देश में बढ़ते कोविड-19 केस के चलते बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। सूचना के अनुसार कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दिए जाने का अपडेट जारी किया गया था।
RRB NTPC Result: जल्द होगी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम तिथि की घोषणा, यहां देखें पूरी खबर
RRB NTPC Result 2021: क्या आप रेलवे भर्ती बोर्ड अपडेट्स जैसे एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम तिथि या ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की जानकारी चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपकी मदद कर सकता है। चूंकि रेलवे भर्ती में 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, ऐसे में बहुत बड़ी संख्या में लोग अपडेटस का इंतजार कर रहे हैं, हम इन अपडेट्स को आप तक सबसे पहले पहुंचाएंगे।
RRB NTPC Result 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) चरण 1 कंप्यूटर-आधारित परीक्षणों के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ध्यान दें आरआरबी की तरफ से आखिरी आधिकारिक अपडेट अगस्त में आया था, जब एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए अस्थाई आंसर की जारी की गई थी। इसके बाद से अभी इस परीक्षा को लेकर अपडेट नहीं आया है, लेकिन त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद से फिर से कयास तेज हो चले हैं और कभी भी फाइनल आंसर जारी हो सकती है। इसलिए जो उम्मीदवार आरआरबी अपडेट्स को मिस नहीं करना चाहते हैं वे इस ब्लॉग पर बने रहें।
RRB Group D Exam 2021: देखें कब आ रही है ग्रुप डी परीक्षा तिथि, जानें औसत वार्षिक वेतन के बारे में
यहां एनटीपीसी और ग्रुप डी के अलावा रेलवे बोर्ड की तरफ से निकलने वाली सभी नौकरियों की जानकारी दी जाएगी। आए दिनों रेलवे की अलग अलग यूनिट अप्रेंटिसशिप के लिए नोटिफिकेशन निकाल रहे हैं, जिनके माध्यम से उम्मीदवार रेलवे में शामिल हो सकते हैं।
जोन वाइज जारी होगा परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी रिजल्ट जोन वाइज जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा।
एक लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
रेलवे बोर्ड देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख से अधिक ग्रुप डी पदों पर भर्ती करेगा। हालांकि अभी परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन यह भर्ती होना तय है। भर्ती अभियान के तहत, सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 2019 में ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। चूंकि पदों की कुल संख्या 1 लाख से ज्यादा है, ऐसे में आवेदन भी एक करोड़ से ज्यादा आए थे।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन स्टेप्स को करें फॉलो
: उम्मीदवार rrb official website पर जाएं rrbcdg.gov.in
: यहां जाते ही आपको होमपेज पर Results पर क्लिक करना है।
: अब आप उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है - RRb group d admit card download
: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां क्रेडिंशियल डालना होगा।
: डिटेल डालकर सबमिट कर दें, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
: ग्रुप डी भर्ती अभियान में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
कोरोना प्रोटोकॉल करना होगा फॉलो
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 (rrb group d admit card 2021) पर परीक्षा केंद्र व कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित जानकारी हो सकती है, जिसे फॉलो करना हर एक आवेदक के लिए जरूरी होगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) से पहले एग्जाम डेट की घोषणा कर दी जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट कब है?
