Lal Kitab Ke Totke: दुखों से मुक्ति के लिए बुधवार को करें ये उपाय, सुख समृद्धि की होगी प्राप्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2021, 07:40 AM IST

लाल किताब के द्वारा आप कुछ अचूक उपाय कर समस्याओं से मुक्त हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं लाल किताब के अनुसार बुधवार का व्रत किसे करना चाहिए और बुध की महादशा चलने पर क्या उपाय करना चाहिए।

Lal Kitab Ke Totke:  दुखों से मुक्ति के लिए बुधवार को करें ये उपाय, सुख समृद्धि की होगी प्राप्ति

लाल किताब के अनुसार बुधवार का व्रत अन्य व्रतों की तुलना में इतना प्रचलित नहीं है। लेकिन बुधवार का व्रत उतना ही महत्वपूर्ण है जितना अन्य व्रत हैं। आपको बता दें शांति आरोग्यता, सुख समृद्धि और विद्या की प्राप्ति के लिए यह व्रत किया जाता है। इस व्रत के देवता भगवान बुध हैं जो विद्या वाक्यपटुता और बुद्धि को प्रभावित करते हैं। इन्हे ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुद्ध देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत किया जाता है। इस दिन  व्रत, पूजन और उपवास करने से व्यक्ति को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं लाल किताब के अनुसार बुधवार का व्रत किसे करना चाहिए और बुध की महादशा चलने पर क्या करें।

जिस व्यक्ति के घर में कलेश है या फिर वह किसी प्रकार के कर्ज जैसी परेशानियों से जूझ रहा है तो उसे बुधवार का व्रत करना चाहिए। बुधवार के व्रत से आपकी समस्त समस्याएं दूर होंगी और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। लाल किताब के अनुसार 24 या 28 बुधवार का व्रत कर विधि विधान से पूजा करने से आप इससे मुक्त हो सकता हैं।

आपको बता दें बुधवार का ग्रह बुध है। यदि कुंडली में बुध की उपस्थिति है तो बुधवार का व्रत करना चाहिए। इससे आपके समस्त कष्टों का नाश होगा और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।

कमजोर मस्तिष्क

कमजोर मस्तिष्क या बुद्धि के विकास के लिए बुधवार का व्रत आप रख सकते हैं। साथ ही यदि आप परिवार में किसी व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो भी आप यह व्रत रख सकते हैं। इससे आपको इस समस्या से बहुत जल्द राहत मिलेगी।

बुध ग्रह कमजोर होने पर

लाल किताब के अनुसार बुध ग्रह यदि कमजोर है तो आपके शरीर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जैसे व्यक्ति तुतलाता है और उसके सूंघने की शक्ति कम हो जाती है। समय से पूर्व उसके दांत खराब हो जाते हैं। मित्र से या परिवार से संबंध खराब होने लग जाते हैं। संभोग की शक्ति कम हो जाती है। इन सभी से छुटकारा पाने के लिए और शरीर के अंगों को स्वस्थ्य रखने के लिए बुध को ठीक करने का उपाय करते हुए बुधवार का व्रत रख सकते हैं।

बुद्ध की महादशा होने पर करें ये उपाय

लाल किताब के अनुसार बुध की महादशा या बुध ग्रह कमजोर होने पर मां दुर्गा की पूजा करें। बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें और उनकी इज्जत करें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

झूठ ना बोलें

बुद्ध कमजोर होने पर झूठ ना बोलें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप जाने अनजाने में कठिन परिस्थिति में पड़ सकते हैं।

मां दुर्गा की करें पूजा

लाल किताब के अनुसार बुद्ध की दशा कमजोर होने पर मां दुर्गा की पूजा करें। कन्याओं की पूजा अर्चना करें, मंदिर में जाएं और कन्याओं को भोग लगाकर उन्हें हरे रंग की नौ-नौ चूडियां पहनाएं। ऐसा करने पर आप जल्द ही सभी परेशानियों से मुक्त हो सकते हैं।
 

End of Article