30 नवंबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। जो रात 9 बजकर 49 तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। पूरे दिन उत्तरभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। योग वज्र सुबह 7 बजकर 12 तक और इसके बाद सिद्धि योग लग जाएगा। सुबह 10 बजकर 27 तक तैतिल करण और इसके बाद गर करण रात 9 बजकर 29 तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें चंद्रमा और शनि मीन राशि में मौजूद रहेंगे। इससे विषयोग और संन्यास योग बन रहा है। इसके चलते कुछ परेशानियां तो होंगी, लेकिन विरक्ति का भाव भी आ सकता है। शुक्र, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में व तुला में बुध रहेंगे। कर्क में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। राहु कुंभ में विराजमान रहेंगे। आइए ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आजा का दिन कैसा रहने वाला है?
चंद्रमा-शनि व्यय भाव में हैं। कर्क राशि वाले मित्र के सहयोग से बड़ी व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रुके हुए बिजनेस प्रोजेक्ट अब पूरे होंगे। युवा लव লাইफ में बहुत खुश रहेंगे। मित्रों का साथ हितकर रहेगा। अत्यधिक यात्रा से बचें। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, कम्बल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला भाग्य प्रतिशत: 65%
चंद्रमा एकादश (लाभ भाव) में हैं। नई बिजनेस डील के लिए प्रयास करें। सेहत पर ध्यान दें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। धन व्यय अधिक होने से चिंता रह सकती है।
उपाय: गाय को केला खिलाएं, श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें।
शुभ रंग: नीला और सफेद भाग्य प्रतिशत: 55%
व्यवसाय में कई नए अवसर मिलेंगे। जॉब चेंज भी संभव है। शेयर, बैंकिंग, रियल एस्टेट या इंश्योरेंस में निवेश शुभ रहेगा। रुका धन वापस आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी पर वाद-विवाद से बचें।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र पढ़ें, गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग: हरा और आसमानी भाग्य प्रतिशत: 65%
बिजनेस में रोज नई सफलता मिल रही है। जॉब में नया मोड़ आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और घर में विवाह की बात हो सकती है। सेहत में थोड़ी परेशानी देखने को मिलेगी।
उपाय: सूर्योपासना के साथ हनुमान जी की पूजा करें, श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और लाल भाग्य प्रतिशत: 55%
कर्क या मकर राशि के उच्चाधिकारी की मदद से जॉब में कामयाबी मिलेगी। चंद्रमा-शनि अष्टम में हैं। स्टूडेंट्स आत्मबल बढ़ाएं। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए लांग ड्राइव पर जाएं। योग-ध्यान से मन एकाग्र करें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, फल दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला भाग्य प्रतिशत: 70%
चंद्रमा-शनि सप्तम और गुरु एकादश में हैं। व्यवसाय को लेकर घबराएं नहीं। समय पर सही निर्णय लें। धार्मिक अनुष्ठान पूरा होगा। स्टूडेंट्स का करियर उत्तम रहेगा।
उपाय: शिवलिंग को शहद-गंगाजल अर्पित करें, तिल दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद भाग्य प्रतिशत: 80%
रियल एस्टेट, आईटी और बैंकिंग जॉब में लाभ मिलेगा। लाइफ स्टाइल आकर्षक रहेगी। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा तनाव दूर करेगी। जॉब में बड़ी प्रमोशन की संभावना है।
उपाय: शिवलिंग का दूध-जल अभिषेक करें, कम्बल दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और लाल भाग्य प्रतिशत: 75%
चंद्रमा-शनि पंचम में हैं। स्टूडेंट्स को लाभ होगा। बिजनेस बेहतर चलेगा। आत्मबल मजबूत रखें। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की पुरानी चिंताएं दूर होंगी।
उपाय: हनुमान मंदिर में 4 परिक्रमा करें, सुंदरकांड पढ़ें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी भाग्य प्रतिशत: 75%
आर्थिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। चंद्रमा-शनि चतुर्थ में हैं। जॉब परफॉर्मेंस बेहतर करें। व्यवसाय में थोड़ी चिंता रहेगी। लव लाइफ में उत्साह रहेगा। पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, कम्बल दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी भाग्य प्रतिशत: 75%
राशि स्वामी शनि और चंद्रमा तृतीय में हैं। जॉब पोजीशन पहले से बेहतर होगी। स्टूडेंट्स मेहनत बढ़ाएं। सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा लेगा। लव लाइफ सुखद रहेगी।
उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें, मसूर दाल-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला भाग्य प्रतिशत: 55%
जॉब में तनाव और कार्यभार अधिक रहेगा। पारिवारिक विवाद संभव है। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। अचानक धार्मिक यात्रा के योग हैं। नई व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी।
उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें, अन्न-कम्बल दान करें।
शुभ रंग: सफेद और आसमानी भाग्य प्रतिशत: 75%
चंद्रमा-शनि अपनी ही राशि में हैं। जॉब में प्रोग्रेस से खुशी मिलेगी। सहयोगियों की मदद से कार्यपद्धति सुधरेगी। बिजनेस में नया कार्य शुरू करेंगे। लव लाइफ में तनाव संभव है।
उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।