जॉब्स

Bihar Teacher Recruitment 2023: बिना परीक्षा के शिक्षक के पदों पर सीधी भर्ती, देखें किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2023, 08:27 PM IST

Bihar Teacher Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने यहां पर शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्राइमरी, टीजीटी व पीजीटी शिक्षक की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां देखें कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन।

Image

Bihar Teacher Recruitment 2023: शिक्षक के पदों पर निकली बंपर भर्ती

Bihar Teacher Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने यहां पर शिक्षक के 1 लाख 70 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी, टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Bihar Teacher Vacancy 2023) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना आवेदन (Bihar Teacher Recruitment) कर सकेंगे। यहां अप्लाई करने के लिए 15 जून 2023 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

अभ्यर्थयों से अनुरोध है कि, अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया इसी कैलेंडर वर्ष यानी साल 2023 में ही पूरा किया जाएगा। यहां शिक्षकों की भर्ती के लिए एसटेट और सीटीईटी की योग्यता निर्धारित की गई है। हालांकि कंप्यूटर के विषय के लिए बीएड अनिवार्य नहीं है। साथ ही यहां बीएड व डीएलएड में अपीयरिंग छात्रों को भी मौका दिया जाएगा। यहां आप विषयानुसार व कैटेगिरी वाइज जान सकते हैं कि, कितनी वैकेंसी हैं।

Bihar Teacher Recruitment 2023: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन

प्राइमरी शिक्षक (1 से 5वीं तक)79943
टीजीटी शिक्षक (9-10)32916
पीजीटी शिक्षक (11-12) 57602

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  1. bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  6. आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

Bihar Teacher Recruitment 2023:आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग वर्ग के उम्मीदवारों को 750लरुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व विकलांग अभ्यर्थियों (PH) को 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article