जॉब्स

Bihar Police Driver Vacancy 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट आज

Bihar Police Driver Vacancy 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 4361 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह csbc.bihar.gov.in पर आज यानी 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

Bihar Police Driver Vacancy 2025 (Photo Credit: Canva)

Bihar Police Driver Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर आज यानी 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 4361 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 1772 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 436 पद, अनुसूचित जाति के लिए 632 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 24 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 757 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 492 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 248 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

Bihar Police Driver Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आयु 20 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

CSBC Driver Constable Recruitment 2025: ऐसे होगा चयन

बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मोटर वाहन चालन संबंधी दक्षता जांच और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article