Sarkari Naukr 2021: नौकरियों की आई बहार, 10वीं पास उम्मीदवार सरकारी नौकरी के ढेरों मौके
सरकारी नौकरी आज की वैकेंसी के साथ साथ किस एग्जाम के एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट आए हैं जैसी तमाम जरूरी जानकारी के लिए इस ब्लॉग पर बने रहिए। यहां कैरियर संबंधित हर खबर की शॉर्ट जानकारी दी जाती है, इसके अलावा हिंदी बोले जाने वाले राज्यों की खबरों को प्राथमिकता दिया जाता है।
यदि आप लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ साथ, आंसर की, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़े नोटिफिकेशन के बारे में जानना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को जरूर फॉलों करें। यहां मोस्ट सर्चिंग टॉपिक्स जैसे SSC, UPSC, UPSSSC, REET, UGC और RPSC से जुड़े अपडेट्स दिए जाते हैं। यहीं नहीं, 10वीं से स्नातक तक की नौकरियों के साथ साथ शिक्षा जगत की भी खबरों को खास एहमियत दी जाती है।
UPSC Mains Result 2021: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा 2020 का फाइनल रिजल्ट, टॉप 5 में 3 लड़कियां
UPSC Civil Services Mains Result 2021: Union Public Service Commission ने 24 सितंबर, 2021 की शाम को सिविल सेवा 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी UPSC Result चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी द्वारा हर साल सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है।
How to see UPSC Result
उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर final result civil services main examination 2020 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
अब Click Here पर क्लिक करें, पीडीएफ खुल जाएगा।
BECIL भर्ती 2021: 100 से ज्यादा पदों पर मौका
BECIL ने अप्रेंटिस / लोडर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुपरवाइजर और सीनियर सुपरवाइजर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
SSC CR MTS एडमिट कार्ड 2021 जारी
SSC MTS एडमिट कार्ड 2021 को कर्मचारी चयन आयोग, मध्य क्षेत्र (CR) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ssc-cr.org पर अपलोड कर दिया है। एसएससी एमटीएस पेपर 1 परीक्षा 05 अक्टूबर से 02 नवंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी
NEET 2021 परिणाम
National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2021 परिणाम अक्टूबर 2021 के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है। लगभग 16 लाख उम्मीदवारों को नीट 2021 रिजल्ट की तारीख का इंतजार है। परीक्षा 11 सितंबर को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (Postgraduate courses) के लिए और 12 सितंबर को स्नातक पाठ्यक्रमों (undergraduate courses) के लिए आयोजित की गई थी।
यूपी टीईटी परीक्षा 2021 Update
संबंधित प्राधिकरण ने 28 नवंबर 2021 को यूपी टीईटी परीक्षा 2021 आयोजित करने के लिए अपनी सिफारिश भेज दी है। राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री से मंजूरी मिलते ही प्राधिकरण परीक्षा आयोजित करने की तैयारी शुरू कर देगा।
Himachal Pradesh School Reopen
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 27 सितंबर, 2021 से राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। इस संबंध में निर्णय आज हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला में की। बता दें, राज्य में पिछले काफी समय से स्कूल बंद चल रहे थे।
उत्तर प्रदेश में जल्द होगी 51000 या इससे भी ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती
उत्तर प्रदेश में जल्द होगी 51000 या इससे भी ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती। हालांकि अभी संख्या तय नहीं है। UP TET Exam परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा था, वे बेसब्री से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने के इंतजार में हैं। हम सभी जानते हैं कि यह एक बहुप्रतीक्षित परीक्षा है, जिसमें ऐसे उम्मीदवार भाग लेते हैं, जो शिक्षक बनना चाहते हैं। इस संबंध में जल्द ही आगे की भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपडेट आ सकता है।
बिहार आईटीआई परिणाम 2021 घोषित
Bihar Industrial Training Institute, Bihar ITI Result 2021 कल यानी 23 सितंबर, 2021 को घोषित किया जा चुका है। BCECEB यानी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बिहार आईटीआईसीएटी (ITICAT) रैंक कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर या इस लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
Rajasthan PTET Result 2021: अपडेट
पीटीईटी पास करने वाले उम्मीदवार बीए-बीएड, बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के पात्र होंगे। योग्यता के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। काउंसलिंग की तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी।
Rajasthan PTET Result 2021: पीटीईटी परिणाम अपडेट
इसी हफ्ते, राजस्थान के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, भंवर सिंह भाटी (Bhanwar Singh Bhati) ने एक ट्वीट में उल्लेख किया कि चार साल और दो साल वाले पाठ्यक्रमों का परिणाम “दो से तीन दिनों” में एक साथ जारी किया जाएगा। ऐसे में यह साफ है कि Rajasthan PTET Exam 2021 को लेकर प्रक्रिया एक्टिव है। जो अभ्यर्थी राजस्थान पीटीईटी में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट के लिए वेबसाइट ptetraj2021.com पर विजिट कर सकते हैं।
