जॉब्स

BHEL Recruitment 2025: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में निकली 400 पदों पर नौकरी, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

BHEL Recruitment 2025 Notification Pdf: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने 400 इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के​ लिए नौकरी निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 से शुरू होगी। जानें किस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

Image

BHEL Recruitment 2025 for Engineers

BHEL Engineer Trainee Recruitment 2025: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में नौकरी करने का मौका आया है। कुल 400 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है, इन पदों में इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने की शुरुआत 1 फरवरी 2025 से होगी, जानें कौन कब तक कर सकता है अप्लाई? व किस साइट से करना होगा आवेदन?

BHEL इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 795 रुपये, SC/ ST/ PwBD- 295 रुपये है।

BHEL Recruitment 2025 for Engineers Registration

BHEL पंजीकरण 1 फरवरी से शुरू होगा और उम्मीदवार 28 फरवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (BHEL Recruitment 2025 Official Website) careers.bhel.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स ने इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 400 खाली पद हैं; इंजीनियर ट्रेनी- 250, सुपरवाइजर ट्रेनी- 150 पद।

BHEL Recruitment 2025 Post Detail

इंजीनियर ट्रेनी
मैकेनिकल 70 रिक्तियां
इलेक्ट्रिकल25 रिक्तियां
सिविल25 रिक्तियां
इलेक्ट्रॉनिक20 रिक्तियां
केमिकल5 रिक्तियां
धातुकर्म (Metallurgy)5 रिक्तियां
सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक)
मैकेनिकल140 रिक्तियां
इलेक्ट्रिकल55 रिक्तियां
सिविल35 रिक्तियां
इलेक्ट्रॉनिक्स20 रिक्तियां

BHEL Recruitment 202 Eligibility

इंजीनियर ट्रेनी (ईटी): उम्मीदवारों ने एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमटेक/एमई, बीटेक/बीई किया हो।

सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक): उम्मीदवारों ने एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 65 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो।

BHEL Recruitment 2025 Age Limit

उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम होनी चाहिए।

BHEL Recruitment 2025 Apply Online

  • BHEL भर्ती 2025: careers.bhel.in पर आवेदन कैसे करें
  • careers.bhel.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।

BHEL भर्ती 2025: कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article