Weekly Rashifal 17 November To 23 November 2024 (साप्ताहिक राशिफल 17 नवंबर 2024 से 23 नवंबर 2024): यह वीक वृष के गुरु व चन्द्रमा मङ्गलमय फल प्रदान करेंगे। कन्या, मेष व कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व कर्क के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। शनि व मङ्गल का गोचर कुम्भ राशि के लिए शुभ है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
साप्ताहिक राशिफल 17 नवंबर 2024 से 23 नवंबर 2024
मेषमंगलवार के बाद छात्रों के करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस सप्ताह जॉब में रुके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। शुक्रवार के बाद चन्द्रमा व मंगल गोचर स्वास्थ्य बेहतर करेगा। बुधवार के बाद समय ज्यादा अनुकूल है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मंगलवार व शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुक्र व चन्द्र गोचर बैंकिंग कार्यों में सफलता देगा।
वृष
इस सप्ताह जॉब में बुधवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। स्वास्थ्य सुख में भी प्रगति की सम्भावना है। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।
मिथुन
सूर्य व बुध का गोचर संघर्षमय है। मंगलवार के बाद का समय जब चन्द्रमा इस राशि में आएंगे तो जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर समय रहेगा। धार्मिक यात्रा सम्बन्धित योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
कर्क
गुरु वृष व शनि कुम्भ में गोचर करेंगे। इस वीक बिजनेस में किसी नवीन कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे। राहु से सम्बंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
सिंह
इस सप्ताह सूर्य,बुध व केतु गोचर रत हैं। गृह कार्यों में विशेष प्रगति है। भगवान शिव उपासना के साथ साथ हनुमान जी की उपासना करते रहें। सोमवार के बाद चन्द्रमा का गोचर एकादश लाभप्रद होगा। धन के व्यय के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। गुरु व सूर्य छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।
कन्या
शनि व गुरु इस सप्ताह व्यवसाय में कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें। जॉब में रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह शुक्रवार के बाद धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
तुला
सूर्य,बुध व केतु सपोर्टिंग हैं। इस सप्ताह सोमवार के बाद चन्द्रमा मिथुन में रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व सूर्य गोचर शुक्रवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। उच्चाधिकारोयों का सहयोग लाभ करेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।
वृश्चिक
मंगल व शनि मङ्गलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह घर पर ही परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। बुधवार के बाद चन्द्रमा का मिथुन राशि में गोचर लाभप्रद है।
धनु
गुरु इस समय इसी राशि से खष्ठम में है। जॉब व स्वास्थ्य के लिए अनुकूल सप्ताह है। मंगलवार के बाद जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। मंगलवार व गुरुवार को तिल का दान करें। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन की सम्भावना है। लाल व सफेद रंग शुभ है।
मकर
शनि इसी राशि से द्वितीय में व गुरु वृष में हैं। व्यवसाय में लाभ है। मंगल का एकादश गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व काला वस्त्र का दान करें। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। हेल्थ में उतार चढ़ाव रहेगा। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
कुम्भ
गुरु का इस राशि से चतुर्थ में व सूर्य का वृश्चिक गोचर अनुकूल है। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। इस वीक संतान के प्रगति सुख में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन को गाय को पालक खिलाएं।
मीन
शनि द्वादश व गुरु तृतीय रहेंगे। ज्यादा यात्रा से बचना होगा। पॉलिटिशियन लाभान्वित होंगे। सूर्य नवम शुभ फल देंगे। व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। तिल का दान करें।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
