RRB Group D Exam 2021 Date: एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, यहां देखें क्यों हो रही परीक्षा तिथि में देरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2021, 04:16 PM IST

RRB Group D 2021 Exam Date: जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे लंबे समय से परीक्षा तिथियों को लेकर इंतजार में हैं। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना मार्च 2019 में जारी की गई थी...

RRB Group D Exam 2021 Date: एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, यहां देखें क्यों हो रही परीक्षा तिथि में देरी

RRB Group D Exam Admit Card 2021 Date: Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही ग्रुप डी भर्ती से जुड़ा अपडेट जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे लंबे समय से परीक्षा तिथियों को लेकर इंतजार में हैं। बता दें, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना मार्च 2019 में जारी की गई थी। हालांकि, अभी तक सीबीटी 1 परीक्षा तिथियों को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे।

इसलिए हो रही है परीक्षा ति​थियों में देरी: कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति के कारण बार परीक्षा स्थगित की जा चुकी है, नई तिथियों को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। एक्सपर्ट की मानें तो देरी का मुख्य कारण कोरोना महामारी की वजह से बना माहौल है, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अभी कोई जल्दबाजी नहीं ​की जा रही है। जैसे ही स्थिति अच्छे से नियंत्रित होगी वैसे ही परीक्षा ति​थियों को लेकर चीजें स्पष्ट होने की संभावना है।

एमआई आंसर की पहले ही हो चुकी है जारी: रेलवे 14 सितंबर 2021 को एमआई यानी Ministerial & Isolated Categories के तहत स्टेनोग्राफर और अन्य के पद के लिए स्कोर कार्ड और फाइनल आंसर-की जारी कर चुका है। ऐसे में आरआरबी अन्य रिजल्ट व ग्रुप डी भर्ती से जुड़े अपडेट कभी भी जारी कर सकता है। बता दें, आरआरबी एमआई भर्ती 2020 के जरिये जूनियर अनुवादक / हिंदी स्टाफ और वेल्फेयर इंस्पेक्टर, चीफ लॉ असिस्टेंट और अन्य श्रेणियों के 1663 रिक्त पदों को भरेगा।

RRB Group D Admit Card 2021 जारी होने के बाद ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर आपको Subject नाम का बॉक्स दिखाई देगा, जिसमें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव फ्लैश हो जाएगा।
  3. इसके अतिरिक्त होमपेज पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक दिया जा सकता है।

चार चरणों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबरों के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 की सूचना दी जाएगी।

End of Article