Palak Paratha Recipe: पालक पराठा बनाने की व‍िध‍ि, इस तरीके से बनाने पर देर तक रहेगी मुलायम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2021, 03:03 PM IST

winter special food : पालक पराठा अधिकांश लोग सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इसे आप किसी भी सब्जी के साथ आसानी से सर्व कर सकते हैं।

Palak Paratha Recipe: पालक पराठा बनाने की व‍िध‍ि, इस तरीके से बनाने पर देर तक रहेगी मुलायम

Palak Paratha Recipe: पालक पराठा के नाम को सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। वाकई में पालक पराठा बेहद स्वादिष्ट और क्रिस्पी होता हैं। इसमें फाइबर, विटामिंस और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसकी सबसे बड़ी  खासियत यह है, कि आप इसे दही, चटनी, रायता या अचार के साथ भी सर्व कर सकते हैं। यदि आप इस संडे कुछ नाश्ते में नया बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो इस बार इस नाश्ते को जरूर ट्राई करें। तो आइए चलें पालक पराठा बनाने की आसान रेसिपी को जानने।

पालक पराठा बनाने की सामग्री

  • 1 गुच्छा पालक का पत्ता
  • 3 कप पानी 
  • 1 इंच अदरक (घिसा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 छोटा टेबलस्पून अजवाइन
  • नमक (स्वादानुसार)
  • 2 टेबलस्पून तेल 
  • तेल या घी (पराठा सेकने के लिए)


पालक पराठा बनाने की विधि

  • परफेक्ट पालक पराठा बनाने के लिए आटा सही तरीके से गूंथना बेहद जरूरी होता है। 
  • आटा गूंथने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में गेहूं के आटा को रख लें।
  • अब उसमें अजवाइन, नमक और तेल डालकर उसे हाथों से अच्छी तरह से मिला लें।
  • जब सारी चीजें अच्छी तरह से मिल जाए, तो उसमें आवश्यकता अनुसार पालक प्यूरी यानि पिसा हुआ पालक डालकर उसे गूंथ लें।
  • जब आटा अच्छी तरह से गूंथ जाए, तो आटे में तेल या घी लगाकर उसे चिकना कर लें।
  • अब गूंथे गए आटे को 10 से 15 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें। फ‍िर आटे से छोटे आकार कर लोई बना लें।
  • अब उस पर थोड़ा सा गेहूं का आटा छिड़ककर उसे पराठे की तरह पतला गोला बेल लें।
  •  जब सारा लोई बनकर तैयार हो जाए, तो गैस पर तवा को रखकर गर्म करें।
  • जब तवा गर्म हो जाए, तो बेले हुए पराठे को डालकर धीमी आंच पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें।

जब पराठा बनकर तैयार हो जाए, तो उसे गर्म-गर्म किसी सब्जी या अचार के साथ सर्व करें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!