जॉब्स

AIIMS Recruitment 2024: एम्स में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 2 लाख से ज्यादा, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

AIIMS Bathinda Recruitment 2024: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, बठिंडा (AIIMS Bathinda) की तरफ से ग्रुप ए, बी और सी में खाली पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 84 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को AIIMS Bathinda की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाना होगा।

Image

AIIMS में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

AIIMS Bathinda Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, बठिंडा (AIIMS Bathinda) की तरफ से ग्रुप ए, बी और सी में खाली पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 84 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को AIIMS Bathinda की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाना होगा।

एम्स बठिंडा की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मई 2024 से शुरू है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

AIIMS Bathinda Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद AIIMS Bathinda Group A, B & C Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
AIIMS Bathinda Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

कौन कर सकता है अप्लाई?

एम्स बठिंडा की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई है। इसमें 12वीं पास, डिप्लोमा होल्डर, ग्रेजुएट और मास्टर्स की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अलग-अलग आयु सीमा भी रखी गई है। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखना होगा।

सैलरी डिटेल्स

एम्स बठिंडा की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें ग्रुप ए पदों पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 11 के तहत के तहत 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा ग्रुप बी के पदों पर सेलेक्ट होने पर लेवल 8 के तहत 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। वहीं, ग्रुप सी के पदों पर लेवल 7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक की सैलरी होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallick author

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पू... और देखें

End of Article