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम कब है? (When is RRB Group D Exam) इसका आधिकारिक तौर पर जवाब नहीं है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि परीक्षा से संबंधित अपडेट इसी साल आ सकता है, संभवत: पहले एनटीपीसी रिजल्ट (ntpc result) जारी किया जाएगा, इसके बाद आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) जारी किया जा सकता है।
सीबीटी 2 की जारी रखें तैयारी
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट आंसर की और आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट सीबीटी 1 के बाद सीबीटी 2 का आयोजन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीटी 2 की तैयारी करते रहें। सीबीटी 1 का रिजल्ट आने के बाद कभी भी सीबीटी 2 के लिए एडमिड कार्ड जारी किए जा सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ
यहां अनुमानित कटऑफ की बात की जा रही है, अनारक्षित वर्ग के लिए यह कटऑफ 80 तक जा सकती है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 75, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 65, एससी उम्मीदवारों के लिए 55 और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 50 रह सकता है।
रिजल्ट की संभावित तिथि (rrb ntpc 2021 result tentative dates)
एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है अब आरी फाइनल आंसर की है, जो आरबी एनटीपीसी रिजल्ट के साथ कभी भी जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो इसी माह यानी नवंबर में आरआरबी की तरफ से अपडेट आ सकता है। अभी तक माना जा रहा था कि त्योहारी सीजन की वजह से रिजल्ट प्रोसेस में कुछ देरी हो रही है, चूंकि अब त्योहारी सीजन खत्म हो गया है ऐसे में रिजल्ट को लेकर फिर से कयास तेज हो गए हैं।
केवल इन्हें जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सीबीटी में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी अपडेट
आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना चाहते हैं। भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है।
जल्द होगी ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा
Railway Recruitment Boards (RRBs) जल्द ही RRB Group D 2021 exam dates की घोषणा कर सकता है। इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित की जानी थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे कैंसिल कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी पाठ्यक्रम
पहले चरण और दूसरे चरण के सीबीटी के लिए आरआरबी एनटीपीसी पाठ्यक्रम में विषय-सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क से प्रश्न शामिल हैं। पद की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए विषय मूल रूप से कक्षा 10, कक्षा 12 और स्नातक स्तर हैं।
यहां देखें कट ऑफ के बारे में
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में न्यूनतम योग्यता कट ऑफ का प्रावधान है। यूआर और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत है, ओबीसी और एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी वर्ग के लिए 25 प्रतिशत है।
आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा में अंतर समझें
आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा समान नहीं हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है जबकि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आरआरसी स्तर 1 पर विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है।
देखें क्या होनी चाहिए योग्यता
आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) भारतीय रेलवे में प्रवेश स्तर की नौकरी है। आरआरबी ग्रुप डी पदों के लिए, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10 पास है। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक पदों के लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि graduate पदों के लिए उम्मीदवारों को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
यह थी परीक्षा को लेकर मुख्य तारीखें
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए आवेदन पत्र 1 मार्च, 2019 को जारी किया गया था। आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2019 थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, 2019 थी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल थी, 2019
इस संबंध में रिजल्ट की तारीखें अभी तय नहीं है, अपडेट आते ही आपको यहां जानकारी दी जाएगी।
डाक द्वारा नहीं आएंगे प्रवेश पत्र
आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध था। इस परीक्षा को लेकर जल्द ही आधिकारिक अपडेट आ सकता है, इसके अलावा एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, और यह प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जारी होंगे। डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
इसलिए कई चरणों में आयोजित हो रही परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना (RRB NTPC notification) वर्ष 2019 में जारी की गई थी। शुरू में, सीबीटी 1 परीक्षा () जून और सितंबर 2019 के बीच आयोजित होने वाली थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका था। इसके बाद आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा (RRB NTPC CBT 1 exam) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी। कोविड-19 के कारण, सीबीटी 1 परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई।
देखें कहां तक बढ़ी बात
आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है जबकि फाइनल आंसर की आना बाकी है।
आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न
सीबीटी 1 परीक्षा (CBT 1 exam) में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। टाइपिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM को बिना एडिटिंग टूल और वर्तनी जांच सुविधा के ऑनलाइन टाइप करने के लिए दिया जा सकता है।
ऐसे की जाएगी अंकों की गणना
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 की गणना उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य करने के बाद की जाएगी। बता दें, भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
ऐसे होगा एनटीपीसी में चयन
उम्मीदवारों को इन सभी चरणों को पास करने के बाद ही एनटीपीसी श्रेणी के तहत नियुक्ति पत्र मिल सकेगा।
प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा
प्रतिस्पर्धा अधिक है इसलिए करें स्मार्ट तैयारी