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2021 के परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2021 के परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना है। इसी हफ्ते, राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री, भंवर सिंह भाटी ने एक ट्वीट में उल्लेख किया कि चार साल और दो साल के पाठ्यक्रमों का परिणाम “दो से तीन दिनों” में एक साथ जारी किया जाएगा।
REET 2021 exam जरूरी अपडेट, परसों है परीक्षा
हाल ही में एक घोषणा के अनुसार, कोई भी उम्मीदवार जो सरकारी कर्मचारी है और आरईईटी परीक्षा में नकल करते पाया जाता है, उसकी नौकरी तुरंत छूट जाएगी। इसी तरह, कोई भी निजी संस्थान धोखाधड़ी या कदाचार के किसी भी मामले में शामिल पाया गया, तो उसकी मान्यता तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
कड़े नियमों के साथ आयोजित होगी REET 2021 exam
परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को किया जाना है और इस तिथि में कोई बदलाव नहीं होगा। REET 2021 परीक्षा कड़े नियमों के साथ आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) द्वारा हाल ही में एक घोषणा के अनुसार, परीक्षा में नकल को रोकने के लिए नए तरीके अपनाए जाएंगे। ये उपाय विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों और निजी संस्थानों के लिए होंगे।
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 23 सितंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2021
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती: इन पदों पर है मौका
अपर मुख्य परियोजना प्रबंधक, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, वरिष्ठ स्टेशन नियंत्रक/यातायात नियंत्रक/डिपो नियंत्रक/ट्रेन संचालक, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, अनुभाग अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, वरिष्ठ तकनीशियन और लेखा सहायक।
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ढेरों पदों पर नौकरी
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने विभिन्न पदों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार mahametro.org से पात्रता, अनुभव, चयन मानदंड चेक कर सकते हैं।
How to Check HSSC 2021 Answer Key for Female Constable (GD)
उम्मीदवार hssc.gov.in पर जाएं।
अब Public Notice नाम के सेक्शन में जाएं।
इसके बाद Answer Key for the post Female Constable (GD) -19.09.2021 (Evening Session) नाम के लिंक के सामने पीडीएफ आइकन पर क्लिक करें।
आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर लें।
Sarkari Naukri-Result 2021 Live Updates
समझिए क्या है अनंतिम उत्तर-कुंजी
अनंतिम उत्तर-कुंजी का सीधा-सा मतलब है कि यह फाइनल उत्तर कुंजी नहीं है। यदि किसी आवेदक को किसी सवाल या जवाब से आब्जेक्शन है तो वह इस बारे में बोर्ड, संस्था या आयोग से शिकायत कर सकता है। हालांकि जब वह आवेदक आब्जेक्शन करेगा, तो हो सकता है कि इसके लिए उसे कुछ शुल्क भी देना पड़े। आब्जेक्शन सफलतापूर्वक होने के बाद बोर्ड, संस्था या आयोग जिसने भी उत्तर-कुंजी जारी की है वह चेक करेगा कि आपका आब्जेक्शन उचित है या नहीं। यदि है तो उस सवाल या जवाब में जरूरी बदलाव किए जाएंगे और फिर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
महिला कांस्टेबल जीडी के लिए एचएसएससी 2021 आंसर की जारी
एचएसएससी ने महिला कांस्टेबल जनरल ड्यूटी या जीडी के पद के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी 2021 जारी की है। HSSC 2021 उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-hssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार ध्यान दें कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो वे इसे 26 सितंबर, 2021 तक उठा सकते हैं।
Bihar ITI Result 2021 Declared
बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिणाम 23 सितंबर 2021 को घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बिहार आईटीआई परिणाम 2021 की घोषणा बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड, बीसीईसीईबी द्वारा की गई थी।
COMEDK 2021 फाइनल आंसर की जारी
COMEDK फाइनल आंसर की 2021 आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जारी की दी गई है। COMEDK 2021 के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे और स्कोर फाइनल आंसर की पर आधारित होंगे। छात्र फाइनल आंसर-की का उपयोग करके अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
फिर खुलेंगे केरल के स्कूल, COVID 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन जरूरी
केरल के स्कूलों को फिर से खोलने की तारीख राज्य सरकार द्वारा तय कर दी गई है। स्कूल 1 नवंबर, 2021 से COVID 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए फिर से खुलेंगे।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए आंसर—की जारी
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय या एएमयू आंसर—की 2021 अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- amucontrollerexams.com से आंसर—की चेक कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल परिणाम: देखें कहां तक बढ़ी बात
