Horoscope Today, 02 April 2022: कैसा रहेगा आपका दिन- क्या कह रहे सितारे, जानें 2 अप्रैल का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 01:51 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 April 2022: मकर व कुम्भ राशि के छात्रों को लाभ होगा। कर्क तथा मीन के छात्र जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

Horoscope Today, 02 April 2022: कैसा रहेगा आपका दिन- क्या कह रहे सितारे, जानें 2 अप्रैल का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 April 2022: आज चन्द्रमा मीन राशि में है तथा 11:22am के बाद चन्द्रमा मेष राशि में जाएंगे। प्रातःकाल के समय चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। बुध गुरु के साथ कुंभ राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज युवा विशेषकर वृष व धनु राशि के लोग प्यार के मामले में बहुत ही संवेदनशील रह सकते हैं। मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में उन्नति करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के छात्रों को लाभ होगा। कर्क तथा मीन के छात्र जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज आपको जॉब में किसी मेष या सिंह राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ होना चाहिए। जॉब को एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। किसी जमीन या मकान को क्रय करने में ससुराल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष- आज का दिन 11:22am के बाद जॉब में रुके कार्यों पर एकादश चन्द्रमा विजय प्राप्त करवा सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर किसी भी विवाद में मत पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा व नीला रंग शुभ है। युवा प्यार के मामले में संवेदनशील रहेंगे। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। गुरु कुम्भ व 11:22am के बाद चन्द्रमा मेष में हैं। आज आपकी हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहनी चाहिए। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है।

कर्क- 11:22am के बाद  चन्द्रमा दशम है। आज मन को एकाग्र करें। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई दिनों से रुके कुछ सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। नए उमंग व उत्साह से जीवन पथ पर चलें। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

सिंह- परिवार में बहस से दूर रहें। सम्बन्धों में दूरियों को मिटाने के लिए प्रयास करना बेहतर है। व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

कन्या- आज जॉब में उच्चाधिकारियों से किसी रिश्ते को सुधारने में अपने मन की सुनें जल्दबाजी में मामला बिगड़ भी सकता है। आसमानी व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मेष व कन्या राशि के मित्र से लाभ मिल सकता है। मंगल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

तुला-  गुरु पंचम व 11:22am के बाद सप्तम चन्द्रमा शुभ है। आपकी राशि का स्वामी शुक्र व मित्र शनि अनुकूल है। आज चन्द्रमा व शुक्र व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर फाइनल डिसीजन की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। आप एक कल्पनाशील व्यक्ति हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। 

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल शनि का तृतीय व 11:22 am के बाद चन्द्रमा का मेष गोचर शुभ है। आज चतुर्थ गुरु व पंचम सूर्य जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलवा सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। प्यार के रिश्ते को विवाह में बदलने के सुखद संयोग बन सकते हैं। संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है। गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु- आज का दिन पॉलिटिक्स में प्रगति का है। जॉब में उन्नति का समय है। आज धन का व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

मकर- शनि व मंगल इस राशि में हैं। 11:22am के बाद चंद्रमा मंगल प्रधान मेष में हैं। परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आर्थिक प्रगति सम्बन्धित सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति की भी संभावना है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ- आज गुरु व बुध इसी राशि में व चन्द्रमा तृतीय है। व्यवसाय में विवादों से अपने को दूर करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक व केला खिलाएं। कार्यों की अधिकता से में तनाव मत लें। तिल का  दान करें।

मीन- आज व्यवसाय में रुके कार्य को पूर्ण करेंगे। धार्मिक यात्रा से आनंदित रहेंगे। जॉब में अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

End of Article