राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज मोक्षदा एकादशी पर इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, बनेंगे सभी काम, पढ़ें 1 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का दिन है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपनी राशि के अनुसार उपायों को भी जान सकते हैं। जो आपके दिन को शुभ और अच्छा बनाएंगे।

Image

सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी मोक्षदा एकादशी का दिन है। इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है। शाम 7 बजकर 1 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र रेवती रात 11 बजकर 18 तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। योग व्यतीपात रहेगा। करण वणिज सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो कर्क राशि में गुरु रहेंगे। सिंह में केतु विराजमान रहेंगे। तुला राशि में बुध और वृश्चिक में शुक्र, मंगल और सूर्य रहेंगे। मीन में शनि और चंद्रमा व कुंभ में राहु रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

आईटी और बैंकिंग जॉब में सफलता का दिन है। जॉब बदलने का सोच रहे हैं तो आज प्रयास करें। गुरु चौथे भाव में बहुत शुभ फल दे रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है। लव लाइफ शादी में बदल सकती है।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, फल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृषभ राशि

बिजनेस में नए अवसर दिखेंगे। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। मंगल आत्मबल बढ़ाएंगे। कफ की तकलीफ थोड़ी परेशान कर सकती है।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा 9 बार पढ़ें, अन्न दान करें।

शुभ रंग: बैगनी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि

राजनीति करने वालों के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। रुका हुआ सरकारी काम पूरा होगा। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी और नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस में सफलता मिल रही है। शेयर मार्केट और बैंकिंग में निवेश अच्छा रहेगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है।

उपाय: शिवलिंग का जलाभिषेक करें, सात अन्न दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

सिंह राशि

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स समय का सही उपयोग करें। प्रमोशन के लिए आज अच्छा दिन है। सेहत में लापरवाही न करें।

उपाय: विष्णु उपासना करें, अन्न-विद्या दान करें, घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि

अचानक धन लाभ से मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स और बिजनेस करने वालों दोनों के लिए शानदार दिन है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र पढ़ें, उड़द-गुड़ दान करें, गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

जॉब में थोड़ा टेंशन रह सकता है। पढ़ाई अच्छी चलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा से मन प्रसन्न होगा। बीपी के मरीज परहेज रखें।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, घर से दीप जलाकर निकलें, गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृश्चिक राशि

बिजनेस में धन लाभ होगा। दूर की धार्मिक यात्रा का मन बनेगा – जाएं तो मन शांत रहेगा। जॉब की पुरानी चिंताएं दूर होंगी। उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।

उपाय: विष्णु उपासना करें, गुड़-मूंग दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि

नया बिजनेस शुरू करने या बढ़ाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। सेहत अच्छी रहेगी। लव लाइफ में सच्चाई रखें।

उपाय: गायत्री महामंत्र का मन ही मन जप करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 85%

मकर राशि

स्टूडेंट्स का करियर और मजबूत होगा। दोस्तों की सलाह काम आएगी। लव लाइफ में सुखद यात्रा हो सकती है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें।

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र जपें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

बिजनेस से खुश रहेंगे। बड़े प्रोजेक्ट को क्रम से पूरा करें। सेहत अच्छी रहेगी। दूर की धार्मिक यात्रा के योग हैं।

उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

बिजनेस में सफलता मिलेगी। जॉब में थोड़ा तनाव रह सकता है। उच्चाधिकारी आपकी मदद करेंगे। आत्मबल बढ़ाएं तो हर काम आसान हो जाएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री अरण्यकांड पढ़ें, कम्बल-ऊनी वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article