जॉब्स

AAI ATC Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरी का शानदार मौका! एयर ट्रैफिक कंट्रोल के 309 पदों पर वैकेंसी

AAI ATC Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एटीसी के पदों पर भर्ती (AAI ATC Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल के 309 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (AAI ATC Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एएआई के एटीसी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

AAI ATC Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी

AAI Air Traffic Control Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AAI Air Traffic Control Recruitment) खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के पदों पर भर्ती (AAI ATC Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल के 309 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एटीसी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

AAI ATC Recruitment 2025: आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत - 24 अप्रैल 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 24 मई 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 24 मई 2025
  • एडमिट कार्ड - -

AAI Air Traffic Control Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एटीसी के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिकल और मैथेमेटिक्स के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा BE/Btech की डिग्री अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

AAI ATC Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले www.aai.aero पर जाएं।
  2. होमपेज पर जातर AAI Air Traffic Control Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर जाएं।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. भविष्य में संदर्भों के लिए नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

AAI ATC Vacancy 2025 Sarkari Naukri: आवेदन शुल्क

एयरपोर्ट अथॉरिटी के एयर ट्रैफिक कंट्रोल के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित हैं। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनूसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article