01 June 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): शनिवार, 1 जून का दिन पांच राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दिन मेष, वृष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहेगी। इन पांचों ही राशियों को वित्तीय लाभ होने की संभावना है तो वहीं मकर राशि वालों के रुके हुए काम के बनने का संयोग बन रहा है। हालांकि, वृश्चिक राशि वालों को जुबान पर काबू करने की जरूरत है। धनु राशि वाले यात्रा न ही करें तो बेहतर है। आइए जानते हैं 1 जून को कैसा रहने वाला है सभी राशियों का हाल। यहं पढ़ें दैनिक राशिफल -
1) मेष
द्वितीय गुरु व द्वादश चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। चन्द्रमा व शुक्र वित्तीय जॉब में सफलता देंगे। आज धार्मिक यात्रा करेंगे। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव रह सकता है।
आज का उपाय - तिल व चावल का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।
शुभ रंग - लाल व पीला।
शुभ अंक - 01 व 03
2) वृष
वित्त्तीय कार्य होंगे। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। शुक्र व गुरु वित्त्तीय कार्य में सफलता देगा। आज का दिन गुरु व चन्द्रमा शिक्षा को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
आज का उपाय - तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग - पीला व हरा रंग शुभ है।
शुभ अंक - 05 व 08
3) मिथुन
शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।स्टूडेंट्स कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। गारमेंट्स व मेडिसिन बिजनेस को लेकर लाभ रहेगा।
आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग - हरा व बैगनी।
शुभ अंक - 05 व 08
4) कर्क
आज का दिन जॉब परिवर्तन में सफलता का है। आईटी , टीचिंग व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। परिवार सहित यात्रा के लिए दिवस शुभ है। सपरिवार यात्रा करेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।
आज का उपाय - शिव उपासना करें।तिल व गुड़ का दान पुण्यदायक है।
शुभ रंग - लाल व नारंगी।
शुभ अंक - 06 व 08
5) सिंह
दशम गुरु व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। अपने बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही गम्भीर रहें। स्वास्थ्य में लीवर प्रॉब्लम रहेगा।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।
शुभ रंग - लाल व सफेद।
शुभ अंक - 05 व 08
6) कन्या
बुध वित्तीय कार्य में सफलता देंगे। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु व पिता का आशीर्वाद साथ है। आर्थिक लाभ सम्भव है। लव लाइफ में तनाव सम्भव है। व्यवसाय सफल रहेगा।
आज का उपाय - परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।सात प्रकार के अन्न फल का दान करें।
शुभ रंग - पीला व लाल।
शुभ अंक - 05 व 07
7) तुला
खष्ठम चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र बैंकिंग ,वित्त व टूरिज्म व्यवसाय में प्रगति को लेकर वर्क करेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए व्यय पर नियंत्रण करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय - मसूर व गुड़ का दान लाभदायी रहेगा।
शुभ रंग - नीला व आसमानी।
शुभ अंक - 05 व 07
8) वृश्चिक
बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा का सुमङ्गल संयोग है। वाणी पर कंट्रोल करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।
आज का उपाय - विष्णु जी की पूजा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग - नारंगी व सफेद।
शुभ अंक - 03 व 05
9) धनु
चन्द्रमा चतुर्थ है। जॉब चेंज के लिए यह समय बहुत ही शुभ हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। ज्यादा यात्रा न करें तो बेहतर है।
आज का उपाय - मसूर का दान करें।बड़े भाई व पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
शुभ अंक - 05 व 07
10) मकर
पंचम गुरु जॉब में लाभ देंगे। चन्द्रमा तृतीय है। आज मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकता है।पिता के आशीर्वाद से बिजनेस लाभ मिलेगा। मित्रों संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से तनावग्रस्त हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग - नीला व हरा।
शुभ अंक - 03 व 06
11) कुंभ
गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा द्वितीय है। शनि व बुध मैनेजमेंट, टेक्निकल व लॉ फील्ड के स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए कोई बड़ी मीटिंग करें ,यात्रा शुभ है। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा।
आज का उपाय - मूंग का दान करें। सुंदरकांड का पाठ भी करें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
शुभ अंक - 04 व 08
12) मीन
इस राशि के चन्द्रमा दिवस को मङ्गलमय करेंगे। रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। तृतीय गुरु धार्मिक यात्रा में व्यस्त करेगा। मधुर भाषा का प्रयोग करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जॉब में तुला व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग - लाल व हरा रंग शुभ है।
शुभ अंक - 01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
