Horoscope Today, 14 April 2022: तुला व मकर वाले आज सेहत का ख्याल रखें, पढ़ें अपना गुरुवार का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 01:35 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 April 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 14 अप्रैल 2022 का अपना राशिफल।

Horoscope Today, 14 April 2022: तुला व मकर वाले आज सेहत का ख्याल रखें, पढ़ें अपना गुरुवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 April 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में है। 03:55pm के बाद कन्या राशि में आ जाएंगे। आज सूर्य मेष में आ जाएंगे व 30 दिन इसी राशि में रहेंगे। सूर्योदय के समय पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य मीन व गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में हैं। केतु वृश्चिक में है। आज की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सूर्योदय के समय चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व कन्या राशि के जातकों को बहुत बेहतर मिलेगा। तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कर्क राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

14 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
03:55pm के बाद आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर नया अनुबंध हो सकता है। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
शनि का नवम व 03:55pm के बाद चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य दे सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज छात्र सफल रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में कल के बाद प्रोमोशन संभावित है। मकर व तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-
जॉब में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु व शनि मित्रों की सहायता से बड़ा कार्य करवाएगा। 06:55am के बाद धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 
जांब में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल-
आज 03:55pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में है। शिक्षा में उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा। गुरु व सूर्य गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-
आज जॉब में दायित्व में कुछ परिवर्तन की स्थिति हो सकती है। कर्क या तुला राशि के उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ की संभावना रहेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
गुरु व बुध शिक्षा के लिए अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। उड़द व मूंग दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल- 
पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सुख में संघर्ष है। धन आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- 
आज का दिन मंगलमय हैं। व्यवसाय में लाभ संभावित है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 
शनि व चन्द्रमा आपकी पारिवारिक योजना को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 
जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। 

End of Article