Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 21 नवंबर 2022: लोगों के प्रति आपके अच्छे विचार हैं और यही चीज आपको लोगों से जोड़े भी हुए है पर इस समय की प्राथमिकता कुछ ओर है, आप अपनी समृद्धि को बढ़ाने के लिए हर तरह का प्रयास करना चाह रहे हैं और रिश्तों से कहीं ज्यादा यह बात आपके जेहन पे हावी है।
Pisces Horoscope
क्या करें –मेहनत की दिशा में अहम मुद्दा यह है कि आपको नियमित हो जाने की जरूरत पड़ेगी। मेहनत का पूरा फल वैसे ही मिल रहा है, थोड़ा सा नियमित हो जाने से उसमें और चार चांद लग जाएंगे।
क्या न करें –अपनी आर्थिक स्थिति को या अपनी बचत को किसी कमी की नजर से ना देखें क्योंकि ऐसा करते हुए आप असंतुष्ट होते चले जा रहे हैं और इस समय वही ठीक नहीं है। अपने मन को इतना भी ना भटकाएं कि आपको अपने अच्छे भले हालात में भी कमियां ही नजर आती चली जाएं।
तकदीर और भाग्य - तकदीर ने आपके हालात को बनाने में और संभालने में पूरा योगदान दिया है और यही वजह है कि आपका भरोसा भी बढ़ा है और आप उस भरोसे के चलते बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।
काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति को बनाए रखने के लिए आपको लोगों का सहयोग चाहिए और इसी वजह से आप लोगों से जुड़ना भी चाह रहे हैं। आपसी तालमेल से आपके प्रदर्शन में इजाफा हो सकता है क्योंकि इस समय आपका काम teamwork मांगता है और लोगों से जुड़ के ही उस अच्छाई को प्राप्त किया जा सकता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
