जॉब्स

Bihar ANM Recruitment 2025: बिहार में एएनएम के 5000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, आज से करें अप्लाई

Bihar ANM Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने एएनएम के 5006 पदों पर भर्ती (Bihar ANM Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Bihar ANM Vacacy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 28 अगस्त 2025 है। यहां आप बिहार एएनएम के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Bihar ANM Recruitment 2025: बिहार एएनएम के 5000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

Bihar ANM Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar ANM Recruitment 2025) खबर है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने ऑक्जलरी नर्स मिडवाइफरी (ANM) के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Bihar ANM Vacancy 2025) निकाली है। इस भर्ती के जरिए तीन श्रेणियों के पदों को भरा जाएगा, जिसमें एएनएम (एचएससी) के 4197, एएनएम (RBSK) के 510 पद व एएनएम (एनयूएचएम) के 299 पद (Bihar ANM Recruitment) शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 14 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया (Bihar ANM Vacancy) गया है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 28 अगस्त 2025 है। अभ्यर्थी यहां शाम 6 बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यहां आप बिहार एएनएम के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Bihar ANM Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बिहार एएनएम के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय पूर्णकालिक एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्र यानी डिप्लोमा पूरा किया होना चाहिए। साथ ही बिहार नर्स पंजीकरण परिषद में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 2 वर्ष की छूट दी गई है।

Bihar ANM Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले shs.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar ANM Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेश करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवदेन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • अब भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Bihar ANM Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

बिहार एएनएम के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क है। यहां सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 250 रुपये शुल्क है। वहीं राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये निर्धारित है।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article