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती (RRB NTPC recruitment) में बहु-चरण चयन प्रक्रिया शामिल है। प्रत्येक चरण को उम्मीदवार की बुद्धि और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण करने के लिए बनाया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा घोषित विभिन्न पदों पर केवल अच्छे से अच्छा प्रदर्शन वाले उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी, प्रतिस्पर्धा अधिक है, इसलिए सीबीटी 2 की तैयारी में अभी से कसर न छोड़ें।
ऐसे चेक करें कटऑफ
सीबीटी 1 (CBT 1) के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 परिणाम (RRB NTPC cutoff 2021) के साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
यहां से देख सकेंगे रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराएं जाएंगे और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के अलावा रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम (RRB NTPC Result 2021) जारी होने के बाद उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों (region-wise official websites of RRBs पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, इस ब्लॉग पर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जायेगा। उम्मीदवार चाहें तो परिणाम के लिए rrbcdg.gov.in का विजिट कर सकते हैं।
आरआरबी अपडेट्स्, इसी माह रिजल्ट संभव
सीबीटी 1 परीक्षा (CBT 1 exam) के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 (RRB NTPC 2021) का परिणाम रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा नवंबर माह में आयोजित होने की उम्मीद है। परिणामों के साथ, आरआरबी स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक और final answer key जारी करेगा। आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक RRB NTPC CBT 1 exam के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।
पैटर्न पर डालें एक नजर
आरआरबी एनटीपीसी तैयारी के लिए योजना बनाने से पहले, उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न पर एक नजर डालें। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले चरण की सीबीटी और दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के पेपर को तीन खंडों, सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क में विभाजित किया गया है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में, उम्मीदवारों को 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देने थे। दूसरे चरण के सीबीटी के प्रश्न पत्र में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न देने होंगे।
गणित के टिप्स आ सकते हैं काम
उम्मीदवारों को बेसिक कॉन्सेप्ट पर काम करना चाहिए। एक बार जब वे इन विषयों पर कमांड विकसित कर लेते हैं, तो तेजी से कैलकुलेशन के लिए शॉर्टकट या ट्रिक्स सीखने की कोशिश करें।
गति बढ़ाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रश्नों को हल करने की शॉर्ट-कट तकनीकों पर ध्यान देना चाहिए
उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना होगा
रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक यहां होगा
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम (RRB NTPC CBT 1 result) जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। वैसे आप इस लिंक पर भी timesnowhindi.com/educationडायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। RRB NTPC CBT 1 result पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
पोस्ट-वाइज आयोजित होगी अगले चरण की परीक्षा
एक बार RRB NTPC RESULT जारी होने के बाद, उम्मीदवार रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से परिणाम चेक कर सकेंगे। चरण 1 भर्ती परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। दूसरे चरण को पास करने पर, अगले चरण की परीक्षा पोस्ट-वाइज आयोजित की जाएगी।
एनटीपीसी के तहत इन पदों पर होगा चयन
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सबसे अधिक मांग वाली रेलवे परीक्षाओं में से एक है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों जैसे सहायक स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक सहायक, वाणिज्यिक अपरेंटिस, ट्रैफिक अपरेंटिस, गुड्स गार्ड, आदि के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है।
आरआरबी एनटीपीसी: देखें कितनों का होगा सेलेक्शन
आरआरबी एनटीपीसी के माध्यम से भारतीय रेलवे गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) में 35,208 रिक्तियों को भरेगा। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न स्तरों पर किया जाएगा और एक अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। हालांकि अभी रिजल्ट को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
परीक्षा से पहले जारी होगा RRB की ओर से ट्रैवल पास
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक का लिंक एक्टिवेट होगा।
कैसे मिलेगा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड?
RRB Group D परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।
जल्द आएगी RRB ग्रुप D परीक्षा की तारीख
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।
आरआरबी ग्रुप डी में चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान
RRB की ग्रुप D परीक्षा के माध्यम से चयन किए गए उम्मीदवारों को 18000 रुपए प्रति महीने का वेतन मिलेगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त वेतन भत्ता भी दिया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी के इन पदों पर होगा चयन
भारतीय रेलवे की RRB ग्रुप D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, अलग अलग तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होगी।
स्थगित की गई थी RRB ग्रुप D परीक्षा
35000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत ग्रेजुएट व अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती अभियान के तहत 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी।
ctrl+F दबाएं और रोल नंबर पेस्ट करें
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 की गणना उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य करने के बाद की जाएगी। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। परिणाम देखने के लिए पीडीएफ खोलने के बाद ctrl+F दबाएं और रोल नंबर पेस्ट करें।
यूजर आईडी और पासवर्ड से देखें कटऑफ
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जल्द आने वाला है। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो यह रिजल्ट्स इसी माह आ सकते हैं। आप चाहें तो आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से या इस ब्लॉग पर व इस लिंक https://www.timesnowhindi.com/education पर भी आपको रिजल्ट देख सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021
