जॉब्स

AAI Recruitment 2025: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में 976 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें कब तक व कौन कर सकता है आवेदन

AAI Recruitment 2025 Apply Online for 976 Post: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार aai.aero पर इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो 976 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Image

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में 976 पदों पर सरकारी नौकरी

AAI Recruitment 2025 Apply Online: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर सरकारी नौकरी करने का अवसर आया है। इसके लिए आज 28 अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो 976 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

AAI Recruitment 2025 Date

एएआई जेई भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर है।

Airport Authority of India Recruitment 2025 Apply Online

एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025: आवेदन करने का क्या है तरीका

AAI Recruitment 2025 Apply Online के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स देखें

  • अपने इंटरनेट ब्राउजर पर यह वेबसाइट खोलें aai.aero/en/careers/recruitment/Official
  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपने खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • AAI Recruitment 2025 Apply Online Form का प्रिंटआउट ले लें

AAI Recruitment 2025 Notification के अनुसार, एएआई जेई आवेदन शुल्क 300 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों और एएआई में एक वर्ष का प्रशिक्षु प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर चुके प्रशिक्षुओं और महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

AAI Recruitment 2025 Vacancy

1. जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर): 11 पद

2. जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल): 199 पद

3. जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल): 208 पद

4. जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स): 527 पद

5. जूनियर एग्जीक्यूटिव (सूचना प्रौद्योगिकी): 31 पद

Airport Authority of India Recruitment 2025 Qualification

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने हेतु इंजीनियरिंग में वैध स्नातक योग्यता परीक्षा या गेट स्कोर (2024 या 2025) आवश्यक है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article