी के जरिए भर्ती

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। तकनीकी विभाग इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी होंगे।

DEC 19, 2021 13:13 IST

इस बार इतनी हो सकती है कट ऑफ

इस बार कट ऑफ स्कोर पिछली भर्ती की अपेक्षा थोड़ा कम या उसके बराबर रहे। प्रयागराज बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट ऑफ 70 से 75 मार्क्स,ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 67 से 72 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 60 से 75 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 50 से 55 मार्क्स के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

DEC 19, 2021 13:11 IST

पिछली बार इतनी थी कट ऑफ 

ग्रुप D की भर्ती इससे पहले 2018 में आयोजित की गई थी। 2018में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 74.57 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 69.87 मार्क्स,एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 62.92 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 50.12 मार्क्स गया था। 

DEC 19, 2021 13:09 IST

सेंट्रल रेलवे में वैंकेसी

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत लेवल 1 और लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 

DEC 19, 2021 13:07 IST

इस दिन जारी होगी NTPC CBT परीक्षा का रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का ऐलान हो चुका है। रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक किया जा सकता है।