राशिफल

30 जुलाई का राशिफल, मेष राशि वालों को बिजनेस होगा लाभ तो धनु वाले लव लाइफ को लेकर रह सकते हैं परेशान.. 12 राशियां देखें कैसा रहेगा उनका दिन

30 July Ka Rashifal: बुधवार का दिन राशिफल अनुसार मेष समेत मिथुन, सिंह के लिए बिजनेस के संबंध में अच्छा रह सकता है। हालांकि लव लाइफ तो पढ़ाई को लेकर दिन मिला जुला रहने वाला है। राशि अनुसार सभी जातक यहां पढ़ें अपना पूरा राशिफल और जाने आज आपके लिए क्या करना सही और गलत हो सकता है।

Image

राशिफल 30 जुलाई 2025

30 July Ka Rashifal: बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन होता है, और ये दिन कई राशि जातकों के लिए मिला जुला हो सकता है। करियर, बिजनेस से लेकर लव लाइफ या सेहत के मामले में आपका दिन कैसा रहेगा, राशिफल अनुसार यहां पढ़ें। बता दें कि आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए करियर और लव लाइफ दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगा। वृष राशि के लोगों को अपने क्रोध पर संयम रखना होगा, वहीं तुला राशि के लोगों की सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। राशि अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा यहां देखें, आज के उपाय, शुभ अंक और रंग ।

1 मेष-खष्ठम चन्द्रमा , पँचम मङ्गल व तृतीय गुरु परिवार व सुख समृद्धि के लिए अनुकूल हैं। सूर्य व मङ्गल आत्मबल देंगे। किसी भी परेशानी को लेकर डिस्टर्ब मत हों। सभी कार्य बेहतर व अपने समय पर होगा। न्यू बिजनेस डील लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

  • आज का उपाय -- भगवान शंकर जी की उपासना करें। तिल व चावल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
  • शुभ रंग --लाल व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक -01 व 02

2 वृष- चन्द्रमा पँचम व गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। मीन के शनि गोचर से व्यावसायिक कार्यों में सफल रहने की सम्भावना है। ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें, शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

  • आज का उपाय -शिव उपासना करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।
  • शुभ रंग --नीला व लाल ।
  • आज का शुभ अंक -- 01व 04

3 मिथुन-आज का दिन व्यवसाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जाँब में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई बिज़नेस प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

  • आज का उपाय --मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। शिवलिंग को बेलपत्र व मधु अर्पित करें। फलों का दान करें।
  • शुभ रंग -ज़फेड व हरा।
  • आज का शुभ अंक -02 व 06

4 कर्क-सूर्य इसी राशि में व गुरु व्यय भाव तथा चन्द्रमा तृतीय गोचर में हैं। बिजनेस प्रोग्रेस में सफलता मिल रही है। जाँब उन्नयन में आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

  • आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करते रहें। शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान का अभिषेक करें।
  • शुभ रंग --लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक --02 व 03

5 सिंह- राशि स्वामी सूर्य द्वादश , गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में है। आपको जाँब में सफलता मिलनी अब शुरू हो जाएगी। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट मिल सकता है। कुछ पूर्ववत व्यावसायिक समस्या दूर हो जाएगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

  • आज का उपाय --मूंग का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • आज का शुभ अंक --03 व 05

6 कन्या- चन्द्रमा इसी राशि में हैं।गुरु ज्ञान व बुध वाणी का कारक ग्रह है। सामाजिक सक्रियता से बहुत खुश रहेंगे। परिवार व समाज में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी पुराने मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।

  • आज का उपाय --शिवपुराण का पाठ करें व फलों तथा उड़द का दान करें।
  • शुभ रंग --नीला व आसमानी।
  • आज का शुभ अंक -04 व 07

7 तुला-चन्द्रमा द्वादश व गुरु नवम हैं। बिजनेस फील्ड के जातकों को कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अब खुश रहेंगे। बिज़नेस में आज रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय --तनाव से बचें। गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।
  • शुभ रंग --नीला व हरा।
  • आज का शुभ अंक --04 व 08

8 वृश्चिक- चन्द्रमा एकादश व राशि स्वामी मंगल दशम गोचर कर रहे हैं। कॅरियर में सफलता है। बिजनेस में नवीन दायित्व को लेकर उत्साह बना रहेगा। आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व अन्न तथा फल का दान करें।
  • शुभ रंग --लाल व नारंगी।
  • आज का शुभ अंक --05 व 08

9 धनु- दशम चन्द्रमा कर्म भाव को मजबूत कर रहा है वहीं मङ्गल भाग्य भाव में रहेंगे। आपका आज का दिन शुभ होगा। जाँब में अभी ट्रांसफर या परिवर्तन से बचिए।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

  • आज का उपाय --हनुमानबाहुक का पाठ करने से सभी संताप से मुक्ति मिलेगी।तिल का दान भी करें।
  • शुभ अंक --05 व 09।
  • आज का शुभ रंग --लाल व पीला

10 मकर- शनि तृतीय व चंद्रमा नवम है। व्यवसाय में प्रगति व ऑफिस का वातावरण पहले से बेहतर होगा। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। क्रोध मत करें, जाँब बेहतर रहेगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

  • आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। भगवान शंकर को बेलपत्र व गंगा जल अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
  • शुभ अंक -05 व 08।
  • आज का शुभ रंग - नीला व बैगनी

11 कुम्भ-चन्द्रमा अष्टम व मङ्गल सप्तम गोचर में हैं। रुका धन प्राप्त कर सकते हैं। बिजनेस में कोई न्यू प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं।लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। सुखद यात्रा हो सकती है। किसी संत का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

  • आज का उपाय ---शिव मंदिर जाएं व दान पुण्य करें। पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें।
  • शुभ रंग --आसमानी व सफेद।
  • आज का शुभ अंक --02 व 07

12 मीन- गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा सप्तम है। बिजनेस वर्क अब बेहतर रहेगा। बिजनेस में सकारात्मक दिशा में बात पहुँचेगी। जाँब को लेकर तनाव दूर होगा ।स्टूडेंट्स कॅरियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय --शिव उपासना करें व माता - पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • शुभ रंग --पीला व सफेद।
  • आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article