RRB NTPC Result 2021 जल्द ही जारी होने वाले हैं हालांकि यह एक अनुमान है लेकिन रिजल्ट जारी होने की संभावनाएं तेज हो रही हैं। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। आप चाहें तो इस ब्लॉग पर भी बने रह सकते हैं क्योंकि यहां लगातार अपडेट दिया जा रहा है।
सीबीटी 1 के रिजल्ट की घड़ियां खत्म, जल्द जारी होने जा रहे है परिणाम
CBT 1 परीक्षा के लिए RRB NTPC 2021 result रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम के साथ, आरआरबी स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की संभावना है। आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था, अब पहले फाइनल आंसर की फिर रिजल्ट जारी होने की बारी है।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा अपडेट
प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं को पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा। चूंकि स्टेज -2 परीक्षा अभी भी आयोजित नहीं की गई है, इसलिए उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि वे तैयारी बनाए रखें क्योंकि प्रतिस्पर्धा अधिक है। अधिक जानकारी उम्मीदवार rrbcdg.gov.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा न्यूनतम योग्यता अंक
| Category | Minimum Qualifying Marks |
| General/ EWS | 40% |
| OBC / SC | 30% |
| ST | 25% |
RRB NTPC रिजल्ट बहुत जल्द
यदि आप RRB NTPC recruitment process के अगले चरण में उपस्थित होना चाहते हैं, तो सीबीटी 1 रिजल्ट में आपका पास होना जरूरी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) दो चरणों में आयोजित की जा रही है: चरण 1 और चरण 2।
चरण 1 का आयोजन हो चुका है इसके लिए प्रोविजनल आंसर की भी आ चुकी है, लेकिन अभी तक फाइनल आंसर की नहीं आई है, उम्मीदवार संबंधित अपेडट के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।
RRB NTPC Result: इसी माह आरआरबी एनटीपीसी परिणाम तिथि
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम तिथि 2021 (rrb ntpc result date 2021) अभी भी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है, लेकिन आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 नवंबर माह में ही आने की संभावना है, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 की जांच करने के लिए रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों को देखा सकता है।
RRB NTPC Result: यहां देखें रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट यानी www.rrbcdg.gov.in पर देखा जा सकेगा। हालांकि पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा क्षेत्रीय वेबसाइट से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC Result: सीबीटी के बाद क्या
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 और 2 परीक्षा आयोजित होने के बाद, उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए कहा जाएगा। इस वर्ष कोविड 19 के कारण, 7वें चरण की परीक्षा देर से आयोजित की गई थी, लेकिन सभी सातों चरणों का आयोजन हो चुका है, लेकिन आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 सेन 01/2019 अभी जारी नहीं हुए हैं।
RRB NTPC Result: आरआरबी आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ
आरआरबी आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2021 (rrb ntpc cut off 2021) को पेपर के कठिनाई स्तर, सीबीटी 1 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, पिछले वर्षों के कट-ऑफ अंक आदि के आधार पर भी घोषित करेगा। बता दें, रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर घोषित किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवार आरआरबी वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
RRB NTPC Result: अलग-अलग क्षेत्रों की साइट पर होगा रिजल्ट
आरआरबी के अलग-अलग क्षेत्र हैं, और उनमें से प्रत्येक की एक अलग आरआरबी एनटीपीसी आधिकारिक वेबसाइट है। उम्मीदवारों को अपना एनटीपीसी परिणाम 2021 उस क्षेत्र की साइट पर देखना होगा जहां से उन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। rrb official website http://www.rrbcdg.gov.in है।
देखें नियुक्ति के लिए सारे चरण
जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2019-21 में चयनित होना चाहते हैं, उन्हें पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बाद दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट (यदि आवश्यक हो) के साथ-साथ दस्तावेजों के सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को पास करना होगा।
एनटीपीसी परिणाम 2021
आरआरबी ने अभी भी अपने एनटीपीसी परिणाम 2021 सीबीटी 1 परिणाम तिथि 2021 को अंतिम रूप नहीं दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, आरआरबी नवंबर 2021 के अंत तक rrb ntpc result 2021 cbt 1 की घोषणा कर सकता है। नवीनतम जानकारी और एनटीपीसी परिणाम 2021 रिपोर्ट के लिए उम्मीदवार अपने क्षेत्र की आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट पर या इस ब्लॉग पर विजिट करते रहें।
इसी माह आ सकते हैं आरआरबी एनटीपीसी परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 28 दिसंबर 2020 को शुरू हुए और 31 जुलाई 2021 को समाप्त हुए। आरआरबी ने 16 अगस्त को आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 cen 01/2019 answer key की भी घोषणा की थी। अब उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 (rrb ntpc result) सेन 01/2019 की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो इसी माह जारी होने की संभावना है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 बहुत जल्द
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 (rrb ntpc cbt 1 result 2021) क्षेत्रवार सीबीटी 1 कट ऑफ, मेरिट सूची जल्द ही www.rrbcdg.gov.in पर जारी की जाएगी। cen 01/2019 एनटीपीसी परीक्षा (ntpc examination) किसी भी बोर्ड या संगठन द्वारा आयोजित अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा है। परीक्षा को 7 चरणों में बांटा गया था। सभी चरण संपन्न हो चुके है अब आरआरबी जल्द व कभी भी परिणामों की घोषणा कर सकता है।
इन चरणों में आयोजित की जाएगी RRB Group D की परीक्षा
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही RRB Group D 2021 परीक्षा की तारीख जारी कर सकता है। यह परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाएगी; कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा। परीक्षा तारीख से पहले इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
कहां से डाउनलोड करें RRB Group D का एडमिट कार्ड?
