Horoscope Today, 21 April 2022: मिथुन राशिफल वालों का दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 02:45 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 April 2022: मकर व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। सूर्य मेष व गुरु मीन में है। शुक्र धनु में तथा शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। पढ़ें आज का राशिफल।

Horoscope Today, 21 April 2022: मिथुन राशिफल वालों का दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 April 2022: आज मूल नक्षत्र है। चन्द्रमा धनु राशि में है। शनि  मकर राशि में है। सूर्य मेष व गुरु मीन में है। शुक्र धनु में तथा शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

21 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा भाग्यभाव में रहकर लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मूंग का दान करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा एकसाथ अष्टम रहकर शुभ बनाएगा। रुके धन का आगमन  हो सकता है। चन्द्रमा का अष्टम गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा सप्तम है। शिक्षा में प्रगति होगी। शुक्र व बुध गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन खष्ठम चन्द्रमा जांब में थोड़े संघर्ष देगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग का दान करें।

5. सिंह राशिफल- 
सूर्य का नवम व चन्द्रमा का पंचम गोचर आज आपको शिक्षा सम्बन्धित प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल- 
अष्टम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रिश्तों में चन्द्रमा व बुध आज अति भावुकता ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
जांब में प्रोमोशन को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
द्वितीय चन्द्रमा व खष्ठम सूर्य आज रुके कार्य की पूर्णता में सफलता की प्राप्ति कराएंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
सूर्य पंचम व चन्द्रमा आज इसी राशि में है। आज जॉब व व्यवसाय में लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा द्वादश व सूर्य चतुर्थ गोचर करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। उड़द का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज आप व्यवसाय में सफल रहेंगे। रुके कार्यों में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। किसी रिश्ते से आहत हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मसूर व गेंहू का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
आज जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। दशम चन्द्रमा जॉब के कार्यों में व्यस्त करेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लाल व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड पाठ करें व पिता का आशीर्वाद लें।

End of Article