राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 February 2025: आज इन 4 राशियों पर शनि की रहेगी नजर, रहें सावधान, पढ़ें पूरा राशिफल यहां

Aaj ka Rashifal 15 February 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग व उनका अप्रितम योगदान आपका करियर चमकाएगा। जानिए बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

Image

Aaj ka Rashifal 15 February 2025

Aaj ka Rashifal 15 February 2025: मेष राशि के नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन शुभ है। लेकिन बिजनेस कर रहे जातकों को सावधानी बरतनी होगी। वृषभ राशि वालों को आज अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। नहीं तो नुकसान हो सकता है। मिथुन राशि वाले रुका हुए कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कर्क राशि के लोग बिजनेस में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। जानिए बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा।

Aaj ka Rashifal 15 February 2025

मेष-चन्द्रमा खष्ठम गोचर कर रहे हैं। मंगल व गुरु अनुकूल हैं। ऑफिस में लंबित पुराने कार्य निपटाएंगे। विवाद की सम्भावना है। उच्चाधिकारियों से सहयोग व उनका अप्रितम योगदान आपका करियर चमकाएगा। बिजनेस के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनावग्रस्त रह सकते हैं।आज का उपाय - जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री सुंदरकांड का पाठ करें।ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -लाल व पीला।शुभ अंक -02 व 09

वृष- चन्द्रमा पँचम व गुरु इसी राशि में हैं। आज का दिन पूजा पाठ व धार्मिक यात्रा से भरे रहने की सम्भावना है फिर भी बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।लव लाइफ को अच्छा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। आज का उपत -उड़द का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -04 व 07

मिथुन-आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु द्वादश हैं। अपने वर्क के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से नए मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुए कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ धन लाभ कराएगा। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -04 व 08

कर्क- चन्द्रमा तृतीय हैं। गुरु एकादश है। आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। मित्रों के सपोर्ट से बिजनेस में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम में क्रोध व संशय का स्थान नहीं होता।आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -04 व 08

सिंह-आप संतान के सफलता को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। व्यवसाय में कई दिनों से रुका धन मिलेगा। आपकी न्यू बिजनेस प्लानिंग सक्सेसफुल रहेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। बिजनेस में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 02

कन्या-चन्द्रमा इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। आपने अपनी धार्मिक गतिविधियों के लिए अब समय निकाल लिया है, आध्यात्म की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब में उन्नति है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी होगी। आज का उपाय -श्री हनुमान जी की उपासना करें। भगवान शंकर जी को फल व बेल पत्र,जल अर्पित करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -04 व 09

तुला- चन्द्रमा द्वादश है। शुक्र व बुध बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब का कारक ग्रह है। जॉब में प्रोमोशन की तरफ बढ़ रहे हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा विवाद से बचें। आज आपकी रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। वाद विवाद हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ व उड़द का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक- सूर्य चतुर्थ व गुरु सप्तम गोचर में हैं। कार्य स्थल पर प्रसन्ता का वातावरण होगा। करियर में सफलता से मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बीपी व शुगर के रोगी सावधानी बरतें। आज का उपाय -शिव उपासना करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -05 व 08

धनु- राशि स्वामी गुरु खष्ठम व चंद्रमा दशम शुभ हैं। आप सफल व उद्यमी व्यक्ति हैं लेकिन इस समय परिश्रम के हिसाब से सफल नहीं हो रहे हैं। जॉब को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। आत्मबल व कर्म के प्रति डेडिकेशन बना रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। आज का उपाय -मन्दिर में ही शिव जी को जल व बेलपत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को विवाह में बदलने के लिए भी यह सुंदर उपाय है। शुभ रंग -पीला व नारंगी।शुभ अंक -01व 02

मकर-शनि राशि स्वामी होकर द्वितीय व चन्द्रमा नवम हैं। करियर को लेकर तनाव रहेगा।अ पने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। श्वांस व बीपी के रोगी सावधानी बरतें। प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। वाहन क्रय करने का विचार मत रोकें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -03 व 07

कुम्भ- व्यवसाय में सफलता है। चन्द्रमा अष्टम व गुरु चतुर्थ हैं। जॉब में प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन खराब हो सकता है। आज का उपाय - हनुमानबाहुक का पाठ तथा तिल का दान करें। तिल दान शुभ रहेगा। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -03 व 07

मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा सप्तम करियर में बहुत दिनों से रुके प्रोजेक्ट की बात अब सकारात्मक दिशा में प्रमोट करेंगे। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ डिनर करेंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -01 व 03। शुभ रंग -लाल व सफेद

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article