राशिफल

Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशियों पर आज बरसेगी शनिदेव की कृपा, पढ़ें 4 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार और कुछ के लिए थोड़ा समस्याओं से भरा हो सकता है। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, यह आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए आज के राशिफल से जानते हैं आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Image

आज का राशिफल (Pic Credit- canva)

Aaj Ka Rashifal: 04 अक्टूबर 2025 को द्वादशी तदोपरांत त्रयोदशी प्रदोष की शुभ तिथि है। इस दिन चंद्रमा शनि की राशि कुम्भ में गोचर कर रहे हैं, जबकि शनि गुरु की राशि मीन में एक-दूसरे से द्वादश यानी व्यय प्रभाव में हैं। शनिवार को ऐसी स्थिति बनने पर पीपल की पूजा और तिल का दान अवश्य करें। सुंदरकांड का पाठ सुमंगल देता है। कृष्ण उपासना शनि को प्रसन्न करने की सबसे सहज और सरल विधि है। आज मेष और कर्क राशि के जातक सफल रहेंगे। सिंह राशि के लोग सूर्योपासना करें। मीन और धनु के जातक अन्न दान करते रहें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

चंद्रमा ग्यारहवीं राशि कुम्भ में हैं। युवा करियर निर्माण में नित नए सपने बुन रहे हैं। समय संघर्ष का है। श्री गणेश उपासना करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सर्वोत्कृष्ट उपाय है। लाइफ में तनाव से बचें। बिजनेस में कार्य बेहतर रहेगा। जॉब में प्रोग्रेस है। प्रदोष है। प्रदोष काल में भगवान शिव उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग - लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत - 80%

वृषभ राशि

चंद्रमा दशम हैं। दशम कर्म भाव है। चंद्रमा कर्म भाव में तेज व सटीक कार्य करवाता है। मानसिक तनाव से बचें। बुध अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट दिलवा सकता है। क्रोध व तनाव पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों व पर्सनल रिलेशन को लेकर परेशान रह सकते हैं।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ व उड़द का दान करें।

शुभ रंग - नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत - 75%

मिथुन राशि

राशि स्वामी बुध व मित्र ग्रह शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। बिजनेस के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होगा। संतान के करियर को लेकर प्रयासरत रहेंगे। अन्न व फल मंदिर में दान करें। युवा प्यार के मामले में एक-दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें।

उपाय: शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

शुभ रंग - हरा व बैंगनी

भाग्य प्रतिशत - 65%

कर्क राशि

अष्टम चंद्रमा व द्वादश गुरु रोग पर व्यय देते हैं। चंद्रमा से पंचम गुरु शुभ फल देते हैं। अभी छात्रों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। शनि न्यायिक व सरकारी कार्यों में बेहतर परिणाम देंगे। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में विवाह की बात का जिक्र शुक्र अब ला सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें।

उपाय: स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने वजन के बराबर गेहूं का दान करें।

शुभ रंग - पीला व सफेद

भाग्य प्रतिशत - 75%

सिंह राशि

सूर्य द्वितीय व चंद्रमा सप्तम हैं। गुरु शिक्षा में प्रोग्रेस व संतान को प्रगति देंगे। बिजनेस में गुरु से द्वादश चंद्रमा की सहायता से सफलता मिलेगी। किसी सरकारी कार्य में सफलता संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। असत्य का त्याग करें।

उपाय: शिव उपासना करें। श्री अरण्यकांड का भी पाठ करें।

शुभ रंग - लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत - 65%

कन्या राशि

चंद्रमा षष्ठम है। षष्ठम रोग भाव है लेकिन गुरु नवम हैं। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। बिजनेस में बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। मित्रों संग धार्मिक यात्रा की प्लानिंग करेंगे। बैंकिंग व आईटी फील्ड के लिए समय अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों व बड़े भाइयों से शेयर करें। बड़े भाई का आशीर्वाद मंगल की शुभता बढ़ाता है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग - हरा व नीला

भाग्य प्रतिशत - 80%

तुला राशि

शुक्र आर्थिक उन्नति देंगे। जॉब में ट्रांसफर की संभावनाएं बन सकती हैं। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी क्रमबद्ध तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग लिवर या बीपी के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। बहुत ज्यादा तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ प्रत्येक आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकता है।

शुभ रंग - हरा व नीला

भाग्य प्रतिशत - 75%

वृश्चिक राशि

मंगल व शुक्र रियल स्टेट, शेयर व कुछ अन्य स्रोतों से आपको वित्तीय लाभ देंगे। बिजनेस बेहतर कंडीशन में चल रहा है लेकिन न्यू डील को लेकर चली आ रही कुछ संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। राहु के कारण जॉब के प्रमोशन में एक अनचाहा भय जो मन में था उनका समाधान तो अब हो जाएगा। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सूर्य नेत्र विकार दे सकता है।

उपाय: भगवान शिव उपासना करें। राहु उपाय से कार्यबाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग - लाल व सफेद

भाग्य प्रतिशत - 75%।

धनु राशि

चंद्रमा व शनि एक-दूसरे से द्वादश हैं। आप लकी हैं। धार्मिक अनुष्ठान सफल करेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर आपका प्रयास अब और बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स अपने परफॉर्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल करें। लव लाइफ में राहु बेवजह मानसिक परेशान करेंगे। आप बिजनेस को एक नई दिशा देंगे। किसी पुराने मित्र के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करने से कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग - पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 75%

मकर राशि

राशि स्वामी शनि तृतीय द्वितीय गोचर करते चंद्रमा एक-दूसरे से द्वादश होकर जॉब तथा व्यवसाय पहले से बेहतर करेंगे। राहु पैतृक व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। शनि न्यायिक ग्रह हैं, समस्याओं का व्यावहारिक हल देंगे। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में करें। शनि की शुभता बढ़ाने के लिए

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग - नीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत - 80%

कुंभ राशि

चंद्रमा इसी राशि में हैं। चंद्रमा मन का कारक ग्रह है। कई प्रॉब्लम अब समाप्त हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को मिल-जुलकर हल करें। केतु टेंशन दे सकता है। लव लाइफ की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। कभी-कभी चंद्रमा-शनि की युति मन को विचलित भी करती है।

उपाय: श्री गणेश उपासना करें, उनको दूर्वा अर्पित करें।

शुभ रंग - नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत - 80%

मीन राशि

द्वादश यानी व्यय भाव में गोचर करता चंद्रमा जो कि मन का कारक ग्रह है, बहुत अनुकूल नहीं हैं। चंद्रमा के बीज मंत्र का जप बहुत सहायक है। आप बिजनेस में बड़ी सफलता पा सकते हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। कर्क व धनु राशि के मित्रों का सहयोग रहेगा। राहु स्वास्थ्य में बोन समस्या को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं।

उपाय: सूर्य की उपासना करें। गायत्री मंत्र का 108 बार जप करें।

शुभ रंग - पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत - 70%

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article