कर्मचारी चयन आयोग ने देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 13 से 24 अगस्त, 2021 तक परीक्षा आयोजित कराई थी। इसके बाद 2 सितंबर को आंसर-की जारी की थी। आयोग ने छात्रों को 7 सितंबर, 2021 तक आसंर-की के खिलाफ आपत्तियां करने का मौका दिया था, हालांकि इसके लिए शुल्क भी निर्धारित था, जिसे ऑनलाइन जमा करने की सुविधा दी गई थी। इस लिहाज से देखा जाए तो अब फाइनल आंसर की के साथ साथ रिजल्ट को भी घोषित किया जा सकता है।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द जारी कर सकता है सीजीएल परिणाम
The Staff Selection Commission (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2020 (टियर- I) की आंसर-की इसी माह की शुरुआत में जारी कर दी थी, अब बारी ssc cgl result की है, जिसे जल्द ही आयोग द्वारा जारी कर दिया जाएगा। ssc cgl tier 1 की आंसर की जारी हुए करीब 20 दिन हो चुके हैं, यही वजह है कि रिजल्ट को लेकर छात्रों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आपको आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवार अपडेट रहने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर जा सकते हैं।
बिहार आईटीआई परिणाम 2021 घोषित
बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बिहार आईटीआई परिणाम 2021 आज यानी 23 सितंबर, 2021 को घोषित किया गया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड, बीसीईसीईबी ने बिहार आईटीआईसीएटी रैंक कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
NDA में महिलाओं के प्रवेश पर साल भर इंतजार नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
उच्चतम न्यायालय ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को अगले साल से शामिल करने की अनुमति देने के केंद्र के अनुरोध को बुधवार को खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह नहीं चाहती कि महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिलाओं को एनडीए में शामिल करने के लिये एक साल तक प्रतीक्षा नहीं की जा सकती है।
जेईई एडवांस 2021: आईआईटी जेईई एडमिट कार्ड 25 सितंबर को होगा जारी
संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2021 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए IIT JEE एडमिट कार्ड 25 सितंबर, 2021 को जारी किया जाएगा। साइट पर आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड सुबह 10 बजे उपलब्ध होगा। उम्मीदवार इसे jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET Admit Card 2021: दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्र की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
UGC NET Admit Card 2021: The University Grants Commission National Eligibility Test (UGC NET) दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्र की परीक्षाओं के लिए कभी भी एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। बता दें, UGC Net admit card 2021 राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किया जा सकता है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET 2021: पेपर I और पेपर II में बेसिक अंतर
कक्षा 1 से 6 तक पढ़ाने के पेपर I के लिए उपस्थित होना होता है, जबकि इससे ऊपर की कक्षाओं को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर II के लिए उपस्थित होना होगा।
CTET 2021: यहां देखें महत्वूर्ण तिथियां
पंजीकरण प्रक्रिया से पहले नोट कर लें तिथियां
पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है
पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2021
फीस जमा करने की 20 अक्टूबर 2021
फीस पेमेंट वेरिफिकेशन 21 अक्टूबर 2021
ऑनलाइन करेक्शन 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2021
CTET 2021 application form fees शुल्क की जानकारी यहां देखें
सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) को पेपर 1 या 2 में से किसी एक के लिए 1000 रुपये देने होंगे, जबकि दोनों के लिए 1200 रुपये शुल्क निर्धारित है।
एससी, एसटी व शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए पेपर 1 या 2 में से किसी एक के लिए 500 रुपये देने होंगे, जबकि दोनों के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित है।
एचएसएससी महिला कांस्टेबल आंसर की 2021 जारी
HSSC ने महिला कांस्टेबल (GD) के पद के लिए लिखित परीक्षा की आंसर की प्रकाशित की है। उम्मीदवार एचएसएससी उत्तर कुंजी 2021 को आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC: संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी
यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 22 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 तक upsconline.nic.in का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई सीटीईटी 2021: परीक्षा की तिथि नोट कर लें
इस वर्ष CTET का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह CTET का 15वां संस्करण है और यह देश भर में 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।
सीबीएसई सीटीईटी 2021 ने जारी किए ऑनलाइन आवेदन पत्र
CTET 2021 (दिसंबर / जनवरी) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया ctet.nic.in पर ऑनलाइन शुरू कर दी गई है। सीटीईटी 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर

