जॉब्स

Bihar Sarkari Naukri 2024: बिहार के हॉस्टल में डॉक्टर और नर्स की वैकेंसी, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा, जानें कैसे करें अप्लाई

Bihar Sarkari Naukri 2024 For Doctor: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से फ्री कोचिंग के लिए तैयार हॉस्टल में डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट और नर्सिंग स्टाफ के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रि शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफलाइन अप्लाई करना होगा।

Image

बिहार में डॉक्टर की वैकेंसी

Bihar Sarkari Naukri 2024 For Doctor: बिहार में मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से फ्री कोचिंग के लिए तैयार हॉस्टल में डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट और नर्सिंग स्टाफ के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रि शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफलाइन अप्लाई करना होगा।

बिहार में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 जून से 11 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के माध्यम से कई पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Bihar Doctor Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

Bihar Job Medical.

बिहार में डॉक्टरों की वैकेंसी

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी डिटेल्स मेल करनी होगी।
  • इसमें आवेदन करने के लिए facultybseb@gmail.com पर मेल करना होगा।
  • इसके बाद सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए जाना होगा।
  • कैंडिडेट्स का चयन Walk-in-Interview के माध्यम से होगा।
  • इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

कौन कर सकता है अप्लाई?

डॉक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उन्हें हफ्ते में 2 दिन दो-दो घंटे के लिए काम करना होगा। वहीं, फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए फिजियोथेरेपी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। जबकि, नर्स के पद पर आवेदन के लिए GNM यानी उच्च योग्यताधारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

कितनी होगी सैलरी?

फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 90000 रुपये सैलरी मिलेगी। इसके अलावा हर दिन काम करने पर 4000 रुपये और हर घंटे के लिए 1000 रुपये मिलेंगे। वहीं, नर्स के पद पर हर महीने 60000 रुपये मिलेंगे। इसमें हर दिन 3000 और घंटे के हिसाब से 800 रुपये मिलेंगे। डॉक्टर के पद पर हर दिन के 5000 रुपये और हर घंटे के 2000 रुपये मिलेंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article