RRB Group D का एडमिट कार्ड सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाएगा जिन्होंने सफलतापूर्वक परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा तिथि से पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी की रीजनल वेबसाइट या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स कोटा के तहत जारी हुआ दक्षिण रेलवे में भर्ती का नोटिफिकेशन
दक्षिण रेलवे ने हाल ही में स्पोर्ट्स कोटा के तहत अनेक पदों के लिए भर्ती निकाली है। रेलवे में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट का पालन करके 30 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। मिजोरम, असम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और सिक्किम जैसे राज्यों के उम्मीदवारों को 15 दिसंबर 2021 तक निवेदन करने की छूट है।
कैसा है RRB Group D की परीक्षा का पैटर्न, जानें यहां
RRB Group D की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न उम्मीदवारों से पूछे जाएंगे। इन सभी सवालों का जवाब देने के लिए उम्मीदवारों के पास 90 मिनट का समय होगा। सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एकदम किया जाएगा वहीं अगर गलत उत्तर हुआ तो 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी। हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा यह परीक्षा 15 अन्य भाषाओं में आयोजित करवाई जाएगी।
जल्द जारी हो सकती है आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा की तिथि
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी 2021 (RRB Group D 2021) परीक्षा की तिथि जारी कर सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही घोषणा की जा सकती है। यह परीक्षा इस वर्ष अप्रैल से जून तक आयोजित करवाई जानी थी मगर कोविड-19 की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।
स्थगित कर दी गई थी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा
देशभर में बढ़ते कोरोनावायरस मामलों की वजह से आरआरबी ने 31 मई को बड़ा फैसला लेते हुए यह सूचना जारी किया था कि आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। जिसके बाद यह कहा गया था कि जब कोविड-19 स्थिति में सुधार होने लगेगा, तब परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।
RRC NCR भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवार यहां से करें आवेदन
रेलवे में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। केवल योग्य उम्मीदवार ही इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। RRC NCR Recruitment 2021 के लिए उम्मीदवार rrcpryj.org पर जाकर 1 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
जानें क्या है आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा और कितने पदों पर होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत Graduate and Undergraduate posts पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी।
एडमिट कार्ड इन्हें दिया जाएगा
सवा करोड़ के आसपास उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सीबीटी में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। उम्मीदवार http://www.rrbcdg.gov.in/ से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड।
करें सर्वोत्तम तैयारी, होगी बड़े स्तर पर छटनी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन इत्यादि पदों की भर्ती की जाएगी। कुल 1,03,769 रिक्तियां भरी जानी है इसलिए प्रतिस्पर्धा बहुत होगी। यही कारण है कि छटनी से बचने के लिए सर्वोत्तम तैयारी करने की सलाह दी जा रही है।
जानें सीपीसी के बारे में
आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना चाहते हैं। भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है।
कटऑफ के लिए चाहिए यूजर आईडी और पासवर्ड
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट (rrb ntpc cbt 1 result) के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 (rrb ntpc cutoff 2021) परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि को लेकर आया यह नया अपडेट, इस दिन होगी परीक्षा
मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए नवंबर में अपडेट आ सकता है और दिसंबर, 2021 तक परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा timesnowhindi.com/education पर विजिट करते रहें।
कोविड की वजह से हुई देरी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) जल्द ही Computer-Based Test (CBT) के लिए RRB Group D 2021 exam dates की घोषणा करेगा। इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित की जानी थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
चार दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा।

