एजुकेशन

Bihar Police Constable 2025: कल से बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा, जानें कब तक करनी होगी एंट्री, देखें गाइडलाइंस

Bihar Police Constable Exam 2025 Guidelines: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कल 16 जुलाई से शुरू हो रही है, अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, जो एक बार गाइडलाइंस जरूर देख लें, साथ ही जानें किस समय के बाद परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Image

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए देखें गाइडलाइंस

Bihar Police Constable Exam 2025 Guidelines: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) कल 16 जुलाई से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आ आयोजन करेगी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें जरूर जानना चाहिए कि परीक्षा हॉल में कब तक एंट्री हो सकेगी, और परीक्षा के दिन के क्या है गाइडलाइंस। बता दें, बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड/हॉल टिकट जारी हो चुके हैं, चूंकि परीक्षा अलग अलग दिनों पर है इसलिए एडमिट कार्ड भी अलग अलग दिनों पर जारी किए जा रहे हैं।

बिहार पुलिस में सिपाही के रिक्त 19 हजार 838 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

CSBC कांस्टेबल 2025: आगामी बिहार कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि देखें:

16 जुलाई परीक्षा9 जुलाई
20 जुलाई परीक्षा13 जुलाई
23 जुलाई परीक्षा16 जुलाई
27 जुलाई परीक्षा20 जुलाई
30 जुलाई परीक्षा23 जुलाई
3 अगस्त परीक्षा27 जुलाई
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, रोल नंबर, अभिभावक का नाम और अन्य विवरण शामिल होंगे। इन्हें जरूर कॉस चेक कर लें। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो और हस्ताक्षर जैसे विवरणों की दोबारा जांच करनी चाहिए और किसी भी विसंगति की स्थिति में, उन्हें तुरंत अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।

परीक्षा के बारे में

राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर 627 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। हर चरण में करीब ढाई से तीन लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे।

गाइडलाइंस

  • अभ्यर्थियों को ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
  • परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी।
  • अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 09:30 बजे शुरू होगा।
  • परीक्षा हॉल में प्रवेश 10:30 बजे बंद हो जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे- आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा मतदाता पहचान-पत्र भी लाएं।
  • पेन-पेंसिल आदि लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करें, क्योंकि परीक्षा हॉल में ये सब दिया जाएगा।

इसके अलावा किसी तरह का गैजेट जैसे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी मत लेकर जाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article