BPSSC SI Recruitment (iStock)
BPSSC SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस में जाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। बीते दिनों कांस्टेबल की भर्ती के बाद अब सब इंस्पेक्टर की बंपर भर्ती निकलने वाली है। 1799 दारोगा पदों के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी होगा। इस बारे में बात करते हुए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही विज्ञापन जारी होगा।
ये भर्ती चार चरणों में की जाएगी, जिसमें प्रीलिम्स, मेन्स, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल रहेगा। फिजिकल टेस्ट की बात करें तो इसमें सिर्फ पास होना ही अनिवार्य है। भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो आवेदक का ग्रेजुएट होना जरूरी है। ग्रेजुएशन किसी भी फील्ड में की हुई हो सकती है। साथ ही आयु सीमा 18 से लेकर 37 साल तक की रखी गई है। अनारक्षित (सामान्य) वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम हाइट 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए न्यूनतम हाइट 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
महिलाओं की बात करें तो सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम हाइट 155 सेंटीमीटर और कम से कम 8 किलोग्राम वजन होना चाहिए। बताते चलें कि हाल ही में बिहार पुलिस में 19,838 पदों पर कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। रिटन एग्जाम हो चुका है और लाखों केंडिडेट्स को आंसर-की व रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।