Rashifal 22 July In Hindi: श्रावण के महीने में 22 जुलाई को एक खास संयोग बन रहा है। इस दुर्लभ तिथि पर शिव-पार्वती का आशीर्वाद भक्तों पर खूब बरसता है। गौर करने वाली बात ये है कि मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत और मंगला गौरी व्रत एक साथ आ रहे हैं। श्रावण मास में ऐसा संयोग शुभ सूचक माना जाता है। इस आर्टिकल के माध्यम से जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये दिन और किन राशियों को मिलेगा इसका लाभ।
22 जुलाई : आज का राशिफल
1 मेष- आज श्रावण माह भौम प्रदोष के दिन सूर्य चतुर्थ व 08:18 am के बाद चन्द्रमा व गुरु तीनों एकसाथ तृतीय गोचर में हैं। स्टूडेंट्स के करियर में सफलता का समय है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा समय देने से बचें। आपका करियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। आर्थिक प्रगति के लिए सुधार का समय है।
- आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें। ऑफिस में इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
- आज का शुभ अंक - 03 व 09
2 वृष- श्रावण भौम प्रदोष के दिन गुरु चन्द्रमा के साथ तो इसी राशि से द्वितीय गोचर में शुभ हैं। जॉब में उन्नति की सम्भावना है। ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें, वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। चन्द्रमा द्वितीय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
- आज का उपाय - भगवाम शिव जी की पूजा करते रहें। हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
- शुभ रंग - आसमानी व हरा।
- शुभ अंक - 05 व 08
3 मिथुन- 08:18 प्रातःकाल के बाद, गुरु व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नया व्यावसयिक अनुबंध लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे।
- आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व गुड़ दान करें।
- शुभ रंग - आसमानी व सफेद।
- शुभ अंक - 05 व 09
4 कर्क - नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। 08:18 am के बाद चन्द्रमा -गुरु व्यय भाव में हैं। गुरु द्वादश व शनि मीन में हैं। करियर में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।
- आज का उपाय - भगवान शिव जी के मंदिर जाएं। गुड़ व चावल का दान करें।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक - 05 व 08
5 सिंह - राशि स्वामी सूर्य द्वादश,चन्द्रमा प्रातःकाल 08:18 के बाद गुरु के साथ एकादश भाव में है। जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।
- आज का उपाय - सात अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।असत्य मत बोलें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
- शुभ रंग - नारंगी व पीला।
- शुभ अंक - 01 व 03
6 कन्या- जॉब में कोई नवीन कार्य आरम्भ करने सम्बंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। छात्रों के करियर में आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। 08:18 am के बाद चन्द्रमा-गुरु दशम रहेंगे। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
- आज का उपाय - गुड़ व गेंहू का दान करें। अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
- शुभ अंक - 02 व 08
7 तुला- चन्द्रमा सूर्य दशम हैं। 08:18am के बाद जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र करियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा यात्रा से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
- आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें।
- शुभ रंग - नीला व आसमानी।
- शुभ अंक - 04 व 06
8 वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल सिंह व चन्द्रमा अष्टम शुभ हैं। परिवार सम्बंधित किसी बड़ी निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय - श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक --02 व 03
9 धनु- गुरु व चन्द्रमा एक साथ सप्तम गोचर मेंहैं। जॉब में प्रोग्रेस है।ऑफिस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस व कर्म में संलग्न रहेंगे। पारिवारिक तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रह सकता है। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।
- आज का उपाय -भगवान शिव को बेलपत्र व गंगाजल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 03 व 07
10 मकर- शनि तृतीय व चन्द्रमा गुरु के साथ मिथुन में हैं। व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगा। आर्थिक लाभ संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु की पंचम स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। कहीं दूर धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
- आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। फलों का दान फलदायी है।
- शुभ रंग - नीला व हरा।
- शुभ अंक - 04 व 08
11 कुम्भ- शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में है। अपने करियर में बेहतर परफार्मेंस से आप खुश रह सकते हैं। चन्द्रमा व गुरु 08:18 am के बाद पंचम रहकर जॉब व करियर में नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। विवाद हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।
- आज का उपाय - शिवपुराण का पाठ करें।
- शुभ रंग - बैगनी व सफेद।
- शुभ अंक - 07 व 08
12 मीन- 08:18 प्रातःकाल के बाद गुरु व चन्द्रमा चतुर्थ है। शनि इसी राशि में हैं। अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। जॉब में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी महान संत से मिलने के संयोग बन सकते हैं।
- आज का उपाय - भौम प्रदोष के दिन शिव पुराण का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
- आज का शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
