राशिफल

महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोगों की हेल्थ आज हो सकती है खराब, रखें विशेष ध्यान

Daily Numerology Prediction: 30 नवंबर दिन रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब? इसके बारे में आप दैनिक अंकज्योतिष भविष्यफल से जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जन्म की तारीख की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Image

30 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

30 नवंबर 2025, रविवार का अंक ज्योतिष भविष्यफल

सुजीत जी महाराज

Daily Numerology Prediction: 30 नवंबर दिन रविवार की तारीख के अंकों का योग (3+0= 3 ) (3) है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग (3+0+1+1+2+0+2+5= 14) और 14 के अंकों का योग (1+4=5) यानी 5 है। अंकज्योतिष में अंक 3 के स्वामी गुरु और अंक 5 के स्वामी बुध हैं। इस कारण आज पूरे दिन पर बुध और गुरु का प्रभाव रहेगा। वहीं, दिन रविवार होने के चलते सूर्य का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आप अपनी जन्म की तारीख के माध्यम से ये आसानी से जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में मूलांक 04 और 08 वालों की मदद से अच्छी प्रगति होगी। सूर्य, मंगल और चंद्रमा प्रमोशन दिला सकते हैं। नई बिजनेस डील के लिए मूलांक 04 और 06 वाले भाग्यशाली रहेंगे। रियल एस्टेट से अच्छा लाभ होगा। चंद्रमा की वजह से कफ की तकलीफ हो सकती है।

उपाय: चावल-शक्कर दान करें, गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और पीला भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

चंद्रमा और गुरु का प्रभाव रहेगा। जॉब-व्यवसाय में काम का दबाव थोड़ा परेशान कर सकता है। मूलांक 02 और 03 वाले व्यक्ति से व्यवसाय में फायदा होगा। स्टूडेंट्स और राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, बीपी के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और नीला भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और बुध का साथ जॉब में प्रमोशन दिला सकता है। सूर्य की मदद से व्यवसाय में भी उन्नति होगी। स्टूडेंट्स को फायदा होगा। मूलांक 02 वाले व्यवसायी से बिजनेस डील में लाभ मिलेगा। घर-परिवार में खुशी रहेगी। मंगल की वजह से पेट में तकलीफ हो सकती है।

उपाय: गाय को रोटी-गुड़ दें।

शुभ रंग: लाल और पीला भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

बैंकिंग, प्रशासन और आईटी जॉब वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन में अच्छा लाभ होगा। राहु थोड़ी रुकावट डाल सकता है। मूलांक 02 और 05 से व्यवसाय में फायदा होगा। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: कोई विशेष उपाय जरूरी नहीं, सामान्य दान-पुण्य करें।

शुभ रंग: लाल और पीला भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

बुध और गुरु का पूरा साथ है। जॉब में मूलांक 05 और 06 से फायदा होगा। प्रमोशन के अच्छे योग हैं। बिजनेस में रुका काम आगे बढ़ेगा। मूलांक 06 और 07 वाले सहयोगी मदद करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी, श्वांस के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और आसमानी भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र और बुध का साथ है – आज सफलता का दिन है। जॉब में मूलांक 05 और 08 वाले उच्चाधिकारी मदद करेंगे। वित्तीय लाभ के अच्छे योग हैं। राहु खर्च बढ़ा सकता है। शुगर और बीपी के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: मसूर दाल दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति होगी। केतु और शुक्र धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। योजनाएं गुप्त रखें। लीवर के मरीज सतर्क रहें।

उपाय: गुड़ दान करें, गाय को पालक-गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

सूर्य-मंगल आत्मबल बढ़ाएंगे। चंद्रमा-गुरु का साथ है। जॉब में प्रमोशन के लिए अच्छा समय है। आज घूमने-फिरने का दिन है। बुध जल्द ही बड़ी व्यावसायिक सफलता दिलाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और राहु व्यवसाय में लाभ दिलाएंगे। जॉब में मूलांक 03 और 06 वाले उच्चाधिकारी मदद करेंगे। मूलांक 05 और 07 वाले स्टूडेंट्स का करियर आगे बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article